logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।

2 hrs ago
user_Tokeshwar sahu
Tokeshwar sahu
Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
2 hrs ago

नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।
    1
    नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण
कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप भानुप्रतापपुर ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।*
    1
    गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप
गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप
भानुप्रतापपुर ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।*
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी। जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
    1
    जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी। 
जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • कोंडागांव: चिंगनार पहुँचे विधायक नीलकंठ टेकाम, राशन दुकान का लिया जायजा और ग्रामीणों से की मुलाकात केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 12 सितंबर को कार्यक्रम प्रवास के दौरान चिंगनार पहुँचे। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़क के सुधार और नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने ग्रामीणों और सरपंच सुकदेव शोरी को धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर बधाई दी।
    1
    कोंडागांव: चिंगनार पहुँचे विधायक नीलकंठ टेकाम, राशन दुकान का लिया जायजा और ग्रामीणों से की मुलाकात
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 12 सितंबर को कार्यक्रम प्रवास के दौरान चिंगनार पहुँचे। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़क के सुधार और नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने ग्रामीणों और सरपंच सुकदेव शोरी को धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर बधाई दी।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Ai अंधविश्वास को घटाएगा या और बढ़ाएगा ,सुनें विकास दिव्याकृति जी को आज के भाग दौड़ भरे समय मे ai ने बहुत कम समय मे मानव जीवन पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है वहीं ai के प्रभाव को श्री विकास दिव्याकृति जी ने प्रकाश डाला है सुनें,देखें
    1
    Ai अंधविश्वास को घटाएगा या और बढ़ाएगा ,सुनें विकास दिव्याकृति जी को
आज के भाग दौड़ भरे समय मे ai ने बहुत कम समय मे मानव जीवन पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है वहीं ai के प्रभाव को श्री विकास दिव्याकृति जी ने प्रकाश डाला है सुनें,देखें
    user_Hemraj Bhardwaj
    Hemraj Bhardwaj
    Construction Contractor फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आदतन तस्कर राजेंद्र सिंह गिरफ्तार, स्कूटी जब्त कर भेजा गया जेल ​अंबिकापुर। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार सघन गश्त और छापामार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने घेराबंदी कर 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आदतन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। ​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर अंबिकापुर के पीछे ठेला लगाकर खुलेआम महुआ शराब बेचने वाला राजेंद्र सिंह सरदार मठपारा से अपनी यामाहा स्कूटी (क्रमांक CG 15 EL 3101) में शराब की खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सक्रियता दिखाते हुए करसू तालाब के पास घेराबंदी की और संदेही को धर दबोचा। ​तलाशी लेने पर आरोपी की स्कूटी से दो बोरियों में भरकर रखी गई कुल 21 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त यामाहा स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया। ​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी महुआ शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, किंतु जेल से छूटने के बाद उसने पुनः अवैध कारोबार शुरू कर दिया था। ​आरोपी राजेंद्र सिंह सरदार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। ​इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह तथा रोहित सोनवानी की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आदतन तस्कर राजेंद्र सिंह गिरफ्तार, स्कूटी जब्त कर भेजा गया जेल
​अंबिकापुर। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार सघन गश्त और छापामार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने घेराबंदी कर 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आदतन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर अंबिकापुर के पीछे ठेला लगाकर खुलेआम महुआ शराब बेचने वाला राजेंद्र सिंह सरदार मठपारा से अपनी यामाहा स्कूटी (क्रमांक CG 15 EL 3101) में शराब की खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सक्रियता दिखाते हुए करसू तालाब के पास घेराबंदी की और संदेही को धर दबोचा।
​तलाशी लेने पर आरोपी की स्कूटी से दो बोरियों में भरकर रखी गई कुल 21 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त यामाहा स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया।
​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी महुआ शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, किंतु जेल से छूटने के बाद उसने पुनः अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।
​आरोपी राजेंद्र सिंह सरदार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
​इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह तथा रोहित सोनवानी की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    16 hrs ago
  • 11 सितंबर दोपहर 2 बजे UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    1
    11 सितंबर दोपहर 2 बजे  UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया।
बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।
हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार 13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार
13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.