Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोंडागांव: चिंगनार पहुँचे विधायक नीलकंठ टेकाम, राशन दुकान का लिया जायजा और ग्रामीणों से की मुलाकात केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 12 सितंबर को कार्यक्रम प्रवास के दौरान चिंगनार पहुँचे। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़क के सुधार और नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने ग्रामीणों और सरपंच सुकदेव शोरी को धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर बधाई दी।
Tomesh Rana
कोंडागांव: चिंगनार पहुँचे विधायक नीलकंठ टेकाम, राशन दुकान का लिया जायजा और ग्रामीणों से की मुलाकात केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 12 सितंबर को कार्यक्रम प्रवास के दौरान चिंगनार पहुँचे। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़क के सुधार और नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने ग्रामीणों और सरपंच सुकदेव शोरी को धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर बधाई दी।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोंडागांव: चिंगनार पहुँचे विधायक नीलकंठ टेकाम, राशन दुकान का लिया जायजा और ग्रामीणों से की मुलाकात केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम 12 सितंबर को कार्यक्रम प्रवास के दौरान चिंगनार पहुँचे। उन्होंने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर हितग्राहियों से सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की खराब सड़क के सुधार और नवीन धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने ग्रामीणों और सरपंच सुकदेव शोरी को धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति पर बधाई दी।1
- Ai अंधविश्वास को घटाएगा या और बढ़ाएगा ,सुनें विकास दिव्याकृति जी को आज के भाग दौड़ भरे समय मे ai ने बहुत कम समय मे मानव जीवन पर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है वहीं ai के प्रभाव को श्री विकास दिव्याकृति जी ने प्रकाश डाला है सुनें,देखें1
- गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज, फरसगांव में गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार Pharasgaon : गणेश चतुर्थी को लेकर तैयारियां तेज, फरसगांव में गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार1
- नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।1
- मानसून के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकोट जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है। झरने का मनमोहक और विशाल स्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मानसून के दौरान छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित चित्रकोट जलप्रपात अपने पूरे शबाब पर है। झरने का मनमोहक और विशाल स्वरूप देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।1
- 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आदतन तस्कर राजेंद्र सिंह गिरफ्तार, स्कूटी जब्त कर भेजा गया जेल अंबिकापुर। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार सघन गश्त और छापामार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने घेराबंदी कर 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आदतन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर अंबिकापुर के पीछे ठेला लगाकर खुलेआम महुआ शराब बेचने वाला राजेंद्र सिंह सरदार मठपारा से अपनी यामाहा स्कूटी (क्रमांक CG 15 EL 3101) में शराब की खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सक्रियता दिखाते हुए करसू तालाब के पास घेराबंदी की और संदेही को धर दबोचा। तलाशी लेने पर आरोपी की स्कूटी से दो बोरियों में भरकर रखी गई कुल 21 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त यामाहा स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी महुआ शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, किंतु जेल से छूटने के बाद उसने पुनः अवैध कारोबार शुरू कर दिया था। आरोपी राजेंद्र सिंह सरदार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह तथा रोहित सोनवानी की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- कोंडागांव: सुशासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर कोण्डागांव में सुशासन की योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा प्रभारी सचिव बसव राजू एस. ने कोण्डागांव में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी, मलेरिया एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम, टीबी मुक्त पंचायत के लक्ष्य, युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार, जल जीवन मिशन, किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ, एग्रीस्टैक पंजीयन, शिक्षा व्यवस्था और पीएमश्री विद्यालयों के निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। साथ ही 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।1
- लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार 13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।1