logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी

15 hrs ago
user_Aishwary Shyam
Aishwary Shyam
राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
15 hrs ago

ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी
    1
    ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी। जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
    1
    जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी। 
जनपद पंचायत गुरुर अध्यक्ष सुनीता संजय साहू ने तीज महोत्सव और गणेश चतुर्थी की बधाई दी।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • गीत-संगीत के साथ मनाया गया मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्य युवा साथी अशोक सचदेव का जन्मदिन गीत-संगीत के साथ मनाया गया मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्य युवा साथी अशोक सचदेव का जन्मदिन नवापारा-राजिम। नगर के युवाओं एवं सीनियर सिटीजन सदस्यों की संस्था मॉर्निंग मस्ती ग्रुप द्वारा ग्रुप के सदस्य अशोक सचदेव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय नेहरू गार्डन के समीप स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने गीत-संगीत के साथ जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया। इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने अशोक सचदेव को उपहार भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य ठाकुरदास सायरानी, नंदलाल सायरानी, अशोक गंगवाल, प्रेम साधवानी, डॉ. के.आर. सिन्हा, शिव भगवान शर्मा, रिंकू पारख, इशाक ढेबर, नरगिस बानो, दिलीप रावलानी, कमलेश साहू, विजय श्रीवास्तव, टिंकू सोनी, तुकाराम कंसारी, अजय अग्रवाल, मुरली पिंजानी, नटराज बुक वाले सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
    2
    गीत-संगीत के साथ मनाया गया मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्य युवा साथी अशोक सचदेव का जन्मदिन
गीत-संगीत के साथ मनाया गया मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के सदस्य युवा साथी अशोक सचदेव का जन्मदिन
नवापारा-राजिम। नगर के युवाओं एवं सीनियर सिटीजन सदस्यों की संस्था मॉर्निंग मस्ती ग्रुप द्वारा ग्रुप के सदस्य अशोक सचदेव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय नेहरू गार्डन के समीप स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यों ने गीत-संगीत के साथ जन्मदिन समारोह को यादगार बनाया।
इस अवसर पर ग्रुप के सभी सदस्यों ने अशोक सचदेव को उपहार भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सदस्यों ने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा रहा। सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में मॉर्निंग मस्ती ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य ठाकुरदास सायरानी, नंदलाल सायरानी, अशोक गंगवाल, प्रेम साधवानी, डॉ. के.आर. सिन्हा, शिव भगवान शर्मा, रिंकू पारख, इशाक ढेबर, नरगिस बानो, दिलीप रावलानी, कमलेश साहू, विजय श्रीवास्तव, टिंकू सोनी, तुकाराम कंसारी, अजय अग्रवाल, मुरली पिंजानी, नटराज बुक वाले सहित बड़ी संख्या में ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    18 hrs ago
  • दो दिवसीय भव्य रामधुनि जस झांकी का आयोजन किया जा रहा है। मंदलोर (नवापारा राजिम) ग्राम पंचायत मंदलोर हर वर्ष की भाती इस वर्ष राम नाम जस गान का आयोजन किया गया । जिसमें रात्रि में भव्य रामधुनि जस झांकी छिपनी (मेघा) का, मां दुर्गा का नव रूप का दर्शन, गणेश का दर्शन,लंकेश राजा रावण के सुपुत्र का मेघनाथ का विवाह का झांकी का चित्र एवं भव्य धूम धाम से मनमोहक नजारा देखने को मिला जो कि बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति रहा पूरा दर्शक गण मंद मुध रहा। आयोजक ग्राम विकास समिति मंदलोर एवं समस्त ग्राम वाशी द्वारा आयोजन किया जा रहा है।
    4
    दो दिवसीय भव्य रामधुनि जस झांकी का आयोजन किया जा रहा है।
मंदलोर (नवापारा राजिम)
ग्राम पंचायत मंदलोर हर वर्ष की भाती इस वर्ष राम नाम जस गान का आयोजन किया गया । जिसमें रात्रि में भव्य रामधुनि जस झांकी छिपनी (मेघा) का, मां दुर्गा का नव रूप का दर्शन, गणेश का दर्शन,लंकेश राजा रावण के सुपुत्र का मेघनाथ का विवाह का झांकी का चित्र एवं भव्य धूम धाम से मनमोहक नजारा देखने को मिला जो कि बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति रहा पूरा दर्शक गण मंद मुध रहा। आयोजक ग्राम विकास समिति मंदलोर एवं समस्त ग्राम वाशी द्वारा आयोजन किया जा रहा है।
    user_बाबूलाल यादव
    बाबूलाल यादव
    Electrician अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • बगदेही में पानी भरे बेस पर नाली निर्माण, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल डेढ़ फीट पानी के बीच जारी निर्माण ने खोली जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली की पोल, ग्रामीणों ने ठेकेदार और इंजीनियर पर उठाए सवाल धमतरी। जिले के कुरूद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगदेही में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निर्माण स्थल पर करीब डेढ़ फीट पानी भरा होने के बावजूद नाली निर्माण का काम जारी रहने से निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब नाली के बेस में ही पानी भरा हुआ है, तो ऐसे हालात में किया जा रहा निर्माण आखिर कितने समय तक टिक पाएगा? मौके की तस्वीर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाली है। सामान्य तौर पर मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए बेस की स्थिति, जल निकासी और निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। लेकिन बगदेही में पानी से भरे बेस के बीच निर्माण कार्य कराया जाना ठेकेदार की कार्यप्रणाली के साथ-साथ निर्माण की निगरानी कर रहे इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर कितना निरीक्षण कर रहे हैं, यह जांच का विषय है। यदि निर्माण से पहले बेस की स्थिति का तकनीकी परीक्षण किया गया था, तो पानी भरे स्थान पर काम शुरू करने की अनुमति कैसे मिली? और यदि बिना उचित निरीक्षण के काम आगे बढ़ाया जा रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है? ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी सवालों के घेरे में ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के बाद ही भुगतान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल नाली बना देना विकास कार्य नहीं है, बल्कि निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि अभी से निर्माण में लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में नाली टूटने या धंसने की स्थिति में सरकारी राशि की दोबारा बर्बादी हो सकती है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस निर्माण कार्य की निगरानी इंजीनियर और संबंधित विभागीय अधिकारी कर रहे हैं, वहां पानी भरे बेस में काम कैसे शुरू हुआ? क्या मौके पर तकनीकी निरीक्षण किया गया? क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जा रही है? और क्या ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए गए हैं? ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने, निर्माण स्थल का तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार एवं जिम्मेदार निगरानी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि पानी भरे बेस पर नाली निर्माण की इस तस्वीर को जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से लेते हैं या फिर सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी महज कागजों तक सीमित रह जाती है।
    2
    बगदेही में पानी भरे बेस पर नाली निर्माण, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

डेढ़ फीट पानी के बीच जारी निर्माण ने खोली जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली की पोल, ग्रामीणों ने ठेकेदार और इंजीनियर पर उठाए सवाल
धमतरी। जिले के कुरूद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगदेही में चल रहे नाली निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। निर्माण स्थल पर करीब डेढ़ फीट पानी भरा होने के बावजूद नाली निर्माण का काम जारी रहने से निर्माण की गुणवत्ता और तकनीकी मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब नाली के बेस में ही पानी भरा हुआ है, तो ऐसे हालात में किया जा रहा निर्माण आखिर कितने समय तक टिक पाएगा?
मौके की तस्वीर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाली है। सामान्य तौर पर मजबूत और टिकाऊ निर्माण के लिए बेस की स्थिति, जल निकासी और निर्धारित तकनीकी प्रक्रिया का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। लेकिन बगदेही में पानी से भरे बेस के बीच निर्माण कार्य कराया जाना ठेकेदार की कार्यप्रणाली के साथ-साथ निर्माण की निगरानी कर रहे इंजीनियर और संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति पर जिम्मेदार अधिकारी मौके पर कितना निरीक्षण कर रहे हैं, यह जांच का विषय है। यदि निर्माण से पहले बेस की स्थिति का तकनीकी परीक्षण किया गया था, तो पानी भरे स्थान पर काम शुरू करने की अनुमति कैसे मिली? और यदि बिना उचित निरीक्षण के काम आगे बढ़ाया जा रहा है, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
ठेकेदार के साथ इंजीनियर भी सवालों के घेरे में
ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के बाद ही भुगतान किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि केवल नाली बना देना विकास कार्य नहीं है, बल्कि निर्माण की मजबूती और गुणवत्ता भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि अभी से निर्माण में लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में नाली टूटने या धंसने की स्थिति में सरकारी राशि की दोबारा बर्बादी हो सकती है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस निर्माण कार्य की निगरानी इंजीनियर और संबंधित विभागीय अधिकारी कर रहे हैं, वहां पानी भरे बेस में काम कैसे शुरू हुआ? क्या मौके पर तकनीकी निरीक्षण किया गया? क्या निर्माण की गुणवत्ता की जांच की जा रही है? और क्या ठेकेदार को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए गए हैं?
ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराने, निर्माण स्थल का तकनीकी निरीक्षण और गुणवत्ता परीक्षण कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार एवं जिम्मेदार निगरानी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अब देखने वाली बात होगी कि पानी भरे बेस पर नाली निर्माण की इस तस्वीर को जिम्मेदार अधिकारी गंभीरता से लेते हैं या फिर सरकारी निर्माण कार्यों की निगरानी महज कागजों तक सीमित रह जाती है।
    user_Deepak Sahu
    Deepak Sahu
    Media company कुरुद, धमतरी, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप भानुप्रतापपुर ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।*
    1
    गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप
गृह प्रवेश कार्यक्रम में विवाद, पंचायत सचिव से कथित मारपीट का आरोप
भानुप्रतापपुर ग्राम पंचायत परवी में प्रधानमंत्री आवास योजना के गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान पंचायत सचिव के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों ने भानुप्रतापपुर थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।*
    user_DEVWRAT TANDIYA
    DEVWRAT TANDIYA
    भानुप्रतापपुर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • मिट्टी में आस्था का आकार, गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार रमन, टीकम भागवत चक्रधारी राजिम में चार पंडालों में दिन-रात चल रहा प्रतिमा निर्माण, बारिश के बाद बढ़ी रफ्तार नवापारा राजिम। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पर्व गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही धर्मनगरी राजिम एवं नवापारा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। शहर के मेला ग्राउंड और काना भैरव मंदिर के पीछे स्थित पंडालों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। वहीं नवापारा नगर के कुम्हार पारा में टीकम चक्रधारी भागवत चक्रधारी,द्वारिका चक्रधारी गणेश जी की प्रतिमाओ को अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार हो रही हैं। मेला ग्राउंड में तीन अलग-अलग पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं काना भैरव मंदिर के पीछे भी बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और कलात्मकता प्रतिमाओं में साफ दिखाई दे रही है। लगातार बारिश के कारण कुछ दिनों तक प्रतिमा निर्माण प्रभावित रहा। मिट्टी के नहीं सूखने से मूर्तिकारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब मौसम खुलने के बाद काम ने गति पकड़ ली है। मूर्तिकार रमन चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने बताया कि अधिकांश प्रतिमाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं और समय पर सभी प्रतिमाएं पूरी कर ली जाएंगी। मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार और उपयोग होने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी, रस्सी, रंग-पेंट सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से निर्माण लागत भी बढ़ी है। मिट्टी की प्रतिमा निर्माण की पुरानी परंपरा राजिम में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग आज भी बनी हुई है। हालांकि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य सामग्रियों से बनी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण प्रेमी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। 14 को स्थापना, 25 को विसर्जन इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। करीब 12 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहेगा। पंडालों में दिखेगी भव्यता गणेशोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह बांस-बल्लियों, लकड़ी और लोहे के एंगल से पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेश समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भी राजिम में गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का बड़ा पर्व बनेगा।
    1
    मिट्टी में आस्था का आकार, गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार रमन, टीकम भागवत चक्रधारी
राजिम में चार पंडालों में दिन-रात चल रहा प्रतिमा निर्माण, बारिश के बाद बढ़ी रफ्तार
नवापारा राजिम। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पर्व गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही धर्मनगरी राजिम एवं नवापारा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। शहर के मेला ग्राउंड और काना भैरव मंदिर के पीछे स्थित पंडालों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। वहीं नवापारा नगर के कुम्हार पारा में टीकम चक्रधारी भागवत चक्रधारी,द्वारिका चक्रधारी गणेश जी की प्रतिमाओ को  अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार हो रही हैं।
मेला ग्राउंड में तीन अलग-अलग पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं काना भैरव मंदिर के पीछे भी बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और कलात्मकता प्रतिमाओं में साफ दिखाई दे रही है।
लगातार बारिश के कारण कुछ दिनों तक प्रतिमा निर्माण प्रभावित रहा। मिट्टी के नहीं सूखने से मूर्तिकारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब मौसम खुलने के बाद काम ने गति पकड़ ली है। मूर्तिकार रमन चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने बताया कि अधिकांश प्रतिमाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं और समय पर सभी प्रतिमाएं पूरी कर ली जाएंगी।
मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार और उपयोग होने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी, रस्सी, रंग-पेंट सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से निर्माण लागत भी बढ़ी है।
मिट्टी की प्रतिमा निर्माण की पुरानी परंपरा
राजिम में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग आज भी बनी हुई है। हालांकि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य सामग्रियों से बनी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण प्रेमी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
14 को स्थापना, 25 को विसर्जन
इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। करीब 12 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहेगा।
पंडालों में दिखेगी भव्यता
गणेशोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह बांस-बल्लियों, लकड़ी और लोहे के एंगल से पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेश समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भी राजिम में गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का बड़ा पर्व बनेगा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    23 hrs ago
  • दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध *दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध* ▪️ *ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की मर्ग जांच की गई।* ▪️ *मर्ग जांच के दौरान परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दहेज संबंधी प्रताड़ना के तथ्य सामने आए।* ▪️ *आरोप है कि पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से विवाद कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।* ▪️ *मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना उतई पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।* मुख्य बिंदु दिनांक 15.08.2026 को ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मर्ग जांच उपरांत दहेज मृत्यु से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है। संक्षिप्त विवरण थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को एक नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा मर्ग क्रमांक 75/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई। मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन लिए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का विवाह आरोपी विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था तथा दिनांक 22.04.2026 को गौना होने के पश्चात वह ससुराल पक्ष के घर आई थी। जांच के दौरान आरोप सामने आया कि आरोपी पति द्वारा मृतिका को उसके माता-पिता द्वारा दहेज में कार नहीं दिए जाने की बात को लेकर विवाद किया जाता था तथा उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से एक दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर विवाद होने एवं आरोपी द्वारा घर से चले जाने की जानकारी जांच में सामने आई। मर्ग जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति विपुल यादव के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत दहेज मृत्यु से संबंधित अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) आरोप है कि आरोपी पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से बार-बार विवाद एवं मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी, जिसके संबंध में मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य प्राप्त हुए। घटना स्थल फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)। अपराध विवरण अपराध क्रमांक : 457/2026 धारा : 80(2) बीएनएस गिरफ्तारी दिनांक : 12.09.2026 सराहनीय कार्य उक्त प्रकरण की मर्ग जांच एवं अपराध पंजीबद्ध करने की कार्यवाही में थाना उतई पुलिस टीम की भूमिका रही। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के नाम उपलब्ध कराए जाने पर इस बिंदु में उनका उल्लेख किया जा सकता है। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि विवाह एवं पारिवारिक संबंधों में दहेज की मांग, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा की जानकारी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में प्राप्त शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। —0000—
    2
    दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध
*दहेज में कार नहीं देने की बात को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पति के विरुद्ध दहेज मृत्यु का अपराध पंजीबद्ध*
▪️ *ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले की मर्ग जांच की गई।*
▪️ *मर्ग जांच के दौरान परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दहेज संबंधी प्रताड़ना के तथ्य सामने आए।*
▪️ *आरोप है कि पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से विवाद कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।*
▪️ *मर्ग जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर थाना उतई पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।*
मुख्य बिंदु
दिनांक 15.08.2026 को ग्राम उमरपोटी में नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में मर्ग जांच उपरांत दहेज मृत्यु से संबंधित प्रकरण दर्ज किया गया है।
संक्षिप्त विवरण
थाना उतई क्षेत्रांतर्गत ग्राम उमरपोटी में दिनांक 15.08.2026 को एक नवविवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। घटना की सूचना पर थाना उतई पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई तथा मर्ग क्रमांक 75/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच प्रारंभ की गई।
मर्ग जांच के दौरान मृतिका के परिजनों एवं संबंधित व्यक्तियों के कथन लिए गए तथा उपलब्ध साक्ष्यों का संकलन एवं परीक्षण किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतिका का विवाह आरोपी विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग के साथ लगभग एक वर्ष पूर्व हुआ था तथा दिनांक 22.04.2026 को गौना होने के पश्चात वह ससुराल पक्ष के घर आई थी।
जांच के दौरान आरोप सामने आया कि आरोपी पति द्वारा मृतिका को उसके माता-पिता द्वारा दहेज में कार नहीं दिए जाने की बात को लेकर विवाद किया जाता था तथा उसे मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। घटना से एक दिन पूर्व भी इसी बात को लेकर विवाद होने एवं आरोपी द्वारा घर से चले जाने की जानकारी जांच में सामने आई।
मर्ग जांच के दौरान प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति विपुल यादव के विरुद्ध धारा 80(2) बीएनएस के तहत दहेज मृत्यु से संबंधित अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोप है कि आरोपी पति द्वारा दहेज में कार नहीं मिलने की बात को लेकर पत्नी से बार-बार विवाद एवं मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना की जाती थी, जिसके संबंध में मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य प्राप्त हुए।
घटना स्थल
फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
विपुल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी फेस-01 वेदांत नगर, ग्राम उमरपोटी, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)।
अपराध विवरण
अपराध क्रमांक : 457/2026
धारा : 80(2) बीएनएस
गिरफ्तारी दिनांक : 12.09.2026
सराहनीय कार्य
उक्त प्रकरण की मर्ग जांच एवं अपराध पंजीबद्ध करने की कार्यवाही में थाना उतई पुलिस टीम की भूमिका रही। संबंधित अधिकारी/कर्मचारियों के नाम उपलब्ध कराए जाने पर इस बिंदु में उनका उल्लेख किया जा सकता है।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि विवाह एवं पारिवारिक संबंधों में दहेज की मांग, प्रताड़ना अथवा किसी भी प्रकार की हिंसा की जानकारी होने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में प्राप्त शिकायतों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
—0000—
    user_हेमंत उमरे ,7509375525
    हेमंत उमरे ,7509375525
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.