logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दो दिवसीय भव्य रामधुनि जस झांकी का आयोजन किया जा रहा है। मंदलोर (नवापारा राजिम) ग्राम पंचायत मंदलोर हर वर्ष की भाती इस वर्ष राम नाम जस गान का आयोजन किया गया । जिसमें रात्रि में भव्य रामधुनि जस झांकी छिपनी (मेघा) का, मां दुर्गा का नव रूप का दर्शन, गणेश का दर्शन,लंकेश राजा रावण के सुपुत्र का मेघनाथ का विवाह का झांकी का चित्र एवं भव्य धूम धाम से मनमोहक नजारा देखने को मिला जो कि बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति रहा पूरा दर्शक गण मंद मुध रहा। आयोजक ग्राम विकास समिति मंदलोर एवं समस्त ग्राम वाशी द्वारा आयोजन किया जा रहा है।

1 hr ago
user_बाबूलाल यादव
बाबूलाल यादव
Electrician अभनपुर, रायपुर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
276c5f8b-f720-400e-af37-6019f645857d
24397ed6-ffe2-4cb9-98af-f417f4399862

दो दिवसीय भव्य रामधुनि जस झांकी का आयोजन किया जा रहा है। मंदलोर (नवापारा राजिम) ग्राम पंचायत मंदलोर हर वर्ष की भाती इस वर्ष राम नाम जस गान का आयोजन किया गया । जिसमें रात्रि में भव्य रामधुनि जस झांकी छिपनी (मेघा) का, मां दुर्गा का नव रूप का दर्शन, गणेश का दर्शन,लंकेश राजा रावण के सुपुत्र का मेघनाथ का विवाह का झांकी का चित्र एवं भव्य धूम धाम से मनमोहक नजारा देखने को मिला जो कि बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति रहा पूरा दर्शक गण मंद मुध रहा। आयोजक ग्राम विकास समिति मंदलोर एवं समस्त ग्राम वाशी द्वारा आयोजन किया जा रहा है।

More news from Raipur and nearby areas
  • मिट्टी में आस्था का आकार, गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार रमन, टीकम भागवत चक्रधारी राजिम में चार पंडालों में दिन-रात चल रहा प्रतिमा निर्माण, बारिश के बाद बढ़ी रफ्तार नवापारा राजिम। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पर्व गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही धर्मनगरी राजिम एवं नवापारा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। शहर के मेला ग्राउंड और काना भैरव मंदिर के पीछे स्थित पंडालों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। वहीं नवापारा नगर के कुम्हार पारा में टीकम चक्रधारी भागवत चक्रधारी,द्वारिका चक्रधारी गणेश जी की प्रतिमाओ को अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार हो रही हैं। मेला ग्राउंड में तीन अलग-अलग पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं काना भैरव मंदिर के पीछे भी बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और कलात्मकता प्रतिमाओं में साफ दिखाई दे रही है। लगातार बारिश के कारण कुछ दिनों तक प्रतिमा निर्माण प्रभावित रहा। मिट्टी के नहीं सूखने से मूर्तिकारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब मौसम खुलने के बाद काम ने गति पकड़ ली है। मूर्तिकार रमन चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने बताया कि अधिकांश प्रतिमाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं और समय पर सभी प्रतिमाएं पूरी कर ली जाएंगी। मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार और उपयोग होने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी, रस्सी, रंग-पेंट सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से निर्माण लागत भी बढ़ी है। मिट्टी की प्रतिमा निर्माण की पुरानी परंपरा राजिम में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग आज भी बनी हुई है। हालांकि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य सामग्रियों से बनी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण प्रेमी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। 14 को स्थापना, 25 को विसर्जन इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। करीब 12 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहेगा। पंडालों में दिखेगी भव्यता गणेशोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह बांस-बल्लियों, लकड़ी और लोहे के एंगल से पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेश समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भी राजिम में गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का बड़ा पर्व बनेगा।
    1
    मिट्टी में आस्था का आकार, गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार रमन, टीकम भागवत चक्रधारी
राजिम में चार पंडालों में दिन-रात चल रहा प्रतिमा निर्माण, बारिश के बाद बढ़ी रफ्तार
नवापारा राजिम। विघ्नहर्ता भगवान गणेश जी का पर्व गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही धर्मनगरी राजिम एवं नवापारा में भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम तेज हो गया है। शहर के मेला ग्राउंड और काना भैरव मंदिर के पीछे स्थित पंडालों में मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को आकार देने में जुटे हुए हैं। वहीं नवापारा नगर के कुम्हार पारा में टीकम चक्रधारी भागवत चक्रधारी,द्वारिका चक्रधारी गणेश जी की प्रतिमाओ को  अंतिम रूप देने के लिए लगे हुए हैं।कहीं छोटी तो कहीं विशाल प्रतिमाएं श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनने के लिए तैयार हो रही हैं।
मेला ग्राउंड में तीन अलग-अलग पंडालों में प्रतिमा निर्माण का कार्य चल रहा है, वहीं काना भैरव मंदिर के पीछे भी बड़ी संख्या में मिट्टी की प्रतिमाएं बनाई जा रही हैं। मूर्तिकारों की मेहनत और कलात्मकता प्रतिमाओं में साफ दिखाई दे रही है।
लगातार बारिश के कारण कुछ दिनों तक प्रतिमा निर्माण प्रभावित रहा। मिट्टी के नहीं सूखने से मूर्तिकारों को परेशानी उठानी पड़ी, लेकिन अब मौसम खुलने के बाद काम ने गति पकड़ ली है। मूर्तिकार रमन चक्रधारी और महेश चक्रधारी ने बताया कि अधिकांश प्रतिमाएं ग्राहकों के ऑर्डर के अनुसार तैयार की जा रही हैं और समय पर सभी प्रतिमाएं पूरी कर ली जाएंगी।
मूर्तिकारों के अनुसार प्रतिमाओं की कीमत उनके आकार और उपयोग होने वाली सामग्री के आधार पर तय होती है। मिट्टी, बांस, पैरा, लकड़ी, रस्सी, रंग-पेंट सहित अन्य सामग्री की बढ़ती कीमतों से निर्माण लागत भी बढ़ी है।
मिट्टी की प्रतिमा निर्माण की पुरानी परंपरा
राजिम में मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। पर्यावरण संरक्षण को देखते हुए मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग आज भी बनी हुई है। हालांकि बाजार में प्लास्टर ऑफ पेरिस सहित अन्य सामग्रियों से बनी प्रतिमाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन पर्यावरण प्रेमी मिट्टी की प्रतिमाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।
14 को स्थापना, 25 को विसर्जन
इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। गणेशोत्सव का समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमा विसर्जन के साथ होगा। करीब 12 दिनों तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उल्लास का माहौल रहेगा।
पंडालों में दिखेगी भव्यता
गणेशोत्सव को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। जगह-जगह बांस-बल्लियों, लकड़ी और लोहे के एंगल से पंडालों का निर्माण किया जा रहा है। गणेश समितियां धार्मिक आयोजनों के साथ भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुटी हैं। इस बार भी राजिम में गणेशोत्सव आस्था के साथ सामाजिक और सांस्कृतिक सहभागिता का बड़ा पर्व बनेगा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist Gobra Navapara, Raipur•
    22 hrs ago
  • ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी
    1
    ग्राम कोहका से दीवान झिटिया तक सड़क निर्माण, 5 महिने से अधूरी
    user_Aishwary Shyam
    Aishwary Shyam
    राजनांदगांव, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आदतन तस्कर राजेंद्र सिंह गिरफ्तार, स्कूटी जब्त कर भेजा गया जेल ​अंबिकापुर। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार सघन गश्त और छापामार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने घेराबंदी कर 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आदतन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। ​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर अंबिकापुर के पीछे ठेला लगाकर खुलेआम महुआ शराब बेचने वाला राजेंद्र सिंह सरदार मठपारा से अपनी यामाहा स्कूटी (क्रमांक CG 15 EL 3101) में शराब की खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सक्रियता दिखाते हुए करसू तालाब के पास घेराबंदी की और संदेही को धर दबोचा। ​तलाशी लेने पर आरोपी की स्कूटी से दो बोरियों में भरकर रखी गई कुल 21 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त यामाहा स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया। ​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी महुआ शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, किंतु जेल से छूटने के बाद उसने पुनः अवैध कारोबार शुरू कर दिया था। ​आरोपी राजेंद्र सिंह सरदार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। ​इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह तथा रोहित सोनवानी की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आदतन तस्कर राजेंद्र सिंह गिरफ्तार, स्कूटी जब्त कर भेजा गया जेल
​अंबिकापुर। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर छत्तीसगढ़ आबकारी आयुक्त द्वारा अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इसी तारतम्य में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार सघन गश्त और छापामार कार्रवाई कर रही है। शनिवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर आबकारी टीम ने घेराबंदी कर 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आदतन शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि न्यायालय परिसर अंबिकापुर के पीछे ठेला लगाकर खुलेआम महुआ शराब बेचने वाला राजेंद्र सिंह सरदार मठपारा से अपनी यामाहा स्कूटी (क्रमांक CG 15 EL 3101) में शराब की खेप लेकर निकलने वाला है। सूचना मिलते ही आबकारी उड़नदस्ता टीम ने सक्रियता दिखाते हुए करसू तालाब के पास घेराबंदी की और संदेही को धर दबोचा।
​तलाशी लेने पर आरोपी की स्कूटी से दो बोरियों में भरकर रखी गई कुल 21 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब और तस्करी में प्रयुक्त यामाहा स्कूटी को मौके पर ही जब्त कर लिया।
​सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी राजेंद्र सिंह के खिलाफ लंबे समय से खुलेआम अवैध शराब बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। वह आदतन अपराधी है और पूर्व में भी महुआ शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, किंतु जेल से छूटने के बाद उसने पुनः अवैध कारोबार शुरू कर दिया था।
​आरोपी राजेंद्र सिंह सरदार के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की गैर-जमानती धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।
​इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान आबकारी आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह तथा रोहित सोनवानी की सराहनीय व महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    15 hrs ago
  • *लाहोद शराब दुकान में कोचियों को खुलेआम थोक शराब!* *कर्मचारी-सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोचियों को काउंटर से शराब देने की शिकायत** *लाहोद* । शासकीय शराब दुकान लाहोद में कथित तौर पर कोचियों को काउंटर से ही बड़ी मात्रा में शराब दिए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में आम ग्राहकों की बिक्री के बीच कुछ लोगों को थोक मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है। मामले में दुकान के कर्मचारी और सुपरवाइजर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शासकीय शराब दुकानों में अवैध रूप से थोक बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग को नियमित निगरानी और जांच करनी चाहिए। *अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।*
    1
    *लाहोद शराब दुकान में कोचियों को खुलेआम थोक शराब!* 
 *कर्मचारी-सुपरवाइजर की मिलीभगत से कोचियों को काउंटर से शराब देने की शिकायत**
*लाहोद* । शासकीय शराब दुकान लाहोद में कथित तौर पर कोचियों को काउंटर से ही बड़ी मात्रा में शराब दिए जाने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में आम ग्राहकों की बिक्री के बीच कुछ लोगों को थोक मात्रा में शराब उपलब्ध कराई जा रही है।
मामले में दुकान के कर्मचारी और सुपरवाइजर की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा यदि शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासकीय शराब दुकानों में अवैध रूप से थोक बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग को नियमित निगरानी और जांच करनी चाहिए। 
*अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।*
    user_Kishor Banjare
    Kishor Banjare
    बलौदा बाजार, बलौदा बाजार, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया। लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई। शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।
    1
    नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण

नेशनल लोक अदालत में 1.12 लाख से अधिक प्रकरणों का निराकरण
कांकेर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 12 सितंबर को जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में तृतीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में आपसी सहमति एवं सुलह-समझौते के माध्यम से विभिन्न प्रकृति के कुल 1,12,307 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
लोक अदालत के दौरान न्यायालय परिसर में कांकेर पुलिस ने साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा यातायात नियमों को लेकर जागरूकता शिविर लगाया। पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन ठगी, साइबर फ्रॉड, संदिग्ध लिंक और फोन कॉल से सावधान रहने की जानकारी दी। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने की अपील की गई।
शिविर में वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस की अपील: कांकेर पुलिस ने नागरिकों से साइबर अपराधों से सतर्क रहने, महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के प्रति सजग रहने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध की सूचना कांकेर पुलिस की हेल्पलाइन 94791-55125 पर देने की अपील की गई। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने की बात कही गई।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • 11 सितंबर दोपहर 2 बजे UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया। बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    1
    11 सितंबर दोपहर 2 बजे  UFBU के आह्वान पर आज शुक्रवार को कांकेर में,राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों ने,पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व SBI Officer Association के क्षेत्रीय सचिव,दिनेश मंडावी एवं SBI Award Union के क्षेत्रीय सचिव पवन वर्मा ने किया।
बैंककर्मियों ने I B A और केंद्र सरकार के खिलाफ,नारेबाजी करते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने तथा, P L I में भेदभाव समाप्त करने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि वे केंद्र व,राज्य सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए।
हड़ताल के चलते जिले के राष्ट्रीयकृत बैंकों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। प्रदर्शन में विभिन्न शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • आम जगह पर लोहे का गैती लेकर लोगो को डरा धमकाने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिर आम जगह पर लोहे का गैती लेकर लोगो को डरा धमकाने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल शनिवार की रात 9:30 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपी - चंद्रशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे उम्र 23 वर्ष निवासी बिटकुली थाना बिल्हा जिला बिलासपुर (छ.ग.) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध हथियार रखकर लोगो को डराने/धमकाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 12.09.2026 को मुखबीर सूचना मिला बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर चन्द्रशेखर बांधे नाम का व्यक्ति हाथ मे लोहे का गैती लेकर रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे मौके पर घेराबंदी कर आरोपी चंदशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे उम्र 23 वर्ष निवासी बिटकुली से लोहे का गैती जप्त कर धारा - 25,27 आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है और आरोपी को न्ययिक रिमांड पर जेल भेजा गया है आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1062 संजय निर्मलकर की अहम भूमिका रही।
    1
    आम जगह पर लोहे का गैती लेकर लोगो को डरा धमकाने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिर
आम जगह पर लोहे का गैती लेकर लोगो को डरा धमकाने वाले आरोपी को बिल्हा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल 
शनिवार की रात 9:30 बजे बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
नाम आरोपी -   चंद्रशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे उम्र 23 वर्ष निवासी बिटकुली थाना बिल्हा 
जिला बिलासपुर (छ.ग.) 
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि उमनि एवं वपुअ महोदय श्री रजनेश सिंह बिलासपुर (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को अवैध हथियार रखकर लोगो को डराने/धमकाने वाले व्यक्तियों के विरूध्द अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था, आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन मे से दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी द्वारा थाना स्तर पर सिविल टीम गठित कर विश्वस्त मुखबीर के माध्यम से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान दिनांक 12.09.2026 को मुखबीर सूचना मिला बिटकुली तालाब के पास मेन रोड पर चन्द्रशेखर बांधे नाम का व्यक्ति हाथ मे लोहे का गैती लेकर रोड मे आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा था जिसे मौके पर घेराबंदी कर आरोपी चंदशेखर बांधे पिता स्व. नारायण बांधे उम्र 23 वर्ष निवासी बिटकुली से लोहे का गैती जप्त कर धारा - 25,27 आम्र्स एक्ट की कार्यवाही की गयी है और आरोपी को न्ययिक रिमांड पर जेल भेजा गया है आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी। 
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई मंजुला साहू, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे, आरक्षक 1062 संजय निर्मलकर की अहम भूमिका रही।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    55 min ago
  • बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज परिसर में सीनियरों की दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है! ​प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने जैसी छोटी सी बात पर भड़के सीनियर छात्रों ने अपने ही जूनियर को सरेआम लात-घूंसों से पीट डाला। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे बेबस छात्र को घेरकर मारा जा रहा है। ​स्थान: डीपी विप्र लॉ कॉलेज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ​मुख्य वजह: प्रदर्शन में जबरन शामिल होने का दबाव और इंकार पर मारपीट ​वर्तमान स्थिति: पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की, कॉलेज प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी। #Bilaspurbreakingnews #dpvipralawcollegebilaspurvivad #bilaspurchhattisgarh बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज परिसर में सीनियरों की दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है! ​प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने जैसी छोटी सी बात पर भड़के सीनियर छात्रों ने अपने ही जूनियर को सरेआम लात-घूंसों से पीट डाला। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे बेबस छात्र को घेरकर मारा जा रहा है। ​स्थान: डीपी विप्र लॉ कॉलेज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ​मुख्य वजह: प्रदर्शन में जबरन शामिल होने का दबाव और इंकार पर मारपीट ​वर्तमान स्थिति: पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की, कॉलेज प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी। #Bilaspurbreakingnews #dpvipralawcollegebilaspurvivad #bilaspurchhattisgarh
    1
    बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज परिसर में सीनियरों की दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है!

​प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने जैसी छोटी सी बात पर भड़के सीनियर छात्रों ने अपने ही जूनियर को सरेआम लात-घूंसों से पीट डाला। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे बेबस छात्र को घेरकर मारा जा रहा है।
​स्थान: डीपी विप्र लॉ कॉलेज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
​मुख्य वजह: प्रदर्शन में जबरन शामिल होने का दबाव और इंकार पर मारपीट
​वर्तमान स्थिति: पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की, कॉलेज प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी।
#Bilaspurbreakingnews #dpvipralawcollegebilaspurvivad #bilaspurchhattisgarh

बिलासपुर के डीपी विप्र लॉ कॉलेज परिसर में सीनियरों की दबंगई का एक सनसनीखेज वीडियो वायरल हुआ है!
​प्रदर्शन में शामिल होने से मना करने जैसी छोटी सी बात पर भड़के सीनियर छात्रों ने अपने ही जूनियर को सरेआम लात-घूंसों से पीट डाला। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे बेबस छात्र को घेरकर मारा जा रहा है।
​स्थान: डीपी विप्र लॉ कॉलेज, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
​मुख्य वजह: प्रदर्शन में जबरन शामिल होने का दबाव और इंकार पर मारपीट
​वर्तमान स्थिति: पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू की, कॉलेज प्रशासन द्वारा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी।
#Bilaspurbreakingnews #dpvipralawcollegebilaspurvivad #bilaspurchhattisgarh
    user_News30live
    News30live
    Local News Reporter Bilha, Bilaspur•
    15 hrs ago
  • लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार 13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
    1
    लखनपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15 गाय-बैल को रौंदकर अज्ञात वाहन फरार
13 सितंबर सुबह 8 बजे मिली जानकारी अनुसार,लखनपुरी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात यानि 12 सितंबर की रात, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे,लगभग 15 गाय-बैल को रौंद दिया। हादसे में कई मवेशियों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।
घटना के बाद सड़क पर मवेशियों के शव बिखरे रहे। हादसे से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों की सुरक्षा और, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.