logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिसका घर उजड़ा है आंधी में निष्पक्ष तरीके से जाँच की जाए

1 day ago
user_Dharmendra Vishwakarma
Dharmendra Vishwakarma
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

जिसका घर उजड़ा है आंधी में निष्पक्ष तरीके से जाँच की जाए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज़मगढ़: एयरपोर्ट ✈️ 11 मार्च 2024 से फ्लाइट्स शुरू हुईं, पर कुछ ही महीनों में सब बंद… खाली रनवे, अधूरे सपने 💭 कारण? कम पैसेंजर, लिमिटेड रूट्स… पर सवाल अभी भी वही है — आज़मगढ़ कब फिर उड़ेगा? 🔥 अगर आप भी चाहते हों फ्लाइट्स रीस्टार्ट हों ✈️ 👉 वीडियो शेयर करो और आवाज़ उठाओ!
    1
    आज़मगढ़: एयरपोर्ट ✈️ 
11 मार्च 2024 से फ्लाइट्स शुरू हुईं, पर कुछ ही महीनों में सब बंद…
खाली रनवे, अधूरे सपने 💭
कारण? कम पैसेंजर, लिमिटेड रूट्स…
पर सवाल अभी भी वही है —
आज़मगढ़ कब फिर उड़ेगा? 🔥
अगर आप भी चाहते हों फ्लाइट्स रीस्टार्ट हों ✈️
👉 वीडियो शेयर करो और आवाज़ उठाओ!
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आजमगढ़ : ​गाजीपुर जिले के जखनिया विकास खंड अंतर्गत स्थित बैरक गाँव में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है। गाँव में आयोजित 'रुद्र महायज्ञ' ने पूरे क्षेत्र को शिवमयी कर दिया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के भव्य आयोजन से न केवल बैरक गाँव, बल्कि आसपास के दर्जनों गाँवों के ग्रामीण भक्ति भाव में सराबोर हैं। ​वैदिक विद्वानों द्वारा अनुष्ठान का नेतृत्व ​महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य यजमानों द्वारा कलश पूजन के साथ किया गया। इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए प्रख्यात वैदिक ब्राह्मणों की टोली जुटी हुई है। मुख्य रूप से पंडित प्रताप नारायण पाण्डेय और पंडित अशोक पाण्डेय के कुशल निर्देशन में यज्ञ की समस्त प्रक्रियाएं वैदिक रीति-रिवाज और पूर्ण पवित्रता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। ​भव्य कलश यात्रा और वातावरण ​यज्ञ के प्रारंभ में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ​धार्मिक महत्व ​विद्वान पंडित प्रताप नारायण पाण्डेय ने बताया कि रुद्र महायज्ञ के आयोजन से न केवल क्षेत्र की शुद्धि होती है, बल्कि लोक कल्याण और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। यज्ञ की आहुतियों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ​ग्रामीण उत्साह ​गाँव के निवासियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। बैरक गाँव के युवा और बुजुर्ग सभी सेवा भाव से इस महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन शाम को प्रवचन और आरती का आयोजन भी किया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं।
    1
    आजमगढ़ : ​गाजीपुर जिले के  जखनिया विकास खंड अंतर्गत स्थित बैरक गाँव में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है। गाँव में आयोजित 'रुद्र महायज्ञ' ने पूरे क्षेत्र को शिवमयी कर दिया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के भव्य आयोजन से न केवल बैरक गाँव, बल्कि आसपास के दर्जनों गाँवों के ग्रामीण भक्ति भाव में सराबोर हैं।
​वैदिक विद्वानों द्वारा अनुष्ठान का नेतृत्व
​महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य यजमानों द्वारा कलश पूजन के साथ किया गया। इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए प्रख्यात वैदिक ब्राह्मणों की टोली जुटी हुई है। मुख्य रूप से पंडित प्रताप नारायण पाण्डेय और पंडित अशोक पाण्डेय के कुशल निर्देशन में यज्ञ की समस्त प्रक्रियाएं वैदिक रीति-रिवाज और पूर्ण पवित्रता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं।
​भव्य कलश यात्रा और वातावरण
​यज्ञ के प्रारंभ में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।
​धार्मिक महत्व
​विद्वान पंडित प्रताप नारायण पाण्डेय ने बताया कि रुद्र महायज्ञ के आयोजन से न केवल क्षेत्र की शुद्धि होती है, बल्कि लोक कल्याण और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। यज्ञ की आहुतियों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
​ग्रामीण उत्साह
​गाँव के निवासियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। बैरक गाँव के युवा और बुजुर्ग सभी सेवा भाव से इस महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन शाम को प्रवचन और आरती का आयोजन भी किया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *बुनकर की मौत, 2 घायलः रॉन्ग साइड ट्रेलर ने ईको कार को मारी टक्कर, घोसी हाईवे पर हादसा* घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान करीमुद्दीनपुर बाग निवासी 36 वर्षीय मौलवी तौकीर पुत्र तनवीर अहमद के रूप में हुई है। तौकीर पेशे से बुनकर थे। हादसे में फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र स्व. मोहिबुल हक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ईको वाहन कोपागंज से घोसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। मृतक तौकीर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 4 वर्षीय बेटा ओमाम और 8 व 3 वर्षीय बेटियां आयत और रिम फातिमा शामिल हैं। तौकीर अपने दो भाइयों में बड़े थे; उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है, जबकि तौकीर घर पर बुनकरी का काम करते थे। उनकी चार बहनें भी हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्ती बढ़ाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    *बुनकर की मौत, 2 घायलः रॉन्ग साइड ट्रेलर ने ईको कार को मारी टक्कर, घोसी हाईवे पर हादसा*
घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
मृतक की पहचान करीमुद्दीनपुर बाग निवासी 36 वर्षीय मौलवी तौकीर पुत्र तनवीर अहमद के रूप में हुई है। तौकीर पेशे से बुनकर थे।
हादसे में फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र स्व. मोहिबुल हक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि ईको वाहन कोपागंज से घोसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है।
मृतक तौकीर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 4 वर्षीय बेटा ओमाम और 8 व 3 वर्षीय बेटियां आयत और रिम फातिमा शामिल हैं। तौकीर अपने दो भाइयों में बड़े थे; उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है, जबकि तौकीर घर पर बुनकरी का काम करते थे। उनकी चार बहनें भी हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्ती बढ़ाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_Ghosi live
    Ghosi live
    Local News Reporter घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by BALRAM
    1
    Post by BALRAM
    user_BALRAM
    BALRAM
    पत्रकार Allapur, Ambedkar Nagar•
    5 hrs ago
  • दीदी की हार से चंद्रशेखर पर संकट…मिशन-27 में बढ़ा दबाव, आगे क्या ? मोदी-योगी के सामने कैसे टिकेंगे ?
    1
    दीदी की हार से चंद्रशेखर पर संकट…मिशन-27 में बढ़ा दबाव, आगे क्या ? मोदी-योगी के सामने कैसे टिकेंगे ?
    user_Suraj Bhai gzp
    Suraj Bhai gzp
    जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा। ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप। ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल। संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर। अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।
    2
    ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा
डीबीटी आधार लिंकिंग और केवाईसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता आलतू फालतू काम कहकर भगाने का आरोप।
ग्रामीण बैंक पर तानाशाही का आरोप शाखा प्रबंधक के रवैये से उपभोक्ताओं में उबाल।
संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर जिले के विकास खंड जहांगीरगंज अंतर्गत सिघलपट्टी बाजार स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में उपभोक्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बैंक जो ग्रामीणों के लिए सहारा होना चाहिए वहीं अब अपमान और परेशानी का केंद्र बनता जा रहा है। शाखा प्रबंधक का आक्रामक तेवर आलतू फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं उपभोक्ताओं का आरोप है कि शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील और अपमानजनक है। शाखा प्रबंधक द्वारा उपभोक्ताओं का  ग्रामीण बैंक में उपभोक्ता अपने बैंक खाते में डीबीटी जोड़ने आधार लिंक कराने और केवाईसी अपडेट कराने जैसे जरूरी कार्यों के लिए जब उपभोक्ता बैंक पहुंचते हैं तो उन्हें सीधे-सीधे यह कहकर भगा दिया जाता है हम आलतू-फालतू काम के लिए नहीं बैठे हैं।इससे साफ है कि जिम्मेदारी निभाने के बजाय अधिकारियों का रवैया टालमटोल और तानाशाही भरा है।खाते की जानकारी मांगने पर भी फटकार स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि उपभोक्ता अपने ही खाते की जानकारी मांगने में भी डर महसूस कर रहे हैं। आरोप है कि शाखा प्रबंधक सवाल पूछने पर लोगों को डांटकर बाहर निकाल देते हैं और कोई सुनवाई नहीं करते। बैंक में न व्यवस्था है न जवाबदेही सिर्फ मनमानी हावी है।सरकारी योजनाओं पर पड़ रहा असर डीबीटी और अन्य योजनाओं का लाभ सीधे खाते में पहुंचाने की सरकारी मंशा यहां धरी की धरी रह गई है। आधार लिंक और केवाईसी जैसे जरूरी काम ठप पड़े हैं, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।जनता में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पूरे मामले में उच्च अधिकारियों द्वारा जांच कर दोषी शाखा प्रबंधक पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और कब तक आम जनता यूं ही अपमान सहती रहेगी।
    user_पंकज कुमार  पत्रकार आलापुर  अम्बेडकर नगर
    पंकज कुमार पत्रकार आलापुर अम्बेडकर नगर
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    20 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.