Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- *बुनकर की मौत, 2 घायलः रॉन्ग साइड ट्रेलर ने ईको कार को मारी टक्कर, घोसी हाईवे पर हादसा* घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार तड़के एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह घटना गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर कल्याणपुर के पास सुबह करीब 2 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने सामने से आ रही ईको गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान करीमुद्दीनपुर बाग निवासी 36 वर्षीय मौलवी तौकीर पुत्र तनवीर अहमद के रूप में हुई है। तौकीर पेशे से बुनकर थे। हादसे में फहीम पुत्र नसीम और हामिद पुत्र स्व. मोहिबुल हक घायल हो गए। दोनों को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ईको वाहन कोपागंज से घोसी की ओर लौट रहा था। इसी दौरान रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश तेज कर दी है। मृतक तौकीर अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनमें 4 वर्षीय बेटा ओमाम और 8 व 3 वर्षीय बेटियां आयत और रिम फातिमा शामिल हैं। तौकीर अपने दो भाइयों में बड़े थे; उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है, जबकि तौकीर घर पर बुनकरी का काम करते थे। उनकी चार बहनें भी हैं। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर सख्ती बढ़ाने और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- Post by Ramjanam Ramjansm Sinh1
- बिल्थरारोड के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सीयर में बुधवार को ‘100 डी टीवी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएनएम एवं जीएनएम प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों और बच्चियों को इस प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना बेहद जरूरी है, ताकि वे भविष्य में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभा सकें। इस मौके पर भाजपा नेता निखिल प्रताप सिंह बिट्टू, दिलीप कुमार सिंह (भाजपा मंडल अध्यक्ष सीयर), आशिष यादव, राहुल मद्धेशिया, विनय यादव, अरविंद यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे।3
- आज़मगढ़: एयरपोर्ट ✈️ 11 मार्च 2024 से फ्लाइट्स शुरू हुईं, पर कुछ ही महीनों में सब बंद… खाली रनवे, अधूरे सपने 💭 कारण? कम पैसेंजर, लिमिटेड रूट्स… पर सवाल अभी भी वही है — आज़मगढ़ कब फिर उड़ेगा? 🔥 अगर आप भी चाहते हों फ्लाइट्स रीस्टार्ट हों ✈️ 👉 वीडियो शेयर करो और आवाज़ उठाओ!1
- आजमगढ़ : गाजीपुर जिले के जखनिया विकास खंड अंतर्गत स्थित बैरक गाँव में इन दिनों भक्ति और अध्यात्म की बयार बह रही है। गाँव में आयोजित 'रुद्र महायज्ञ' ने पूरे क्षेत्र को शिवमयी कर दिया है। इस धार्मिक अनुष्ठान के भव्य आयोजन से न केवल बैरक गाँव, बल्कि आसपास के दर्जनों गाँवों के ग्रामीण भक्ति भाव में सराबोर हैं। वैदिक विद्वानों द्वारा अनुष्ठान का नेतृत्व महायज्ञ का शुभारंभ मुख्य यजमानों द्वारा कलश पूजन के साथ किया गया। इस महायज्ञ को संपन्न कराने के लिए प्रख्यात वैदिक ब्राह्मणों की टोली जुटी हुई है। मुख्य रूप से पंडित प्रताप नारायण पाण्डेय और पंडित अशोक पाण्डेय के कुशल निर्देशन में यज्ञ की समस्त प्रक्रियाएं वैदिक रीति-रिवाज और पूर्ण पवित्रता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। भव्य कलश यात्रा और वातावरण यज्ञ के प्रारंभ में एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। 'हर-हर महादेव' के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। धार्मिक महत्व विद्वान पंडित प्रताप नारायण पाण्डेय ने बताया कि रुद्र महायज्ञ के आयोजन से न केवल क्षेत्र की शुद्धि होती है, बल्कि लोक कल्याण और विश्व शांति का मार्ग प्रशस्त होता है। यज्ञ की आहुतियों से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ग्रामीण उत्साह गाँव के निवासियों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया। बैरक गाँव के युवा और बुजुर्ग सभी सेवा भाव से इस महायज्ञ को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन शाम को प्रवचन और आरती का आयोजन भी किया जा रहा है, जहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं।1
- Deoria. ward number 8 sakarapar sadak banvana hai1
- Post by SONI DEVI1