Shuru
Apke Nagar Ki App…
देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं 🎤 प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
Pravesh kumar
देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं 🎤 प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।
More news from बिहार and nearby areas
- देखिए कितना भीड़ है नाव पर जो अगवानी से sultanganj ghat पार होते हैं 🎤 प्रवेश कुमार की रिपोर्ट, सुल्तानगंज।1
- सुलतानगंज नवादा पंचायत के कशमाबाद गांव के लिए यह गर्व का क्षण रहा, जब गांव के समर्पित होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिनंदन को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया। 26 जनवरी को दिल्ली में आयोजित समारोह में यह सम्मान नमस्कार ग्रुप के डायरेक्टर दीपक कुमार द्वारा प्रदान किया गया। इस उपलब्धि के बाद गांव ही नहीं, पूरे क्षेत्र में उनकी सफलता चर्चा का प्रमुख विषय बन गई है। महाशिवरात्रि के अवसर पर कशमाबाद में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रामीणों ने डॉ. अभिनंदन का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष रवि सुमन उर्फ अरुण मंडल, दुधैला पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल, नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल तथा पूर्व उप सभापति मनोज यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को उत्सव में बदल दिया। ग्रामीणों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों और चिकित्सक दोनों का उत्साहवर्धन किया। डॉ. अभिनंदन की यह सफलता अब युवाओं के लिए प्रेरणा बनती नजर आ रही है।1
- एक देशी कट्टा 10 जिन्दा कारतूस व एक खोखा बरामद1
- मुंगेर विश्वविद्यालय अंतर्गत आरएस कॉलेज तारापुर में बुधवार को छात्र राजद के बैनर तले छात्रों ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और विश्वविद्यालय के कुलसचिव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि सीनेट की बैठक में कुलाधिपति की कुर्सी नहीं लगाई गई, शैक्षणिक सत्र 3–4 माह पीछे चल रहा है तथा स्नातक का परीक्षा परिणाम पांच माह से लंबित है। साथ ही छात्र संघ चुनाव समय पर नहीं होने, वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच नहीं कराने और सीनेट बैठक में राष्ट्रगान के अपमान के मामले में कार्रवाई की मांग की गई। महाविद्यालय अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि इन समस्याओं से छात्रों को भारी परेशानी हो रही है। मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में अंश कुमार, निलेश कुमार, सन्नी कुमार, निकेत कुमार, पीयूष कुमार, प्रीति कुमारी, आयुष कुमार, युवराज कुमार व अभिषेक कुमार मौजूद थे।1
- *नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड 11 के कमलपुर में ₹5.12 लाख की विकास योजना का भव्य उद्घाटन* *आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण से कमलपुर (पोद्दार टोला) को मिलेगी स्थायी राहत, बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर* खगड़िया। नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। नगर सभापति अर्चना कुमारी ने वार्ड संख्या–11 अंतर्गत कमलपुर (पोद्दार टोला के समीप) में ₹5,12,400 की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति और उत्साह के बीच संपन्न हुआ। यह योजना लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग रही है। कमलपुर के इस हिस्से में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी। घरों के सामने पानी भर जाने से गंदगी, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण की आशंका बनी रहती थी। साथ ही कच्ची एवं जर्जर सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण थीं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब आरसीसी नाला निर्माण से जल निकासी की वैज्ञानिक एवं स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित होगी, वहीं पीसीसी सड़क निर्माण से मजबूत और टिकाऊ मार्ग उपलब्ध होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस योजना से कमलपुर की दशा और दिशा दोनों में बदलाव आएगा। नगर सभापति अर्चना कुमारी का स्पष्ट संदेश उद्घाटन के अवसर पर नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा, “नगर परिषद खगड़िया में विकास का मतलब केवल कुछ क्षेत्रों तक सीमित नहीं है। हमारा लक्ष्य है कि हर वार्ड में बुनियादी सुविधाएं मजबूत हों। कमलपुर की यह योजना जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कराया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में सड़क, नाला, शौचालय और अन्य आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है और आने वाले समय में अन्य वार्डों में भी इसी तरह की योजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भागीदारी कार्यक्रम वार्ड पार्षद ऊषा देवी (वार्ड–11) के प्रतिनिधि पिंटू कुमार की उपस्थिति में आयोजित हुआ। इस अवसर पर रवि सिंहा, दयानंद तांती, परमानंद तांती, उमेश पोद्दार, सुबोध पोद्दार, डॉ. अशोक शर्मा, प्रशांत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने नगर सभापति का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजना क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक थी और इसके पूर्ण होने के बाद आवागमन तथा स्वच्छता की स्थिति में बड़ा सुधार होगा। समग्र विकास की ओर बढ़ता नगर परिषद खगड़िया नगर परिषद खगड़िया में हाल के समय में विभिन्न वार्डों में सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। नियमित निरीक्षण और निगरानी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी योजनाएं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूरी हों। कुल मिलाकर, वार्ड 11 के कमलपुर में ₹5.12 लाख की लागत से आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर परिषद खगड़िया की विकास प्रतिबद्धता का एक और सशक्त उदाहरण है, जिससे क्षेत्र के सामाजिक, स्वास्थ्य एवं आर्थिक परिवेश में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है।1
- पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कुर्सेला अग्निकांड पीड़ित दुकानदारों को दी आर्थिक सहायता।1
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड डुमरामा डाक्टर ने 300000 खर्च बताया है ज्यादा से ज्यादा मदद करे1
- सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई सनसनीखेज गोलीबारी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटों के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में नामजद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। घटना 16 फरवरी की शाम की है, जब अपराधियों ने पुरानी रंजिश के चलते मदन यादव के घर पर धावा बोल दिया और उन पर गोली चला दी। गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने के बाद मदन यादव के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह हमला पुरानी आपसी दुश्मनी का परिणाम था। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।1