logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम ने पंचायतीराज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर की समीक्षा रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के निर्माण, ग्राम पंचायतों के चयन तथा योजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों, ग्राम पंचायतों के चयन, निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तथा योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के चयन एवं निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलती है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह,जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Sujeet kumar
Sujeet kumar
Lalganj, Rae Bareli•
6 hrs ago
264645b0-fccc-430e-8019-2f67089fdc5b

डीएम ने पंचायतीराज योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्राम पंचायतों के चयन को लेकर की समीक्षा रायबरेली- जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पंचायतीराज विभाग की योजनाओं के निर्माण, ग्राम पंचायतों के चयन तथा योजनाओं के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपद स्तर पर गठित समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों, ग्राम पंचायतों के चयन, निर्माण कार्यों की प्राथमिकता तथा योजनाओं के समयबद्ध

f1f887d6-2845-4c17-8ac4-fb23c7263f06

क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति एवं चयन प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर कराए जाने वाले विकास कार्यों का चयन स्थानीय आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए पारदर्शी एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को

63a65283-34cb-4bca-abc3-fafe50deaffe

योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों के चयन एवं निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं में शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। स्वीकृत कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए गुणवत्ता की जांच भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर पर कराए जा रहे विकास कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर

5bf8f63d-7729-449f-b94c-7a91911d1a94

बनाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर विकास को गति मिलती है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, वरिष्ठ कोषाधिकारी शालिनी सिंह,जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विनय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी० सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा। यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।
    1
    यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराने के संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने क्या कहा।
यातायात पुलिस को अत्याधुनिक इनोवा इंटरसेप्टर वाहन उपलब्ध कराया गया है। इस वाहन के माध्यम से स्पीड गन द्वारा ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध स्वतः ई-चालान, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों की जांच तथा ब्रीथ एनालाइज़र से शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। इस वाहन को जनपद के विभिन्न मार्गों पर तैनात कर यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने क्या कुछ कहा देखें।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    41 min ago
  • जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा। करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह जनसेवा • विकास • जनविश्वास
    1
    जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा।
करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित
पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह
जनसेवा • विकास • जनविश्वास
जेहि बिधि सुखी होहिं पुर लोगा।
करहिं कृपानिधि सोइ संजोगा।।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र को समर्पित
पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह
जनसेवा • विकास • जनविश्वास
    user_RAMA SHANKAR SHUKLA
    RAMA SHANKAR SHUKLA
    Media company Lalganj, Rae Bareli•
    20 hrs ago
  • कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के गोनामऊ के उसराहा गाँव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा
    1
    कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा
रायबरेली जिले के हरचंदपुर विधानसभा के खीरों विकास खंड के गोनामऊ के उसराहा गाँव में सड़क निर्माण कार्य शुरू, कहते हैं बच्चे भगवान का रूप होते हैं, जो कहते हैं सच कहते हैं—देखिए गांव के बच्चों ने क्या कहा
    user_जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    जॉर्नलिस्ट सलमान चिश्ती
    लालगंज, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    1
    ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
ऑपरेशन कन्विक्शन: 13 साल पुराने हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, 50 हजार रुपये का जुर्माना
अमेठी। उत्तर प्रदेश पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत अमेठी पुलिस को 13 वर्ष पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। प्रभावी पैरवी के चलते सुलतानपुर की एडीजे-04 अदालत ने हत्या के दो दोषियों को आजीवन कारावास और कुल 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अभियोजन अधिकारी, न्यायालय पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप थाना मुंशीगंज के वर्ष 2013 के हत्या के मामले में अदालत ने ओम प्रकाश पुत्र राजकुमार और राजकुमारी पत्नी ओमप्रकाश, निवासी टेरी, थाना मुंशीगंज को दोषी ठहराया। न्यायालय ने दोनों को धारा 302/34 आईपीसी में आजीवन कारावास व 20-20 हजार रुपये तथा धारा 201 आईपीसी में पांच वर्ष के कारावास व 5-5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 27 मार्च 2013 का है, जब वादिनी राजकुमारी की तहरीर पर उनके पति अयोध्या प्रसाद की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। वहीं, इसी मामले में नामजद गोमती और राहुल वर्मा को साक्ष्यों के अभाव में न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया।
    user_A K Mishra
    A K Mishra
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस प्रतापगढ़। ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला, जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस, 6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज, 29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत, परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल, जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक, पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस, नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम, बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा
    1
    ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला,

जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
प्रतापगढ़।
ट्रैक्टर से मासूम की छात्रा की मौत का मामला,
जाम लगाने वालों के खिलाफ दर्ज हुआ केस,
6 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज,
29 जुलाई को ट्रैक्टर से छात्रा की हुई थी मौत,
परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर किया था बवाल,
जाम लगाने व पुलिस से हुई थी नोंकझोंक,
पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दर्ज किया है केस,
नगर के भंगवा चुंगी चौराहे पर किया था बवाल व जाम,
बाइट — सीओ सिटी, आशुतोष मिश्रा
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.