logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कप्तान आगम जैन 48 घंटे में खुलासा

2 hrs ago
user_Rafik tigala
Rafik tigala
खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

खंडवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कप्तान आगम जैन 48 घंटे में खुलासा

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • खंडवा में स्पा का बड़ा खुलासा दो युवक तीन योतियां हिरासत में लिया में लिया
    1
    खंडवा में स्पा का बड़ा खुलासा दो युवक तीन योतियां हिरासत में लिया में लिया
    user_Rafik tigala
    Rafik tigala
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🚰 राहत की बड़ी खबर पुनासा/मुंदी केनूद पंप हाउस से फिल्टर प्लांट के लिए छोड़ा गया पानी, मांधाता विधायक नारायण पटेल, नप अध्यक्ष ज्योतिबाला राठौर ने पूजन कर मोटर पंप का स्विच दबाकर मुंदी फिल्टर प्लांट के लिए पानी छोड़ा । जलप्रभारी सुरेंद्र भाई गुर्जर ने बताया कि रविवार से वार्डों में नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, पार्षद प्रतिनिधि, CMO संजय जैन आदि मौजूद रहे।
    1
    🚰 राहत की बड़ी खबर 
पुनासा/मुंदी केनूद पंप हाउस से फिल्टर प्लांट के लिए छोड़ा गया पानी, मांधाता विधायक नारायण पटेल, नप अध्यक्ष ज्योतिबाला राठौर ने पूजन कर मोटर पंप का स्विच दबाकर मुंदी फिल्टर प्लांट के लिए पानी छोड़ा । जलप्रभारी सुरेंद्र भाई गुर्जर ने बताया कि रविवार से वार्डों में नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि चंद्रमोहन राठौर, पार्षद प्रतिनिधि, CMO संजय जैन आदि मौजूद रहे।
    user_Shahrukh mansuri333
    Shahrukh mansuri333
    पुनासा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह | चारखेड़ा रोजगार मेले में मंत्री का युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, बोले—कौशल और प्रशिक्षण से बढ़ाएं अपनी आय; हरसूद-खालवा के युवाओं को ड्राइविंग और सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण दिलाएगी सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से चारखेड़ा के बटरफ्लाई पार्क में आयोजित वृत्त स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें ऐसे हुनर से जोड़ना जरूरी है, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकें और भविष्य में दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में आ सकें। मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार रोजगार मेलों, कौशल प्रशिक्षण और शिक्षा के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है। “कम पढ़ाई रोजगार की राह में बाधा नहीं बनेगी” मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद और खालवा क्षेत्र के कम पढ़े-लिखे जनजातीय युवाओं को लेकर विशेष पहल की बात कही। उन्होंने कहा कि कम शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के रास्ते खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड और हैवी व्हीकल ड्राइवर का प्रशिक्षण एवं लाइसेंस दिलाया जाएगा, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार हासिल कर सकें और पहले से बेहतर आय अर्जित कर सकें। मंत्री का यह संदेश इस बात पर केंद्रित रहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के योग्य बनाना भी जरूरी है। कौशल आधारित प्रशिक्षण के जरिए युवा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार दे रही सहायता मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सरकार जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को भी सरकार की ओर से सहायता दिए जाने की बात कही। उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का आह्वान किया। मंत्री के संदेश के बीच रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह चारखेड़ा में वन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियों ने सहभागिता की। रोजगार की तलाश में एक हजार से अधिक युवक-युवतियां मेले में पहुंचे। 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके युवाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। चयन प्रक्रिया के माध्यम से करीब 500 युवक-युवतियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया। प्रशिक्षण के बाद 20 से 25 हजार रुपये तक वेतन चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों द्वारा दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 13 हजार रुपये तक का भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को उनकी योग्यता और कार्य के अनुसार 20 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर रोजगार के अवसर मिलने की जानकारी दी गई। “वन विभाग केवल जंगलों तक सीमित नहीं” मंत्री डॉ. शाह ने वन विभाग की रोजगार पहल की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग का कार्य केवल वन और पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है। वन क्षेत्रों और आसपास रहने वाले लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली ऐसी पहलें ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल सकती हैं। रोजगार मेले का शुभारंभ मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीसीएफ खंडवा बसु कनोजिया, डीएफओ राकेश कुमार डामोर सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। चारखेड़ा रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी भागीदारी और करीब 500 युवाओं का चयन यह संकेत देता है कि कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार को एक साथ जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
    1
    युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें: मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह | चारखेड़ा रोजगार मेले में मंत्री का युवाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश, बोले—कौशल और प्रशिक्षण से बढ़ाएं अपनी आय; हरसूद-खालवा के युवाओं को ड्राइविंग और सिक्योरिटी गार्ड का प्रशिक्षण दिलाएगी सरकार
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से चारखेड़ा के बटरफ्लाई पार्क में आयोजित वृत्त स्तरीय रोजगार मेले में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने युवाओं को आत्मनिर्भरता और कौशल विकास का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें ऐसे हुनर से जोड़ना जरूरी है, जिससे वे अपनी आय बढ़ा सकें और भविष्य में दूसरों को भी रोजगार देने की स्थिति में आ सकें।
मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। सरकार रोजगार मेलों, कौशल प्रशिक्षण और शिक्षा के माध्यम से युवाओं के लिए नए अवसर तैयार कर रही है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों के युवाओं को शिक्षा, प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है।
“कम पढ़ाई रोजगार की राह में बाधा नहीं बनेगी”
मंत्री डॉ. शाह ने हरसूद और खालवा क्षेत्र के कम पढ़े-लिखे जनजातीय युवाओं को लेकर विशेष पहल की बात कही। उन्होंने कहा कि कम शैक्षणिक योग्यता वाले युवाओं के लिए भी रोजगार के रास्ते खोले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सिक्योरिटी गार्ड और हैवी व्हीकल ड्राइवर का प्रशिक्षण एवं लाइसेंस दिलाया जाएगा, ताकि वे अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार हासिल कर सकें और पहले से बेहतर आय अर्जित कर सकें।
मंत्री का यह संदेश इस बात पर केंद्रित रहा कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के योग्य बनाना भी जरूरी है। कौशल आधारित प्रशिक्षण के जरिए युवा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।
उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार दे रही सहायता
मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि सरकार जनजातीय वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने वाले विद्यार्थियों को भी सरकार की ओर से सहायता दिए जाने की बात कही।
उन्होंने युवाओं से शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों का लाभ उठाने तथा अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़ने का आह्वान किया।
मंत्री के संदेश के बीच रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह
चारखेड़ा में वन विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेले में 50 से अधिक कंपनियों ने सहभागिता की। रोजगार की तलाश में एक हजार से अधिक युवक-युवतियां मेले में पहुंचे। 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के साथ स्नातक की पढ़ाई पूरी नहीं कर सके युवाओं को भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए।
चयन प्रक्रिया के माध्यम से करीब 500 युवक-युवतियों का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया।
प्रशिक्षण के बाद 20 से 25 हजार रुपये तक वेतन
चयनित युवाओं को संबंधित कंपनियों द्वारा दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्हें 13 हजार रुपये तक का भत्ता प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को उनकी योग्यता और कार्य के अनुसार 20 से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन पर रोजगार के अवसर मिलने की जानकारी दी गई।
“वन विभाग केवल जंगलों तक सीमित नहीं”
मंत्री डॉ. शाह ने वन विभाग की रोजगार पहल की सराहना करते हुए कहा कि वन विभाग का कार्य केवल वन और पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है। वन क्षेत्रों और आसपास रहने वाले लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली ऐसी पहलें ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल सकती हैं।
रोजगार मेले का शुभारंभ मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सीसीएफ खंडवा बसु कनोजिया, डीएफओ राकेश कुमार डामोर सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
चारखेड़ा रोजगार मेले में युवाओं की बड़ी भागीदारी और करीब 500 युवाओं का चयन यह संकेत देता है कि कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार को एक साथ जोड़कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं।
    user_GRAM TAK NEWS
    GRAM TAK NEWS
    Media house हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • खाकी का खौफ और तस्करों पर कहर: सनावद पुलिस की फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, क्रूरता के चंगुल से 3 गौवंश सुरक्षित मुक्त; महाराष्ट्र का शातिर तस्कर गिरफ्तार सनावद ग्राउंड रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना अपराधियों के लिए काल बन चुकी सनावद पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और दिलेरी का लोहा मनवाया है। गोवंश तस्करी के नापाक मंसूबों को मिट्टी में मिलाते हुए पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाकी की पैनी नजरों और त्वरित एक्शन के आगे तस्करों की चालें धरी की धरी रह गईं, जिससे न सिर्फ बेजुबान जानवरों की जान बची, बल्कि इस अवैध नेटवर्क के एक बड़े मोहरे को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। मुखबिर की खास सूचना पर बिछाया गया जाल: खाकी की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सनावद पुलिस को जैसे ही गुप्तू सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन (क्रमांक MH 46 BF 2716) के जरिए बेरहमी से गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है और वह नए फोरलेन रोड से निकलने वाला है, पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हो गई। थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिना एक पल गंवाए नए फोरलेन पर मोर्चा संभाला। इंदौर की तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहन को देखते ही पुलिस ने ऐसा घेरा डाला कि तस्कर को भागने का कोई मौका नहीं मिला। वाहन के भीतर का खौफनाक और अमानवीय मंजर: जब पुलिस ने उस पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी था। मवेशियों को बेहद क्रूरता और बेदर्दी के साथ वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। जब चालक से इस अवैध परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस या कानूनी दस्तावेज मांगे गए, तो वह सि सिधिया और कोरे बहाने बनाने के अलावा कुछ न कह सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अंकुश चौहान (उम्र 23 वर्ष, निवासी इटावा छत्रपति संभाजी नगर, थाना वालूज, जिला संभाजी नगर, महाराष्ट्र) के रूप में बताई। खाकी की इस शानदार कार्रवाई का लेखा-जोखा: सख्त कानूनी शिकंजा: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनावद में अपराध क्रमांक 398/26 दर्ज करते हुए मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है। बरामद मशरुका: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 बेजुबान गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया (कीमत लगभग 1,05,000/- रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये) सहित कुल 5,05,000/- रुपये का मवेशी व वाहन जप्त किया है। इस पूरी साहसिक और उत्कृष्ट कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रूहल और एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. धर्मेंद्र यादव, उनि. करण सिंह डावर, प्रआर. रामदास, प्रआर. राजेन्द्र चौहान, आर. अरुण, आर. राहुल, आर. कृष्णा और आर. राजीव गुर्जर की टीम ने अहम भूमिका निभाई है। सनावद पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    4
    खाकी का खौफ और तस्करों पर कहर: सनावद पुलिस की फिल्मी अंदाज में घेराबंदी, क्रूरता के चंगुल से 3 गौवंश सुरक्षित मुक्त; महाराष्ट्र का शातिर तस्कर गिरफ्तार
सनावद ग्राउंड रिपोर्ट: ऋषि एरन एमपी का आईना
अपराधियों के लिए काल बन चुकी सनावद पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और दिलेरी का लोहा मनवाया है। गोवंश तस्करी के नापाक मंसूबों को मिट्टी में मिलाते हुए पुलिस ने एक सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है। खाकी की पैनी नजरों और त्वरित एक्शन के आगे तस्करों की चालें धरी की धरी रह गईं, जिससे न सिर्फ बेजुबान जानवरों की जान बची, बल्कि इस अवैध नेटवर्क के एक बड़े मोहरे को भी सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।
मुखबिर की खास सूचना पर बिछाया गया जाल: खाकी की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सनावद पुलिस को जैसे ही गुप्तू सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन (क्रमांक MH 46 BF 2716) के जरिए बेरहमी से गौवंश का अवैध परिवहन किया जा रहा है और वह नए फोरलेन रोड से निकलने वाला है, पुलिस टीम तुरंत एक्टिव हो गई। थाना प्रभारी सनावद उनि. धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने बिना एक पल गंवाए नए फोरलेन पर मोर्चा संभाला। इंदौर की तरफ से आ रहे संदिग्ध वाहन को देखते ही पुलिस ने ऐसा घेरा डाला कि तस्कर को भागने का कोई मौका नहीं मिला।
वाहन के भीतर का खौफनाक और अमानवीय मंजर: जब पुलिस ने उस पिकअप वाहन की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा किसी का भी दिल दहलाने के लिए काफी था। मवेशियों को बेहद क्रूरता और बेदर्दी के साथ वाहन में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था। जब चालक से इस अवैध परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस या कानूनी दस्तावेज मांगे गए, तो वह सि सिधिया और कोरे बहाने बनाने के अलावा कुछ न कह सका। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अंकुश चौहान (उम्र 23 वर्ष, निवासी इटावा छत्रपति संभाजी नगर, थाना वालूज, जिला संभाजी नगर, महाराष्ट्र) के रूप में बताई।
खाकी की इस शानदार कार्रवाई का लेखा-जोखा:
सख्त कानूनी शिकंजा: पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनावद में अपराध क्रमांक 398/26 दर्ज करते हुए मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (घ) के तहत गंभीर धाराओं में मामला पंजीबद्ध किया है।
बरामद मशरुका: कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 बेजुबान गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया (कीमत लगभग 1,05,000/- रुपये) और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन (कीमत लगभग 4,00,000/- रुपये) सहित कुल 5,05,000/- रुपये का मवेशी व वाहन जप्त किया है।
इस पूरी साहसिक और उत्कृष्ट कार्रवाई को अंजाम देने में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रूहल और एसडीओपी बड़वाह श्रीमती अर्चना रावत के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उनि. धर्मेंद्र यादव, उनि. करण सिंह डावर, प्रआर. रामदास, प्रआर. राजेन्द्र चौहान, आर. अरुण, आर. राहुल, आर. कृष्णा और आर. राजीव गुर्जर की टीम ने अहम भूमिका निभाई है। सनावद पुलिस की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
    user_Rishi airan
    Rishi airan
    Local News Reporter सनावद, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • नर्मदा घाट पर अमावस्या के बाद सफाई अभियान, पुराने कपड़े व बड़ी मात्रा मे कचरा एकत्रित..
    1
    नर्मदा घाट पर अमावस्या के बाद सफाई अभियान, पुराने कपड़े व बड़ी मात्रा मे कचरा एकत्रित..
    user_Govind sharma
    Govind sharma
    रिपोर्टर बड़वाह, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,नपा का जाँच दल मोके पर पहुंचा, सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,जाँच दल मोके पर पहुंचा हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक 12 में निवासरत सतीश पगारे के घर लगे सरकारी नल में पानी भरने के दौरान कीड़ा दिखाई दिया, बर्तन में कीड़ा पाए जाने पर मोहल्लेवासियों को बताया।सूचना मिलते ही नगर परिषद का जांच दल मौके पर पहुंचा। जांच दल अधिकारी राजाराम कुशवाहा ने बताया कि संबंधित के घर से कुछ दूरी पर पाइपलाइन लीकेज पाई गई है जिसके कारण संभवत: कीड़ा आ गया है। पाइपलाइन सुधार कर दुरुस्त किया जाएगा। चिकित्सक हमेशा समझाइस देते रहे है कि पानी छानकर उपयोग करना चाहिए।
    4
    सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,नपा का जाँच दल मोके पर पहुंचा,
सरकारी पेयजल नल से निकला कीड़ा,जाँच दल मोके पर पहुंचा
हरदा/टिमरनी- टिमरनी नगर के वार्ड क्रमांक  12 में निवासरत सतीश पगारे के घर लगे सरकारी नल में पानी भरने के दौरान कीड़ा दिखाई दिया, बर्तन में कीड़ा पाए जाने पर मोहल्लेवासियों को बताया।सूचना मिलते ही नगर परिषद का जांच दल मौके पर पहुंचा। जांच दल अधिकारी राजाराम कुशवाहा ने बताया कि संबंधित के घर से कुछ दूरी पर पाइपलाइन लीकेज पाई गई है जिसके कारण संभवत: कीड़ा आ गया है। पाइपलाइन सुधार कर दुरुस्त किया जाएगा। चिकित्सक हमेशा समझाइस देते रहे है कि पानी छानकर उपयोग करना चाहिए।
    user_संदीप अग्रवाल Agrawal
    संदीप अग्रवाल Agrawal
    Journalist हरदा, हरदा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के लिए भी खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। विकास के दावों के बीच कीचड़ में तब्दील हुआ कोलारी-नवलगांव मार्ग! खातेगांव विधानसभा क्षेत्र-173 के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर कन्नौद। मध्यप्रदेश के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 173 के ग्राम कोलारी से नवलगांव जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है, जिसके चलते ग्रामीणों को इसी खराब रास्ते से आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के लिए भी खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। बारिश आते ही खुल जाती है सड़क की पोल ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की स्थायी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब सुधरेगा रास्ता? ग्रामीणों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि जब सड़क की हालत जिम्मेदारों से छिपी नहीं है, तो फिर इसकी सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन और संबंधित विभाग की नींद खुलेगी? ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि कोलारी-नवलगांव मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने की मजबूरी से राहत मिल सके।
    1
    मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के लिए भी खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है।

विकास के दावों के बीच कीचड़ में तब्दील हुआ कोलारी-नवलगांव मार्ग!
खातेगांव विधानसभा क्षेत्र-173 के ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर
कन्नौद। मध्यप्रदेश के खातेगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 173 के ग्राम कोलारी से नवलगांव जाने वाले मार्ग की बदहाल स्थिति इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और दलदल की स्थिति बन गई है, जिसके चलते ग्रामीणों को इसी खराब रास्ते से आवागमन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।
हालात यह हैं कि मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दो पहिया वाहन चालक फिसलने के खतरे के बीच सफर कर रहे हैं, वहीं स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों के लिए भी खेतों तक पहुंचना और कृषि कार्य से जुड़े वाहनों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है।
बारिश आते ही खुल जाती है सड़क की पोल
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में इस मार्ग की स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन प्रभावित होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा मार्ग की स्थायी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों का सवाल—आखिर कब सुधरेगा रास्ता?
ग्रामीणों के बीच अब यह सवाल उठ रहा है कि जब सड़क की हालत जिम्मेदारों से छिपी नहीं है, तो फिर इसकी सुध कब ली जाएगी? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन और संबंधित विभाग की नींद खुलेगी?
ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि कोलारी-नवलगांव मार्ग का तत्काल निरीक्षण कर सड़क की मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान ग्रामीणों को कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने की मजबूरी से राहत मिल सके।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खंडवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कप्तान आगम जैन 48 घंटे में खुलासा
    1
    खंडवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता कप्तान आगम जैन 48 घंटे में खुलासा
    user_Rafik tigala
    Rafik tigala
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.