Shuru
Apke Nagar Ki App…
फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा! सपा-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प के आरोप फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा! सपा-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प के आरोप- #Fatehpur #MLCElection #UPNews #FatehpurNews #SPvsBJP #UttarPradesh
Suman
फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा! सपा-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प के आरोप फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा! सपा-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प के आरोप- #Fatehpur #MLCElection #UPNews #FatehpurNews #SPvsBJP #UttarPradesh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा! सपा-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प के आरोप फतेहपुर में MLC चुनाव के दौरान हंगामा! सपा-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प के आरोप- #Fatehpur #MLCElection #UPNews #FatehpurNews #SPvsBJP #UttarPradesh1
- #कौशाम्बी : अरमान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप... पूरी खबर पढ़ने के लिए चैनल को फेसबुक यूट्यूब इंस्टाग्राम पर फॉलो करें...1
- मरीज लेने जा रही एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त, चालक और सवार लोग बाल-बाल बचे; सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार से हादसों का खतरा कमासिन (बांदा)। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव स्थित अर्जुन चौराहे के पास बालू डम्प में बालू लेने पहुंचे बिना नम्बर प्लेट के एक ट्रैक्टर ने मरीज लेने जा रही 102 एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, 102 एम्बुलेंस अपनी साइड से मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान बालू डम्प से तेजी से पीछे की ओर बैक आ रहा ट्रैक्टर अचानक सड़क पर आ गया और एम्बुलेंस से टकरा गया। हादसे में एम्बुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रैक्टर पर नम्बर प्लेट न होने के कारण वाहन की पहचान और उसके संचालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार, हादसों को न्योता स्थानीय लोगों के मुताबिक, बालू डम्प के पास सड़क पर अक्सर ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बालू डम्प के आसपास उड़ती धूल और सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बालू डम्प से निकलने वाले वाहनों की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया है। आपातकालीन सेवा की एम्बुलेंस भी नहीं सुरक्षित मरीज को लेने जा रही 102 एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने बालू डम्प के आसपास यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा के वाहन के साथ हुई इस घटना से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बालू डम्प के पास सड़क पर खड़े होने वाले ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने तथा बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।3
- गैस सिलेंडर से लगी आग, धू-धू कर जली दुकान; तीन लाख के नुकसान का अनुमान रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के गौरीगंज हरदासपुर चौराहे पर गैस सिलेंडर से आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान धू-धू कर जलने लगी। लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चौराहे पर स्थित एक दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान में रखा सामान जलने लगा। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान मकान मालिक के अनुसार, आग लगने से करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा सामान जलने से परिवार को भारी आर्थिक क्षति पहुंची। मेहनत से जुटाए गए सामान को आग में जलता देख परिवार के लोग बेहद दुखी हो गए। गैस सिलेंडर से आग लगने की इस घटना ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों को भी चिंतित कर दिया। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान के आकलन को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।1
- प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना * प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रायबरेली पहुंचीं आराधना मिश्रा मोना उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना के पहली बार रायबरेली पहुंचने पर आज जिले में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। 24 अक्टूबर को रायबरेली की धरती पर कदम रखते ही जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और फूल-मालाओं से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया, और इस स्वागत की सबसे बड़ी तस्वीर सलोन से सामने आई, जहां प्रबल दावेदार किरन देवी ने अपने समर्थकों के साथ पूरी ताकत झोंक दी। सलोन विधानसभा की कांग्रेस की प्रबल दावेदार किरन देवी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ फूल-माला और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। वहीं सलोन मे व्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह अगुव़ाई में विधानसभा प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला,टी एन त्रिपाठी अर्जुन पासी कमालगंज में राजू मिश्रा पंडित और करहिया टोल प्लाजा पर के.के. सिंह, दिग्विजय सिंह, राजू सिंह, मोवीन और चंदन समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत कर अपनी एकजुटता दिखाई।2
- आरेडिका में ‘रेल जन संवाद’: विद्यार्थियों ने आधुनिक रेल तकनीक, सुरक्षा एवं सतत विकास के प्रति दिखाई गहरी जिज्ञासा रायबरेली ✍️AI तकनीक, रेल डिब्बों के निर्माण, सुरक्षा, जल संरक्षण एवं हरित ऊर्जा पर एमसीएफ ने युवा विद्यार्थियों से किया संवाद :- आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान-6 के अंतर्गत 22 अक्टूबर 2026 को ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक रामन कृष्णन के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में लालगंज रायबरेली के विभिन्न स्कूलों के युवा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में भारतीय रेलवे की आधुनिक कार्यप्रणाली, रेल डिब्बों के निर्माण तथा नई तकनीकों के उपयोग को जानने के प्रति विशेष उत्सुकता दिखाई दी। ✍️विद्यार्थियों के सवालों से जीवंत हुआ संवाद :- कार्यक्रम में महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उन्हें आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली की कार्यप्रणाली, रेल डिब्बों के निर्माण की विभिन्न प्रक्रियाओं, आधुनिक मशीनों एवं तकनीकी नवाचारों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपनी जिज्ञासाओं के साथ संवाद में सक्रिय भागीदारी की और रेलवे के विभिन्न पहलुओं को समझने में गहरी रुचि दिखाई। युवा छात्रों के संवाद के दौरान स्वच्छता एवं स्वस्थ वातावरण, पानी के पुन: उपयोग, ऊर्जा संरक्षण, रेल यात्रा में सुरक्षा एवं संरक्षा, कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार तथा सतत विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, बायो टॉयलेट जैसे विषय प्रमुख रहे। विद्यार्थियों ने विशेष रूप से यह जानने में रुचि दिखाई कि आधुनिक तकनीकों का रेलवे की कार्यप्रणाली एवं रेल डिब्बों के निर्माण में किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है तथा इनके माध्यम से गुणवत्ता, उत्पादकता और सुरक्षा में किस प्रकार सुधार लाया जा सकता है। विद्यार्थियों ने दिव्यांगजनों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं, ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट के बारे में भी प्रश्न पूछे। अधिकारियों ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित रेल यात्रा, समावेशी यात्री सुविधाओं तथा रेलवे की जिम्मेदारियों से जुड़े विषयों पर जानकारी देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। छात्र-छात्राओं ने जन संवाद कार्यक्रम में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिये जिन्हें भविष्य के लिए नोट कर लिया गया है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में आरेडिका द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया गया। बताया गया कि कारखाने में वर्षा जल संचयन, जल संरक्षण, जल पुनर्चक्रण, पौधरोपण तथा हरित क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आरेडिका में प्रतिवर्ष लगभग 750 मिलियन लीटर जल के संचयन की व्यवस्था की जा रही है। आरेडिका में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आरेडिका की कुल स्थापित सौर ऊर्जा क्षमता लगभग 6.73 मेगावाट है, जिससे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन एवं बिजली व्यय में बचत को बढ़ावा मिल रहा है। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग, स्वच्छता बनाए रखना तथा एकल उपयोग प्लास्टिक से बचना सतत विकास के महत्वपूर्ण आधार हैं। *जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश-* महाप्रबंधक रामन कृष्णन ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम उन्हें भारतीय रेलवे की उपलब्धियों, आधुनिक तकनीकों एवं भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने का प्रभावी माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव, मुख्य डिजाइन इंजीनियर कुलदीप सिंह, सचिव महाप्रबन्धक डी के सक्सेना, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी नीरज श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी अनिल श्रीवास्तव सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक/अध्यापिकाऍं एवं अन्य रेलकर्मी उपस्थित रहे। युवा विद्यार्थियों ने इस संवाद को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें रेलवे की कार्यप्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण संरक्षण और यात्री सुविधाओं को बारीकी से समझने का अवसर मिला। ‘रेल जन संवाद’ ने विद्यार्थियों और भारतीय रेलवे के बीच संवाद का एक सार्थक मंच प्रदान किया। यह जानकारी डी. के. सक्सेना मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी.2
- कमासिन क्षेत्र के जाखी गाँव मे नहर से पानी छोड़ने से पकी धान की फ़सल डूबी3
- सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत बालू डंप पर बिना नंबर के ट्रैक्टर ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर चालक फरार सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत बालू डंप पर बिना नंबर के ट्रैक्टर ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर चालक फरार कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसीवां गांव स्थित अर्जुन चौराहे के पास बालू डंप पर एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। मरीज को लेने जा रही 102 एम्बुलेंस को बालू डंप से लापरवाही पूर्वक बैक कर रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसमें सवार ईएमटी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 102 एम्बुलेंस आपातकालीन कॉल पर मरीज को लाने के लिए जा रही थी। जैसे ही एम्बुलेंस मुसीवां गांव के अर्जुन चौराहे के पास पहुंची, तभी बालू डंप से तेजी व लापरवाही से पीछे की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अवैध रूप से दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन हादसे का कारण बने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना नंबर प्लेट के बेधड़क दौड़ रहे इस तरह के व्यावसायिक वाहनों से स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ट्रैक्टर के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी है। डंप के बाहर ट्रकों के जमावड़े और धूल से बढ़ा हादसों का खतरा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन चौराहे के पास स्थित बालू डंप के बाहर रोजाना मौरंग लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात अक्सर बाधित रहता है और उड़ती धूल के चलते दृश्यता कम हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने और बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाले डंपर-ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसीवां गांव स्थित अर्जुन चौराहे के पास बालू डंप पर एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। मरीज को लेने जा रही 102 एम्बुलेंस को बालू डंप से लापरवाही पूर्वक बैक कर रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसमें सवार ईएमटी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 102 एम्बुलेंस आपातकालीन कॉल पर मरीज को लाने के लिए जा रही थी। जैसे ही एम्बुलेंस मुसीवां गांव के अर्जुन चौराहे के पास पहुंची, तभी बालू डंप से तेजी व लापरवाही से पीछे की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अवैध रूप से दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन हादसे का कारण बने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना नंबर प्लेट के बेधड़क दौड़ रहे इस तरह के व्यावसायिक वाहनों से स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ट्रैक्टर के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी है। डंप के बाहर ट्रकों के जमावड़े और धूल से बढ़ा हादसों का खतरा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन चौराहे के पास स्थित बालू डंप के बाहर रोजाना मौरंग लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात अक्सर बाधित रहता है और उड़ती धूल के चलते दृश्यता कम हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने और बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाले डंपर-ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4