ललितपुर जिला कचहरी परिसर में शनिवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब करीब 20 वर्षीय युवती रुपा की लव मैरिज को लेकर उसके परिजनों और युवती के बीच भारी विवाद हो गया। युवती अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन इसी दौरान उसके पिता और भाई मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। कचहरी परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान युवती रो-रोकर अपने परिजनों के साथ जाने से मना करती रही और बार-बार कहती सुनाई दी कि "मुझे आपके साथ नहीं जाना, मुझे शादी करनी है।" घटना के समय मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया गया है कि यदि किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।
ललितपुर जिला कचहरी परिसर में शनिवार को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब करीब 20 वर्षीय युवती रुपा की लव मैरिज को लेकर उसके परिजनों और युवती के बीच भारी विवाद हो गया। युवती अपने प्रेमी से विवाह करना चाहती थी, लेकिन इसी दौरान उसके पिता और भाई मौके पर पहुंच गए और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। कचहरी परिसर में काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान युवती रो-रोकर अपने परिजनों के साथ जाने से मना करती रही और बार-बार कहती सुनाई दी कि "मुझे आपके साथ नहीं जाना, मुझे शादी करनी है।" घटना के समय मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बताया गया है कि यदि किसी पक्ष द्वारा शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करेगी।
- ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।2
- ललितपुर जिले के मड़ावरा में उपजिलाधिकारी मदनमोहन गुप्ता ने शनिवार को क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना और गोराकछ्या पहुंचकर शिक्षण कार्य, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, स्वच्छता, पेयजल एवं पुस्तक वितरण समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम कुछ देर के लिए शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा में बोर्ड पर बच्चों से सामान्य ज्ञान और विषय से जुड़े प्रश्न पूछे और उत्तर जानने के बाद स्वयं उन्हें सरल भाषा में विषय-वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना की छात्रा गौरी की सामान्य ज्ञान और विलक्षण बौद्धिक क्षमता की सराहना करते हुए उसका उत्साहवर्धन किया और शिक्षकों को ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। एसडीएम ने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य करने और वातावरण को बच्चों के सीखने योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश, पर्याप्त प्रकाश व पंखों की व्यवस्था, डेस्क तथा विद्यालय परिसर की रंगाई-पुताई व सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों पर प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभावी उपयोग और समय-समय पर खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित करने की ताकीद की।1
- निवाड़ी जिले के ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए और अपनी बात रखी।1
- मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित पुलिस चौकी उपथाना अस्तौन में पुलिस अधिकारियों और ग्रामीण वासियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत आयोजित इस पहल के माध्यम से लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया है।1
- शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा एमएम गुप्ता ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना एवं गोराकछ्या का मुआयना करते हुए शैक्षिक संवर्धन, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और पुस्तक वितरण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर रुचिकर शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षाओं में बोर्ड पर बच्चों से कुछ प्रश्न पूछकर उनके उत्तर मांगे और एक शिक्षक की भांति उन्हें विषय वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने तिसगना की स्कूली छात्रा गौरी के सामान्य ज्ञान एवं विलक्षण बौद्धिक स्तर का जायजा लेकर उसकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया। एसडीएम ने विद्यालयों का वातावरण आनंदमयी और छात्रों के अनुकूल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग बालक-बालिकाओं हेतु सक्रिय स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश सुविधा, कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश एवं पंखों की व्यवस्था, छात्रों के बैठने के लिए डेस्क तथा परिसर की सुंदर रंगाई-पुताई पर खर्च किया जाए। इसके अलावा, छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्मार्टक्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला में रोचक शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए।4
- ललितपुर जिले की थाना जाखलौन पुलिस ने ग्राम नुनावली के पास घेराबंदी करके अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोकनगर (मध्य प्रदेश) निवासी कपूर सिंह तथा ललितपुर के जखौरा क्षेत्र निवासी रंजीत सिंह और शिशुपाल शामिल हैं। तलाशी के दौरान कपूर सिंह के पास से एक DBBL 12 बोर बंदूक, 23 जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस मिले। वहीं रंजीत सिंह के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस और शिशुपाल के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना जाखलौन में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह और रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।1