logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर जिले की थाना जाखलौन पुलिस ने ग्राम नुनावली के पास घेराबंदी करके अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोकनगर (मध्य प्रदेश) निवासी कपूर सिंह तथा ललितपुर के जखौरा क्षेत्र निवासी रंजीत सिंह और शिशुपाल शामिल हैं। तलाशी के दौरान कपूर सिंह के पास से एक DBBL 12 बोर बंदूक, 23 जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस मिले। वहीं रंजीत सिंह के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस और शिशुपाल के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना जाखलौन में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह और रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

3 hrs ago
user_SATISH NAYAK
SATISH NAYAK
मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

ललितपुर जिले की थाना जाखलौन पुलिस ने ग्राम नुनावली के पास घेराबंदी करके अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष रामप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 25 जुलाई 2026 को सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अशोकनगर (मध्य प्रदेश) निवासी कपूर सिंह तथा ललितपुर के जखौरा क्षेत्र निवासी रंजीत सिंह और शिशुपाल शामिल हैं। तलाशी के दौरान कपूर सिंह के पास से एक DBBL 12 बोर बंदूक, 23 जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस मिले। वहीं रंजीत सिंह के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व तीन जिंदा कारतूस और शिशुपाल के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर थाना जाखलौन में मु0अ0सं0 162/2026 के तहत धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह और रंजीत सिंह के विरुद्ध पूर्व से भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • निवाड़ी जिले के ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए और अपनी बात रखी।
    1
    निवाड़ी जिले के ओरछा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भगवान रामराजा सरकार के दर्शन किए। मंदिर में दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव मीडिया से रूबरू हुए और अपनी बात रखी।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित पुलिस चौकी उपथाना अस्तौन में पुलिस अधिकारियों और ग्रामीण वासियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत आयोजित इस पहल के माध्यम से लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया है।
    1
    मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित पुलिस चौकी उपथाना अस्तौन में पुलिस अधिकारियों और ग्रामीण वासियों को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई है। "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" के तहत आयोजित इस पहल के माध्यम से लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी नशामुक्त बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया गया है।
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा एमएम गुप्ता ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना एवं गोराकछ्या का मुआयना करते हुए शैक्षिक संवर्धन, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और पुस्तक वितरण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर रुचिकर शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षाओं में बोर्ड पर बच्चों से कुछ प्रश्न पूछकर उनके उत्तर मांगे और एक शिक्षक की भांति उन्हें विषय वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने तिसगना की स्कूली छात्रा गौरी के सामान्य ज्ञान एवं विलक्षण बौद्धिक स्तर का जायजा लेकर उसकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया। एसडीएम ने विद्यालयों का वातावरण आनंदमयी और छात्रों के अनुकूल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग बालक-बालिकाओं हेतु सक्रिय स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश सुविधा, कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश एवं पंखों की व्यवस्था, छात्रों के बैठने के लिए डेस्क तथा परिसर की सुंदर रंगाई-पुताई पर खर्च किया जाए। इसके अलावा, छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्मार्टक्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला में रोचक शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
    4
    शनिवार को उपजिलाधिकारी मड़ावरा एमएम गुप्ता ने क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय तिसगना एवं गोराकछ्या का मुआयना करते हुए शैक्षिक संवर्धन, मध्यान्ह भोजन, डीबीटी, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता और पुस्तक वितरण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को शासन की मंशा के अनुरूप समय पर विद्यालय पहुंचकर रुचिकर शैक्षिक कार्य करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम खुद शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षाओं में बोर्ड पर बच्चों से कुछ प्रश्न पूछकर उनके उत्तर मांगे और एक शिक्षक की भांति उन्हें विषय वस्तु समझाई। इस दौरान उन्होंने तिसगना की स्कूली छात्रा गौरी के सामान्य ज्ञान एवं विलक्षण बौद्धिक स्तर का जायजा लेकर उसकी सराहना की और उत्साहवर्धन किया।

एसडीएम ने विद्यालयों का वातावरण आनंदमयी और छात्रों के अनुकूल रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कम्पोजिट ग्रांट का उपयोग बालक-बालिकाओं हेतु सक्रिय स्वच्छ शौचालय, मल्टीपल हैंडवॉश सुविधा, कक्षाओं में पर्याप्त प्रकाश एवं पंखों की व्यवस्था, छात्रों के बैठने के लिए डेस्क तथा परिसर की सुंदर रंगाई-पुताई पर खर्च किया जाए। इसके अलावा, छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए स्मार्टक्लास, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला में रोचक शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
    user_IMRAN KHAN
    IMRAN KHAN
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर की डबल बैरल (DBBL) बंदूक, 27 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है। क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद (थाना सहराई) के ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कला निवासी रंजीत सिंह और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी शिशुपाल को दबोचा। तलाशी के दौरान कपूर सिंह से 12 बोर की बंदूक, 23 जिंदा कारतूस व दो खोखे मिले, जबकि रंजीत सिंह के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस और शिशुपाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं रंजीत सिंह के खिलाफ भी जखौरा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला, आरक्षी अजय पाल और करन कुमार निर्मल की मुख्य भूमिका रही।
    2
    ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर की डबल बैरल (DBBL) बंदूक, 27 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है।

क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद (थाना सहराई) के ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कला निवासी रंजीत सिंह और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी शिशुपाल को दबोचा। तलाशी के दौरान कपूर सिंह से 12 बोर की बंदूक, 23 जिंदा कारतूस व दो खोखे मिले, जबकि रंजीत सिंह के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस और शिशुपाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं रंजीत सिंह के खिलाफ भी जखौरा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला, आरक्षी अजय पाल और करन कुमार निर्मल की मुख्य भूमिका रही।
    user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
    Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.