logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर की डबल बैरल (DBBL) बंदूक, 27 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है। क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद (थाना सहराई) के ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कला निवासी रंजीत सिंह और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी शिशुपाल को दबोचा। तलाशी के दौरान कपूर सिंह से 12 बोर की बंदूक, 23 जिंदा कारतूस व दो खोखे मिले, जबकि रंजीत सिंह के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस और शिशुपाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं रंजीत सिंह के खिलाफ भी जखौरा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला, आरक्षी अजय पाल और करन कुमार निर्मल की मुख्य भूमिका रही।

5 hrs ago
user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
5 hrs ago

ललितपुर के थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम नुनावली के पास पुलिस ने घेराबंदी कर तीन आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), एक 12 बोर की डबल बैरल (DBBL) बंदूक, 27 जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, दो एंड्रॉइड मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई है। क्षेत्र में गश्त के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर जनपद (थाना सहराई) के ग्राम सोनाई निवासी कपूर सिंह, जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा बंदीवार कला निवासी रंजीत सिंह और ग्राम कोटरा राजपुर निवासी शिशुपाल को दबोचा। तलाशी के दौरान

कपूर सिंह से 12 बोर की बंदूक, 23 जिंदा कारतूस व दो खोखे मिले, जबकि रंजीत सिंह के पास से एक तमंचा व तीन कारतूस और शिशुपाल के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कपूर सिंह के खिलाफ मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में लूट, मारपीट और आबकारी अधिनियम सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, वहीं रंजीत सिंह के खिलाफ भी जखौरा थाने में मारपीट और धमकी देने का मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/25/30 आयुध अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि यह हथियार कहां से लाए गए थे। इस गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामप्रकाश, उपनिरीक्षक संतकिशोर शुक्ला, आरक्षी अजय पाल और करन कुमार निर्मल की मुख्य भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 12वें दिन जिलेभर के शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में यह आयोजन समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के आयोजन में व्यापारी वर्ग, एनजीओ और विभिन्न सोशल ग्रुप्स का सहयोग लिया गया। आयोजन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
    4
    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के 12वें दिन जिलेभर के शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट-बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर नशा विरोधी जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले के मार्गदर्शन में यह आयोजन समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संपन्न हुए। इन कार्यक्रमों के आयोजन में व्यापारी वर्ग, एनजीओ और विभिन्न सोशल ग्रुप्स का सहयोग लिया गया।

आयोजन के दौरान नागरिकों, व्यापारियों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने का संदेश दिया गया। साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने का संकल्प लिया। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित इस अभियान के तहत छतरपुर पुलिस आगामी दिनों में भी जिलेभर में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगी।
    user_चंद्रकांत भोले लोधी
    चंद्रकांत भोले लोधी
    Social Media Manager घुवारा, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • निवाड़ी जिले में आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने ओरछा स्थित जहांगीर महल का भ्रमण किया।
    1
    निवाड़ी जिले में आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जोरदार स्वागत किया गया। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने ओरछा स्थित जहांगीर महल का भ्रमण किया।
    user_News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    News Digoda (न्यूज दिगौड़ा)
    टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ। 'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
    1
    टीकमगढ़ जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी 898 बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का 136वां संस्करण सुना। वहीं, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए सिंधी धर्मशाला से गांधी चौराहे तक एक मशाल जुलूस निकाला। मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने जानकारी दी कि यह पूरा आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के निर्देशन में संपन्न हुआ।

'मन की बात' कार्यक्रम को जिले के अलग-अलग प्रवास के दौरान वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुना। इसमें विधायक हरिशंकर खटीक, जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, महामंत्री अश्वनी चढ़ार, मनोज देवलिया, इंजी अभय यादव, उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा, अंकित तोमर, विकास यादव और पंकज प्रजापति प्रमुख रूप से शामिल रहे। बूथ नंबर 90 पर वरिष्ठ नेता अभिषेक खरे रानू, बूथ नंबर 28 पर नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, देवेंद्र सेन, महेश कुशवाहा व रिंकू शर्मा, तथा बड़ागांव खुर्द में किसान मोर्चा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने ग्रामीणों संग कार्यक्रम सुना। इसके अलावा बडमाईखास और खरों में भी कार्यकर्ताओं ने प्रसारण सुना। युवा मोर्चा अध्यक्ष संकल्प जैन के नेतृत्व में बूथ नंबर 72 पर उपाध्यक्ष प्रजातंत्र गंगेंले, मंत्री मीरा खरे, शुभम व्यास, शिवचरण उटमालिया, मनीष श्रीवास्तव, स्वप्निल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

'मन की बात' संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल के वीर जवानों को नमन किया और नौसेना में भारत में ही डिजाइन व निर्मित 'आईएनएस महेंद्रगिरी' के शामिल होने से बढ़ी ताकत का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इनोवेशन, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान और जल संरक्षण की जिम्मेदारी पर जोर दिया।
    user_ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    ब्यूरो पत्रकार सुरेश चौधरी BLG
    Farmer बलदेवगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    2
    ललितपुर के कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जिजयावन गांव में बच्चों के बीच हुआ एक मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल 2 वर्षीय मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय बच्चों में विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद दूसरे पक्ष के लोग कथित तौर पर शराब के नशे में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और महिलाओं समेत परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों द्वारा फेंका गया एक पत्थर मासूम बच्ची के सिर में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल ललितपुर ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव और शोक का माहौल बना हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नामजद आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे उनमें भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से .315 बोर के 2 अवैध देशी तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 1 नाजायज DBBL बंदूक, 12 बोर के 23 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबे नाकाम हो गए। मामले में थाना जाखलौन पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    1
    ललितपुर के जाखलौन थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहाँ अवैध हथियारों के जखीरे के साथ 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस टीम ने बदमाशों के कब्जे से .315 बोर के 2 अवैध देशी तमंचे और 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके साथ ही 1 नाजायज DBBL बंदूक, 12 बोर के 23 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस और 3 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

पकड़े गए आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से उनके मंसूबे नाकाम हो गए। मामले में थाना जाखलौन पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
    user_Sandip mishra
    Sandip mishra
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.