Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #KanganaRanaut #Pakistan #Bollywood #NaseeruddinShah #RamTempleDonationIssue #RamTempleDonationRow #RamMandirchori #SC
"India Vision 24*7 News
सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #KanganaRanaut #Pakistan #Bollywood #NaseeruddinShah #RamTempleDonationIssue #RamTempleDonationRow #RamMandirchori #SC
More news from Ayodhya and nearby areas
- तारुन थाना क्षेत्र में वृद्ध महिला से लूट का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार (रामनगरी अयोध्या) थाना क्षेत्र के ग्राम चितांवा में ट्यूबवेल पर सो रही वृद्ध महिला को निशाना बनाकर की गई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डगराभारी मोड़ के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक बीते 7/8 अगस्त की रात बदमाश ट्यूबवेल में घुस गए थे और वहां सो रही वृद्ध महिला से करीब 10 हजार रुपये नकद और जेवरात लूट लिए थे। बदमाशों ने महिला के पैर से चांदी की पायल तथा नाक, कान और गले में पहने सोने के आभूषण भी जबरन छीन लिए थे। घटना के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने डगराभारी मोड़ के पास से मो. सफीक निवासी गोसाईगंज, अयोध्या और संजय वर्मा निवासी अहिरौली, अंबेडकरनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से झटका मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए गए। वारदात में इस्तेमाल पल्सर मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है और उनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, घटना में शामिल बताया जा रहा रामू उर्फ शिवराम कुमार निवासी चितांवा पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। लूट की इस वारदात के खुलासे के बाद पुलिस ने साफ कर दिया है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा। ब्यूरो रिपोर्ट1
- पूर्व कारसेवक व हिंदू धर्म सेवा अध्यक्ष संतोष दुबे का कहा कि क्लीन चिट देने वाले लोगों का सर्वनाश होगा * श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को SIT की जांच में क्लीन चिट दिए जाने के बाद पूर्व कारसेवक एवं हिंदू धर्म सेवा अध्यक्ष संतोष दुबे ने SIT और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। संतोष दुबे ने कहा कि अगर सभी को निर्दोष बताया जा रहा है तो जेल में बंद आरोपियों को भी छोड़ देना चाहिए और साफ-साफ कहना चाहिए कि सरकार चोरों के साथ खड़ी है। उन्होंने SIT की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सरकार का निर्णय है, क्योंकि SIT का गठन भी सरकार ही करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अब निर्णय में कितना प्रभाव है, यह भी सवाल है। संतोष दुबे ने कहा कि यह श्रीराम जन्मभूमि का 500 वर्षों का संघर्ष है। इस संघर्ष में लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया और कारसेवकों ने भी अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आज उन्हीं बलिदानों के बाद बने राम मंदिर के मामले को कुछ लोगों के भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के नाम पर सरकारें बनीं और बिगड़ी हैं तथा भविष्य में भी रामजी के कार्य में जो कोई बाधा डालेगा, वह सत्ता में नहीं रह पाएगा। संतोष दुबे ने आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर गठित SIT ने प्रभाव में आकर पूरे मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT की जांच पर सबकी नजर है। यदि वहां से भी उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। संतोष दुबे ने कहा कि वे जनता के बीच जाएंगे और जनता से सवाल करेंगे कि आखिर सरकार ने उन लोगों को क्यों बचाया, जिन पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।1
- नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर हुआ सुंदरकांड और रुद्र अभिषेक भक्तों की उमड़ी भीड़ अयोध्या साहबगंज रामपथ स्थित प्रसिद्ध नर्वदेश्वर महादेव मंदिर में नाग पंचमी की पूर्ण संध्या पर धार्मिक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला मंदिर परिसर में सुंदरकांड पाठ और रुद्र अभिषेक का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के व्यवस्थापक पंडित संतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 5 वर्षों से नाग पंचमी के अवसर पर भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा का विधान है। इसी परंपरा के तहत संध्या काल में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्र अभिषेक किया गया। इसके बाद हनुमान जी को समर्पित सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।पंडित संतोष मिश्रा ने बताया कि "नाग पंचमी पर शिवलिंग पर रुद्राभिषेक और सुंदरकांड पाठ करने से सभी प्रकार के कालसर्प दोष, पितृ दोष और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर पुण्य लाभ कमाया।2
- कोतवाली में खाकी की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, डीएसएम पब्लिक स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन कोतवाली में खाकी की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, डीएसएम पब्लिक स्कूल ने मनाया रक्षाबंधन रुदौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर डीएसएम पब्लिक स्कूल की ओर से रुदौली कोतवाली परिसर में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। इस दौरान छात्राओं ने रुदौली कोतवाल संजय मौर्य को रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही दरोगा शेखर नाथ समेत कोतवाली में तैनात कई पुलिसकर्मियों की कलाई पर भी रक्षा सूत्र बांधा गया। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व ही नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने वाला त्योहार भी है। विद्यालय की इस पहल की पुलिसकर्मियों ने सराहना की।कोतवाली परिसर में रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों और छात्राओं के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सम्मान और भाईचारे की भावना विकसित करना है।1
- देवकली से दर्शननगर तक एक वर्षों से बंद पड़ी हैं रोड लाइटें। अयोध्या। अयोध्या के देवकली से दर्शननगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर लगी रोड लाइटें लगभग पिछले एक वर्षों से बंद पड़ी हैं। रात के समय पूरा मार्ग अंधेरे में डूबा रहता है, जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग मे शिकायत की गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंधेरा होने के कारण आए दिन कई दुर्घटना और आपराधिक घटनाएं घटित हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि विभाग और ठेकेदार की मिली भगत के कारण अभी तक रोड लाइट नहीं जली| जब लोग विभाग में शिकायत लेकर जाते हैं| तब विभाग के अधिकारियों द्वारा उन्हें अलग-अलग विभागों में दौड़ाया जाता है, यह कहकर कि या हमारे विभाग के अंदर नहीं है |1
- 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिला पंचायत कार्यालय अयोध्या बिपिन पांडेय संवाददाता अजेय भारत ए बी न्यूज़ अयोध्या लोकेशन अयोध्या अयोध्या जिला पंचायत कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और ध्वजारोहण राष्ट्रीय गीत ,वंदे मातरम नारे लगाए गए, उपरांत कार्यालय प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण सभी उपस्थित रहे4
- सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... सुप्रीम कोर्ट में आज अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर सुनवाई हुई.... #IndiaVisiontvchanne #IndiaVisionNews #भारत24x7न्यूज़ #हरखबर24x7 #IndiaVisionTV #IndiaVisionTVChannel #IndiaVision24x7 #shortvideo #viralvideo #latestnews #aajtakdigital #breakingnews #UPNews #NewsChannel #KanganaRanaut #Pakistan #Bollywood #NaseeruddinShah #RamTempleDonationIssue #RamTempleDonationRow #RamMandirchori #SC1
- राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत: SIT की क्लीन चिट पर भड़के सपा सांसद अवधेश प्रसाद अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT द्वारा चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने सरकार पर निशाना साधा।अवधेश प्रसाद ने कहा,"सरकार भले बचा ले, लेकिन ये प्रभु श्रीराम के दरबार की चोरी है। करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है, इससे अयोध्या की छवि कलंकित हुई है।वहीं अंबेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की माता की मौत पर उन्होंने सवाल उठाए। कहा - पुलिस हार्ट अटैक बता रही है, लेकिन मुंह में कपड़े ठूंसे थे और आभूषण गायब हैं। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।1
- दिव्यांगों के जोश से गूंजा मिल्कीपुर, तिरंगा यात्रा ने दिया देशभक्ति और सम्मान का संदेश कुचेरा बाजार से मिल्कीपुर तहसील तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर किया शुभारंभ (मिल्कीपुर अयोध्या) राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति के जज्बे से सराबोर दिव्यांग साथियों की तिरंगा यात्रा मंगलवार को कुचेरा बाजार स्थित कौशल पेट्रोल पंप से धूमधाम के साथ रवाना हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने तिरंगा दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा को मिल्कीपुर तहसील तक रवाना किया गया। तिरंगा हाथों में थामे दिव्यांग साथियों का जोश और जज्बा देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के बीच निकली यात्रा ने लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मीडिया प्रभारी सुशील मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में दिव्यांग साथी मौजूद रहे। यात्रा में दिव्यांग जनों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि देशभक्ति के जज्बे के सामने कोई शारीरिक चुनौती बड़ी नहीं होती। इस मौके पर कहा गया कि दिव्यांग साथी समाज की कमजोरी नहीं, बल्कि उसकी शक्ति, हिम्मत और प्रेरणा हैं। उनके सम्मान, अधिकार और आत्मनिर्भरता के लिए हर स्तर पर मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है। यात्रा के मिल्कीपुर तहसील पहुंचने पर एसडीएम द्वारा समापन कराया गया, पूरे कार्यक्रम में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का भाव स्पष्ट दिखाई दिया। दिव्यांग साथियों के बुलंद हौसले ने साफ संदेश दिया—हौसला मजबूत हो तो हर कदम राष्ट्रसेवा की ओर बढ़ सकता है। भारत माता की जय! वंदे मातरम्! ब्यूरो रिपोर्ट4