Shuru
Apke Nagar Ki App…
Mahadev fast food shop jangipur Ghazipur Uttar Pradesh
Manish kumar modanwal
Mahadev fast food shop jangipur Ghazipur Uttar Pradesh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Ghazipur ke NONoHara Ghazipur Uttar Pradesh manish kumar singh modanwal1
- गाजीपुर जखनिया विधानसभा 373 से ASP (K.) के प्रत्याशी प्रदेश महासचिव- विनय सागर। गाजीपुर जखनिया विधानसभा 373 से ASP (K.) के प्रत्याशी प्रदेश महासचिव- विनय सागर। ने कहा चन्द्रशेखर आजाद के नेतृत्व मे सरकार बनी तो मुस्लिम,Sc/St, Obc के सम्मान और सुरक्षा की गरांटी सुनिश्चीत होगी। Neelam Express रिपोर्टर:- प्रहलाद बौद्ध बात सच की ....1
- पीयूष राय के अथक प्रयास से मंगई नदी के कायाकल्प की जगी उम्मीद, 6 अगस्त को तैयार हुआ था प्राक्कलन मंगई नदी की समस्या को लेकर भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने पूर्व विधायक अलका राय का पत्र 23 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा था। पत्र के माध्यम से नदी की सफाई, सिल्ट हटाने और जलधारण क्षमता बढ़ाने की मांग रखी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देश के बाद नमामि गंगे योजना के तहत 6 अगस्त 2026 को मंगई नदी के कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया गया। इसमें नदी की सफाई, गाद हटाने और जलधारण क्षमता बढ़ाने से जुड़े कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक स्थानों पर खनन और ड्रेजिंग का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने पर नदी की जलनिकासी क्षमता बढ़ने और बरसात के दौरान पानी के प्रवाह में सुधार की उम्मीद है। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण लंबे समय से सिल्ट जमा होने और जलधारा सिकुड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की सफाई और गहरीकरण होने से जलनिकासी बेहतर होगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। मंगई नदी को लेकर शासन स्तर पर शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि नदी के कायाकल्प के साथ नियमित सफाई और निगरानी भी जरूरी है, ताकि समस्या दोबारा न उत्पन्न हो। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से नदी और जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर प्राथमिकता से ध्यान देने की अपील की है।1
- जनता की आवाज Repoting Moinuddin Nazar India CRIME Repoter up जनता की आवाज Repoting Moinuddin Nazar India CRIME Repoter up1
- रेवतीपुर में सात हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ । रेवतीपुर में सात हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ रेवतीपुर, गाजीपुर। गुरुवार को थाना रेवतीपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने थाना क्षेत्र के सात हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी व परेड कराई। इस दौरान सभी को अपराध न करने के लिए शपथ दिलाई गई।प्रभारी निरीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि हिस्ट्रीशीटर द्वारा स्वयं या उसके गुर्गों द्वारा कहीं भी किसी भी प्रकार का अपराध किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी को थाने में नियमित रूप से हाजिरी लगानी होगी और अपने वर्तमान पते व क्रियाकलापों की जानकारी पुलिस को देनी होगी।थाना प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं तथा उनके द्वारा कोई भी अपराध क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। यदि जांच में उनके या उनके सहयोगियों के द्वारा किसी अपराध में संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर, जिला बदर व अन्य कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर थाने के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।1
- 728 लोगों के नाम गायब! SIR के बाद सिर्फ 1 नाम बचा? वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल! यमुना किनारे बसी बेला एस्टेट को लेकर मतदाता सूची पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां करीब 728 लोग लंबे समय से रह रहे हैं, लेकिन SIR प्रक्रिया के बाद मतदाता सूची में केवल एक व्यक्ति का नाम दर्ज रहने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनमें से कई लोग 2024 के लोकसभा और 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान भी कर चुके हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, 2023 में उनके घरों पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन इसके बावजूद वे क्षेत्र में रह रहे हैं। इसी बीच मतदाता सूची में इतने बड़े स्तर पर नाम हटने को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। मामले को लेकर प्रशासन से यह सवाल पूछा जा रहा है कि किस आधार पर इतने लोगों के नाम हटाए गए और क्या सभी प्रभावित लोगों को अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर मिला? चुनाव प्रक्रिया में मतदाता का अधिकार केवल उसके मकान की स्थिति से तय नहीं होता। इसलिए पूरे मामले की पारदर्शी जांच और तथ्य सार्वजनिक किए जाने की मांग उठ रही है। यह मामला सिर्फ 728 नामों का नहीं, बल्कि उन लोगों के मताधिकार और लोकतांत्रिक भागीदारी से जुड़ा सवाल है। सवाल साफ है—अगर इतने लोगों के नाम हटे हैं, तो इसकी पूरी प्रक्रिया और कारण जनता के सामने कब आएंगे? #VoterList #SIR #Delhi #Yamuna #VoterRights #CJP #CockroachJantaParty #schoolthikkro #YouthMovement1
- स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में हुआ श्रमदान स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में हुआ श्रमदान स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग 40 मिनट तक श्रमदान कर विकास भवन परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों सहित काफ़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति सजग रहे, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि स्वच्छता के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अरुण वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पंचायती राज विभाग से DC-IEC अंकित कुमार सिंह एवं विवेक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।2
- Mahadev fast food shop jangipur Ghazipur Uttar Pradesh1