logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पीयूष राय के अथक प्रयास से मंगई नदी के कायाकल्प की जगी उम्मीद, 6 अगस्त को तैयार हुआ था प्राक्कलन मंगई नदी की समस्या को लेकर भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने पूर्व विधायक अलका राय का पत्र 23 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा था। पत्र के माध्यम से नदी की सफाई, सिल्ट हटाने और जलधारण क्षमता बढ़ाने की मांग रखी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देश के बाद नमामि गंगे योजना के तहत 6 अगस्त 2026 को मंगई नदी के कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया गया। इसमें नदी की सफाई, गाद हटाने और जलधारण क्षमता बढ़ाने से जुड़े कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक स्थानों पर खनन और ड्रेजिंग का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने पर नदी की जलनिकासी क्षमता बढ़ने और बरसात के दौरान पानी के प्रवाह में सुधार की उम्मीद है। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण लंबे समय से सिल्ट जमा होने और जलधारा सिकुड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की सफाई और गहरीकरण होने से जलनिकासी बेहतर होगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। मंगई नदी को लेकर शासन स्तर पर शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि नदी के कायाकल्प के साथ नियमित सफाई और निगरानी भी जरूरी है, ताकि समस्या दोबारा न उत्पन्न हो। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से नदी और जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर प्राथमिकता से ध्यान देने की अपील की है।

11 hrs ago
user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

पीयूष राय के अथक प्रयास से मंगई नदी के कायाकल्प की जगी उम्मीद, 6 अगस्त को तैयार हुआ था प्राक्कलन मंगई नदी की समस्या को लेकर भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने पूर्व विधायक अलका राय का पत्र 23 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा था। पत्र के माध्यम से नदी की सफाई, सिल्ट हटाने और जलधारण क्षमता बढ़ाने की मांग रखी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री स्तर से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। शासन के निर्देश के बाद नमामि गंगे योजना के तहत 6 अगस्त 2026 को मंगई नदी के कार्यों का प्राक्कलन तैयार किया गया। इसमें नदी की सफाई, गाद हटाने और जलधारण क्षमता बढ़ाने से जुड़े कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। साथ ही आवश्यक स्थानों पर खनन और ड्रेजिंग का प्रस्ताव भी शासन को भेजा गया है। प्रस्तावित कार्य पूरा होने पर नदी की जलनिकासी क्षमता बढ़ने और बरसात के दौरान पानी के प्रवाह में सुधार की उम्मीद है। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीण लंबे समय से सिल्ट जमा होने और जलधारा सिकुड़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नदी की सफाई और गहरीकरण होने से जलनिकासी बेहतर होगी और किसानों को भी राहत मिलेगी। मंगई नदी को लेकर शासन स्तर पर शुरू हुई कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में उम्मीद जगी है। हालांकि ग्रामीणों ने कहा कि नदी के कायाकल्प के साथ नियमित सफाई और निगरानी भी जरूरी है, ताकि समस्या दोबारा न उत्पन्न हो। लोगों ने जनप्रतिनिधियों से नदी और जनता से जुड़े मूल मुद्दों पर प्राथमिकता से ध्यान देने की अपील की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • रेवतीपुर में सात हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ। रेवतीपुर में सात हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ रेवतीपुर, गाजीपुर। गुरुवार को थाना रेवतीपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने थाना क्षेत्र के सात हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी व परेड कराई। इस दौरान सभी को अपराध न करने के लिए शपथ दिलाई गई।प्रभारी निरीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि हिस्ट्रीशीटर द्वारा स्वयं या उसके गुर्गों द्वारा कहीं भी किसी भी प्रकार का अपराध किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी को थाने में नियमित रूप से हाजिरी लगानी होगी और अपने वर्तमान पते व क्रियाकलापों की जानकारी पुलिस को देनी होगी।थाना प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं तथा उनके द्वारा कोई भी अपराध क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। यदि जांच में उनके या उनके सहयोगियों के द्वारा किसी अपराध में संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर, जिला बदर व अन्य कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर थाने के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
    1
    रेवतीपुर में सात हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ।
रेवतीपुर में सात हिस्ट्रीशीटरों की परेड, अपराध से दूर रहने की दिलाई शपथ
रेवतीपुर, गाजीपुर। गुरुवार को थाना रेवतीपुर परिसर में प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने थाना क्षेत्र के सात हिस्ट्रीशीटरों की हाजिरी व परेड कराई। इस दौरान सभी को अपराध न करने के लिए शपथ दिलाई गई।प्रभारी निरीक्षक ने हिस्ट्रीशीटरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि क्षेत्र में अमन-चैन और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि हिस्ट्रीशीटर द्वारा स्वयं या उसके गुर्गों द्वारा कहीं भी किसी भी प्रकार का अपराध किया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। सभी को थाने में नियमित रूप से हाजिरी लगानी होगी और अपने वर्तमान पते व क्रियाकलापों की जानकारी पुलिस को देनी होगी।थाना प्रभारी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि वे स्वयं तथा उनके द्वारा कोई भी अपराध क्षेत्र में नहीं किया जाएगा। यदि जांच में उनके या उनके सहयोगियों के द्वारा किसी अपराध में संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध गैंगस्टर, जिला बदर व अन्य कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर थाने के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की सराहना की है।
    user_Anubha tiwari
    Anubha tiwari
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में हुआ श्रमदान स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में हुआ श्रमदान स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग 40 मिनट तक श्रमदान कर विकास भवन परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों सहित काफ़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति सजग रहे, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि स्वच्छता के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अरुण वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पंचायती राज विभाग से DC-IEC अंकित कुमार सिंह एवं विवेक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में हुआ श्रमदान
स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत विकास भवन में हुआ श्रमदान
स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकास भवन परिसर में विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लगभग 40 मिनट तक श्रमदान कर विकास भवन परिसर की साफ-सफाई की। अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य कार्मिकों सहित काफ़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान या विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, कार्यालय और आसपास के सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता के प्रति सजग रहे, तभी स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि स्वच्छता के इस संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें। कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राम सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी रंजीत कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण अरुण वर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, पंचायती राज विभाग से DC-IEC अंकित कुमार सिंह एवं विवेक शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में मंगलवार परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चंदौली के चकिया बनरसिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने DM से की मुलाकात , ग्रामीण कार्तिकेय पांडेय
    1
    चंदौली के चकिया बनरसिया गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने DM से की मुलाकात , ग्रामीण कार्तिकेय पांडेय
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बलिया: मामूली विवाद में गई 22 वर्षीय युवक की जान, गांव में मचा कोहराम!
    1
    बलिया: मामूली विवाद में गई 22 वर्षीय युवक की जान, गांव में मचा कोहराम!
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • DU के छात्राओं में महिला सुरक्षा पर बनाये वीडियो #DU #LPU #genz #awaazebharat #protest
    1
    DU के छात्राओं में महिला सुरक्षा पर बनाये वीडियो 
#DU #LPU #genz #awaazebharat #protest
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    4 hrs ago
  • yah ladka bahut achcha gana gata hai iska naam Vinay Kumar hai yah Bharat ka nivasi hai aur Janata ise Jahan bhi video mein dekhen likes aur share Karen ladka bahut achcha hai
    1
    yah ladka bahut achcha gana gata hai iska naam Vinay Kumar hai yah Bharat ka nivasi hai aur Janata ise Jahan bhi video mein dekhen likes aur share Karen ladka bahut achcha hai
    user_Manish kumar modanwal
    Manish kumar modanwal
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राष्ट्रीय लोकदल ने नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी अब जिला प्रशासन तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय लोक दल, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष जलभराव से प्रभावित हो रही है। बताया गया है कि किसानों के खेतों का पानी छोटी नहर के जरिए तमसा नदी में गिरता है, लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहर जाम और अवरुद्ध हो गई है। ज्ञापन के मुताबिक, पहले हर साल बारिश से पहले मई-जून में नाले की सफाई कराई जाती थी, लेकिन अब सफाई नहीं होने से पानी का बहाव रुक गया है। इसका सीधा असर किसानों की धान और गेहूं की फसल पर पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि जलभराव की समस्या के कारण खेती बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है। इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई और जल निकासी का अवरुद्ध मार्ग खुलवाने की मांग की है, ताकि किसानों की फसल की समय पर कटाई और बुआई हो सके।
    2
    राष्ट्रीय लोकदल ने नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका की जल निकासी व्यवस्था को लेकर किसानों की परेशानी अब जिला प्रशासन तक पहुंच गई है।
राष्ट्रीय लोक दल, जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपकर नाले की सफाई और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगर पालिका अदरी के जल निकासी की सही व्यवस्था नहीं होने के कारण करीब 500 एकड़ फसल हर वर्ष जलभराव से प्रभावित हो रही है।
बताया गया है कि किसानों के खेतों का पानी छोटी नहर के जरिए तमसा नदी में गिरता है, लेकिन लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण नहर जाम और अवरुद्ध हो गई है।
ज्ञापन के मुताबिक, पहले हर साल बारिश से पहले मई-जून में नाले की सफाई कराई जाती थी, लेकिन अब सफाई नहीं होने से पानी का बहाव रुक गया है। इसका सीधा असर किसानों की धान और गेहूं की फसल पर पड़ रहा है।
किसानों का कहना है कि जलभराव की समस्या के कारण खेती बर्बाद होने की स्थिति में पहुंच गई है।
इसी को लेकर राष्ट्रीय लोक दल ने प्रशासन से नाले की तत्काल सफाई और जल निकासी का अवरुद्ध मार्ग खुलवाने की मांग की है, ताकि किसानों की फसल की समय पर कटाई और बुआई हो सके।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को योजनाओं और अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक कर रही हैं। वहीं घोसी तहसील के जैश किसान इंटर कॉलेज, बनगांव में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की ओर से पौधरोपण भी किया गया। लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की गई। अभियान के तहत विभागों और संस्थाओं की ओर से जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान के तहत मऊ में जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं का आयोजन
मऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को योजनाओं और अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक कर रही हैं। वहीं घोसी तहसील के जैश किसान इंटर कॉलेज, बनगांव में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों की ओर से पौधरोपण भी किया गया। लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण की अपील की गई। अभियान के तहत विभागों और संस्थाओं की ओर से जनभागीदारी बढ़ाने और योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.