logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाबा भोमिया की महाआरती में झूमे भक्त स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन मांढण। राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कस्बे के बाबा भोमिया मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाआरती, केक कटिंग एवं खीर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जहां भक्तजन भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। महाआरती के दौरान भक्तों ने बाबा भोमिया जी से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस खास मौके को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पत्रिका के 26 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। इस मौके पर महाआरती कार्यक्रम में पुजारी रतनलाल शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, पूर्व एमपीएस दिनेश शर्मा, जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर, प्रदीप सैनी,एमपीएस माया शर्मा, नगरपालिका पार्षद बीरेन्द्र यादव, यशपाल प्रधान, प्रदीप, सत्यपाल, रामविलाश शर्मा, अमन यादव, जालम सिंह यादव,सहित लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Amit Yadav Ptrkar Majari
Amit Yadav Ptrkar Majari
न्यायालय पत्रकार नीमराना, अलवर, राजस्थान•
1 hr ago
90d92254-a95b-432e-994d-77c33a8c7b6c

बाबा भोमिया की महाआरती में झूमे भक्त स्थापना दिवस पर हुआ भव्य आयोजन मांढण। राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कस्बे के बाबा भोमिया मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाआरती, केक कटिंग एवं खीर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जहां भक्तजन भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में

94f0a8c3-d8a8-40e5-b7b4-d131f03dbd26

श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। महाआरती के दौरान भक्तों ने बाबा भोमिया जी से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस खास मौके को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पत्रिका के

26 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। इस मौके पर महाआरती कार्यक्रम में पुजारी रतनलाल शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, पूर्व एमपीएस दिनेश शर्मा, जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर, प्रदीप सैनी,एमपीएस माया शर्मा, नगरपालिका पार्षद बीरेन्द्र यादव, यशपाल प्रधान, प्रदीप, सत्यपाल, रामविलाश शर्मा, अमन यादव, जालम सिंह यादव,सहित लोग मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मुंडावर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवैध पत्थर एवं बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार को मुंडावर थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध पत्थर एवं बजरी परिवहन के गुप्त रास्तों में जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाकर खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से बड़े स्तर पर पत्थर का अवैध खनन एवं परिवहन होता आ रहा है। वहीं खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही हैं, लेकिन जब भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती माफियाओं को इसकी भनक पहले ही लग जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है पुलिस कार्रवाई से माफियाओं के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं। थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पत्थर के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए मुख्य सड़कों व चौराहों पर नाके स्थापित कर रखे है, जिन पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात है। ऐसे में माफियाओं ने कुछ गुप्त रास्ते बना लिए तथा उनसे बजरी का अवैध परिवहन करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही अवैध खनन के रास्तो पर जेसीबी से खाइयाँ खुदवाकर रास्तो को बंद कर दिया गया
    1
    मुंडावर उपखंड मुख्यालय क्षेत्र में अवैध पत्थर एवं बजरी खनन व परिवहन की रोकथाम को लेकर इन दिनों पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है। शुक्रवार को मुंडावर थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध पत्थर एवं बजरी परिवहन के गुप्त रास्तों में जेसीबी से गहरी खाइयां खुदवाकर खनन माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। क्षेत्र में लंबे समय से बड़े स्तर पर पत्थर  का अवैध खनन एवं परिवहन होता आ रहा है। वहीं खनन माफियाओं के खिलाफ पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाती रही हैं, लेकिन जब भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती माफियाओं को इसकी भनक पहले ही लग जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है पुलिस कार्रवाई से माफियाओं के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं।
थानाधिकारी मोहरसिंह मीणा ने माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है और माफियाओं पर पूरी तरह से नकेल कसने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पत्थर के अवैध खनन व परिवहन की रोकथाम के लिए मुख्य सड़कों व चौराहों पर नाके स्थापित कर रखे है, जिन पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात है। ऐसे में माफियाओं ने कुछ गुप्त रास्ते बना लिए तथा उनसे बजरी का अवैध परिवहन करने का प्रयास किया गया। इसका पता चलते ही अवैध खनन के रास्तो पर जेसीबी से खाइयाँ खुदवाकर रास्तो को बंद कर दिया गया
    user_पत्रकार
    पत्रकार
    मंडावर, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • खैरथल 11 अप्रैल (प्रमोद केवलानी) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा द्वारा शिवचरण गार्डन खैरथल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जिला स्तरीय जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर अंबेडकर सर्किल खैरथल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई सुंदर व आकर्षण झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनेक प्रकार की बैंड ,ढोल नगाड़े, सपेरा बीन , झांकी नृत्य आदि शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा के आगे युवा बाइक रैली के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में भगवा ध्वजा व तिरंगा लेकर झूमते गाते चल रहे थे। बाजार में दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तथा कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया। जगह-जगह ठंडाई व नाश्ते व्यवस्था की गई। यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल शिवचरण गार्डन पहुंचकर एक समारोह के रूप में परिवर्तित हो गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उद्योगपति ईश्वर सैनी व उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता जिला सैनी महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी द्वारा की गई। कार्यालय सचिव राधेश्याम सैनी , प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सैनी, दीनदयाल सैनी , डॉक्टर प्रेमचंद सैनी , डॉक्टर सीपी सैनी,  दिव्या सैनी , रमेश सैनी , रतिराम सैनी, युद्धवीर सैनी ,मनोज सैनी व महेंद्र सैनी आयकर विभाग अधिकारी अनिकेत सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष धर्मपाल सैनी , कोटकासिम सैनी समाज अध्यक्ष हरि सिंह सैनी, भिवाड़ी से रामानंद सैनी , संरक्षक मोहनलाल सैनी , सैनी समाज गंज अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी , बंबोरा से भवानी सैनी,  रामफल सैनी , राम सिंह सैनी फौजी , पालपुर से बलवंत , किशन लाल भगत जी, मोतीलाल सैनी , जगदीश सैनी , भास्कर सैनी, बिजवाड़ से राम सिंह सैनी, पेहल से अशोक सैनी,  योगेश सैनी , हरसोली से महेंद्र सैनी, मातादीन सैनी, अलवर से जितेंद्र खुराडिया , राजेश और शीशराम गदूवास से राजेश , शाहाबाद से सुभाष कुड़िया राम , बाबूलाल, अशोक बोबर, मातोर से प्रेम सैनी , महावीर सैनी, तिजारा से सैनी समाज प्रधान कृष्ण सैनी विवाह समिति अध्यक्ष कृष्ण सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। जिला सैनी महासभा ,सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति व सैनी समाज खैरथल सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर , साफा बांधकर, पटका पहनाकर व शॉल ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने व उच्च शिक्षा के लिए गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की अलख जगाई और वंचितों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन पर संघर्ष किया।  राम सिंह सैनी व राधेश्याम सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा शिक्षा व महिला उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। फूले दंपति सदैव हमारे आदर्श रहेंगे।  महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया, पूर्व पार्षद मंगतु राम सैनी व सुभाष सैनी ने कार्यक्रमों का संचालन किया। नरेश सैनी अध्यापक ने शोभायात्रा में झांकियों का संचालन किया। सैनी समाज खैरथल अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी , महामंत्री महादेव प्रसाद सैनी , श्याम सैनी , हीरा सैनी ने भोजन व पांडाल व्यवस्था को संभाल तो वहीं दूसरी और एडवोकेट मुकेश सैनी, उमेश सैनी , रूपचंद सैनी , नरेश सैनी, जगदीश सैनी व भास्कर सैनी ने अतिथियों के स्वागत का कुशल नेतृत्व किया। इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों,  कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान किया गया। अंत में सभी के लिए उत्तम भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर गिर्राज सैनी,  राजेश सैनी , जगन सैनी , लक्ष्मण सैनी , महाशय किशोरी लाल , किशन लाल , देवकरण,  उमराव लाल , बाला प्रसाद, बुधराम, पार्षद बलबीर सैनी आदि हजारों समाज बंधु मौजूद रहे।
    4
    खैरथल 11 अप्रैल (प्रमोद केवलानी) जिला सैनी महासभा खैरथल-तिजारा द्वारा शिवचरण गार्डन खैरथल में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जिला स्तरीय जयंती समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। मीडिया प्रभारी श्याम सैनी ने बताया कि इस अवसर पर अंबेडकर सर्किल खैरथल से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आई सुंदर व आकर्षण झांकियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। अनेक प्रकार की बैंड ,ढोल नगाड़े, सपेरा बीन , झांकी नृत्य आदि शोभा यात्रा के मुख्य आकर्षण रहे। शोभायात्रा के आगे युवा बाइक रैली के साथ महात्मा ज्योतिबा फुले व माता सावित्रीबाई फुले के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। महिला, पुरुष व बच्चे हाथों में भगवा ध्वजा व तिरंगा लेकर झूमते गाते चल रहे थे। बाजार में दुकानदारों व स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की तथा कई संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत सम्मान किया। जगह-जगह ठंडाई व नाश्ते व्यवस्था की गई। यह शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल शिवचरण गार्डन पहुंचकर एक समारोह के रूप में परिवर्तित हो गई जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उद्योगपति ईश्वर सैनी व उपस्थित अतिथियों द्वारा महात्मा ज्योतिबा फूले व माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे तथा अध्यक्षता जिला सैनी महासभा के अध्यक्ष तेजराम सैनी द्वारा की गई।
कार्यालय सचिव राधेश्याम सैनी , प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह सैनी, दीनदयाल सैनी , डॉक्टर प्रेमचंद सैनी , डॉक्टर सीपी सैनी,  दिव्या सैनी , रमेश सैनी , रतिराम सैनी, युद्धवीर सैनी ,मनोज सैनी व महेंद्र सैनी आयकर विभाग अधिकारी अनिकेत सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अधिकारी कर्मचारी संगठन जिला अध्यक्ष धर्मपाल सैनी , कोटकासिम सैनी समाज अध्यक्ष हरि सिंह सैनी, भिवाड़ी से रामानंद सैनी , संरक्षक मोहनलाल सैनी , सैनी समाज गंज अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी , बंबोरा से भवानी सैनी,  रामफल सैनी , राम सिंह सैनी फौजी , पालपुर से बलवंत , किशन लाल भगत जी, मोतीलाल सैनी , जगदीश सैनी , भास्कर सैनी, बिजवाड़ से राम सिंह सैनी, पेहल से अशोक सैनी,  योगेश सैनी , हरसोली से महेंद्र सैनी, मातादीन सैनी, अलवर से जितेंद्र खुराडिया , राजेश और शीशराम गदूवास से राजेश , शाहाबाद से सुभाष कुड़िया राम , बाबूलाल, अशोक बोबर, मातोर से प्रेम सैनी , महावीर सैनी, तिजारा से सैनी समाज प्रधान कृष्ण सैनी विवाह समिति अध्यक्ष कृष्ण सैनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
जिला सैनी महासभा ,सैनी समाज बारह गांव सेवा समिति व सैनी समाज खैरथल सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों की ओर से अतिथियों का माला पहनाकर , साफा बांधकर, पटका पहनाकर व शॉल ओढाकर स्वागत सम्मान किया गया। वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने व उच्च शिक्षा के लिए गरीब व जरूरतमंद बच्चों की मदद करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सैनी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा की अलख जगाई और वंचितों को उनके मौलिक अधिकार दिलाने के लिए जीवन पर संघर्ष किया।  राम सिंह सैनी व राधेश्याम सैनी ने बताया कि महात्मा ज्योतिबा फुले के द्वारा शिक्षा व महिला उत्थान के क्षेत्र में किए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। फूले दंपति सदैव हमारे आदर्श रहेंगे।  महासभा सचिव इंदर सिंह दहिया, पूर्व पार्षद मंगतु राम सैनी व सुभाष सैनी ने कार्यक्रमों का संचालन किया।
नरेश सैनी अध्यापक ने शोभायात्रा में झांकियों का संचालन किया। सैनी समाज खैरथल अध्यक्ष देवकीनंदन सैनी , महामंत्री महादेव प्रसाद सैनी , श्याम सैनी , हीरा सैनी ने भोजन व पांडाल व्यवस्था को संभाल तो वहीं दूसरी और एडवोकेट मुकेश सैनी, उमेश सैनी , रूपचंद सैनी , नरेश सैनी, जगदीश सैनी व भास्कर सैनी ने अतिथियों के स्वागत का कुशल नेतृत्व किया।
इस अवसर पर 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ जनों,  कलाकारों व सहयोगियों का सम्मान किया गया।
अंत में सभी के लिए उत्तम भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई । इस अवसर पर गिर्राज सैनी,  राजेश सैनी , जगन सैनी , लक्ष्मण सैनी , महाशय किशोरी लाल , किशन लाल , देवकरण,  उमराव लाल , बाला प्रसाद, बुधराम, पार्षद बलबीर सैनी आदि हजारों समाज बंधु मौजूद रहे।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • भिवाड़ी: दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने पिता एवं अन्य व्यापारियों के साथ सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    भिवाड़ी: दिनदहाड़े व्यापारी पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात
यूआईटी फेस थर्ड थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक व्यापारी पर हुए जानलेवा हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ हालत में मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद घायल व्यापारी अपने पिता एवं अन्य व्यापारियों के साथ सीधे थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई।
बताया जा रहा है कि वारदात से पहले क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कुछ संदिग्ध युवक घूमते हुए नजर आए  हमले को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।स्थानीय व्यापारियों में भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • mundana gao paras steel company
    1
    mundana gao paras steel company
    user_Chauhan Saab
    Chauhan Saab
    Construction Contractor भिवाड़ी, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • अटेली में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा मंडी अटेली। 11 अप्रैल (सतीश कुमार शर्मा) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार का सरकार घेराव किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बताती है लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही। उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी उन्होंने कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और मामला पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन समिति इस मामले में कार्रवाई करेगी और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा। बीजेपी ने प्रलोभन,दबाव के जरिए कांग्रेस के पांच वोटों की क्रॉस वोटिंग करवाई।कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचा जो गरीब और दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं बीजेपी ने अपने पदाधिकारी को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारकर लोकतंत्र की हत्या की है। वहीं बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर राव नरेंद्र ने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है और जो नेता इसमें शामिल होना चाहते हैं वह हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और इस यात्रा से कांग्रेस और मजबूत हो रही है। वही कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को आगे भी इसी तरह उठाती रहेगी। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राव तुलाराम एक शहीद रहे हैं वहीं महर्षि चमन ऋषि एक महान संत हुए हैं। उन्होंने तो आयुर्वैदिक कॉलेज पटीकरा में यहां के संत रहे बाबा खेता नाथ नाम रखा था जो अभी तक चल रहा है। आगामी 15 अप्रैल बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश में ना केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हेफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतवीर झुकिया,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता, दिलीप सिंह चैयरमैन, युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण राव, सुमेर बिहाली, कमलेश चेयरमैन,ओपी यादव , प्रोफेसर राजबीर, सुनीता वर्मा, अजीत यादव सिहमा प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच,बलवंत मोहनपुर,वीरेंद्र प्रधान के अलावा अन्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अटेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
    1
    अटेली में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा
मंडी अटेली। 11 अप्रैल 
(सतीश कुमार शर्मा)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार का सरकार घेराव किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बताती है लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही। उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी उन्होंने कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और मामला पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन समिति इस मामले में कार्रवाई करेगी और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा।  बीजेपी ने प्रलोभन,दबाव के जरिए कांग्रेस के पांच वोटों की क्रॉस वोटिंग करवाई।कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचा जो गरीब और दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं बीजेपी ने अपने पदाधिकारी को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारकर लोकतंत्र की हत्या की है। वहीं बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर राव नरेंद्र ने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है और जो नेता इसमें शामिल होना चाहते हैं वह हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और इस यात्रा से कांग्रेस और मजबूत हो रही है। वही कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को आगे भी इसी तरह उठाती रहेगी। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राव तुलाराम एक शहीद रहे हैं वहीं महर्षि चमन ऋषि एक महान संत हुए हैं। उन्होंने तो आयुर्वैदिक कॉलेज पटीकरा में यहां के संत रहे बाबा खेता नाथ नाम रखा था जो अभी तक चल रहा है। आगामी 15 अप्रैल बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश में ना केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हेफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतवीर झुकिया,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता, दिलीप सिंह चैयरमैन, युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण राव, सुमेर बिहाली, कमलेश चेयरमैन,ओपी यादव , प्रोफेसर राजबीर, सुनीता वर्मा, अजीत यादव सिहमा प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच,बलवंत मोहनपुर,वीरेंद्र प्रधान के अलावा अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अटेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    1
    Post by संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    user_संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    संवाददाता दैनिक कंचन केसरी
    पत्रकार खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया। गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है। हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
    1
    खैरथल की पिंकी जोशी पुत्री युधिष्ठिर जोशी ने राजर्षि मत्स्य भर्तहरी विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ साइंस में भौतिक विज्ञान में युनिवर्सिटी टॉपर बनकर गोल्ड मेडल हासिल किया।
गुरूवार 9 अप्रैल को अलवर के प्रताप ऑडिटोरियम में आयोजित दीक्षांत समारोह में पिंकी को यह उपाधि राजस्थान के राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने प्रदान की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरू नन्द किशोर पाण्डेय, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित अनेक जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
पिंकी जोशी ने PY Talks से बात करते हुए कहा कि उसने समय का सदुपयोग पढ़ाई के लिए किया।युट्यूब से भी पढ़ाई कर नोट्स तैयार किए। पिंकी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूली दिनों के शिक्षकों सहित कॉलेज, युनिवर्सिटी के शिक्षकों और माता पिता, परिवार तथा समाज को दिया। पिंकी ने कहा कि परिवार से पूरा सहयोग मिला। भविष्य की योजना के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वो प्रोफेसर बनना चाहती है।
हम भी PY Talks की ओर से इस होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा को बधाई देते हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
    user_Pramod Kewlani
    Pramod Kewlani
    Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.