logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महेंद्रगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्तीः कनीना में छापेमारी कर 12 सिलेंडर जब्त,व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन की चेतावनी

11 hrs ago
user_Mahendergarh live
Mahendergarh live
News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
11 hrs ago

महेंद्रगढ़ में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सख्तीः कनीना में छापेमारी कर 12 सिलेंडर जब्त,व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन की चेतावनी

More news from हरियाणा and nearby areas
  • Post by Mahendergarh live
    1
    Post by Mahendergarh live
    user_Mahendergarh live
    Mahendergarh live
    News Anchor महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    14 hrs ago
  • अटेली में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा मंडी अटेली। 11 अप्रैल (सतीश कुमार शर्मा) कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार का सरकार घेराव किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बताती है लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही। उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी उन्होंने कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और मामला पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन समिति इस मामले में कार्रवाई करेगी और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा। बीजेपी ने प्रलोभन,दबाव के जरिए कांग्रेस के पांच वोटों की क्रॉस वोटिंग करवाई।कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचा जो गरीब और दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं बीजेपी ने अपने पदाधिकारी को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारकर लोकतंत्र की हत्या की है। वहीं बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर राव नरेंद्र ने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है और जो नेता इसमें शामिल होना चाहते हैं वह हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और इस यात्रा से कांग्रेस और मजबूत हो रही है। वही कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को आगे भी इसी तरह उठाती रहेगी। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राव तुलाराम एक शहीद रहे हैं वहीं महर्षि चमन ऋषि एक महान संत हुए हैं। उन्होंने तो आयुर्वैदिक कॉलेज पटीकरा में यहां के संत रहे बाबा खेता नाथ नाम रखा था जो अभी तक चल रहा है। आगामी 15 अप्रैल बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश में ना केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हेफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतवीर झुकिया,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता, दिलीप सिंह चैयरमैन, युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण राव, सुमेर बिहाली, कमलेश चेयरमैन,ओपी यादव , प्रोफेसर राजबीर, सुनीता वर्मा, अजीत यादव सिहमा प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच,बलवंत मोहनपुर,वीरेंद्र प्रधान के अलावा अन्य मौजूद रहे। फोटो कैप्शन- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अटेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
    1
    अटेली में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को घेरा
मंडी अटेली। 11 अप्रैल 
(सतीश कुमार शर्मा)
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार का सरकार घेराव किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार खुद को डबल इंजन की सरकार बताती है लेकिन किसानों की समस्या का समाधान नहीं कर पा रही। उन्होंने हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग के मुद्दे पर भी उन्होंने कड़ा रुख दोहराया। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों ने पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान किया है उनके खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और मामला पार्टी हाईकमान को भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनुशासन समिति इस मामले में कार्रवाई करेगी और जल्द ही इसका परिणाम सामने आएगा।  बीजेपी ने प्रलोभन,दबाव के जरिए कांग्रेस के पांच वोटों की क्रॉस वोटिंग करवाई।कांग्रेस का प्रत्याशी राज्यसभा पहुंचा जो गरीब और दलित वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है। वहीं बीजेपी ने अपने पदाधिकारी को तीसरे उम्मीदवार के तौर पर उतारकर लोकतंत्र की हत्या की है। वहीं बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा पर राव नरेंद्र ने कहा कि यह कांग्रेस की आधिकारिक यात्रा नहीं है और जो नेता इसमें शामिल होना चाहते हैं वह हो सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है और इस यात्रा से कांग्रेस और मजबूत हो रही है। वही कांग्रेस पार्टी किसानों की आवाज को आगे भी इसी तरह उठाती रहेगी। कोरियावास मेडिकल कॉलेज के नामकरण को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राव तुलाराम एक शहीद रहे हैं वहीं महर्षि चमन ऋषि एक महान संत हुए हैं। उन्होंने तो आयुर्वैदिक कॉलेज पटीकरा में यहां के संत रहे बाबा खेता नाथ नाम रखा था जो अभी तक चल रहा है। आगामी 15 अप्रैल बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें हरियाणा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे। प्रदेश में ना केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी, बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जांच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हेफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतवीर झुकिया,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राता, दिलीप सिंह चैयरमैन, युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण राव, सुमेर बिहाली, कमलेश चेयरमैन,ओपी यादव , प्रोफेसर राजबीर, सुनीता वर्मा, अजीत यादव सिहमा प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच,बलवंत मोहनपुर,वीरेंद्र प्रधान के अलावा अन्य मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अटेली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए।
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित दादरी रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत *रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन* किसानों, जवानों और पहलवानों की भूमि पर आकर हो रही है गर्व और गौरव की अनुभूति- मुख्यमंत्री इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति हमारे नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आपके समर्थन की मोहर आज 540 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत की 43 परियोजनाओं के किया उद्घाटन एवं शिलान्यास इनमें 266 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत की 26 परियोजनाओं के शिलान्यास तथा 224 करोड 4 लाख रुपए लागत की परियोजनाओं के उद्घाटन है शामिल दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1364 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के करवाए गए विकास कार्य पिछले 11 वर्षों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 271 घोषणाएं की गई जिनमें से 201 घोषणाएं हो चुकी पूरी- मुख्यमंत्री दादरी का विकास अब तीन गुना गति से होगा, दिसंबर 2016 में चरखी दादरी को बनाया नया जिला बजट 2026 -27 में चरखी दादरी सहित 10 जिलों में प्राकृतिक व जैविक किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए मंडियों में जगह उपलब्ध करवाने का किया गया प्रावधान चरखी दादरी, हांसी, झज्जर व मांडी खेड़ा के जिला अस्पतालों में अतिरिक्त 100 बिस्तरीय भवनों का किया जाएगा निर्माण चरखी दादरी सहित 12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियमों का किया जाएगा निर्माण चरखी दादरी, फतेहाबाद, पंचकुला में जिला जेल तथा रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के मानदेय में भी की 35 प्रतिशत की वृद्धि- मुख्यमंत्री हरियाणा में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए रखा जा रहा है हर वर्ग का ख्याल चरखी दादरी में ओपन ड्रेन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से करवाया जाएगा, इस पर 76 करोड़ 60 लाख रुपए की आएगी लागत कटेसरा माइनर का करवाया जाएगा पुनर्वास जिला परिषद के भवन का निर्माण करवाया जाएगा चरखी दादरी में सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों के ब्लॉक का करवाया जाएगा निर्माण चरखी दादरी में पीजी कॉलेज के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद अमित सांगवान के नाम से रखा जाएगा समसपुर में वृद्ध आश्रम का किया जाएगा निर्माण चरखी दादरी में नए प्ले स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और मरम्मत चरणबद्ध तरीके से करवाई जाएगी मार्केटिंग बोर्ड की विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड रुपए देने की घोषणा की HSVP द्वारा चिन्हित किये गए स्थान पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान जी के नाम पर पार्क का करवाया जाएगा विकास चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में चौधरी सतपाल सिंह सांगवान जी के नाम से बनेगा खेल स्टेडियम चरखी दादरी के प्रमुख चौकों के विकास और सौंदर्य करण के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड रुपए देने की घोषणा की चरखी दादरी में न्यायिक परिसर का करवाया जाएगा निर्माण चरखी दादरी बाईपास को चार लेन में किया जाएगा चौड़ा- मुख्यमंत्री चरखी दादरी में तिकोना पार्क से परशुराम चौक तक करवाया जाएगा सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग की 10 सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए 14 करोड़ 47 लाख रुपए देने की घोषणा की 80 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 33 करोड़ 83 लाख रुपए देने की घोषणा की दादरी हलके के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन को 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की
    3
    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकसित दादरी रैली में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
*रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन*
किसानों, जवानों और पहलवानों की भूमि पर आकर हो रही है गर्व और गौरव की अनुभूति- मुख्यमंत्री
इतनी बड़ी संख्या में उपस्थिति हमारे नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर आपके समर्थन की मोहर
आज 540 करोड़ 98 लाख रुपए की लागत की 43 परियोजनाओं के किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
इनमें 266 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत की 26 परियोजनाओं के शिलान्यास तथा 224 करोड 4 लाख रुपए लागत की परियोजनाओं के उद्घाटन है शामिल
दादरी विधानसभा क्षेत्र में 1364 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत के करवाए गए विकास कार्य
पिछले 11 वर्षों में दादरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 271 घोषणाएं की गई जिनमें से 201 घोषणाएं हो चुकी पूरी- मुख्यमंत्री
दादरी का विकास अब तीन गुना गति से होगा, दिसंबर 2016 में चरखी दादरी को बनाया नया जिला
बजट 2026 -27 में चरखी दादरी सहित 10 जिलों में प्राकृतिक व जैविक किसानों को कृषि उपज बेचने के लिए मंडियों में जगह उपलब्ध करवाने का किया गया प्रावधान
चरखी दादरी, हांसी, झज्जर व मांडी खेड़ा के जिला अस्पतालों में अतिरिक्त 100 बिस्तरीय भवनों का किया जाएगा निर्माण
चरखी दादरी सहित 12 जिलों में 21 नए खेल स्टेडियमों का किया जाएगा निर्माण
चरखी दादरी, फतेहाबाद, पंचकुला में जिला जेल तथा रोहतक में हाई सिक्योरिटी जेल बनाई जाएगी
हरियाणा सरकार ने श्रमिकों के मानदेय में भी की 35 प्रतिशत  की वृद्धि- मुख्यमंत्री
हरियाणा में जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए रखा जा रहा है हर वर्ग का ख्याल
चरखी दादरी में ओपन ड्रेन का निर्माण चरणबद्ध तरीके से करवाया जाएगा, इस पर 76 करोड़ 60 लाख रुपए की आएगी लागत
कटेसरा माइनर का करवाया जाएगा पुनर्वास
जिला परिषद के भवन का निर्माण करवाया जाएगा
चरखी दादरी में सिविल अस्पताल में 100 बिस्तरों के ब्लॉक का करवाया जाएगा निर्माण
चरखी दादरी में पीजी कॉलेज के भवन का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का नाम शहीद अमित सांगवान के नाम से रखा जाएगा
समसपुर में वृद्ध आश्रम का किया जाएगा निर्माण
चरखी दादरी में नए प्ले स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण और मरम्मत चरणबद्ध तरीके से करवाई जाएगी
मार्केटिंग बोर्ड की विभिन्न सड़कों की मरम्मत के लिए 5 करोड रुपए देने की घोषणा की
HSVP द्वारा चिन्हित किये गए स्थान पर पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान जी के नाम पर  पार्क का करवाया जाएगा विकास
चरखी दादरी विधानसभा क्षेत्र में चौधरी सतपाल सिंह सांगवान जी के नाम से बनेगा खेल स्टेडियम
चरखी दादरी के प्रमुख चौकों के विकास और सौंदर्य करण के लिए मुख्यमंत्री ने दो करोड रुपए देने की घोषणा की
चरखी दादरी में न्यायिक परिसर का करवाया जाएगा निर्माण
चरखी दादरी बाईपास को चार लेन में किया जाएगा चौड़ा- मुख्यमंत्री
चरखी दादरी में तिकोना पार्क से परशुराम चौक तक करवाया जाएगा सड़क का निर्माण
पीडब्ल्यूडी विभाग की 10 सड़कों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए  14 करोड़ 47 लाख रुपए देने की घोषणा की
80 किलोमीटर लंबाई की 23 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 33 करोड़ 83 लाख रुपए देने की घोषणा की
दादरी हलके के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्य के लिए अलग से 5 करोड रुपए देने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने बार एसोसिएशन को 11 लाख रुपए देने की भी घोषणा की
    user_Shiv Kumar
    Shiv Kumar
    TV News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • मांढण। राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कस्बे के बाबा भोमिया मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाआरती, केक कटिंग एवं खीर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जहां भक्तजन भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। महाआरती के दौरान भक्तों ने बाबा भोमिया जी से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस खास मौके को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पत्रिका के 26 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। इस मौके पर महाआरती कार्यक्रम में पुजारी रतनलाल शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, पूर्व एमपीएस दिनेश शर्मा, जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर, प्रदीप सैनी,एमपीएस माया शर्मा, नगरपालिका पार्षद बीरेन्द्र यादव, यशपाल प्रधान, प्रदीप, सत्यपाल, रामविलाश शर्मा, अमन यादव, जालम सिंह यादव,सहित लोग मौजूद रहे।
    3
    मांढण। राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कस्बे के बाबा भोमिया मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाआरती, केक कटिंग एवं खीर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जहां भक्तजन भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। महाआरती के दौरान भक्तों ने बाबा भोमिया जी से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
इसके पश्चात राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस खास मौके को उत्साहपूर्वक मनाया।
कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पत्रिका के 26 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। इस मौके पर महाआरती कार्यक्रम में पुजारी रतनलाल शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, पूर्व एमपीएस दिनेश शर्मा, जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर, प्रदीप सैनी,एमपीएस माया शर्मा, नगरपालिका पार्षद बीरेन्द्र यादव, यशपाल प्रधान, प्रदीप, सत्यपाल, रामविलाश शर्मा, अमन यादव, जालम सिंह यादव,सहित लोग मौजूद रहे।
    user_Amit Yadav Ptrkar Majari
    Amit Yadav Ptrkar Majari
    न्यायालय पत्रकार नीमराना, अलवर, राजस्थान•
    20 min ago
  • नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    4
    नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया।
सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी।
सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है।
इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    20 hrs ago
  • Post by Bolti Awaaz news
    1
    Post by Bolti Awaaz news
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter Mahendragarh, Haryana•
    15 hrs ago
  • Post by Dainik news Haryana live
    1
    Post by Dainik news Haryana live
    user_Dainik news Haryana live
    Dainik news Haryana live
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    13 hrs ago
  • Post by PPT News
    1
    Post by PPT News
    user_PPT News
    PPT News
    रिपोर्टर दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.