Shuru
Apke Nagar Ki App…
👉 स्कूल में मचा धमाल 😱 👉 Fun Games की धूम 🎉 👉 रस्साकसी में जूनियर भारी 💪 👉 सीहा स्कूल में जबरदस्त मुकाबले 🔥 👉 चारों सदनों में टक्कर ⚔️ 👉 जूनियर्स ने मारी बाजी 🏆 "कौन बना विजेता?" 🤔 "देखिए पूरा मुकाबला!"📹
Dainik news Haryana live
👉 स्कूल में मचा धमाल 😱 👉 Fun Games की धूम 🎉 👉 रस्साकसी में जूनियर भारी 💪 👉 सीहा स्कूल में जबरदस्त मुकाबले 🔥 👉 चारों सदनों में टक्कर ⚔️ 👉 जूनियर्स ने मारी बाजी 🏆 "कौन बना विजेता?" 🤔 "देखिए पूरा मुकाबला!"📹
More news from हरियाणा and nearby areas
- Post by Dainik news Haryana live1
- मांढण। राजस्थान पत्रिका के अलवर संस्करण के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर कस्बे के बाबा भोमिया मंदिर परिसर में शनिवार शाम भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महाआरती, केक कटिंग एवं खीर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई, जहां भक्तजन भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते नजर आए। पूरे मंदिर परिसर में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा। महाआरती के दौरान भक्तों ने बाबा भोमिया जी से क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात राजस्थान पत्रिका के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में केक कटिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए इस खास मौके को उत्साहपूर्वक मनाया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया, जिसे सभी ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने पत्रिका के 26 वर्षों के सफल सफर की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और मंदिर परिसर भक्ति एवं उल्लास के रंग में सराबोर नजर आया। इस मौके पर महाआरती कार्यक्रम में पुजारी रतनलाल शर्मा, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष उम्मेद भाया, पूर्व एमपीएस दिनेश शर्मा, जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर, प्रदीप सैनी,एमपीएस माया शर्मा, नगरपालिका पार्षद बीरेन्द्र यादव, यशपाल प्रधान, प्रदीप, सत्यपाल, रामविलाश शर्मा, अमन यादव, जालम सिंह यादव,सहित लोग मौजूद रहे।3
- नीमराना उपखंड क्षेत्र के फौलादपुर गांव के लिए गर्व का क्षण उस समय बना जब गांव निवासी सुनील कुमार यादव पुत्र विनोद कुमार यादव का चयन इनकम टैक्स ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ। इस उपलब्धि पर शनिवार, 11 अप्रैल को ग्राम पंचायत सरपंच कृष्णा यादव एवं ग्रामीणों द्वारा उनका सम्मान समारोह आयोजित कर भव्य स्वागत किया गया। सुनील कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि यदि लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर पढ़ाई करनी चाहिए और भटकाव से दूर रहना चाहिए। सम्मान समारोह के दौरान ग्रामीणों ने सुनील कुमार यादव को साफा पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया, साथ ही उनके परिवारजनों को भी साफा व मालाएं पहनाकर बधाई दी। सुनील के ताऊ महेन्द्र यादव, जो राजस्थान रोडवेज से सेवानिवृत्त चालक हैं, ने कहा कि भतीजे की सफलता से पूरा परिवार गौरवान्वित है। उन्होंने ग्राम पंचायत व ग्रामीणों द्वारा गांव की प्रतिभाओं को सम्मानित करने की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं का हौसला बढ़ता है और अन्य प्रतिभाओं को भी प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, पूर्व सरपंच विद्यासागर यादव, बाबूलाल यादव, महेन्द्र ड्राइवर, सुनील की माता सुमन देवी, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुनील यादव, समाजसेवी सुमित यादव, राजेंद्र यादव, दलीप सिंह, महेंद्र पंच, अनिल यादव, वीरसिंह, शेरसिंह, सरजीत, शिक्षाविद रणसिंह यादव, सतीश, नरेश, राजेश, ईश्वर यादव, जलकरण यादव, राजू, कैलाश, कालू, आकाश, संदीप, राहुल, हरकेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।4
- I M T मानेसर गुरूग्राम,🔥 मजदूर पर चले लाठी डंडे हड़ताल के चलते समय दौड़ा दौड़कर पीटा 🥱1
- Post by Mahendergarh live1
- Post by Bolti Awaaz news1
- गोदाम में लगे CCTV कैमरे में कैद ये तस्वीरें किसी फिल्म के सीन जैसी लगती हैं, लेकिन हकीकत उससे कहीं ज्यादा डरावनी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला बोरियों के ऊंचे-ऊंचे ढेरों के बीच से गुजर रही थी। तभी अचानक, संतुलन बिगड़ा और अनाज की दर्जनों भारी-भरकम बोरियाँ ताश के पत्तों की तरह उस महिला पर गिर पड़ीं।1
- Post by Dainik news Haryana live1