logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_गौतम चंद्रवंशी जी
गौतम चंद्रवंशी जी
Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
2 hrs ago

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    1
    Post by गौतम चंद्रवंशी जी
    user_गौतम चंद्रवंशी जी
    गौतम चंद्रवंशी जी
    Video Player Repair Service औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    2 hrs ago
  • रफीगंज शहर के लोहार गली देवी स्थान परिसर में नवनिर्मित देवी मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ को लेकर पांच दिवसीय आयोजन किया गया है। शुक्रवार को तीसरे दिन श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी। शुक्रवार रात्रि 8 बजे सदस्यों ने जानकारी दिया कि शनिवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। एवं 8 फरवरी को यह यज्ञ संपन्न होगा।
    1
    रफीगंज शहर के लोहार गली देवी स्थान परिसर में नवनिर्मित देवी मंदिर के प्रांगण में प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय श्री शत चंडी महायज्ञ को लेकर पांच दिवसीय आयोजन किया गया है। शुक्रवार को तीसरे दिन श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ी। शुक्रवार रात्रि 8 बजे सदस्यों ने जानकारी दिया कि शनिवार को मां भगवती की प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। एवं 8 फरवरी को यह यज्ञ संपन्न होगा।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    12 hrs ago
  • गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला शोभा कुमारी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या। मृतका के मायके वालों ने गुरुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा कुमारी के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी।
    1
    गयाजी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव में 25 वर्षीय विवाहित महिला शोभा कुमारी की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हत्या है या आत्महत्या।
मृतका के मायके वालों ने गुरुआ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शोभा कुमारी के पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे प्रताड़ित कर उसकी हत्या कर दी।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    13 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय भवन में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीओ आंनद विजय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना तथा जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भी भाग लिया। इस दौरान पीओ आंनद विजय ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को पंपलेट भी वितरित किया गया। ताकि अधिक से अधिक लोगों योजना से जुड़ सकें। *मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा* पानी की सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार पैदा करना , प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों का रोजगार, जल सुरक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कनीय अभियंता सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक दीपक कुमार, विनोद कुमार, पीआरएस व्यास मुनि, ऑपरेटर शशिभूषण कुमार मौजूद थें।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय भवन में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जी राम जी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पीओ आंनद विजय ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करना तथा जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जन-जागरूकता बढ़ाना रहा। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों, पंचायत स्तरीय कर्मियों ने भी भाग लिया। इस दौरान पीओ आंनद विजय ने कहा कि केंद्र सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस दौरान उपस्थित मीडिया कर्मियों को पंपलेट भी वितरित किया गया। ताकि अधिक से अधिक लोगों योजना से जुड़ सकें।
*मुख्य ग्रामीण बुनियादी ढांचा* 
पानी की सुरक्षा, मुख्य ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर, आजीविका से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार पैदा करना , प्रति वित्तीय वर्ष 125 दिनों का रोजगार, जल सुरक्षा, डिजिटल मॉनिटरिंग सहित कई विषयों पर चर्चा की गई। इस मौके पर कनीय अभियंता सुधीर कुमार, पंचायत तकनीकी सहायक दीपक कुमार, विनोद कुमार, पीआरएस व्यास मुनि, ऑपरेटर शशिभूषण कुमार मौजूद थें।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • ट्रक–बाइक की जोरदार टक्कर में महिला की मौत, बंजारी की रहने वाली थी मृतका डेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तार बंगला मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका की पहचान रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी रंजू कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रंजू कुमारी का मायका तिलौथु प्रखंड के अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा गांव में है। उनके पिता का नाम बिगन शर्मा बताया गया है। परिजनों के अनुसार रंजू कुमारी किसी आवश्यक काम से डेहरी गई हुई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही डेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    ट्रक–बाइक की जोरदार टक्कर में महिला की मौत, बंजारी की रहने वाली थी मृतका
डेहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तार बंगला मोड़ के पास शुक्रवार दोपहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान रोहतास थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी रंजू कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार रंजू कुमारी का मायका तिलौथु प्रखंड के अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमरा गांव में है। उनके पिता का नाम बिगन शर्मा बताया गया है। परिजनों के अनुसार रंजू कुमारी किसी आवश्यक काम से डेहरी गई हुई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही डेहरी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_Raju singh
    Raju singh
    reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • गिद्धौर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के अचानक गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया 🌹। इस दौरान हाथी ने बकरी पालन केंद्र को निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। हाथी ने तिलरी स्थित कैलाश दांगी, सुनील कुमार व राजेश दांगी द्वारा संचालित बकरी पालन फार्म एवं सोना महतो का घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने फार्म की संरचना को तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर दिया, जिससे बकरी पालन से जुड़ा सारा इंतजाम बर्बाद हो गया। हाथी ने फार्म में रखा अनाज भी खा लिया और हैंडपंप को भी उखाड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने रुपिन गांव में मसोमात रोहणी देवी का एक गाय की जान ले ली और गांव के ही चेतलाल यादव व संजय यादव का एक एक मवेशी को घायल कर दिया। हाथी ने दोनों व्यक्ति के घर को भी क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी देर रात गांवों में घूमता रहा, जिससे लोग पूरी रात दहशत में जागने को मजबूर रहे।
    1
    गिद्धौर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में  जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी के अचानक गांव में घुस आने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया 🌹। इस दौरान हाथी ने बकरी पालन केंद्र को निशाना बनाते हुए भारी नुकसान पहुंचाया।
हाथी ने तिलरी स्थित कैलाश दांगी, सुनील कुमार व राजेश दांगी द्वारा संचालित बकरी पालन फार्म एवं सोना महतो का घर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी ने फार्म की संरचना को तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर दिया, जिससे बकरी पालन से जुड़ा सारा इंतजाम बर्बाद हो गया। हाथी ने फार्म में रखा अनाज भी खा लिया और हैंडपंप को भी उखाड़ कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।
हाथी ने रुपिन गांव में मसोमात रोहणी देवी का एक गाय की जान ले ली और गांव के ही चेतलाल यादव व संजय यादव का एक एक मवेशी को घायल कर दिया। हाथी ने दोनों व्यक्ति के घर को भी क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी देर रात गांवों में घूमता रहा, जिससे लोग पूरी रात दहशत में जागने को मजबूर रहे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    12 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के सभागार में सबका सम्मान, जीवन के तहत जनता दरबार लगा
    1
    हसपुरा औरंगाबाद, प्रखंड के सभागार में सबका सम्मान, जीवन के तहत जनता दरबार लगा
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • रफीगंज शहर के महादेव घाट स्थित कलावती संगीत महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के संगीत प्रभाकर तक के संगीत गयंत कल सभी संकाय के छात्राओं का परीक्षा संपन्न हुई। शुक्रवार संध्या 5:00 बजे अरविंद राज ने बताया कि परीक्षा में 250 विद्यार्थी शामिल हुए। आप रफीगंज में भी संगीत और नृत्य के छात्र कलाकार एवं शिक्षक बनेंगे।
    1
    रफीगंज शहर के महादेव घाट स्थित कलावती संगीत महाविद्यालय में प्रथम वर्ष के संगीत प्रभाकर तक के संगीत गयंत कल सभी संकाय के छात्राओं का परीक्षा संपन्न हुई। शुक्रवार संध्या 5:00 बजे अरविंद राज ने बताया कि परीक्षा में 250 विद्यार्थी शामिल हुए। आप रफीगंज में भी संगीत और नृत्य के छात्र कलाकार एवं शिक्षक बनेंगे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.