Shuru
Apke Nagar Ki App…
पड़ाना-तलेन रोड में भ्रष्टाचार का दोहरा खेल: पेवर्स की जगह घटिया ईंट पड़ाना-तलेन रोड में भ्रष्टाचार का दोहरा खेल: पेवर्स की जगह घटिया ईंटें और बनते ही नालियों में पड़ीं दरारें!
तलेन की हलचल
पड़ाना-तलेन रोड में भ्रष्टाचार का दोहरा खेल: पेवर्स की जगह घटिया ईंट पड़ाना-तलेन रोड में भ्रष्टाचार का दोहरा खेल: पेवर्स की जगह घटिया ईंटें और बनते ही नालियों में पड़ीं दरारें!
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- 9 अगस्त को सुसनेर आएंगे जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण आज शुक्रवार की शाम रात 8 बजे सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त रविवार को सुसनेर आयेंगे वे दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।1
- 🔴 आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर, 72 समस्याओं का मौके पर समाधान आगर-मालवा जिले के तनोडिया में शुक्रवार को आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, साथ आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया। वहीं कलेक्टर शेर सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ तनोडिया का भ्रमण कर राशन दुकान, उर्वरक केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने तनोडिया की पेयजल समस्या को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।1
- 🚌 ईंधन बचाने का संदेश, बस में सवार होकर पहुंचे कलेक्टर और एसपी याहया खान आगर-मालवा। प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान का 7 अगस्त से शुभारंभ हुआ। इसके तहत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर तनोडिया में आयोजित किया गया। ईंधन बचाने और खर्च कम करने का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी सहित जिला अधिकारियों ने एक ही यात्री बस में सवार होकर तनोडिया के लिए प्रस्थान किया। शिविर में कलेक्टर और एसपी आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही नव उद्यमियों से संवाद और युवा संगम रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।1
- बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश,फरियादी ही निकला आरोपी,पुलिस ने 60 लाख का ट्राला बरामद किया बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश, फरियादी ही निकला आरोपी,कोतवाली पुलिस ने 60 लाख का ट्राला बरामद किया थाना कोतवाली पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये मूल्य के ट्रक (ट्राला) की कथित चोरी के मामले का गुरुवार रात 8 बजे खुलासा करते हुए बीमा क्लेम हासिल करने के लिए रची गई झूठी साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि फरियादी ने स्वयं ट्रक बेचने के बाद बीमा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को कोटा (राजस्थान) निवासी अजहर उद्दीन ने अपने चालक विक्की वंजारा के साथ थाना कोतवाली शाजापुर में ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 442/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शाजापुर के बरवाल जोड़ से लेकर कोटा तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान ट्रक को कोटा में चिन्हित किया गया। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर फरियादी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रक को एक भंगार व्यापारी को बेच दिया था और बीमा क्लेम लेने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने ट्रक को राजस्थान के बूंदी जिले के थाना तालेरा क्षेत्र से बरामद कर जब्त कर लिया है। फरियादी अजहर उद्दीन और चालक विक्की वंजारा से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई संजय सवनेर, प्रधान आरक्षक अरविंद तिलावदिया, दिनेश चौधरी, आरक्षक रघुराज झाला, दीपक यादव तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।1