logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 अगस्त को सुसनेर आएंगे जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण आज शुक्रवार की शाम रात 8 बजे सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त रविवार को सुसनेर आयेंगे वे दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

2 hrs ago
user_राकेश बिकुन्दीया
राकेश बिकुन्दीया
पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

9 अगस्त को सुसनेर आएंगे जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण आज शुक्रवार की शाम रात 8 बजे सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त रविवार को सुसनेर आयेंगे वे दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 9 अगस्त को सुसनेर आएंगे जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण आज शुक्रवार की शाम रात 8 बजे सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त रविवार को सुसनेर आयेंगे वे दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
    1
    9 अगस्त को सुसनेर आएंगे जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण
आज शुक्रवार की शाम रात 8 बजे सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त रविवार को सुसनेर आयेंगे वे दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🔴 आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर, 72 समस्याओं का मौके पर समाधान आगर-मालवा जिले के तनोडिया में शुक्रवार को आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं। शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, साथ आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया। वहीं कलेक्टर शेर सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ तनोडिया का भ्रमण कर राशन दुकान, उर्वरक केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने तनोडिया की पेयजल समस्या को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
    1
    🔴  आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर, 72 समस्याओं का मौके पर समाधान
आगर-मालवा जिले के तनोडिया में शुक्रवार को आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं शामिल हुईं।
शिविर में विभिन्न विभागों से जुड़ी 72 जनसमस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। वहीं, साथ आयोजित युवा संगम रोजगार मेले में 280 से अधिक युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीयन कराया।
वहीं कलेक्टर शेर सिंह मीना ने अधिकारियों के साथ तनोडिया का भ्रमण कर राशन दुकान, उर्वरक केंद्र, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र और जल वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने तनोडिया की पेयजल समस्या को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झालावाड़ : सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र झालावाड़ । अगस्त। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है। जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया। नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।
    3
    झालावाड़ : सकारात्मक कार्यप्रणाली का परिणाम: वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त, पात्र परिवारों को मिले आवासीय पट्टे

जिला प्रशासन और नगर परिषद् की प्रभावी कार्ययोजना से फोलोअप शहरी सेवा शिविर बना जनविश्वास का केन्द्र
झालावाड़ । अगस्त। राज्य सरकार के सुशासन, पारदर्शिता एवं जनकल्याण के संकल्प को धरातल पर साकार करते हुए नगर परिषद् झालावाड़ द्वारा फोलोअप शहरी सेवा शिविर के माध्यम से पात्र नागरिकों को त्वरित राहत प्रदान की जा रही है। शुक्रवार को अम्बेडकर भवन में आयोजित फोलोअप शहरी सेवा शिविर में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों को आवासीय पट्टों का वितरण कर उनके वर्षों पुराने इंतजार को समाप्त किया। शिविर में लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी और संतोष स्पष्ट दिखाई दिया तथा नगर परिषद् की सकारात्मक एवं जनहितैषी कार्यप्रणाली की व्यापक सराहना हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् का उद्देश्य आमजन को कम से कम समय में अधिकतम राहत उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ नगर परिषद् ने सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया है। उन्होंने बताया कि अनेक ऐसे परिवार थे जो लंबे समय से आवासीय पट्टों की प्रतीक्षा कर रहे थे। उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समयबद्ध रूप से पूरी की गईं और आज उन्हें उनके पट्टे सौंपे गए।
उन्होंने कहा कि नगर परिषद् की कार्यप्रणाली का सबसे सकारात्मक उदाहरण यह है कि कुछ पात्र आवेदकों को आवेदन करने के मात्र दो दिन के भीतर ही आवासीय पट्टे उपलब्ध करा दिए गए। यह उपलब्धि नगर परिषद् की पूरी टीम की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली, समन्वित प्रयासों तथा जनसेवा के प्रति दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण है।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन का प्रयास केवल पट्टों का वितरण करना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र परिवार को उसका वैधानिक अधिकार समय पर उपलब्ध कराना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नगर परिषद् झालावाड़ क्षेत्र में कोई भी पात्र व्यक्ति पट्टे से वंचित नहीं रहेगा तथा शेष लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और प्रत्येक आवेदन का त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का समाधान होने पर लाभार्थियों ने जिला प्रशासन एवं नगर परिषद् के प्रति आभार व्यक्त किया। वर्षों से अपने आवासीय अधिकार की प्रतीक्षा कर रहे परिवारों को जब उनके हाथों में पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी, संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। यह शिविर आमजन के लिए केवल दस्तावेज वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया।
नगर परिषद् के कार्यवाहक आयुक्त मनीष कुमार ने बताया कि शिविर में 69-ए के अंतर्गत 1, स्टेट ग्रांट एक्ट के 18, तथा कृषि भूमि नियमन के 84 पट्टों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री आवास योजना के 11 कब्जा पत्र, 4 भवन निर्माण स्वीकृतियां तथा 8 नामांतरण प्रकरणों का भी मौके पर निस्तारण कर लाभार्थियों को राहत प्रदान की गई।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • बैजनाथ धाम पर विशाल कलश यात्रा की तैयारी का जायजा लेते हुए कलेक्टर डॉ मीना एवं एसपी श्री सोनी आगर मालवा - पुरानी मंडी प्रांगण आगर मैं सोमवार 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल कलश यात्रा की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी लेते हुए कलेक्टर एवं एसपी
    1
    बैजनाथ धाम पर विशाल कलश यात्रा की तैयारी का जायजा लेते हुए कलेक्टर डॉ मीना  एवं एसपी श्री सोनी
आगर मालवा - पुरानी मंडी प्रांगण आगर मैं सोमवार 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल कलश यात्रा की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी लेते हुए कलेक्टर एवं एसपी
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • महाकाल के जलाभिषेक को मोहना से निकली भव्य कावड़ यात्रा, 100 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालु मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को बाबा महाकाल की भव्य कावड़ यात्रा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया के सानिध्य में निकाली गई यह कावड़ यात्रा अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। कावड़ यात्रा का शुभारंभ मोहना के प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। श्रद्धालु कावड़ लेकर भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह लोगों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मनकामेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, ग्रहण की प्रसादी कावड़ यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कुमारिया खास स्थित मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। यहां कावड़ यात्रियों एवं महिलाओं ने कलश में लाए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यात्रा के दौरान शुक्रवार रात्रि को शाजापुर के मुरादपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। 100 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा महाकाल का करेंगे जलाभिषेक मोहना से करीब 100 किलोमीटर दूर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही मां शिप्रा नदी में चुनरी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और सभी बाबा महाकाल के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर उत्साहित नजर आए। जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने कराया स्वल्पाहार कावड़ यात्रा के नगर से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर कावड़ यात्रियों के लिए स्वल्पाहार और पानी की व्यवस्था भी की गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल ने भी कावड़ यात्रियों का स्वल्पाहार करवाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने स्वागत करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। मुस्लिम समाज ने स्वागत कर दिया एकता और भाईचारे का संदेश मोहना में कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के इस स्वागत से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। इस्लाम मंसूरी ने कहा कि कावड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। सभी समाज के लोगों द्वारा मिलकर कावड़ यात्रियों का स्वागत करना मोहना की आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल है। कावड़ यात्रा के दौरान पूरे नगर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा महाकाल’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु उत्साह के साथ कावड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। 10वें वर्ष में पहुंची इस कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।
    1
    महाकाल के जलाभिषेक को मोहना से निकली भव्य कावड़ यात्रा, 100 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालु


मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को बाबा महाकाल की भव्य कावड़ यात्रा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया के सानिध्य में निकाली गई यह कावड़ यात्रा अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला।
कावड़ यात्रा का शुभारंभ मोहना के प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। श्रद्धालु कावड़ लेकर भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह लोगों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
मनकामेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, ग्रहण की प्रसादी
कावड़ यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कुमारिया खास स्थित मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। यहां कावड़ यात्रियों एवं महिलाओं ने कलश में लाए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई।
ग्रामीणों ने बताया कि यात्रा के दौरान शुक्रवार रात्रि को शाजापुर के मुरादपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए उज्जैन पहुंचेंगे।
100 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा महाकाल का करेंगे जलाभिषेक
मोहना से करीब 100 किलोमीटर दूर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही मां शिप्रा नदी में चुनरी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और सभी बाबा महाकाल के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर उत्साहित नजर आए।
जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने कराया स्वल्पाहार
कावड़ यात्रा के नगर से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर कावड़ यात्रियों के लिए स्वल्पाहार और पानी की व्यवस्था भी की गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल ने भी कावड़ यात्रियों का स्वल्पाहार करवाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने स्वागत करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
मुस्लिम समाज ने स्वागत कर दिया एकता और भाईचारे का संदेश
मोहना में कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के इस स्वागत से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। इस्लाम मंसूरी ने कहा कि कावड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। सभी समाज के लोगों द्वारा मिलकर कावड़ यात्रियों का स्वागत करना मोहना की आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल है।
कावड़ यात्रा के दौरान पूरे नगर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा महाकाल’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु उत्साह के साथ कावड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। 10वें वर्ष में पहुंची इस कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🚌 ईंधन बचाने का संदेश, बस में सवार होकर पहुंचे कलेक्टर और एसपी याहया खान आगर-मालवा। प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान का 7 अगस्त से शुभारंभ हुआ। इसके तहत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर तनोडिया में आयोजित किया गया। ईंधन बचाने और खर्च कम करने का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी सहित जिला अधिकारियों ने एक ही यात्री बस में सवार होकर तनोडिया के लिए प्रस्थान किया। शिविर में कलेक्टर और एसपी आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही नव उद्यमियों से संवाद और युवा संगम रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
    1
    🚌 ईंधन बचाने का संदेश, बस में सवार होकर पहुंचे कलेक्टर और एसपी

याहया खान 
आगर-मालवा। प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियान का 7 अगस्त से शुभारंभ हुआ। इसके तहत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर तनोडिया में आयोजित किया गया।
ईंधन बचाने और खर्च कम करने का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक दिलीप सोनी, जिला पंचायत सीईओ बी.एस. सोलंकी सहित जिला अधिकारियों ने एक ही यात्री बस में सवार होकर तनोडिया के लिए प्रस्थान किया।
शिविर में कलेक्टर और एसपी आमजन की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण का प्रयास करेंगे।
इसके साथ ही नव उद्यमियों से संवाद और युवा संगम रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी जाएगी।
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मितव्ययिता का संदेश कलेक्टर एवं एचपी बस में सवार होकर पहुंचे जन विश्वास शिविर जिला जनसंपर्क कार्यालय, आगर-मालवा //समाचार// _मितव्ययिता का संदेश: कलेक्टर एवं एसपी बस में सवार होकर पहुंचे जनविश्वास शिविर तनोडिया में जिले का पहला जनविश्वास शिविर, नव उद्यमियों से संवाद एवं रोजगार मेला भी आयोजित सुसनेर 7 अगस्त 2026 । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियानका 7 अगस्त 2026 को शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर तनोडिया ग्राम में आयोजित किया गया। मितव्ययिता एवं ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ,पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ,जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित जिला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के आह्वान को आत्मसात करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से एक ही यात्री बस में सवार होकर जन विश्वास शिविर स्थल तनोडिया के लिए प्रस्थान किया। तनोडिया में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर एवं एसपी आमजन की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। शिविर के अवसर पर जिले के नव उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ युवा संगम रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
    1
    मितव्ययिता का संदेश कलेक्टर एवं एचपी बस में सवार होकर पहुंचे जन विश्वास शिविर
जिला जनसंपर्क कार्यालय, आगर-मालवा  
//समाचार//
_मितव्ययिता का संदेश: कलेक्टर एवं एसपी बस में सवार होकर पहुंचे जनविश्वास शिविर
तनोडिया में जिले का पहला जनविश्वास शिविर, नव उद्यमियों से संवाद एवं रोजगार मेला भी आयोजित
सुसनेर 7 अगस्त 2026 । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेशव्यापी जनविश्वास अभियानका 7 अगस्त 2026 को शुभारंभ हुआ। इस अभियान के तहत आगर जिले का पहला जनविश्वास शिविर तनोडिया ग्राम में आयोजित किया गया।
मितव्ययिता एवं ईंधन बचत का संदेश देते हुए कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ,पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी ,जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस. सोलंकी सहित जिला अधिकारियों ने प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के आह्वान को आत्मसात करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर से एक ही यात्री बस में सवार होकर जन विश्वास शिविर स्थल तनोडिया के लिए प्रस्थान किया।
तनोडिया में आयोजित जनविश्वास शिविर में कलेक्टर एवं एसपी आमजन की समस्याएं सुनकर उनका मौके पर ही निराकरण करेंगे। शिविर के अवसर पर जिले के नव उद्यमियों से संवाद कार्यक्रम के साथ-साथ युवा संगम रोजगार मेला भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी प्रदान की जाएगी।
    user_युनुस खान
    युनुस खान
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.