बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश,फरियादी ही निकला आरोपी,पुलिस ने 60 लाख का ट्राला बरामद किया बीमा क्लेम के लिए रची ट्रक चोरी की साजिश, फरियादी ही निकला आरोपी,कोतवाली पुलिस ने 60 लाख का ट्राला बरामद किया थाना कोतवाली पुलिस ने करीब 60 लाख रुपये मूल्य के ट्रक (ट्राला) की कथित चोरी के मामले का गुरुवार रात 8 बजे खुलासा करते हुए बीमा क्लेम हासिल करने के लिए रची गई झूठी साजिश का पर्दाफाश किया है। जांच में सामने आया कि फरियादी ने स्वयं ट्रक बेचने के बाद बीमा राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को कोटा (राजस्थान) निवासी अजहर उद्दीन ने अपने चालक विक्की वंजारा के साथ थाना कोतवाली शाजापुर में ट्रक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 442/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने शाजापुर के बरवाल जोड़ से लेकर कोटा तक करीब 200 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान ट्रक को कोटा में चिन्हित किया गया। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर फरियादी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रक को एक भंगार व्यापारी को बेच दिया था और बीमा क्लेम लेने के लिए चोरी की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने ट्रक को राजस्थान के बूंदी जिले के थाना तालेरा क्षेत्र से बरामद कर जब्त कर लिया है। फरियादी अजहर उद्दीन और चालक विक्की वंजारा से पूछताछ जारी है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एएसआई संजय सवनेर, प्रधान आरक्षक अरविंद तिलावदिया, दिनेश चौधरी, आरक्षक रघुराज झाला, दीपक यादव तथा साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

- उज्जैन से सिरोंज जा रही कांवड़ यात्रा का शाजापुर में स्वागत बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से सिरोंज के लिए निकली कांवड़ यात्रा का शाजापुर की मां राजराजेश्वरी नगरी में शुक्रवार शाम 4 बजे के करीब भव्य स्वागत किया गया। कांवड़ यात्रियों का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और जयकारों के साथ स्वागत किया। इस दौरान माहौल भक्तिमय नजर आया।1
- महाकाल के जलाभिषेक को मोहना से निकली भव्य कावड़ यात्रा, 100 किमी पैदल चलेंगे श्रद्धालु मोहन बड़ोदिया। ग्राम मोहना में प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी शुक्रवार को बाबा महाकाल की भव्य कावड़ यात्रा धूमधाम और धार्मिक उत्साह के साथ निकाली गई। ग्राम पंचायत मोहना के सरपंच सत्यनारायण जामलिया के सानिध्य में निकाली गई यह कावड़ यात्रा अपने 10वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। यात्रा को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में सुबह से ही खासा उत्साह देखने को मिला। कावड़ यात्रा का शुभारंभ मोहना के प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद हुआ। श्रद्धालु कावड़ लेकर भगवान महादेव के जयकारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से निकले। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और युवा शामिल हुए। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और जगह-जगह लोगों ने कावड़ यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मनकामेश्वर मंदिर में किया जलाभिषेक, ग्रहण की प्रसादी कावड़ यात्रा सोमेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कुमारिया खास स्थित मनकामेश्वर मंदिर पहुंची। यहां कावड़ यात्रियों एवं महिलाओं ने कलश में लाए जल से भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की और कुछ देर विश्राम के बाद यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई। ग्रामीणों ने बताया कि यात्रा के दौरान शुक्रवार रात्रि को शाजापुर के मुरादपुरा स्थित हनुमान मंदिर पर रात्रि विश्राम किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालु अपनी यात्रा को आगे बढ़ाते हुए उज्जैन पहुंचेंगे। 100 किलोमीटर की यात्रा कर बाबा महाकाल का करेंगे जलाभिषेक मोहना से करीब 100 किलोमीटर दूर उज्जैन स्थित बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर श्रद्धालु भगवान महाकाल का जल से अभिषेक करेंगे। इसके साथ ही मां शिप्रा नदी में चुनरी अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। कावड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है और सभी बाबा महाकाल के दर्शन एवं जलाभिषेक को लेकर उत्साहित नजर आए। जगह-जगह हुआ स्वागत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ने कराया स्वल्पाहार कावड़ यात्रा के नगर से गुजरने के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कई स्थानों पर कावड़ यात्रियों के लिए स्वल्पाहार और पानी की व्यवस्था भी की गई। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विनोद पटेल ने भी कावड़ यात्रियों का स्वल्पाहार करवाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने स्वागत करने वाले ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। मुस्लिम समाज ने स्वागत कर दिया एकता और भाईचारे का संदेश मोहना में कावड़ यात्रा के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुस्लिम समाज के इस स्वागत से सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देखने को मिला। इस्लाम मंसूरी ने कहा कि कावड़ यात्रा आस्था के साथ-साथ आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। सभी समाज के लोगों द्वारा मिलकर कावड़ यात्रियों का स्वागत करना मोहना की आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की मिसाल है। कावड़ यात्रा के दौरान पूरे नगर में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बाबा महाकाल’ के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु उत्साह के साथ कावड़ लेकर आगे बढ़ते रहे। 10वें वर्ष में पहुंची इस कावड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।1
- बैजनाथ धाम पर विशाल कलश यात्रा की तैयारी का जायजा लेते हुए कलेक्टर डॉ मीना एवं एसपी श्री सोनी आगर मालवा - पुरानी मंडी प्रांगण आगर मैं सोमवार 10 अगस्त को आयोजित होने वाली विशाल कलश यात्रा की तैयारी एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी लेते हुए कलेक्टर एवं एसपी1
- पड़ाना-तलेन रोड में भ्रष्टाचार का दोहरा खेल: पेवर्स की जगह घटिया ईंट पड़ाना-तलेन रोड में भ्रष्टाचार का दोहरा खेल: पेवर्स की जगह घटिया ईंटें और बनते ही नालियों में पड़ीं दरारें!1
- 9 अगस्त को सुसनेर आएंगे जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, पं.दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण आज शुक्रवार की शाम रात 8 बजे सुसनेर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान 9 अगस्त रविवार को सुसनेर आयेंगे वे दोपहर 3:30 बजे सुसनेर पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। शाम 5 बजे पुराना बस स्टैंड पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे।1
- शुजालपुर मंडी पुलिस को बड़ी सफलता 72 घंटे में लाखों की चोरी का किया खुलासा तीन आरोपी गिरफ्तार 2.50 लाख रुपये नकद, बाइक, दो मोबाइल और टूटा लॉकर बरामद; विशेष टीम की सतर्कता से मिली बड़ी सफलता1