Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर। बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल - भूरागढ़ इलाके की घटना
Rahul Verma journalist
बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर। बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल - भूरागढ़ इलाके की घटना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर। बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल - भूरागढ़ इलाके की घटना2
- बांदा। जनता दल यूनाइटेड ने आरोप लगाया कि 22 जून को सौंपे गए ज्ञापन में उठाई गई जनसमस्याओं का चार महीने बाद भी समाधान नहीं हुआ। पार्टी ने अवैध शराब की बिक्री, गोशालाओं और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं तथा जनसेवा केंद्रों की फीस जैसे मुद्दों पर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल के माध्यम से भेजकर पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर जनसमस्याओं के समाधान में इतनी देरी क्यों हो रही है?1
- हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।2
- जमीन के नीचे मिली पारदर्शी मछली! 😱 | भारत की अनोखी खोज | Science News 2026 बिहार में बोरवेल से मिले एक छोटे, लगभग पारदर्शी जीव की जांच के बाद वैज्ञानिकों ने भूमिगत रहने वाली मछली की नई प्रजाति और नया वंश पहचाना। इसका वैज्ञानिक नाम Gangaichthys indonepalicus रखा गया। यह खोज बताती है कि भारत के मैदानी इलाकों के नीचे भी जीव-जगत के कई रहस्य छिपे हो सकते हैं।1
- मौदहा में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न 📍 प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मौदहा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न। ➡️ सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला मतदान, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रही प्रक्रिया। ➡️ ब्लॉक परिसर मतदान केंद्र पर 1345 मतदाताओं में से 549 ने किया मतदान। ➡️ केंद्र पर 430 पुरुष और 119 महिला मतदाताओं ने डाले वोट, कुल मतदान प्रतिशत 40.81% रहा। ➡️ सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर समेत 11 उम्मीदवार मैदान में। ➡️ एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने दोनों मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। ➡️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद।1
- मरीज लेने जा रही एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त, चालक और सवार लोग बाल-बाल बचे; सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार से हादसों का खतरा कमासिन (बांदा)। कमासिन थाना क्षेत्र के मुसीवां गांव स्थित अर्जुन चौराहे के पास बालू डम्प में बालू लेने पहुंचे बिना नम्बर प्लेट के एक ट्रैक्टर ने मरीज लेने जा रही 102 एम्बुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, 102 एम्बुलेंस अपनी साइड से मरीज को लेने जा रही थी। इसी दौरान बालू डम्प से तेजी से पीछे की ओर बैक आ रहा ट्रैक्टर अचानक सड़क पर आ गया और एम्बुलेंस से टकरा गया। हादसे में एम्बुलेंस को काफी नुकसान पहुंचा। ट्रैक्टर पर नम्बर प्लेट न होने के कारण वाहन की पहचान और उसके संचालन को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार, हादसों को न्योता स्थानीय लोगों के मुताबिक, बालू डम्प के पास सड़क पर अक्सर ट्रकों की लंबी कतार लगी रहती है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, बालू डम्प के आसपास उड़ती धूल और सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बालू डम्प से निकलने वाले वाहनों की लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। वहीं घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है और पुलिस ने ट्रेक्टर को कब्जे में ले लिया है। आपातकालीन सेवा की एम्बुलेंस भी नहीं सुरक्षित मरीज को लेने जा रही 102 एम्बुलेंस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने बालू डम्प के आसपास यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा के वाहन के साथ हुई इस घटना से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से बालू डम्प के पास सड़क पर खड़े होने वाले ट्रकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराने, यातायात बाधित करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने तथा बिना नम्बर प्लेट वाले वाहनों की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।3
- हमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई और अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से पहले सभी तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की जांच, उपस्थिति, ओएमआर शीट वितरण सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।2
- सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत बालू डंप पर बिना नंबर के ट्रैक्टर ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर चालक फरार सड़कों पर दौड़ रहे यमदूत बालू डंप पर बिना नंबर के ट्रैक्टर ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर चालक फरार कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसीवां गांव स्थित अर्जुन चौराहे के पास बालू डंप पर एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। मरीज को लेने जा रही 102 एम्बुलेंस को बालू डंप से लापरवाही पूर्वक बैक कर रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसमें सवार ईएमटी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 102 एम्बुलेंस आपातकालीन कॉल पर मरीज को लाने के लिए जा रही थी। जैसे ही एम्बुलेंस मुसीवां गांव के अर्जुन चौराहे के पास पहुंची, तभी बालू डंप से तेजी व लापरवाही से पीछे की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अवैध रूप से दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन हादसे का कारण बने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना नंबर प्लेट के बेधड़क दौड़ रहे इस तरह के व्यावसायिक वाहनों से स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ट्रैक्टर के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी है। डंप के बाहर ट्रकों के जमावड़े और धूल से बढ़ा हादसों का खतरा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन चौराहे के पास स्थित बालू डंप के बाहर रोजाना मौरंग लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात अक्सर बाधित रहता है और उड़ती धूल के चलते दृश्यता कम हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने और बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाले डंपर-ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसीवां गांव स्थित अर्जुन चौराहे के पास बालू डंप पर एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। मरीज को लेने जा रही 102 एम्बुलेंस को बालू डंप से लापरवाही पूर्वक बैक कर रहे बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में एम्बुलेंस चालक और उसमें सवार ईएमटी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 102 एम्बुलेंस आपातकालीन कॉल पर मरीज को लाने के लिए जा रही थी। जैसे ही एम्बुलेंस मुसीवां गांव के अर्जुन चौराहे के पास पहुंची, तभी बालू डंप से तेजी व लापरवाही से पीछे की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा तफरी मच गई। अवैध रूप से दौड़ रहे बिना नंबर प्लेट वाले वाहन हादसे का कारण बने ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट तक नहीं लगी थी। क्षेत्र में बिना पंजीकरण और बिना नंबर प्लेट के बेधड़क दौड़ रहे इस तरह के व्यावसायिक वाहनों से स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ट्रैक्टर के इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर मालिक और फरार चालक की तलाश में जुटी है। डंप के बाहर ट्रकों के जमावड़े और धूल से बढ़ा हादसों का खतरा स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि अर्जुन चौराहे के पास स्थित बालू डंप के बाहर रोजाना मौरंग लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। सड़क पर बेतरतीब खड़े भारी वाहनों के कारण यातायात अक्सर बाधित रहता है और उड़ती धूल के चलते दृश्यता कम हो जाती है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने और बिना नंबर प्लेट दौड़ने वाले डंपर-ट्रैक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।4