हमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई और अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से पहले सभी तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की जांच, उपस्थिति, ओएमआर शीट वितरण सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
हमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई और अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से
पहले सभी तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की जांच, उपस्थिति, ओएमआर शीट वितरण सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
- हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।2
- मौदहा में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न 📍 प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मौदहा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न। ➡️ सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला मतदान, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रही प्रक्रिया। ➡️ ब्लॉक परिसर मतदान केंद्र पर 1345 मतदाताओं में से 549 ने किया मतदान। ➡️ केंद्र पर 430 पुरुष और 119 महिला मतदाताओं ने डाले वोट, कुल मतदान प्रतिशत 40.81% रहा। ➡️ सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर समेत 11 उम्मीदवार मैदान में। ➡️ एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने दोनों मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। ➡️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद।1
- बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर। बांदा में तेज रफ्तार काली थार का कहर, बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर पति की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल - भूरागढ़ इलाके की घटना2
- बांदा। जनता दल यूनाइटेड ने आरोप लगाया कि 22 जून को सौंपे गए ज्ञापन में उठाई गई जनसमस्याओं का चार महीने बाद भी समाधान नहीं हुआ। पार्टी ने अवैध शराब की बिक्री, गोशालाओं और निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं तथा जनसेवा केंद्रों की फीस जैसे मुद्दों पर जांच और कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आयुक्त, चित्रकूटधाम मंडल के माध्यम से भेजकर पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर जनसमस्याओं के समाधान में इतनी देरी क्यों हो रही है?1
- स्नातक निर्वाचन में हमीरपुर में 50.68 प्रतिशत मतदान 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हमीरपुर जनपद में 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।1
- भाजपा विधायक ब्रजभूषण ने धमकी देने वालो को लिया आड़े हाथों महोबा के चरखारी मे कृषि विभाग के बीज चोर कर्मचारी को थप्पड़ जड़ने पर यादव संगठनों से मिल रही जान माल क़ी धमकी पर भाजपा विधायक ब्रजभूषण राजपूत ने उन्हें आड़े हाथों लिया है. कहा क़ी लोधी कश्यप बिन्द निशाद क़ी 35 फीसदी आबादी को अनदेखा करना भारी पड़ेगा. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को समझना होगा क़ी इनके बगैर मुख्यमंत्री बन पाना सम्भव नहीं. इसलिए वह बयान वीरों को समझाये ओर अपना चुनावी माहौल खराब न करे.1
- *जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन एवं मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा* *बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।1
- हमीरपुर :पीईटी-2026 की तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई हमीरपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार के साथ इस्लामिया इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्षों, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और निगरानी व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न हो। परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश, साफ-सफाई और अभ्यर्थियों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परीक्षा से पहले सभी तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने परीक्षा संबंधी नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों की जांच, उपस्थिति, ओएमआर शीट वितरण सहित सभी निर्धारित प्रक्रियाएं सावधानीपूर्वक पूरी की जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा निर्देशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।2