logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्नातक निर्वाचन में हमीरपुर में 50.68 प्रतिशत मतदान 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हमीरपुर जनपद में 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

23 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
23 hrs ago

स्नातक निर्वाचन में हमीरपुर में 50.68 प्रतिशत मतदान 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हमीरपुर जनपद में 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्नातक निर्वाचन में हमीरपुर में 50.68 प्रतिशत मतदान 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हमीरपुर जनपद में 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    1
    स्नातक निर्वाचन में हमीरपुर में 50.68 प्रतिशत मतदान
18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया
हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हमीरपुर जनपद में 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शराब की दुकानों में चोरी से मचा हड़कंप, पीछे की दीवार काटकर शराब की पेटियां और नकदी ले जाने का आरोप सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों को हुई जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य; थाना प्रभारी बोले—फिलहाल मामला संदिग्ध, जांच जारी रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर रेऊना/कानपुर नगर। थाना रेऊना क्षेत्र में शराब की दुकानों में पीछे की दीवार काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान, देशी शराब की दुकान और शराब कैंटीन को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने दुकानों की पिछली दीवार काटकर कुछ शराब की पेटियां और नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों ने जब स्थिति देखी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और दुकान मालिकों को सूचना दी गई। सुबह दुकान खोलने पर सामने आया मामला बताया जा रहा है कि संबंधित दुकानों पर रात के समय यह घटना हुई। सुबह जब सेल्समैन और कैंटीन संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई दिखाई दी। अंदर सामान की स्थिति देखने पर शराब की कुछ पेटियां और नकदी गायब होने की बात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित दुकान मालिकों को सूचित किया गया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली। मामले में चोरी की आशंका के साथ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि, चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। थाना प्रभारी बोले—अभी तक नहीं मिला शिकायती पत्र इस संबंध में थाना प्रभारी रेऊना अनुज राजपूत ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस की ओर से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति शराब की दुकानों और कैंटीन में कथित चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की पुष्टि, नुकसान का आकलन और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    2
    शराब की दुकानों में चोरी से मचा हड़कंप, पीछे की दीवार काटकर शराब की पेटियां और नकदी ले जाने का आरोप
सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों को हुई जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य; थाना प्रभारी बोले—फिलहाल मामला संदिग्ध, जांच जारी
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
रेऊना/कानपुर नगर। थाना रेऊना क्षेत्र में शराब की दुकानों में पीछे की दीवार काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान, देशी शराब की दुकान और शराब कैंटीन को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने दुकानों की पिछली दीवार काटकर कुछ शराब की पेटियां और नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों ने जब स्थिति देखी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और दुकान मालिकों को सूचना दी गई।
सुबह दुकान खोलने पर सामने आया मामला
बताया जा रहा है कि संबंधित दुकानों पर रात के समय यह घटना हुई। सुबह जब सेल्समैन और कैंटीन संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई दिखाई दी। अंदर सामान की स्थिति देखने पर शराब की कुछ पेटियां और नकदी गायब होने की बात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित दुकान मालिकों को सूचित किया गया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली। मामले में चोरी की आशंका के साथ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि, चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
थाना प्रभारी बोले—अभी तक नहीं मिला शिकायती पत्र
इस संबंध में थाना प्रभारी रेऊना अनुज राजपूत ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस की ओर से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
शराब की दुकानों और कैंटीन में कथित चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की पुष्टि, नुकसान का आकलन और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 min ago
  • घाटमपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घाटमपुर कस्बे में पारंपरिक नाग लीला का भव्य आयोजन भजन-कीर्तन के साथ कुष्मांडा देवी तालाब में संपन्न हुआ। नाग लीला के उपरांत कस्बे में निकाली गई मनमोहक झांकियों और भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।नाग लीला के बाद कस्बे की सड़कों पर भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। झांकियों में कहीं राधा-कृष्ण के अलौकिक रूप तो कहीं भगवान शिव-भोले की मंडली ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जगह-जगह मंच सजाए गए थे, जहां संचालकों द्वारा झांकियों में सजकर आए बच्चों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया।इस महोत्सव में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भी मुख्य आकर्षण रही, जो दिखने में सबसे अलग और बेहद सुंदर लग रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया। घाटमपुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामचंद्र सेठ, उनके भाई केशव गुप्ता समेत उनके पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण और दाऊजी की विधि-विधान से महाआरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान घाटमपुर कस्बा भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।
    1
    घाटमपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घाटमपुर कस्बे में पारंपरिक नाग लीला का भव्य आयोजन भजन-कीर्तन के साथ कुष्मांडा देवी तालाब में संपन्न हुआ।
नाग लीला के उपरांत कस्बे में निकाली गई मनमोहक झांकियों और भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।नाग लीला के बाद कस्बे की सड़कों पर भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। झांकियों में कहीं राधा-कृष्ण के अलौकिक रूप तो कहीं भगवान शिव-भोले की मंडली ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जगह-जगह मंच सजाए गए थे, जहां संचालकों द्वारा झांकियों में सजकर आए बच्चों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया।इस महोत्सव में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भी मुख्य आकर्षण रही, जो दिखने में सबसे अलग और बेहद सुंदर लग रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया। घाटमपुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामचंद्र सेठ, उनके भाई केशव गुप्ता समेत उनके पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण और दाऊजी की विधि-विधान से महाआरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान घाटमपुर कस्बा भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।
    user_Satish Kumar,9648888580
    Satish Kumar,9648888580
    Journalist Ghatampur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।
    2
    हमीरपुर :मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तहसीलदार सदर का वेतन रोकने और एसडीएम से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश
हमीरपुर। मतदाता पंजीकरण अभियान में लापरवाही पर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। पूर्व में दिए गए निर्देशों का अनुपालन न होने पर उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश कुमार की उपस्थिति में इस्लामिया इंटर कॉलेज हमीरपुर, राजकीय इंटर कॉलेज हमीरपुर तथा शीतलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में मतदाता पंजीकरण केंद्रों का उद्घाटन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से नए मतदाताओं के पंजीकरण सहित निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं सहित कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहने पाए। इसके लिए घर-घर संपर्क, जनजागरूकता और विशेष कैंपों के माध्यम से पंजीकरण अभियान को प्रभावी बनाया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 17 अक्टूबर 2026 को तहसीलदार सदर को मतदाता पंजीकरण अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए थे, लेकिन उनका अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तहसीलदार सदर का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, अभियान के पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर एसडीएम सदर अभिषेक कुमार से निर्धारित समय-सीमा में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की स्थिति में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन के लिए आवश्यक है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण केंद्रों पर नागरिकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन से संबंधित कार्य नियमानुसार पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें और विशेष पंजीकरण कैंपों का लाभ उठाएं।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मौदहा में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न 📍 प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मौदहा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न। ➡️ सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला मतदान, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रही प्रक्रिया। ➡️ ब्लॉक परिसर मतदान केंद्र पर 1345 मतदाताओं में से 549 ने किया मतदान। ➡️ केंद्र पर 430 पुरुष और 119 महिला मतदाताओं ने डाले वोट, कुल मतदान प्रतिशत 40.81% रहा। ➡️ सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर समेत 11 उम्मीदवार मैदान में। ➡️ एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने दोनों मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण। ➡️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद।
    1
    मौदहा में कड़ी सुरक्षा के बीच स्नातक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न 
📍 प्रयागराज-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को मौदहा में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न।
➡️ सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला मतदान, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रही प्रक्रिया।
➡️ ब्लॉक परिसर मतदान केंद्र पर 1345 मतदाताओं में से 549 ने किया मतदान।
➡️ केंद्र पर 430 पुरुष और 119 महिला मतदाताओं ने डाले वोट, कुल मतदान प्रतिशत 40.81% रहा।
➡️ सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव और भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर समेत 11 उम्मीदवार मैदान में।
➡️ एसडीएम करनवीर सिंह और सीओ राजकुमार पांडेय ने दोनों मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।
➡️ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न, प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन एवं मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा* *बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन एवं मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा*

*बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन एवं मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा* *बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* कानपुर देहात, 24 अक्टूबर 2026। मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
    1
    *जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों में पठन-पाठन एवं मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा*
*बच्चों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह, शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*
कानपुर देहात, 24 अक्टूबर 2026।
मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैंपों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री कपिल सिंह ने प्राथमिक विद्यालय रनियां प्रथम एवं प्राथमिक विद्यालय खानचंद्रपुर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन, मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों से संवाद कर उनकी पढ़ाई एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालयों में उपस्थित शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। शिक्षण कार्य को प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के साथ ही प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक प्रगति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जाना आवश्यक है।
जिलाधिकारी ने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा मिड-डे मील सहित अन्य व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने पर भी जोर दिया, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार अकबरपुर पवन सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
    user_Anand shukla
    Anand shukla
    अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सनसनीखेज वारदात: भतीजे को पिटाई से बचाने पहुंचे चाचा के प्राइवेट पार्ट पर भाभी के काटने का आरोप, हालत गंभीर रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घायल को घाटमपुर सीएचसी से कानपुर किया गया रेफर, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, आरोपी महिला की तलाश जारी घाटमपुर/कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ गंभीर घटना होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भतीजे को पिटाई से बचाने पहुंचे चाचा के प्राइवेट पार्ट को उसकी भाभी ने कथित तौर पर मुंह से काटकर घायल कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। भतीजे को बचाने के दौरान हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भतीजे को कथित तौर पर पिटाई से बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भाभी के साथ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। गंभीर हालत में कानपुर रेफर घटना के बाद घायल युवक को लेकर परिजन आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। घायल की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। पत्नी ने थाने पहुंचकर दी लिखित शिकायत मामले में घायल युवक की पत्नी ने स्थानीय सजेती थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में घटना से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। वहीं, घटना के बाद से आरोपी महिला के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की वास्तविकता घटना को लेकर पुलिस शिकायत, पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर ही घटना के वास्तविक घटनाक्रम और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
    2
    सनसनीखेज वारदात: भतीजे को पिटाई से बचाने पहुंचे चाचा के प्राइवेट पार्ट पर भाभी के काटने का आरोप, हालत गंभीर
रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घायल को घाटमपुर सीएचसी से कानपुर किया गया रेफर, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, आरोपी महिला की तलाश जारी
घाटमपुर/कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ गंभीर घटना होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भतीजे को पिटाई से बचाने पहुंचे चाचा के प्राइवेट पार्ट को उसकी भाभी ने कथित तौर पर मुंह से काटकर घायल कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
भतीजे को बचाने के दौरान हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भतीजे को कथित तौर पर पिटाई से बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भाभी के साथ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
गंभीर हालत में कानपुर रेफर
घटना के बाद घायल युवक को लेकर परिजन आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। घायल की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं।
पत्नी ने थाने पहुंचकर दी लिखित शिकायत
मामले में घायल युवक की पत्नी ने स्थानीय सजेती थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में घटना से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। वहीं, घटना के बाद से आरोपी महिला के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की वास्तविकता
घटना को लेकर पुलिस शिकायत, पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर ही घटना के वास्तविक घटनाक्रम और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.