घाटमपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घाटमपुर कस्बे में पारंपरिक नाग लीला का भव्य आयोजन भजन-कीर्तन के साथ कुष्मांडा देवी तालाब में संपन्न हुआ। नाग लीला के उपरांत कस्बे में निकाली गई मनमोहक झांकियों और भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।नाग लीला के बाद कस्बे की सड़कों पर भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। झांकियों में कहीं राधा-कृष्ण के अलौकिक रूप तो कहीं भगवान शिव-भोले की मंडली ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जगह-जगह मंच सजाए गए थे, जहां संचालकों द्वारा झांकियों में सजकर आए बच्चों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया।इस महोत्सव में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भी मुख्य आकर्षण रही, जो दिखने में सबसे अलग और बेहद सुंदर लग रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया। घाटमपुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामचंद्र सेठ, उनके भाई केशव गुप्ता समेत उनके पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण और दाऊजी की विधि-विधान से महाआरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान घाटमपुर कस्बा भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।
घाटमपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घाटमपुर कस्बे में पारंपरिक नाग लीला का भव्य आयोजन भजन-कीर्तन के साथ कुष्मांडा देवी तालाब में संपन्न हुआ। नाग लीला के उपरांत कस्बे में निकाली गई मनमोहक झांकियों और भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।नाग लीला के बाद कस्बे की सड़कों पर भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। झांकियों में कहीं राधा-कृष्ण के अलौकिक रूप तो कहीं भगवान शिव-भोले की मंडली ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जगह-जगह मंच सजाए गए थे, जहां संचालकों द्वारा झांकियों में सजकर आए बच्चों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया।इस महोत्सव में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भी मुख्य आकर्षण रही, जो दिखने में सबसे अलग और बेहद सुंदर लग रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया। घाटमपुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामचंद्र सेठ, उनके भाई केशव गुप्ता समेत उनके पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण और दाऊजी की विधि-विधान से महाआरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान घाटमपुर कस्बा भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।
- शराब की दुकानों में चोरी से मचा हड़कंप, पीछे की दीवार काटकर शराब की पेटियां और नकदी ले जाने का आरोप सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों को हुई जानकारी, मौके पर पहुंची पुलिस ने जुटाए साक्ष्य; थाना प्रभारी बोले—फिलहाल मामला संदिग्ध, जांच जारी रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर रेऊना/कानपुर नगर। थाना रेऊना क्षेत्र में शराब की दुकानों में पीछे की दीवार काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान, देशी शराब की दुकान और शराब कैंटीन को निशाना बनाए जाने की बात कही जा रही है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने दुकानों की पिछली दीवार काटकर कुछ शराब की पेटियां और नकदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने पहुंचे सेल्समैन और कैंटीन संचालकों ने जब स्थिति देखी तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस और दुकान मालिकों को सूचना दी गई। सुबह दुकान खोलने पर सामने आया मामला बताया जा रहा है कि संबंधित दुकानों पर रात के समय यह घटना हुई। सुबह जब सेल्समैन और कैंटीन संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई दिखाई दी। अंदर सामान की स्थिति देखने पर शराब की कुछ पेटियां और नकदी गायब होने की बात सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित दुकान मालिकों को सूचित किया गया। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को भी मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस, जुटाए साक्ष्य सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए और आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली। मामले में चोरी की आशंका के साथ अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। हालांकि, चोरी गए सामान और नकदी की वास्तविक मात्रा की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। थाना प्रभारी बोले—अभी तक नहीं मिला शिकायती पत्र इस संबंध में थाना प्रभारी रेऊना अनुज राजपूत ने बताया कि मामले में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और पुलिस की ओर से जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति शराब की दुकानों और कैंटीन में कथित चोरी की इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। चोरी की पुष्टि, नुकसान का आकलन और घटना में शामिल लोगों के संबंध में स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।2
- घाटमपुर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी घाटमपुर कस्बे में पारंपरिक नाग लीला का भव्य आयोजन भजन-कीर्तन के साथ कुष्मांडा देवी तालाब में संपन्न हुआ। नाग लीला के उपरांत कस्बे में निकाली गई मनमोहक झांकियों और भव्य शोभायात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया।नाग लीला के बाद कस्बे की सड़कों पर भव्य झांकियां निकाली गईं, जिन्होंने लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया। झांकियों में कहीं राधा-कृष्ण के अलौकिक रूप तो कहीं भगवान शिव-भोले की मंडली ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान जगह-जगह मंच सजाए गए थे, जहां संचालकों द्वारा झांकियों में सजकर आए बच्चों के अभिनय की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया गया।इस महोत्सव में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा भी मुख्य आकर्षण रही, जो दिखने में सबसे अलग और बेहद सुंदर लग रही थी। शोभायात्रा के मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह भगवान का स्वागत किया। घाटमपुर कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी रामचंद्र सेठ, उनके भाई केशव गुप्ता समेत उनके पूरे परिवार ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान श्री कृष्ण और दाऊजी की विधि-विधान से महाआरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।पूरे आयोजन के दौरान घाटमपुर कस्बा भक्ति के रंग में डूबा नजर आया और देर रात तक उत्सव का माहौल बना रहा।1
- स्नातक निर्वाचन में हमीरपुर में 50.68 प्रतिशत मतदान 18 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई प्रक्रिया हमीरपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव में शुक्रवार को हमीरपुर जनपद में 50.68 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के सभी 18 मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हुआ। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अशोक कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। मतदान कार्मिकों और पुलिस कर्मियों ने समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिलाधिकारी अशोक कुमार ने शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सहयोग देने वाले मतदाताओं, निर्वाचन कार्मिकों, पुलिस कर्मियों और संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से जनपद में मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।1
- रेलवे स्टेशन GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर GRP थाने के अंदर एक शख्स को फट्टे से पीटा गया। Video सामने आने पर GRP सिपाही को लाइन हाजिर किया गया।1
- कानपुर नगर निगम सफाई कर्मचारियों की लापरवाही कूड़ा न उठाने के एवरेज में कूड़ा में लगा देते हैं आग नगर निगम अधिकारी मौन समस्या वातावरण दूषित नमस्कार आप देख रहे हैं भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस की रिपोर्ट जैसा कि आज दिनांक 24 अक्टूबर दिन शनिवार आपके कानपुर नगर थाना चकेरी लाल बंगला आनंद नगर में वार्ड 29 पार्षद श्री जितेन कुमार चौरसिया जी के क्षेत्र में वार्ड 29 के सफाई नायक के कर्मचारियों की लापरवाही आज प्रातः काल समय लगभग सवेरे छः और आठ के बीच में किसी राहगीर द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर प्रकाशित कर दिया और वीडियो के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया है कि सफाई कर्मचारी के द्वारा कूड़ा गलियों से ना उठाकर कूड़े के देर में आग लगा दी जाती है स्वच्छ भारत अभियान हर क्षेत्र में नगर निगम सफाई कर्मचारियों के द्वारा मनाया जा रहा है नगर निगम अधिकारी नगर आयुक्त महोदय और महोदय माननीय प्रमिला पांडे जी महापौर जी कृपया ध्यान दें जहां एक तरफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है वहीं नगर निगम के सफ़ाई कर्मचारी लापरवाही करते हुए देखे जा सकते हैं मना करने के बावजूद भी उन्होंने कहा कि आप जाकर शिकायत कर दीजिए क्योंकि यहां पर गाड़ी नहीं आ सकती है मैं नगर निगम के सफाई नायक वार्ड 29 के देवकीनंदन जी से अवगत करना चाहता हूं कि नगर निगम के सफाई कर्मचारी के प्रति उचित कार्रवाई की जाए कानपुर से भारत सूत्र लाइव टीवी डिजिटल मीडिया प्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो प्रकाशित हो रहा है न्यूज़ विज्ञापन और खोया पाया के लिए संपर्क करें4
- कन्नौज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वालों से भिड़े सपाई कन्नौज मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव का पुतला फूंकने वालों से भिड़े सपाई हिंदुस्तान आजाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु पहुंचे थे पुतला फूंकने मुलायम सिंह के चित्र के साथ लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का समान चित्र लगाने पर आक्रोश सपाइयों ने धक्का-मुक्की कर मुलायम सिंह और अखिलेश यादव का पुतला छीना पुतला छीन रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठियां भांजकर खदेड़ा सपा नेता का आरोप, भाजपा की शह पर पुलिस अभिरक्षा में फुंकवाया जा रहा था पुतला पुतला छीने जाने से नाराज मुकेश पाल अपशब्द लिखी तख्ती लेकर धरने पर बैठे मकरंद नगर तिराहे पर धरने पर बैठे मुकेश पाल ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप नीरज मिश्रा और उमेश पाल की तरह हत्या कराने की आशंका जताई1
- थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके मोबाइल पर उनकी दिव्यांग (स्पेशल एबल्ड) बच्ची से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काकादेव में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की गई। थाना काकादेव पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उनके मोबाइल पर उनकी दिव्यांग (स्पेशल एबल्ड) बच्ची से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भेजा गया है। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना काकादेव में तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश की गई। पूछताछ में प्रकाश में आया कि उक्त वीडियो लगभग एक वर्ष से अधिक पुराना है। वीडियो भेजने वाला व्यक्ति पूर्व में संबंधित रिहैबिलिटेशन सेंटर में सेंटर इंचार्ज के पद पर कार्यरत था, जिसे विभिन्न आरोपों के चलते मई माह में सेंटर से हटा दिया गया था। उसके पास उक्त वीडियो पूर्व से मौजूद थी, जिसे उसने बीती रात बच्ची के पिता के मोबाइल पर भेजा। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाला दूसरा पुरुष भी दिव्यांग है तथा उसी स्कूल में अध्ययनरत था। उसके विरुद्ध भी अभियोग पंजीकृत है। प्रकरण में उपलब्ध मेडिकल रिपोर्ट एवं अन्य तथ्यों के आधार पर विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। *बाइट: पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल श्रीवास्तव।*1
- सनसनीखेज वारदात: भतीजे को पिटाई से बचाने पहुंचे चाचा के प्राइवेट पार्ट पर भाभी के काटने का आरोप, हालत गंभीर रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घायल को घाटमपुर सीएचसी से कानपुर किया गया रेफर, शिकायत के आधार पर पुलिस जांच में जुटी, आरोपी महिला की तलाश जारी घाटमपुर/कानपुर नगर। सजेती थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के साथ गंभीर घटना होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि भतीजे को पिटाई से बचाने पहुंचे चाचा के प्राइवेट पार्ट को उसकी भाभी ने कथित तौर पर मुंह से काटकर घायल कर दिया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। भतीजे को बचाने के दौरान हुई घटना मिली जानकारी के अनुसार, सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम पारिवारिक विवाद के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने भतीजे को कथित तौर पर पिटाई से बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचा था। इसी दौरान उसकी भाभी के साथ विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर महिला ने युवक के प्राइवेट पार्ट को मुंह से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। गंभीर हालत में कानपुर रेफर घटना के बाद घायल युवक को लेकर परिजन आनन-फानन में घाटमपुर सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। घायल की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। पत्नी ने थाने पहुंचकर दी लिखित शिकायत मामले में घायल युवक की पत्नी ने स्थानीय सजेती थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में घटना से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। वहीं, घटना के बाद से आरोपी महिला के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है। पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी घटना की वास्तविकता घटना को लेकर पुलिस शिकायत, पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस की जांच और चिकित्सकीय जानकारी के आधार पर ही घटना के वास्तविक घटनाक्रम और जिम्मेदारी की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।2