गाजीपुर: आदिलाबाद चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने क्रेटा को मारी टक्कर, चार घायल गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र स्थित आदिलाबाद चौराहे पर रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक चार पहिया क्रेटा वाहन (UP 61 BA 4509) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन भांवरकोल ब्लाक के अवथही गांव का बताया जा रहा है। वाहन में चार लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाजीपुर: आदिलाबाद चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने क्रेटा को मारी टक्कर, चार घायल गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र स्थित आदिलाबाद चौराहे पर रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक चार पहिया क्रेटा वाहन (UP 61 BA 4509) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन भांवरकोल ब्लाक के अवथही गांव का बताया जा रहा है। वाहन में चार लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र स्थित आदिलाबाद चौराहे पर रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रेलर ने एक चार पहिया क्रेटा वाहन (UP 61 BA 4509) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन भांवरकोल ब्लाक के अवथही गांव का बताया जा रहा है। वाहन में चार लोग सवार थे, जिन्हें हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर रेफर कर दिया। वहीं दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- बिजली विभाग द्वारा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगा कर पब्लिक को परेशान किया जा रहा है, बिना किlसी सूचना के मात्र 1 महीने के बकाया 1600 रुपए के लिए हमारी बिजली काट दी गई , और पैसा पैड करने के बाद भी आज 3 दिन से बिजली मीटर तक तो आ रही लेकिन घर के अंदर बिजली के जाने की अनुमति विभाग द्वारा नहीं दी जा रही है जबकि महीने की अंतिम तारीख से पहले ही बिना नोटिस स्मार्ट मीटर द्वारा बिजली काट दी गई। उपभोक्ता का आर्थिक मानसिक शोषण हो रहा बिजली विभाग द्वारा1
- बलिया:राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच बलिया में एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। कभी समाजवादी पार्टी (सपा) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रहे, जो अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं, परशुराम जयंती के एक कार्यक्रम में 'अकेलेपन' का शिकार होते दिखे। भृगु मंदिर में आयोजित परशुराम जयंती के कार्यक्रम में मंच पर भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा था। सपा छोड़कर भाजपा में आए इन पूर्व मंत्री को मंच पर वह मान-सम्मान या जगह नहीं मिली, जिसके वे आदी थे। उन्हें मुख्य धारा से दूर किनारे बैठे देखा गया, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा छिड़ गई है कि क्या भाजपा में आने वाले बड़े नेताओं की भूमिका सिर्फ भीड़ जुटाने तक सीमित है? सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होने के बाद लोग दबी जुबान में कह रहे हैं, *"सपा में जो 'शेर' थे, आज अपनी ही नई पार्टी में बेगाने नजर आ रहे हैं।"* यह घटना दलबदल करने वाले नेताओं के भविष्य और पार्टी के भीतर उनके कद पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या दलबदल का असली इनाम 'हाशिए पर जाना' है? या यह महज एक प्रोटोकॉल की चूक थी? यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस तस्वीर ने बलिया की राजनीति में नया उबाल जरूर ला दिया है। #Ballia #UPPolitics #BJP #SamajwadiParty #PoliticsNews #ParshuramJayanti #PoliticalDrama #UttarPradesh1
- आज देश की जनता सब देख रही है। प्रियंका गांधी जी ने स्पष्ट कर दिया है कि करोड़ों रुपये विज्ञापनों, मीडियाबाजी और PR पर खर्च करने से जनता का असली भरोसा नहीं जीता जा सकता। 📉🚫 जब सत्ता का अहंकार बढ़ जाता है, तो नेताओं को सच बताना बंद कर दिया जाता है, लेकिन आज का भारत बदल चुका है। जनता अब सिर्फ 'फेस वैल्यू' पर नहीं, बल्कि सच्चाई और काम पर भरोसा करती है। 🇮🇳✨ क्या आप भी मानते हैं कि राजनीति में PR से ज़्यादा हकीकत मायने रखती है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें! 👇💬1
- Post by Deepak yadav1
- चंदौली जिले में आरक्षित वन भूमि पर अवैध रूप से पानी की बोरिंग किए जाने की सूचना पर वन विभाग ने मंगलवार देर रात छापेमारी की। यह कार्रवाई जयमोहनी रेंज के हरियाबांध बीट स्थित भैसोड़ा कंपार्टमेंट-18 में की गई। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव और उनके सहयोगियों ने वन विभाग की टीम का विरोध किया। आरोप है कि टीम के साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें देख लेने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने वन कर्मियों को घेर लिया और मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान अभद्रता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थिति को तनावपूर्ण होते देख रेंजर अमित श्रीवास्तव ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद हालात पर काबू पाया गया। इस मामले में वन विभाग ने ग्राम प्रधान अनिरुद्ध यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और वन टीम के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- Post by RISHI RAI1
- रसड़ा (बलिया): तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा खिरौनी में विकास के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। गाँव की मुख्य RCC सड़क पर नाली का गंदा पानी जमा होने के कारण पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। जलभराव के चलते ग्रामीणों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) को लिखित पत्रक भी सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण आज सड़क का नामो निशान मिटता जा रहा है। लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेताया है कि यदि जल्द ही नाली का निर्माण कराकर सड़क को दुरुस्त नहीं कराया गया, तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। #BalliaNews #Rasra #Khirauni #CivicIssues #PublicOutrage #UttarPradesh #RoadConditions #AdministrationFailure #LocalNews**1