logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री गंगानगर विधायक के साथ मारपीट का,मामला, अधिकारियों ने विधायक को पिटा, मौके पर पहुची पुलिस ने अधिकारियों को किया डिटेन्, जब विधायकों की यह हालत हैं तो फिर आम जनता का क्या होगा,

2 hrs ago
user_Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
पत्रकार कालवाड़, जयपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

श्री गंगानगर विधायक के साथ मारपीट का,मामला, अधिकारियों ने विधायक को पिटा, मौके पर पहुची पुलिस ने अधिकारियों को किया डिटेन्, जब विधायकों की यह हालत हैं तो फिर आम जनता का क्या होगा,

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
    1
    Post by Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
    user_Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
    Virendra,Singh,Rathore,(,thirpali,badi,churu)
    पत्रकार कालवाड़, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा- मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया है। विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। दो अफसरों के साथ मारपीट की गई, इसमें एक की शर्ट फट गई, जिसे नई शर्ट लाकर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए।मामला एसडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है। जवाहर नगर थाने के सीआई देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विधायक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।विधायक ने कहा- RUIDP और L&T कंपनी ने पूरे शहर की पानी सप्लाई को बाधित कर रखा है। पुरानी आबादी और करणपुर रोड क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं पहुंच रही है। लोगों को बाथरूम जाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है। इनके पास न लाइनमैन है, न वालमैन। समस्या बताने पर ये PHED पर जिम्मेदारी थोप देते हैं, जबकि PHED अधिकारी कहते हैं कि उनके पास पर्याप्त स्टोरेज है और जरूरत पड़ने पर पूरे शहर को सप्लाई कर सकते हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक सेवा केंद्र में मीटिंग बुलाई गई थी। एक्सईएन किशन धारीवाल ने सुबह 9:30 बजे और फिर 11 बजे RUIDP व L&T अधिकारियों को फोन कर बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जब मैं खुद जाने लगा तो RUIDP के सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा और प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज विधायक सेवा केंद्र पहुंच गए। विधायक बिहाणी ने बताया- मैं उनसे बस इतना पूछ रहा था कि क्या आपको जनता की कोई चिंता है या नहीं? यह कहते ही RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा ने मुझ पर हमला बोल दिया। उन्होंने मेरा चश्मा तोड़ दिया और आंख के नीचे चोट पहुंचाई। मैंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन अधिकारियों को पकड़कर ले गई। विधायक ने कहा कि तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है। मैंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत करने की भी बात कही है।विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि सरकार की 550 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी जल योजना की समय सीमा कब की खत्म हो चुकी है, लेकिन RUIDP और L&T का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा- पिछली सरकार में इन दोनों ने मिलकर जो भ्रष्टाचार का भट्ठा बैठाया था, अब उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की जनता अब जागरूक हो चुकी है। विधायक ने कहा कि इन अधिकारियों पर करोड़ों रुपए की धांधली का शक है। अब सरकार को इनकी पूरी जांच करनी चाहिए। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा और L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक जयदीप ने गालियां देनी शुरू कर दी। दोनों अफसरों से मारपीट की गई। इसमें जगनलाल बैरवा की शर्ट फट गई। जगनलाल को नई शर्ट लाकर पहनाई गई। यही नहीं विधायक बिहाणी ने इन सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए। गहलोत ने किया पोस्ट " श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी के साथ RUIDP के अधिकारियों द्वारा मारपीट प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक है। एक सत्ताधारी विधायक के साथ ही यदि ऐसी मारपीट होगी तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले, जनता के बीच सरकार का इकबाल...
    1
    श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के साथ जनसुनवाई के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है। विधायक का आरोप है कि AEN समेत तीन अधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की। विधायक ने कहा- मेरी एक आंख और चेहरे पर चोट आई है, मेरा चश्मा भी टूट गया है।
विधायक की शिकायत पर जवाहर नगर थाना पुलिस ने तीनों अधिकारियों RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा, प्रोजेक्ट मैनेजर शहनवाज और L&T कंपनी के प्लानिंग मैनेजर सोएम को गिरफ्तार किया है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि राजस्थान अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (RUIDP) के अफसर जब विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक ने गालियां देनी शुरू कर दी। दो अफसरों के साथ मारपीट की गई, इसमें एक की शर्ट फट गई, जिसे नई शर्ट लाकर दी गई। इस दौरान कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए गए।मामला एसडी बिहाणी कॉलेज में संचालित विधायक सेवा केंद्र में गुरुवार सुबह 11 बजे का है। जवाहर नगर थाने के सीआई देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विधायक के साथ मारपीट करने के मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।विधायक ने कहा- RUIDP और L&T कंपनी ने पूरे शहर की पानी सप्लाई को बाधित कर रखा है। पुरानी आबादी और करणपुर रोड क्षेत्र में पिछले 7 दिनों से पानी की एक बूंद नहीं पहुंच रही है। लोगों को बाथरूम जाने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है।
इनके पास न लाइनमैन है, न वालमैन। समस्या बताने पर ये PHED पर जिम्मेदारी थोप देते हैं, जबकि PHED अधिकारी कहते हैं कि उनके पास पर्याप्त स्टोरेज है और जरूरत पड़ने पर पूरे शहर को सप्लाई कर सकते हैं।
इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक सेवा केंद्र में मीटिंग बुलाई गई थी। एक्सईएन किशन धारीवाल ने सुबह 9:30 बजे और फिर 11 बजे RUIDP व L&T अधिकारियों को फोन कर बुलाया, लेकिन वे नहीं पहुंचे। जब मैं खुद जाने लगा तो RUIDP के सहायक अभियंता (AEN) जगनलाल बैरवा और प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज विधायक सेवा केंद्र पहुंच गए।
विधायक बिहाणी ने बताया- मैं उनसे बस इतना पूछ रहा था कि क्या आपको जनता की कोई चिंता है या नहीं? यह कहते ही RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा ने मुझ पर हमला बोल दिया। उन्होंने मेरा चश्मा तोड़ दिया और आंख के नीचे चोट पहुंचाई।
मैंने पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और तीन अधिकारियों को पकड़कर ले गई। विधायक ने कहा कि तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जा रही है। मैंने इस मामले में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को शिकायत करने की भी बात कही है।विधायक जयदीप बिहाणी ने आरोप लगाया कि सरकार की 550 करोड़ रुपए की महत्वाकांक्षी जल योजना की समय सीमा कब की खत्म हो चुकी है, लेकिन RUIDP और L&T का काम अभी तक अधूरा पड़ा है। उन्होंने कहा- पिछली सरकार में इन दोनों ने मिलकर जो भ्रष्टाचार का भट्ठा बैठाया था, अब उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर की जनता अब जागरूक हो चुकी है।
विधायक ने कहा कि इन अधिकारियों पर करोड़ों रुपए की धांधली का शक है। अब सरकार को इनकी पूरी जांच करनी चाहिए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा- RUIDP के AEN जगनलाल बैरवा और L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर शाहनवाज हसन विधायक केंद्र पहुंचे तो विधायक जयदीप ने गालियां देनी शुरू कर दी। दोनों अफसरों से मारपीट की गई। इसमें जगनलाल बैरवा की शर्ट फट गई। जगनलाल को नई शर्ट लाकर पहनाई गई। यही नहीं विधायक बिहाणी ने इन सभी कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए।
गहलोत ने किया पोस्ट
" श्रीगंगानगर से भाजपा विधायक श्री जयदीप बिहाणी के साथ RUIDP के अधिकारियों द्वारा मारपीट प्रदेश में बढ़ती जा रही अराजकता का प्रतीक है। एक सत्ताधारी विधायक के साथ ही यदि ऐसी मारपीट होगी तो आम जनता की क्या स्थिति होगी? सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से ले, जनता के बीच सरकार का इकबाल...
    user_Vivek singh jadoun
    Vivek singh jadoun
    News Anchor Jaipur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के मंडप में ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। सजे-धजे स्टेज पर जब वरमाला की रस्म शुरू हुई, तभी दुल्हन ने अचानक सबको चौंका दिया। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे की बजाय भरी महफिल में अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेज पर ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिससे शादी समारोह में मौजूद लोगों के होश उड़ गए। इस घटना के बाद दूल्हे और उसके परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया। बारात बिना शादी के ही बैरंग लौटने को मजबूर हो गई। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। #MadhyaPradesh #Chhindwara #Bride #Groom #Viral #BreakingNews नोटः यह जानकारी वायरल रिपोर्ट्स और मीडिया सूत्रों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं
    1
    मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के मंडप में ऐसा हुआ कि हर कोई हैरान रह गया। सजे-धजे स्टेज पर जब वरमाला की रस्म शुरू हुई, तभी दुल्हन ने अचानक सबको चौंका दिया।
बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे की बजाय भरी महफिल में अपने प्रेमी के गले में वरमाला डाल दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्टेज पर ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई, जिससे शादी समारोह में मौजूद लोगों के होश उड़ गए।
इस घटना के बाद दूल्हे और उसके परिवार के अरमानों पर पानी फिर गया। बारात बिना शादी के ही बैरंग लौटने को मजबूर हो गई। पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
#MadhyaPradesh #Chhindwara #Bride #Groom #Viral #BreakingNews
नोटः यह जानकारी वायरल रिपोर्ट्स और मीडिया सूत्रों पर आधारित है, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं
    user_Ppsingh (Deshtak.com)
    Ppsingh (Deshtak.com)
    Media company आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल। बीच सडक़ लहराई गाडियां, राहगीरों की जान जोखिम में जोधपुर । शहर में लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। यहां बीच सडक़ पर युवक तेज रफ्तार गाडियों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कारें बीच सडक़ पर गोल-गोल घूमती दिख रही हैं। स्टंट के दौरान कुछ युवक कारों की छत पर भी खड़े नजर आ रहे हैं। यह वीडियो झालामंड चौराहे से इंडिया बुल्स मेगा मॉल के बीच मुख्य मार्ग का बताय गया है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों और गाडियों के नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में जिस समय कार चालकों द्वारा यह स्टंटबाजी की जा रही थी, उस वक्त आसपास से कई दोपहिया और चौपहिया वाहन भी गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जोधपुर पुलिस से अपील करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस- पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि फिलहाल गाडियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि स्टंट करने वाले ये लड़के चौपासनी क्षेत्र के हो सकते हैं। पुलिस की टीमें उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।
    1
    स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल।
बीच सडक़ लहराई गाडियां, राहगीरों की जान जोखिम में
जोधपुर । शहर में लग्जरी कारों से खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है। यहां बीच सडक़ पर युवक तेज रफ्तार गाडियों को लहराते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कारें बीच सडक़ पर गोल-गोल घूमती दिख रही हैं। स्टंट के दौरान कुछ युवक कारों की छत पर भी खड़े नजर आ रहे हैं। यह वीडियो झालामंड चौराहे से इंडिया बुल्स मेगा मॉल के बीच मुख्य मार्ग का बताय गया है। पुलिस ने वीडियो में नजर आ रहे युवकों और गाडियों के नंबरों के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वीडियो में जिस समय कार चालकों द्वारा यह स्टंटबाजी की जा रही थी, उस वक्त आसपास से कई दोपहिया और चौपहिया वाहन भी गुजर रहे थे। स्थानीय लोगों ने जोधपुर पुलिस से अपील करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस- पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी तेजकरण परिहार ने बताया कि फिलहाल गाडियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि स्टंट करने वाले ये लड़के चौपासनी क्षेत्र के हो सकते हैं। पुलिस की टीमें उनके बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं।
    user_Journalist जिला अध्यक्ष Babulal yogi
    Journalist जिला अध्यक्ष Babulal yogi
    Jaipur, Rajasthan•
    3 hrs ago
  • 7 साल के बच्चे की जान बचाने वाला असली हीरो | Viral Rescue Story एक 7 साल का बच्चा नदी में गिर गया, जहां उसकी जान पर बन आई थी। लेकिन एक साधारण बिस्कुट बेचने वाले व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना हमें याद दिलाती है कि असली हीरो वो होते हैं जो वक्त आने पर बिना सोचे समझे इंसानियत के लिए खड़े हो जाते हैं। #RealHero #HeroStory #HumanityWins #Inspiration #ViralStory #ChildRescue #LifeSaving
    1
    7 साल के बच्चे की जान बचाने वाला असली हीरो | Viral Rescue Story
एक 7 साल का बच्चा नदी में गिर गया, जहां उसकी जान पर बन आई थी। लेकिन एक साधारण बिस्कुट बेचने वाले व्यक्ति ने अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगाई और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह घटना हमें याद दिलाती है कि असली हीरो वो होते हैं जो वक्त आने पर बिना सोचे समझे इंसानियत के लिए खड़े हो जाते हैं।
#RealHero #HeroStory #HumanityWins #Inspiration #ViralStory
#ChildRescue #LifeSaving
    user_BL Maan (Ujaladarpan.com)
    BL Maan (Ujaladarpan.com)
    Local News Reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • jaipur : जी हां छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 'यूथ फेस्टिवल' की कड़वी सच्चाई सबके सामने ला दी है। एक तरफ करोड़ों का बजट, और दूसरी तरफ यह बदहाली! 1. करोड़ों का बजट, पर व्यवस्था शून्य क्यों : यूथ फेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन धरातल पर न कोई टेंट है, न बैठने की जगह और न ही कोई बुनियादी इंतजाम। आखिर यह पैसा कहाँ खर्च किया जा रहा है? *2.* *बिना दर्शक कैसा उत्सव?:* कार्यक्रम का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। आम छात्र को खबर तक नहीं कि कैंपस में उत्सव चल रहा है। जब कार्यक्रम में छात्र ही नहीं, तो यह आयोजन किसके लिए? क्या सिर्फ कागजों पर खानापूर्ति करने के लिए यह नाटक रचा गया? *परफॉर्मर्स का अपमान:* हमारे विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्र बिना किसी ऑडियंस के, बिना किसी हौसलाअफजाई के परफॉर्म करने को मजबूर हैं। कलाकारों के लिए इससे बड़ा अपमान और क्या होगा कि उन्हें देखने वाला कोई नहीं, बस जज बैठे हैं। क्या हमारे कलाकारों की मेहनत की कोई कीमत नहीं? *गुपचुप आयोजन की साजिश:* बिना टेंट, बिना पोस्टर और बिना छात्र भागीदारी के यह कार्यक्रम करवाकर छात्रों के साथ छलावा किया जा रहा है। छात्र प्रतिनिधि शुभम सहित राजस्थान विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थी प्रशासन से यह जवाब चाहता हैं कि छात्रों और इन कलाकारों की गरिमा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया गया? हम अपनी यूनिवर्सिटी के कलाकारों का अपमान और छात्रों के अधिकारों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे!
    2
    jaipur : जी हां छात्र नेता शुभम रेवाड़ ने राजस्थान विश्वविद्यालय के 'यूथ फेस्टिवल' की कड़वी सच्चाई सबके सामने ला दी है। एक तरफ करोड़ों का बजट, और दूसरी तरफ यह बदहाली!
1. करोड़ों का बजट, पर व्यवस्था शून्य क्यों : यूथ फेस्ट के नाम पर करोड़ों रुपये आते हैं, लेकिन धरातल पर न कोई टेंट है, न बैठने की जगह और न ही कोई बुनियादी इंतजाम। आखिर यह पैसा कहाँ खर्च किया जा रहा है?
*2.* *बिना दर्शक कैसा उत्सव?:* कार्यक्रम का कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। आम छात्र को खबर तक नहीं कि कैंपस में उत्सव चल रहा है। जब कार्यक्रम में छात्र ही नहीं, तो यह आयोजन किसके लिए? क्या सिर्फ कागजों पर खानापूर्ति करने के लिए यह नाटक रचा गया?
*परफॉर्मर्स का अपमान:* हमारे विश्वविद्यालय के प्रतिभावान छात्र बिना किसी ऑडियंस के, बिना किसी हौसलाअफजाई के परफॉर्म करने को मजबूर हैं। कलाकारों के लिए इससे बड़ा अपमान और क्या होगा कि उन्हें देखने वाला कोई नहीं, बस जज बैठे हैं। क्या हमारे कलाकारों की मेहनत की कोई कीमत नहीं?
*गुपचुप आयोजन की साजिश:* बिना टेंट, बिना पोस्टर और बिना छात्र भागीदारी के यह कार्यक्रम करवाकर छात्रों के साथ छलावा किया जा रहा है।
छात्र प्रतिनिधि शुभम सहित राजस्थान विश्वविद्यालय के समस्त विद्यार्थी प्रशासन से यह जवाब चाहता हैं कि छात्रों और इन कलाकारों की गरिमा के साथ ऐसा खिलवाड़ क्यों किया गया? हम अपनी यूनिवर्सिटी के कलाकारों का अपमान और छात्रों के अधिकारों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे!
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में नींबू उधर नहीं देने पर आसपास के इलाके में डर पैदा करने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की ओर से जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि सब्जी विक्रेता और कुछ युवकों के बीच नींबू को लेकर कहां सुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद बदमाश दुकानदार पप्पू सैनी के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। पप्पू सैनी ने मामला दर्ज करवाया था वहीं दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गयाहै। थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मामले में आरोपी मोहित शर्मा किशन सैनी, अमित सैनी और शैलेंद्र पांचाल को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि वह इस वारदात के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में डर पैदा करना चाहते थे। फिलहाल की रफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
    1
    जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में नींबू उधर नहीं देने पर आसपास के इलाके में डर पैदा करने की बात को लेकर सब्जी विक्रेता के साथ मारपीट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है। वही जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस की ओर से मामले का खुलासा करते हुए पुलिस की ओर से जानकारी दी गई। पुलिस ने बताया कि सब्जी विक्रेता और कुछ युवकों के बीच नींबू को लेकर कहां सुनी हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद बदमाश दुकानदार पप्पू सैनी के साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए थे। पप्पू सैनी ने मामला दर्ज करवाया था वहीं दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गयाहै। थाना अधिकारी मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि मामले में आरोपी मोहित शर्मा किशन सैनी, अमित सैनी और शैलेंद्र पांचाल को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि वह इस वारदात के बाद इलाके में रहने वाले लोगों में डर पैदा करना चाहते थे। फिलहाल की रफ्तार चारों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
    user_Vijender Singh Singh
    Vijender Singh Singh
    Jaipur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Dangerous Plane Landing | जान जोखिम में डालकर फोटो! Greece Airport Low Flying Plane Viral
    1
    Dangerous Plane Landing | जान जोखिम में डालकर फोटो! Greece Airport Low Flying Plane Viral
    user_BL Maan (Ujaladarpan.com)
    BL Maan (Ujaladarpan.com)
    Local News Reporter जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.