logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। बाली।पाली बाली। मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार बना। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसे जनाब सिराजुद्दीन अशरफी, पेश इमाम जामा मस्जिद बाली, ने पेश किया। तिलावत के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात विदाई ले रहे विद्यार्थियों की सम्मानपूर्वक एंट्री करवाई गई, जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि दलपत चौधरी (UCEEO, बाली) सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में मौलाना यूसुफ़ सिदिकी, अजमत खान (वक्फ बोर्ड सदर), रफीक खान (मदरसा सदर), जमाल खान (मदरसा सचिव), सेवानिवृत्त अशोक कुमार वछेटा (प्रधानाध्यापक), परवेज टॉक (नगरपालिका पार्षद), अल्ताफ खान कोटबालियां (पूर्व सरपंच), रमेश कुमार सोनी (भामाशाह), आबिद टॉक (भामाशाह), सेराज कुरैशी (सचिव वक्फ बोर्ड), अब्दुल सत्तार (अध्यक्ष SMC), महेंद्र फौजी (अध्यक्ष, मेघवाल छात्रावास फालना), सलीम कुरैशी (सेवानिवृत्त जलदाय विभाग अधिकारी), इकबाल खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अध्यापिका शाहीन पठान ने सभी अतिथियों का शेरो-शायरी के माध्यम से भावपूर्ण स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर आमंत्रित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखें नम दिखाई दीं। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 4 की छात्रा अलीजा खान एवं आतिफा ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 3 के विद्यार्थी मोहम्मद हसनैन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के सभी नन्हे बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन मुख्य अतिथि दलपत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। इमाम सिराजुद्दीन अशरफी ने इल्म, अख़लाक और इंसानियत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मोहसिन खान ने कुशलतापूर्वक किया। मदरसा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान पठान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह समारोह विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

10 hrs ago
user_जमाल खान बाली
जमाल खान बाली
पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
10 hrs ago

मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। बाली।पाली बाली। मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार बना। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसे जनाब सिराजुद्दीन अशरफी, पेश इमाम जामा मस्जिद बाली, ने पेश किया। तिलावत के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात विदाई ले रहे विद्यार्थियों की सम्मानपूर्वक एंट्री करवाई गई, जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि दलपत चौधरी (UCEEO, बाली) सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में मौलाना यूसुफ़ सिदिकी, अजमत खान (वक्फ बोर्ड सदर), रफीक खान (मदरसा सदर), जमाल खान (मदरसा सचिव), सेवानिवृत्त अशोक कुमार वछेटा (प्रधानाध्यापक), परवेज टॉक

(नगरपालिका पार्षद), अल्ताफ खान कोटबालियां (पूर्व सरपंच), रमेश कुमार सोनी (भामाशाह), आबिद टॉक (भामाशाह), सेराज कुरैशी (सचिव वक्फ बोर्ड), अब्दुल सत्तार (अध्यक्ष SMC), महेंद्र फौजी (अध्यक्ष, मेघवाल छात्रावास फालना), सलीम कुरैशी (सेवानिवृत्त जलदाय विभाग अधिकारी), इकबाल खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अध्यापिका शाहीन पठान ने सभी अतिथियों का शेरो-शायरी के माध्यम से भावपूर्ण स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर आमंत्रित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखें नम दिखाई दीं। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 4 की छात्रा अलीजा खान एवं आतिफा ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 3 के विद्यार्थी मोहम्मद हसनैन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के सभी

नन्हे बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन मुख्य अतिथि दलपत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। इमाम सिराजुद्दीन अशरफी ने इल्म, अख़लाक और इंसानियत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मोहसिन खान ने कुशलतापूर्वक किया। मदरसा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान पठान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह समारोह विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    1
    बाली उपखंड के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शिवरात्रि महापर्व को लेकर दिनभर विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक शोभायात्रा मेलो एवं भक्ति संध्या का हुआ आयोजन जिसमें भारी संख्या में आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिया भाग
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    32 min ago
  • मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न। बाली।पाली बाली। मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार बना। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसे जनाब सिराजुद्दीन अशरफी, पेश इमाम जामा मस्जिद बाली, ने पेश किया। तिलावत के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात विदाई ले रहे विद्यार्थियों की सम्मानपूर्वक एंट्री करवाई गई, जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया। अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन समारोह में पधारे मुख्य अतिथि दलपत चौधरी (UCEEO, बाली) सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। मंचासीन अतिथियों में मौलाना यूसुफ़ सिदिकी, अजमत खान (वक्फ बोर्ड सदर), रफीक खान (मदरसा सदर), जमाल खान (मदरसा सचिव), सेवानिवृत्त अशोक कुमार वछेटा (प्रधानाध्यापक), परवेज टॉक (नगरपालिका पार्षद), अल्ताफ खान कोटबालियां (पूर्व सरपंच), रमेश कुमार सोनी (भामाशाह), आबिद टॉक (भामाशाह), सेराज कुरैशी (सचिव वक्फ बोर्ड), अब्दुल सत्तार (अध्यक्ष SMC), महेंद्र फौजी (अध्यक्ष, मेघवाल छात्रावास फालना), सलीम कुरैशी (सेवानिवृत्त जलदाय विभाग अधिकारी), इकबाल खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। अध्यापिका शाहीन पठान ने सभी अतिथियों का शेरो-शायरी के माध्यम से भावपूर्ण स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर आमंत्रित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखें नम दिखाई दीं। नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 4 की छात्रा अलीजा खान एवं आतिफा ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 3 के विद्यार्थी मोहम्मद हसनैन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के सभी नन्हे बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन मुख्य अतिथि दलपत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। इमाम सिराजुद्दीन अशरफी ने इल्म, अख़लाक और इंसानियत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मोहसिन खान ने कुशलतापूर्वक किया। मदरसा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान पठान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ समापन समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। यह समारोह विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
    3
    मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।
बाली।पाली
बाली। मदरसा प्राथमिक स्कूल बाली में वर्ष 2026 का वार्षिक उत्सव एवं कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का विदाई सम्मान समारोह गरिमामय एवं प्रेरणादायक वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत सफल एवं यादगार बना।
कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन शरीफ की तिलावत से हुई, जिसे जनाब सिराजुद्दीन अशरफी, पेश इमाम जामा मस्जिद बाली, ने पेश किया। तिलावत के साथ ही पूरे परिसर में आध्यात्मिक माहौल बन गया। इसके पश्चात विदाई ले रहे विद्यार्थियों की सम्मानपूर्वक एंट्री करवाई गई, जिनका उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज के साथ स्वागत किया।
अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन
समारोह में पधारे मुख्य अतिथि दलपत चौधरी (UCEEO, बाली) सहित सभी विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मंचासीन अतिथियों में मौलाना यूसुफ़ सिदिकी, अजमत खान (वक्फ बोर्ड सदर), रफीक खान (मदरसा सदर), जमाल खान (मदरसा सचिव), सेवानिवृत्त अशोक कुमार वछेटा (प्रधानाध्यापक), परवेज टॉक (नगरपालिका पार्षद), अल्ताफ खान कोटबालियां (पूर्व सरपंच), रमेश कुमार सोनी (भामाशाह), आबिद टॉक (भामाशाह), सेराज कुरैशी (सचिव वक्फ बोर्ड), अब्दुल सत्तार (अध्यक्ष SMC), महेंद्र फौजी (अध्यक्ष, मेघवाल छात्रावास फालना), सलीम कुरैशी (सेवानिवृत्त जलदाय विभाग अधिकारी), इकबाल खान सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अध्यापिका शाहीन पठान ने सभी अतिथियों का शेरो-शायरी के माध्यम से भावपूर्ण स्वागत किया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा।
कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई
कक्षा पाँच के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को मंच पर आमंत्रित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और अच्छे संस्कारों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कई विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की आँखें नम दिखाई दीं।
नन्हे विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ
विदाई ले रहे विद्यार्थियों के सम्मान में कक्षा 4 की छात्रा अलीजा खान एवं आतिफा ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। कक्षा 3 के विद्यार्थी मोहम्मद हसनैन ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। अंत में विद्यालय के सभी नन्हे बच्चों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
अतिथियों के प्रेरणादायक उद्बोधन
मुख्य अतिथि दलपत चौधरी ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि प्राथमिक स्तर की शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है।
इमाम सिराजुद्दीन अशरफी ने इल्म, अख़लाक और इंसानियत की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को नेक राह पर चलने की प्रेरणा दी। अन्य अतिथियों ने भी विद्यालय की प्रगति की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद मोहसिन खान ने कुशलतापूर्वक किया। मदरसा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक इमरान पठान ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
राष्ट्रगान के साथ समापन
समारोह का समापन राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ हुआ। अंत में सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
यह समारोह विद्यालय परिवार की एकजुटता, शिक्षा के प्रति समर्पण तथा सामाजिक सौहार्द का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
    user_जमाल खान बाली
    जमाल खान बाली
    पत्रकार बाली, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाली। चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल द्वारा पीएमएसएमए व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उत्कृष्ठ कार्य करने पर चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने पर डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने माला साफा पहनाकर स्वागत कर बधाई दी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल, बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया का ग्रामीणों ने आभार जताया। गैरतलब है कि पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल ने सराहनीय कार्य करने वाले चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन सहित 12 चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर चामुंडेरी प्रसासक जसवंत राज मेवाडा, सहकारी समिति उपाध्यक्ष बीजेपी पवक्ता हरिसिंह पवार, सेवा निर्वत नर्सिग अधिकारी ओम प्रकाश लखारा, सेरु सिंह पवार, रंजीत सिंह मेफावत, सुभाष चंद्र, दिलीप कुमार, भूपेंद्र पालीवाल, पिंटु कुमार सहित कही ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    बाली। चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को पाली जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल द्वारा पीएमएसएमए व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के उत्कृष्ठ कार्य करने पर चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राहुल सेन को जिला स्तरीय समारोह में  प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करने पर डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने माला साफा पहनाकर स्वागत कर बधाई दी और जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विकास मारवाल, बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया का ग्रामीणों ने आभार जताया।
गैरतलब है कि पाली जिला मुख्य चिकित्सा  अधिकारी डॉ विकास मारवाल ने सराहनीय कार्य करने वाले चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन सहित 12 चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर चामुंडेरी प्रसासक जसवंत राज मेवाडा, सहकारी समिति उपाध्यक्ष बीजेपी पवक्ता हरिसिंह पवार, सेवा निर्वत नर्सिग अधिकारी ओम प्रकाश लखारा, सेरु सिंह पवार, रंजीत सिंह मेफावत, सुभाष चंद्र, दिलीप कुमार, भूपेंद्र पालीवाल, पिंटु कुमार सहित कही ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    Voice of people कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Pappu d
    1
    Post by Pappu d
    user_Pappu d
    Pappu d
    पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • सरूपगंज माण्डवाडा खालस गांव की सिंगाराजोड की पहाड़ी पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रविवार महाशिवरात्रि को ठीक रात 12 बजे मंदिर में पहाड़ी की चट्टान से जल की धारा निकलते ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। ​मंदिर के महंत वैरागी संत श्रवणदास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि को मंदिर में एक निश्चित जगह पर पूजा अर्चना कर वहां पर नारियल की स्थापना की गई। पूजा अर्चना शुरू की गई। रात 12 बजे मंदिर की चट्टान से जल की धारा निकली जिस पर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि यह परंपरा व विश्वास वर्षों से चला आ रहा है। जल के प्रकट होते ही विशेष आरती उतारी गई।जाती है। वहां उपस्थित लोगों ने जल की धारा के दर्शन किए। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर रात को भजन सत्संग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    1
    सरूपगंज
माण्डवाडा खालस गांव की सिंगाराजोड की पहाड़ी पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रविवार महाशिवरात्रि को ठीक रात 12 बजे मंदिर में पहाड़ी की चट्टान से जल की धारा निकलते ही वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए।
​मंदिर के महंत वैरागी संत श्रवणदास महाराज ने बताया कि महाशिवरात्रि को मंदिर में एक निश्चित जगह पर पूजा अर्चना कर वहां पर नारियल की स्थापना की गई। पूजा अर्चना शुरू की गई। रात 12 बजे मंदिर की चट्टान से जल की धारा निकली जिस पर वहां उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। उन्होंने बताया कि यह परंपरा व विश्वास वर्षों से चला आ रहा है। जल के प्रकट होते ही विशेष आरती उतारी गई।जाती है। वहां उपस्थित लोगों ने जल की धारा के दर्शन किए। इस दृश्य को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालू मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर रात को भजन सत्संग का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
    user_Jitendra Agarwal
    Jitendra Agarwal
    Local News Reporter पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews
    1
    पहाड़ों में मंदिर खतरे में ब्लास्टिंग से मंदिर को वो रहा नुकसान एकलिंग नाथ महादेव की पहाड़ी पर सरकारी पानी की टंकी को हो सकता है बड़ा नुकसान #breakingnews
    user_Mahendra Mali
    Mahendra Mali
    News Anchor Sirohi, Rajasthan•
    11 hrs ago
  • खिमेल संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन देर रात एक भव्य महाअनुष्ठान एवं महारुद्र अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के महंत योगी सूरजनाथ जी महाराज ने बताया की इस अनुष्ठान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र गौमाता घोषित किए जाने की भावना को प्रकट करना तथा सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना बताया जा रहा है। यह पावन अनुष्ठान विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर खिमेल के आराध्य भगवान भगवान शिव को समर्पित है। महारुद्र अभिषेक विद्वान पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्र पाठ, हवन एवं विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। विशेष रूप से समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है। आयोजकों के अनुसार, यह महा अनुष्ठान समाज में धर्म, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती का भी आयोजन होगा।
    1
    खिमेल  संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ दिव्य देव दरबार जनकल्याण सेवा समिति खिमेल आश्रम में महाशिवरात्रि के पावन देर रात एक भव्य महाअनुष्ठान एवं महारुद्र अभिषेक का आयोजन किया जा रहा है।
आश्रम के महंत योगी सूरजनाथ जी महाराज ने बताया की इस अनुष्ठान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य गौमाता को राष्ट्र गौमाता घोषित किए जाने की भावना को प्रकट करना तथा सनातन धर्म की रक्षा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश देना बताया जा रहा है।
यह पावन अनुष्ठान विश्वप्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर खिमेल के आराध्य भगवान भगवान शिव को समर्पित है। महारुद्र अभिषेक विद्वान पंडितो के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्र पाठ, हवन एवं विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।
विशेष रूप से समस्त भक्तगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धा और भक्ति के साथ अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। आयोजन स्थल पर “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
आयोजकों के अनुसार, यह महा अनुष्ठान समाज में धर्म, एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को सशक्त करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण और सामूहिक आरती का भी आयोजन होगा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.