लोकेशन – बीना रिपोर्ट – लक्ष्मण सिंह राजपूत विधायक कार्यालय पर होली मिलन बीना विधायक निर्मला सप्रे के कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में जमकर नाच-गाना भी हुआ। बीना में विधायक निर्मला सप्रे के कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकल न्यूज बीना बीना विधायक के कार्यालय में होली मिलन जमकर नाचे कार्यकर्ता, गुलाल से रंगा माहौल निर्मला सप्रे को दी होली की शुभकामनाएं
लोकेशन – बीना रिपोर्ट – लक्ष्मण सिंह राजपूत विधायक कार्यालय पर होली मिलन बीना विधायक निर्मला सप्रे के कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम में जमकर नाच-गाना भी हुआ। बीना में विधायक निर्मला सप्रे के कार्यालय पर आयोजित होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विधायक को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता जमकर थिरकते नजर आए। इस अवसर पर विधायक निर्मला सप्रे ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। लोकल न्यूज बीना बीना विधायक के कार्यालय में होली मिलन जमकर नाचे कार्यकर्ता, गुलाल से रंगा माहौल निर्मला सप्रे को दी होली की शुभकामनाएं
- नागपुर में होली खेलने पर नाराज दादी ने पोते पर उड़ेल दिया खोलते पानी की बाल्टी, CCTV का वीडियो आया सामने #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #UpdateNews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें होली का त्योहार खुशियों और रंगों का होता है, लेकिन महाराष्ट्र के नागपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक चार साल के मासूम बच्चे पर उसकी ही दादी ने गर्म पानी की बाल्टी उड़ेल दी। बताया जा रहा है कि बच्चा घर के बाहर पिचकारी से रंग खेल रहा था और उसी दौरान उसने अपनी दादी पर भी रंग डाल दिया। बस इसी बात पर गुस्से में दादी ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे मासूम बच्चा बुरी तरह झुलस गया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कोराडी इलाके से सामने आई यह घटना होली के त्योहार के बीच लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है। जानकारी के मुताबिक चार साल का मासूम ओम हरीश वांगे अपने घर के बाहर पिचकारी से रंग खेल रहा था। इसी दौरान उसकी दादी सिंधु ठाकरे होली की लकड़ी पर गर्म किया हुआ पानी बाल्टी में भरकर घर की ओर ले जा रही थीं। तभी खेल-खेल में ओम ने अपनी पिचकारी से रंग दादी के शरीर पर उड़ा दिया। अचानक हुए इस रंग से दादी को गुस्सा आ गया और गुस्से में उन्होंने हाथ में पकड़ी गर्म पानी की बाल्टी सीधे बच्चे के शरीर पर उड़ेल दी। उबलता पानी पड़ते ही चार साल का ओम दर्द से जोर-जोर से चीखने लगा। गर्म पानी के कारण उसका कमर के नीचे का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। बच्चे की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटना के तुरंत बाद दादी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने बाल्टी से ठंडा पानी लेकर बच्चे के शरीर पर डालने की कोशिश की। परिवार के अन्य लोगों ने भी प्राथमिक उपचार के तौर पर बच्चे पर ठंडा पानी डाला। लेकिन जलन गंभीर होने के कारण ओम को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे देखकर लोग हैरानी और गुस्से दोनों जाहिर कर रहे हैं। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी तेज हो गई है। एक मासूम बच्चे के साथ हुई इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोगों का कहना है कि त्योहार खुशियां बांटने के लिए होते हैं, लेकिन गुस्से का एक पल किसी की जिंदगी पर कितना भारी पड़ सकता है, यह घटना उसी की दर्दनाक मिसाल बन गई है। फिलहाल बच्चा अस्पताल में इलाज करा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या किसी भी परिस्थिति में मासूम बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार जायज ठहराया जा सकता है? ऐसी ही बड़ी और सच्ची खबरों के लिए देखते रहिए @Jaybajnibabakhadowara पर, अगर आप चैनल पर नए हैं तो चैनल को सब्सक्राइब करें और वीडियो को शेयर जरूर करें।1
- *ललितपुर..* महरौनी कोतवाली अंतर्गत नगर के नया सोजना रोड स्थित नायक के बगीचा में पुराने कुएं में रस्सी के सारे लटका मिला एक व्यक्ति का शव.. शव लगभग 4 से 5 दिन पुराना बताया जा रहा है क्योंकि शव से बदबू आ रही है.. नायक के खेत पर काम करने वाले एक किसान ने शव लटका देख पुलिस को दी सूचना.. पत्रकार रामजी तिवारी मड़ावरा चीफ एडिटर टाइम्स नाउ बुन्देलखण्ड विज्ञापन एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें 👇 9455422423,9695121690 सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र अनिल अहिरवार ने एक पत्र के माध्यम से बताया कि बीते दिनों दिनांक 3 फरवरी 2026 को महरौनी थाने में अपने पिता की गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई थी उनके पिता मानसिक रूप से विक्षिप्त भी थे।1
- भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज डिवीजन द्वारा “शौर्य रन 2026” थीम के अंतर्गत आयोजित “सागर ट्रेल रन 2026” का आज दिनांक 07 मार्च 2026 को सफल एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 1150 प्रतिभागियों, जिनमें सैनिक एवं स्थानीय नागरिक सम्मिलित थे, ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, फिटनेस एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। दौड़ का आयोजन सागर सैन्य स्टेशन के रमणीय एवं मनोहारी वातावरण में किया गया। विंध्याचल की प्राकृतिक वादियों से होकर गुजरने वाले क्रॉस कंट्री मार्ग, सुव्यवस्थित एवं सुसज्जित सैन्य प्रशिक्षण मैदान तथा हरित, स्वच्छ एवं सुंदर पर्यावरण ने प्रतिभागियों को एक अनूठा एवं प्रेरणादायी अनुभव प्रदान किया। प्राकृतिक सौंदर्य और अनुशासित सैन्य वातावरण के समन्वय ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 5 किमी महिला वर्ग में मिस अंजिली अहिरवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 12 किमी महिला वर्ग में मिस शीतल कुशवाहा ने प्रथम स्थान हासिल किया। 12 किमी पुरुष वर्ग (35 वर्ष से कम आयु) में श्री सनी प्रजापति विजेता रहे, जबकि 12 किमी पुरुष वर्ग (35–50 वर्ष आयु) में श्री सईद सेहजाद रज़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की नागरिक श्रेणी में श्री सुरेन्द्र ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए अपनी उत्कृष्ट शारीरिक क्षमता, फिटनेस तथा धैर्य का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जो सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी रहा। शाहबाज डिवीजन द्वारा की गई सूक्ष्म योजना, सुदृढ़ प्रशासनिक प्रबंधन एवं प्रभावी समन्वय के कारण कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा। प्रतिभागियों, विशेषकर स्थानीय नागरिकों के उत्साह, जोश एवं सकारात्मक सहभागिता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि “सागर ट्रेल रन” का आयोजन अब प्रतिवर्ष नवम्बर–दिसम्बर माह में नियमित रूप से किया जाएगा। भारतीय सेना न केवल राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा करती है, बल्कि समाज के साथ निरंतर जुड़ाव एवं सकारात्मक सहभागिता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। “शौर्य रन 2026” इसी दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिसने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं देशसेवा के प्रति प्रेरित किया। शाहबाज डिवीजन का यह सफल आयोजन क्षेत्र में नागरिक–सैन्य संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।4
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बजकर देख रहा हूँ1
- Post by Neelesh bhaiya ji1
- लोकल न्यूज बीना बीना विधायक के कार्यालय में होली मिलन जमकर नाचे कार्यकर्ता, गुलाल से रंगा माहौल निर्मला सप्रे को दी होली की शुभकामनाएं1
- बिहार के मुख्यमंत्री नीत इस का पहला बयान से मचा हड़कंप,,, सच्चाई पूरी वीडियो में देखें वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है! #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #viralpost #UpdateNews @Jaybajnibabakhadowara subscribe/share करें1
- Post by Neelesh bhaiya ji1