Shuru
Apke Nagar Ki App…
*हमीरपुर में चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई* हमीरपुर के चकबंदी न्यायालय में तैनात पेशकार अल्ताफ हुसैन को एंटी करप्शन टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक काम कराने के लिए ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने केमिकल पाउडर से हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली हमीरपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
निर्दोष राजपूत रिपोर्टर वन्दे भारत लाईव टीवी न्यूज़
*हमीरपुर में चकबंदी विभाग में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई* हमीरपुर के चकबंदी न्यायालय में तैनात पेशकार अल्ताफ हुसैन को एंटी करप्शन टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक काम कराने के लिए ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने केमिकल पाउडर से हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली हमीरपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हमीरपुर के चकबंदी न्यायालय में तैनात पेशकार अल्ताफ हुसैन को एंटी करप्शन टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक काम कराने के लिए ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने केमिकल पाउडर से हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली हमीरपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।1
- गरौठा क्षेत्र के ग्राम कचीर में बस स्टैंड के समीप चल रहे श्रीराम महायज्ञ के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पं. सत्येंद्र मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं नंद उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में नंद बाबा द्वारा आयोजित नंद महोत्सव में इतना दान दिया गया कि लोग उसे संभाल नहीं पाए। उन्होंने बताया कि भगवान के घर में दूध-दही की कोई कमी नहीं थी, फिर भी ब्रज की गोपियां अपने हाथों से माखन खिलाने की इच्छा रखती थीं। गोपियों की इसी भावना को पूर्ण करने के लिए भगवान ने माखन चोरी की लीला रची। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल स्वरूप में ही पूतना सहित अनेक राक्षसों का संहार कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। संगीतमय कथा में मनोज तिवारी ने पैड, शिवम तिवारी ने ऑर्गन तथा अंकेश प्रजापति ने नाल पर मधुर संगत दी। कथा के यजमान श्रीमती कमलेश एवं पूरनलाल यादव रहे। प्रातःकालीन बेला में यज्ञाचार्य पंडित संजय मिश्रा के सानिध्य में यज्ञ पुरोहित पंडित अमित तिवारी, पंडित अभय पांडे, पंडित अशोक शुक्ला एवं पंडित आशीष मिश्रा द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर यज्ञ वेदी में आहुतियां समर्पित कराई गईं। इस अवसर पर डॉ. जयपाल सिंह, रामपाल यादव (हीरानगर), वीरेंद्र सिंह ठाकुर, भूपत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हनुमत बाबा, कृष्ण कुमार जैन, गुलजारी, हेमन्त यादव, कमलेश, रूपराम लंबरदार, नेत सिंह, प्रमोद यादव, रामवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी भक्त उपस्थित रहे।2
- गरौठा क्षेत्र के ग्राम मढ़ा चंद्रपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि अनुरागी ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। घायलों की पहचान ग्राम चतुरताई निवासी मुन्नीलाल (76 वर्ष), लक्ष्मी (18 वर्ष), दीपक (26 वर्ष) और रमा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा तीन हेड पंप खराब हुए हैं यहां की कोई सुनवाई नहीं है प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित प्रदीप कुमार सोनी कुमार सोनी सचिव1
- Post by Shailendra kumar1
- 30 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है आंधी और बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत भी मिली है, जिससे तापमान में 4-5°C की गिरावट आई है और अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान (33°C) से (36°C) के बीच दर्ज किया गया। आगरा, कानपुर, लखनऊ, नोएडा और बांदा जैसे प्रमुख जनपदों में मौसम परिवर्तनशील है। आज प्रमुख जिलों तापमान का तापमान इस प्रकार है : ☀️लखनऊ: लगभग (36°C - 42°C) (बादल और हल्की धूप) ☀️कानपुर: लगभग (33°C - 35°C) (आंशिक रूप से बादल) ☀️आगरा: लगभग (33°C - 35°C) (तेज हवाओं के साथ बारिश) ☀️नोएडा/गाजियाबाद: लगभग (32°C - 34° C) (आंधी और ओलावृष्टि) ☀️बांदा/झांसी: लगभग (35°C - 37°C) अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम बिगड़ा रहेगा और बारिश की संभावना बनी हुई है। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS1
- जबलपुर में नर्मदा नदी में क्रूज डूब गया. क्रूज पर करीब 30 लोग सवार थे. अभी तक 4 लोगों की लाश मिली है, कई लापता हैं. इस वीडियो में क्रूज पलटते हुए दिख रहा है 👇1
- रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा4