बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल — सभी झांसी रेफर गरौठा क्षेत्र के ग्राम मढ़ा चंद्रपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि अनुरागी ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। घायलों की पहचान ग्राम चतुरताई निवासी मुन्नीलाल (76 वर्ष), लक्ष्मी (18 वर्ष), दीपक (26 वर्ष) और रमा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 4 लोग घायल — सभी झांसी रेफर गरौठा क्षेत्र के ग्राम मढ़ा चंद्रपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि अनुरागी ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। घायलों की पहचान ग्राम चतुरताई निवासी मुन्नीलाल (76 वर्ष), लक्ष्मी (18 वर्ष), दीपक (26 वर्ष) और रमा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- गरौठा क्षेत्र के ग्राम कचीर में बस स्टैंड के समीप चल रहे श्रीराम महायज्ञ के अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पं. सत्येंद्र मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं नंद उत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के उपलक्ष्य में नंद बाबा द्वारा आयोजित नंद महोत्सव में इतना दान दिया गया कि लोग उसे संभाल नहीं पाए। उन्होंने बताया कि भगवान के घर में दूध-दही की कोई कमी नहीं थी, फिर भी ब्रज की गोपियां अपने हाथों से माखन खिलाने की इच्छा रखती थीं। गोपियों की इसी भावना को पूर्ण करने के लिए भगवान ने माखन चोरी की लीला रची। उन्होंने आगे कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बाल स्वरूप में ही पूतना सहित अनेक राक्षसों का संहार कर धर्म की स्थापना का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। संगीतमय कथा में मनोज तिवारी ने पैड, शिवम तिवारी ने ऑर्गन तथा अंकेश प्रजापति ने नाल पर मधुर संगत दी। कथा के यजमान श्रीमती कमलेश एवं पूरनलाल यादव रहे। प्रातःकालीन बेला में यज्ञाचार्य पंडित संजय मिश्रा के सानिध्य में यज्ञ पुरोहित पंडित अमित तिवारी, पंडित अभय पांडे, पंडित अशोक शुक्ला एवं पंडित आशीष मिश्रा द्वारा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर यज्ञ वेदी में आहुतियां समर्पित कराई गईं। इस अवसर पर डॉ. जयपाल सिंह, रामपाल यादव (हीरानगर), वीरेंद्र सिंह ठाकुर, भूपत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, हनुमत बाबा, कृष्ण कुमार जैन, गुलजारी, हेमन्त यादव, कमलेश, रूपराम लंबरदार, नेत सिंह, प्रमोद यादव, रामवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी भक्त उपस्थित रहे।2
- गरौठा क्षेत्र के ग्राम मढ़ा चंद्रपुरा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद की और तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाया गया। यहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रवि अनुरागी ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। घायलों की पहचान ग्राम चतुरताई निवासी मुन्नीलाल (76 वर्ष), लक्ष्मी (18 वर्ष), दीपक (26 वर्ष) और रमा (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी लोग अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- तुर्का लहचूरा प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर रिंकू लक्ष्कार तुर्का लहचूरा तीन हेड पंप खराब हुए हैं यहां की कोई सुनवाई नहीं है प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित प्रदीप कुमार सोनी कुमार सोनी सचिव1
- हमीरपुर के चकबंदी न्यायालय में तैनात पेशकार अल्ताफ हुसैन को एंटी करप्शन टीम ने ₹25,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक काम कराने के लिए ₹1.5 लाख की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने केमिकल पाउडर से हाथ धुलवाने पर रिश्वत लेने की पुष्टि की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली हमीरपुर ले जाया गया है, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।1
- झांसी। किसान बाजार के पास बैंकर्स कॉलोनी स्थित एक टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। टायरों में आग लगने के कारण काले धुएं का गुबार दूर तक आसमान में फैल गया, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग की टीम ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। रिपोर्टर- संतोष श्रीवास1
- सट्टा माफियाओं पर गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत की जाएगी कार्रवाई.. झांसी में सट्टा माफियाओं के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच जिलाधिकारी गौरांग राठी ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि जिले में किसी भी सट्टा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। डीएम ने कहा कि सट्टा कारोबार में लिप्त लोगों पर गुंडा व गैंगस्टर एक्ट जैसी सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे तत्वों की पहचान कर तत्काल प्रभाव से कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के एक्शन के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन मिलकर सट्टा नेटवर्क पर पूरी तरह शिकंजा कसने की तैयारी में हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।1
- Post by Vinod Kumar1
- ₹20,000 के लिए भाई बहन का कंकाल बैंक ले आया 😱 | Odisha Viral News” नमस्कार, मैं हूँ रितेश रावत और आप देख रहे हैं रितेश रावत रिपोर्ट। आज हम आपको एक ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह मामला सामने आया है ओडिशा के क्योंझर जिले से, जहाँ इंसानियत, मजबूरी और सिस्टम की खामियों की एक बेहद दर्दनाक तस्वीर देखने को मिली। दरअसल, सोशल मीडिया—खासतौर पर Instagram और Facebook—पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति, जिसका नाम जीतू मुंडा बताया जा रहा है, अपनी ही मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँच जाता है। जी हाँ, आपने सही सुना—अपनी बहन के कंकाल के साथ बैंक! 🔴 क्या है पूरा मामला? बताया जा रहा है कि जीतू मुंडा की बहन कालरा मुंडा का कुछ समय पहले निधन हो गया था। बहन के बैंक खाते में करीब ₹20,000 जमा थे, जिन्हें निकालने के लिए जीतू बैंक पहुँचा। लेकिन बैंक में उसे बताया गया कि पैसे निकालने के लिए खाताधारक यानी उसकी बहन की मौजूदगी जरूरी है, या फिर सही दस्तावेज़ और प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अब सोचिए, एक गरीब और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति, जिसे बैंकिंग नियमों की ज्यादा जानकारी नहीं है—वह क्या करेगा? 🔴 मजबूरी या अज्ञानता? बैंक की इस बात को जीतू मुंडा ने शाब्दिक रूप से ले लिया। वह घर गया, अपनी बहन का शव—जो पहले से दफनाया जा चुका था—उसे कब्र से निकालकर कंधे पर उठाया और सीधे बैंक पहुँच गया। जैसे ही वह बैंक पहुँचा, वहाँ मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया। लोग हैरान रह गए—कुछ डर गए, तो कुछ इस घटना को देखकर स्तब्ध रह गए। 🔴 पुलिस की एंट्री घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने जीतू मुंडा को समझाया कि बैंक से पैसे निकालने के लिए एक तय कानूनी प्रक्रिया होती है—जैसे डेथ सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, और अन्य दस्तावेज़। पुलिस ने उसे भरोसा दिलाया कि उसकी मदद की जाएगी और वह बिना किसी गलत तरीके के अपने हक का पैसा निकाल सकता है। 🔴 सिस्टम पर सवाल अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं— 👉 क्या बैंक कर्मचारियों को ऐसे मामलों में लोगों को सही तरीके से गाइड नहीं करना चाहिए? 👉 क्या ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग जागरूकता की इतनी कमी है? 👉 क्या हमारी व्यवस्था इतनी जटिल हो गई है कि आम इंसान उसे समझ ही नहीं पा रहा? 🔴 सोशल मीडिया पर बहस इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएँ देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग बैंक सिस्टम को दोष दे रहे हैं, तो कुछ इस घटना को अज्ञानता और शिक्षा की कमी का परिणाम बता रहे हैं। वहीं कई लोग जीतू मुंडा की मजबूरी को समझते हुए उसके प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। 🔴 मानवता की पुकार दोस्तों, यह घटना सिर्फ एक खबर नहीं है—यह हमारे समाज का आईना है। यह हमें दिखाती है कि आज भी कई लोग बेसिक जानकारी और सही मार्गदर्शन से वंचित हैं। जरूरत है कि सिस्टम को आसान बनाया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति इस तरह की दर्दनाक स्थिति में न पहुँचे। 🔴 समापन फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले को संभाल रही है और उम्मीद है कि जीतू मुंडा को उसका हक जल्द मिलेगा। लेकिन यह सवाल हमेशा रहेगा—क्या हम अपने सिस्टम को इतना सरल बना पाएंगे कि आम आदमी बिना डर और बिना परेशानी के अपने अधिकारों का इस्तेमाल कर सके? मैं हूं रितेश रावत रिपोर्टर कैमरामैनके साथ धन्यवाद इस पोस्ट को जाना जाना शेयरकरें और कमेंट में अपनी राय जरूर देना मत भूल1