Shuru
Apke Nagar Ki App…
दौलतपुरा मोड पर अभी-अभी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर दौलतपुरा मोड पर अभी-अभी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर
VK News Rajasthan
दौलतपुरा मोड पर अभी-अभी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर दौलतपुरा मोड पर अभी-अभी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर
More news from राजस्थान and nearby areas
- दौलतपुरा मोड पर अभी-अभी खतरनाक एक्सीडेंट हुआ है खड़े ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने मारी टक्कर1
- जो भी युवा पान मसाला( गुटखा) आ रहा है एक बार वह इस तस्वीर को जरूर देखें और समझ ले पर पूरा गौर करें आज से ही तंबाकू गुटखा खाना छोड़ दे अपने परिवार की सुरक्षा के लिए उनका कोई तकलीफ नहीं हो सके आज और इसी वक्त संकल्प ले ले हम गुटका नहीं खाएंगे देख जरा इस पोस्ट को1
- लालसोट उपखंड में आज राज्य सरकार के एनएचएम के एमडी डॉ. अमित यादव ने राजकीय जिला चिकित्सालय लालसोट का निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचएम के XEN एस.आर. जाटव भी उपस्थित थे। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. राजकुमार सेहरा, डिप्टी कंट्रोलर डॉ. अनुराग दैमन , MCH प्रभारी डॉ लक्ष्मीचंद मीणा, NCD प्रभारी डॉ विष्णु गुप्ता, डॉ प्रकाश मीणा,डॉ देवेश शर्मा , नर्सिंग अधीक्षक मदनलाल शर्मा , दुर्गेश अग्रवाल और रामनिवास मीणा मौजूद रहे। निरीक्षण की शुरुआत इमरजेंसी वार्ड से की गई। एमडी ने ट्राएज प्रोटोकॉल के अनुसार इमरजेंसी में रेड जोन , येलो ज़ोन और ग्रीन जोन विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही आरटीए केसों में मरीजों को रेफर करने की आवश्यकता कम करने के लिए पीएमओ द्वारा सीटी स्कैन मशीन की मांग रखी गई, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने रामाश्रय वार्ड का निरीक्षण किया, जहाँ व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। इसके पश्चात मेल एवं फीमेल वार्ड में जाकर मरीजों से उपचार एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर मरीजों ने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कृष्णा लैब (आईपीएचएल लैब) का भी जायजा लिया, जहाँ सभी प्रकार की जांचें की जा रही थीं। लैब की कार्यप्रणाली से एमडी पूरी तरह संतुष्ट नजर आए। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन थिएटर (ओटी) का निरीक्षण किया, जहाँ कुछ कमियाँ पाई गईं। पीएमओ ने बताया कि अस्पताल में जनरल सर्जन, गायनोलॉजिस्ट, ऑर्थोपेडिक तथा ऑप्थैलमिक सर्जन के साथ एनेस्थेटिस्ट भी उपलब्ध हैं, लेकिन सी-आर्म मशीन और मॉड्यूलर ओटी के अभाव में एडवांस सर्जरी संभव नहीं हो पा रही है। इस पर पीएमओ द्वारा चार मॉड्यूलर ओटी की मांग रखी गई, जिस पर एमडी ने शीघ्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, ताकि क्षेत्र के मरीजों को सर्जरी के लिए अन्यत्र रेफर नहीं करना पड़े। निरीक्षण के अंत में उन्होंने अस्पताल के क्वार्टरों के पीछे प्रस्तावित रिटेनिंग वॉल और नाले के निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का अवलोकन किया तथा एनएचएम के एक्सियन को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करवाई जाए, जिससे यह कार्य जल्द पूरा हो सके।4
- 11 साल बाद घर लौटे सुरेश से मिलने वालों का लगा तांता, पुलिस ने लिए बयान उपखंड के रामगढ़ पचवारा के गांव शाहजहांनपुरा में 11 साल बाद घर लौटे सुरेश मीणा को देखने और मिलने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे दौसा वृत्त अधिकारी धर्मेन्द्र शर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और सुरेश व उसके पिता के बयान दर्ज किए। सुरेश से भी पूछताछ की गई, लेकिन वह अभी कुछ बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है। गांव में बेटे की वापसी को लेकर खुशी का माहौल है। 8 मार्च रविवार को देवी-देवताओं की सवामणी और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। डिप्टी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि एसटी सेल डिप्टी रीडर भगवान सहाय मीणा और मानव तस्करी यूनिट के एएसआई दीपक कुमार ने इस मामले में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान सुरेश और उसके माता-पिता का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा पिता की हिम्मत की सराहना की गई।2
- 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायन्स के सहयोग से ग्राम चेतना केन्द्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर पटवार ढाणी, भांडारेज में महिलाओं और बच्चियों के नेतृत्व में बाल विवाह के खिलाफ कैंडल के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से गग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई और समाज से इस कुप्रथा को समाप्त करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को बाल विवाह के खिलाफ जागरूक किया गया तथा सभी से बाल विवाह नहीं करने और न होने देने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर स्थानीय आशा सहयोगिनी श्रीमती सुशीला सैनी, ग्राम चेतना केन्द्र से भरत सिंह, गजराज सिंह और बबलू कुमार सहित अन्य ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बाल विवाह मुक्त समाज बनाने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।2
- Post by Yogesh Kumar Gupta1
- यह कलश व शोभायात्रा नदी वाले महादेव जी मंदिर के स्थान से रवाना होकर नगर परिक्रमा करते हुए मैन बाजार सब्जी मंडी में पहुंची जहां पर ग्रामीणों के द्वारा शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया जिसमें कथावाचक आचार्य विनोद कुमार शर्मा रामपुरा वालो के द्वारा नानी बाई को मायरो कथा सुनाई जा रही है इस कथा में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने नानी बाई को मायरो सुनने के लिए पहुंचे इसके बाद आरती हुई आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया इस मौके पर चौथमल शर्मा हजारीलाल जोशी ,विनोद कुमार जोशी संतोष जोशी ,आचार्य महेंद्र कुमार ,सहित सैकड़ो ग्रामीण एवं महिलाओ ने कलश यात्रा में भाग लिया2
- जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस पर तेज़ रफ़्तार से चल रही कार का टायर फटने से हुआ खतरनाक एक्सीडेंट गाड़ी में सवार दो लोग हुए घायल। जिसकी सूचना टोल कर्मी संतोष बैरवा ने NHI की टीम को दी सूचना पर NHI की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची। और एंबुलेंस की सहायता से घायलों को दौसा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस सड़क हादसे में दो लोग सवार थे दोनों को घायल हो गए बताया कि ये लोग फोर व्हीलर गाड़ी में सवार थे यह सभी लोग जयपुर से बांदीकुई की तरफ़ जा रहे थे जिसमें चलती हुई कार का टायर फटने से हाईवे पर हादसा हुआ और बड़ा हादसा होने से बच गया दोनो घायल हो गए जिनको राजकीय जिला चिकित्सालय दौसा में भर्ती करवाया गया जिनका उपचार जारी है। एवं एक्सप्रेस वे पर थोड़ी देर साधनों को रोक कर एक्सिडेंट हुई गाड़ी को क्रेन की सहायता से एक्सप्रेस वे से हटाया गया जिसके एक्सप्रेस वे को सुचारू रूप से चालू किया गया।1