logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला बाल विकास अधिकारी ब्लॉक सुपरवाइजर बस्सी गोपी मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन

3 hrs ago
user_Yogesh Kumar Gupta
Yogesh Kumar Gupta
पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला बाल विकास अधिकारी ब्लॉक सुपरवाइजर बस्सी गोपी मीणा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Yogesh Kumar Gupta
    1
    Post by Yogesh Kumar Gupta
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भारत की सबसे युवा MLA मैथिली ठाकुर ने गुप्त वृंदावन धाम में दी भक्ति प्रस्तुति जयपुर। बिहार क्षेत्र से भारत की सबसे युवा विधायक (MLA) और प्रसिद्ध भजन एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों जयपुर दौरे पर हैं। वे जवाहर कला केंद्र में आयोजित एक विशेष टॉक शो में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंची हैं। अपने इस प्रवास के दौरान उन्होंने गुप्त वृंदावन धाम में दर्शन कर भक्तिमय वातावरण में अपनी मधुर प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष अवसर पर मैथिली ठाकुर ने प्रसिद्ध भजन “जय राधे जय कृष्णा, जय वृंदावन” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वर और भक्ति से परिपूर्ण गायन से उपस्थित श्रद्धालु और भक्तगण भावविभोर हो गए और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण बन गया। इस अवसर पर भक्तों ने उनके साथ मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर की ओर से उन्हें श्रीकृष्ण प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मैथिली ठाकुर देश-विदेश में अपने भजन, लोकगीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। गुप्त वृंदावन धाम में उनकी इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में कृष्ण भक्ति का भाव और भी प्रगाढ़ कर दिया।
    1
    भारत की सबसे युवा MLA मैथिली ठाकुर ने गुप्त वृंदावन धाम में दी भक्ति प्रस्तुति
जयपुर। बिहार क्षेत्र से भारत की सबसे युवा विधायक (MLA) और प्रसिद्ध भजन एवं लोकगायिका मैथिली ठाकुर इन दिनों जयपुर दौरे पर हैं। वे जवाहर कला केंद्र में आयोजित एक विशेष टॉक शो में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंची हैं। अपने इस प्रवास के दौरान उन्होंने गुप्त वृंदावन धाम में दर्शन कर भक्तिमय वातावरण में अपनी मधुर प्रस्तुति दी।
मंदिर परिसर में आयोजित इस विशेष अवसर पर मैथिली ठाकुर ने प्रसिद्ध भजन “जय राधे जय कृष्णा, जय वृंदावन” की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वर और भक्ति से परिपूर्ण गायन से उपस्थित श्रद्धालु और भक्तगण भावविभोर हो गए और पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का अद्भुत वातावरण बन गया।
इस अवसर पर भक्तों ने उनके साथ मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र संकीर्तन किया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर की ओर से उन्हें श्रीकृष्ण प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मैथिली ठाकुर देश-विदेश में अपने भजन, लोकगीत और भारतीय शास्त्रीय संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन आध्यात्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए जानी जाती हैं। गुप्त वृंदावन धाम में उनकी इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं के हृदय में कृष्ण भक्ति का भाव और भी प्रगाढ़ कर दिया।
    user_Rao pushpendra singh
    Rao pushpendra singh
    पत्रकार जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    47 min ago
  • आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन का हुआ आगाज, वर्कशॉप में नवीनतम उपचार पद्धतियों पर हुई चर्चा - विश्व भर से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर के जांच एवं उपचार के विभिन्न आयाम पर कर रहे हैं चर्चा जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन की शुरूआत शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुई। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी और मेडिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विषय में वर्कशॉप आयोजित हुई। इनमें बोन कैंसर की सटीक पहचान और उपचार से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चैयरमैन डॉ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले दिन पैथोलॉजी और ओआरपी वर्कशॉप के साथ ही एमएसके ट्यूमर में एडजुवेंट थेरेपी सिंपोजियम (मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी में मॉलिक्यूलर प्रोफाइलिंग, मैलिग्नेंट बोन और सॉफ्ट टिशू ट्यूमर, मैलिग्नेंट बोन और सॉफ्ट टिशू ट्यूमर विषयों पर दस सत्र आयोजित हुए। इन सत्रों में 40 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय विषेषज्ञों ने पेपर प्रजेंटेषन एवं सत्र में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्ष किए। इन वर्कशॉप में देशभर से विषय विशेषज्ञों के साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स ने भी भाग लिया और ट्रेनिंग सेशन में कई नई नकनिकों के बारे में जानकारी ली। आईएमएसओएस के प्रेसिडेंट डॉ. आशीष गुलिया ने बताया कि इन तीन दिनों में विशेषज्ञों, सर्जन्स, ऑन्कोलॉजिस्ट्स एवं शोधकर्ताओं की ओर से हड्डी एवं सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, सर्जिकल तकनीकों पर गहन चर्चा की जा रही है। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन इंटरनेशनल स्पीकर डॉ. रॉब पोलॉक (यूके), डॉ. फिलिप टी. फुनोविक्स (ऑस्ट्रिया), डॉ. विवेक अजीत सिंह (मलेशिया) और डॉ. गुरपाल सिंह (सिंगापुर) के साथ ही कई नेशनल स्पीकर के महत्वपूर्ण  सेशन आयोजित होंगे। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ अरविन्द ठाकुरिया ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन समारोह शनिवार शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड होंगे। https://youtu.be/gQsSQ5qU4vo?si=3iezJAq6HCN6kzbQ
    6
    आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन का हुआ आगाज, वर्कशॉप में नवीनतम उपचार पद्धतियों पर हुई चर्चा 
-	विश्व भर से 450 से अधिक विशेषज्ञ बोन कैंसर के जांच एवं उपचार के विभिन्न आयाम पर कर रहे हैं चर्चा 
जयपुर। भगवान महावीर कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर एवं इंडियन मस्क्यूलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस आईएमएसओएस 2026 - बीएमकॉन की शुरूआत शुक्रवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में हुई। इस तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस के पहले दिन पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी और मेडिकल एवं रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विषय में वर्कशॉप आयोजित हुई। इनमें बोन कैंसर की सटीक पहचान और उपचार से जुड़े पहलुओं पर चर्चा हुई। 
कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग चैयरमैन डॉ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पहले दिन पैथोलॉजी और ओआरपी वर्कशॉप के साथ ही एमएसके ट्यूमर में एडजुवेंट थेरेपी सिंपोजियम (मेडिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी), मस्कुलोस्केलेटल ऑन्कोलॉजी में मॉलिक्यूलर प्रोफाइलिंग, मैलिग्नेंट बोन और सॉफ्ट टिशू ट्यूमर, मैलिग्नेंट बोन और सॉफ्ट टिशू ट्यूमर विषयों पर दस सत्र आयोजित हुए। इन सत्रों में 40 से ज्यादा राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय विषेषज्ञों ने पेपर प्रजेंटेषन एवं सत्र में विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्ष किए। इन वर्कशॉप में देशभर से विषय विशेषज्ञों के साथ ही मेडिकल स्टूडेंट्स ने भी भाग लिया और ट्रेनिंग सेशन में कई नई नकनिकों के बारे में जानकारी ली। 
आईएमएसओएस के प्रेसिडेंट डॉ. आशीष गुलिया ने बताया कि इन तीन दिनों में विशेषज्ञों, सर्जन्स, ऑन्कोलॉजिस्ट्स एवं शोधकर्ताओं की ओर से हड्डी एवं सॉफ्ट टिश्यू कैंसर के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, सर्जिकल तकनीकों पर गहन चर्चा की जा रही है। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन इंटरनेशनल स्पीकर डॉ. रॉब पोलॉक (यूके), डॉ. फिलिप टी. फुनोविक्स (ऑस्ट्रिया), डॉ. विवेक अजीत सिंह (मलेशिया) और डॉ. गुरपाल सिंह (सिंगापुर) के साथ ही कई नेशनल स्पीकर के महत्वपूर्ण  सेशन आयोजित होंगे। कॉन्फ्रेंस के ऑर्गेनाइजिंग ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ अरविन्द ठाकुरिया ने बताया कि कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन समारोह शनिवार शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल मंजिंदर सिंह, पीवीएसएम, एवीएसएम, वाईएसएम, वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, साउथ वेस्टर्न कमांड होंगे।
https://youtu.be/gQsSQ5qU4vo?si=3iezJAq6HCN6kzbQ
    user_Desh ka Darpan News
    Desh ka Darpan News
    जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • T - 20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे खाटू श्याम जी के दरबार में पूजा अर्चना कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना
    1
    T - 20 वर्ल्डकप के फाइनल मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर पहुंचे खाटू श्याम जी के दरबार में पूजा अर्चना कर भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना
    user_पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    पुरुषोत्तम तिवाड़ी
    रिपोर्टर जयपुर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • जयपुर, 7 मार्च। प्रदेश के नागरिकों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता के साथ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा रेफरल सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, डिजिटाइजेशन एवं ई—सेवाओं को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव वी ​श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शनिवार प्रात: जयपुर के मालवीय नगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकसू के उप जिला अस्पताल एवं आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्थानों में पंजीकरण, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, साफ—सफाई, स्टाफ एवं बैड सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा उनके समुचित उपयोग को लेकर जानकारी ली। उन्होंने विगत समय में चिकित्सा संस्थानों के सघन निरीक्षण और नवाचरों से आए सुधारों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नए भवनों के निर्माण, आधुनिक मशीनों की उपलब्धता तथा नवाचारों को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षानुरूप सुधार हो रहा है, इन सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रो—एक्टिव एप्रोच और स्मार्ट तरीकों के साथ काम किया जाए। *आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हो प्रभावी एनसीडी स्क्रीनिंग* *मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी हों और मजबूत* मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय स्तर पर ही गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग कर लोगों को लाइफ स्टाइल डिजीज से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूत किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाकर स्वास्थ्य मानकों को बेहतर किया जा सके। *रोगी भार अधिक तो क्यू मैनेजमेंट सिस्टम अपनाएं* मुख्य सचिव ने चाकसू में राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान यहां रोगीभार अधिक होने के दृष्टिगत क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने, रेफरल सिस्टम मजबूत करने, डिजि​टिलाइजेशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के नए भवन के कार्य को गति देते हुए जल्द पूर्ण करने एवं तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। रोगियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोगियों की संतुष्टि ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का पैमाना है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की सराहना की। *रेफरल का पूरा रिकॉर्ड करें संधारित* इसी प्रकार बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ—सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एनसीडी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाते हुए प्रभावी रेफरल सिस्टम विकसित किया जाए। रेफरल का पूरा रिकॉर्ड सुनियोजित तरीके से संधारित किया जाए। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को और मजबूत कर रोगी भार बढ़ाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने पेलिएटिव केयर, जीरियाट्रिक केयर और प्रसूति सेवाओं को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया। *सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा संस्थान के साथ रखें बेहतर समन्वय* आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार के लिए सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा केंद्र के साथ बेहतर समन्वय रखें। प्राथमिक स्क्रीनिंग को मजबूत करें और इसके बाद रोगी को रेफर करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शत—प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य मानकों को और बेहतर किया जा सके। मालवीय नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुख्य सचिव ने दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और साफ—सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। *मिशन मोड में भर्तियों से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध, 1700 से अधिक नए भवन बनाए* चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान बताया कि विगत समय में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। इससे अस्पतालों के मानकों में सुधार हुआ है। मिशन मोड में भर्तियां होने से अधिकतर संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो रहा है। ट्रोमा सेंटर एवं एफआरयू में जरूरी सुविधाओं की सुनिश्चितता कर इन्हें क्रियाशील किया जा रहा है। साथ ही, पुराने भवनों की चरणबद्ध रूप से मरम्मत करवाई जा रही है एवं 1700 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के नए भवन बनाए गए हैं। मिशन लीवर स्माइल, मिशन मधुहारी, पिंक पखवाड़ा, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, निरामय राजस्थान जैसे नवाचारों के माध्यम से एनसीडी स्क्रीनिंग को मजबूत किया गया है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही जांच एवं उपचार कर रोगी को जटिलता से बचाया जा सके। इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। ———————
    1
    जयपुर, 7 मार्च। प्रदेश के नागरिकों को उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता के साथ उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं तथा रेफरल सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही, डिजिटाइजेशन एवं ई—सेवाओं को प्राथमिकता के साथ बढ़ावा दिया जाएगा। मुख्य सचिव  वी ​श्रीनिवास ने शनिवार को जयपुर जिले के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों का निरीक्षण करते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। 
मुख्य सचिव ने शनिवार प्रात: जयपुर के मालवीय नगर स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चाकसू के उप जिला अस्पताल एवं आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। संस्थानों में पंजीकरण, स्क्रीनिंग, जांच, उपचार, साफ—सफाई, स्टाफ एवं बैड सहित अन्य संसाधनों की उपलब्धता तथा उनके समुचित उपयोग को लेकर जानकारी ली। उन्होंने विगत समय में चिकित्सा संस्थानों के सघन निरीक्षण और नवाचरों से आए सुधारों को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नए भवनों के निर्माण, आधुनिक मशीनों की उपलब्धता तथा नवाचारों को प्रोत्साहन देने से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षानुरूप सुधार हो रहा है, इन सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिए प्रो—एक्टिव एप्रोच और स्मार्ट तरीकों के साथ काम किया जाए। 
*आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हो प्रभावी एनसीडी स्क्रीनिंग*
*मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं भी हों और मजबूत*
मुख्य सचिव ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रदेश में स्थापित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 12 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्तापूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि  स्थानीय स्तर पर ही गैर संचारी रोगों की प्रभावी स्क्रीनिंग कर लोगों को लाइफ स्टाइल डिजीज से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थानों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूत किया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में और कमी लाकर स्वास्थ्य मानकों को बेहतर किया जा सके। 
*रोगी भार अधिक तो क्यू मैनेजमेंट सिस्टम अपनाएं*
मुख्य सचिव ने चाकसू में राजकीय उप जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान यहां रोगीभार अधिक होने के दृष्टिगत क्यू मैनेजमेंट सिस्टम विकसित करने, रेफरल सिस्टम मजबूत करने, डिजि​टिलाइजेशन को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के नए भवन के कार्य को गति देते हुए जल्द पूर्ण करने एवं तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद किया और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर फीडबैक लिया। रोगियों से प्राप्त सकारात्मक फीडबैक पर उन्होंने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रोगियों की संतुष्टि ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का पैमाना है। उन्होंने उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग की सराहना की। 
*रेफरल का पूरा रिकॉर्ड करें संधारित*
इसी प्रकार बीलवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर साफ—सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां एनसीडी रोगों की स्क्रीनिंग बढ़ाते हुए प्रभावी रेफरल सिस्टम विकसित किया जाए। रेफरल का पूरा रिकॉर्ड सुनियोजित तरीके से संधारित किया जाए। यहां स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को और मजबूत कर रोगी भार बढ़ाया जाए, ताकि उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। उन्होंने पेलिएटिव केयर, जीरियाट्रिक केयर और प्रसूति सेवाओं को भी सुदृढ़ करने पर बल दिया। 
*सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा संस्थान के साथ रखें बेहतर समन्वय*
आजमनगर उप स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार के लिए सीएचओ नजदीकी उच्च चिकित्सा केंद्र के साथ बेहतर समन्वय रखें। प्राथमिक स्क्रीनिंग को मजबूत करें और इसके बाद रोगी को रेफर करने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने शत—प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किए जाने पर भी जोर दिया, ताकि स्वास्थ्य मानकों को और बेहतर किया जा सके। मालवीय नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में मुख्य सचिव ने दवा वितरण व्यवस्था का जायजा लिया और साफ—सफाई को और बेहतर करने के निर्देश दिए। 
*मिशन मोड में भर्तियों से पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध, 1700 से अधिक नए भवन बनाए*
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निरीक्षण के दौरान बताया कि विगत समय में प्रदेश के सभी चिकित्सा संस्थानों का सघन निरीक्षण सुनिश्चित किया गया है। इससे अस्पतालों के मानकों में सुधार हुआ है। मिशन मोड में भर्तियां होने से अधिकतर संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध हो रहा है। ट्रोमा सेंटर एवं एफआरयू में जरूरी सुविधाओं की सुनिश्चितता कर इन्हें क्रियाशील किया जा रहा है। साथ ही, पुराने भवनों की चरणबद्ध रूप से मरम्मत करवाई जा रही है एवं 1700 से अधिक चिकित्सा संस्थानों के नए भवन बनाए गए हैं। मिशन लीवर स्माइल, मिशन मधुहारी, पिंक पखवाड़ा, स्वस्थ नारी चेतना अभियान, निरामय राजस्थान जैसे नवाचारों के माध्यम से एनसीडी स्क्रीनिंग को मजबूत किया गया है, ताकि प्राथमिक स्तर पर ही जांच एवं उपचार कर रोगी को जटिलता से बचाया जा सके। 
इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. अमित यादव, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, निदेशक आरसीएच डॉ. मधु रतेश्वर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। 
———————
    user_Isha sharma
    Isha sharma
    Jaipur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • राजस्थान में Zeero नम्बर लाओ और सरकारी नौकरी पाओं लेकिन कोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब अब देखना ये होगा कि राजस्थान सरकार कोर्ट में इसका क्या जवाब देगी
    1
    राजस्थान में Zeero नम्बर लाओ और सरकारी नौकरी पाओं लेकिन कोर्ट ने राजस्थान सरकार से मांगा जवाब  अब देखना ये होगा कि राजस्थान सरकार कोर्ट में इसका क्या जवाब देगी
    user_RIVENDRA KUMAR SHARMA
    RIVENDRA KUMAR SHARMA
    Local News Reporter Dausa, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • चित्रकूट: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत, क्लासरूम में छात्राओं से मसाज करा रही थी महिला टीचर, वीडियो वायरल चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ के 'नया बाजार' स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षिका द्वारा मासूम छात्राओं से शरीर की मालिश (मसाज) कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। क्या है पूरा मामला? वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय की शिक्षिका, जिनकी पहचान मधु कुमारी के रूप में हुई है, क्लासरूम के भीतर कुर्सी पर आराम से बैठी हैं। उनके आसपास स्कूल की छोटी बच्चियाँ खड़ी हैं, जिनसे वह अपने हाथ और शरीर की मसाज करवा रही हैं। जिस समय टीचर बच्चों से अपनी सेवा करवा रही थीं, उस समय उन्हें बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भविष्य संवारने के लिए भेजते हैं, न कि शिक्षकों की व्यक्तिगत सेवा करने के लिए। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विभाग ने लिया संज्ञान सूत्रों के अनुसार, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह वीडियो कब का है और उस समय विद्यालय के अन्य स्टाफ कहाँ थे। उम्मीद की जा रही है कि दोषी शिक्षिका मधु कुमारी पर जल्द ही निलंबन या अन्य विभागीय गाज गिर सकती है। DeshTak इस खबर पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही कोई आधिकारिक कार्रवाई होती है, हम आपको अपडेट देंगे। #Chitrakoot #BreakingNews #DeshTak #DeshTakMedia #ViralVideo #EducationSystem #UPNews #TeacherViralVideo #ChitrakootNews #PrimarySchool
    1
    चित्रकूट: शिक्षा के मंदिर में शर्मनाक करतूत, क्लासरूम में छात्राओं से मसाज करा रही थी महिला टीचर, वीडियो वायरल
चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहाँ के 'नया बाजार' स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षिका द्वारा मासूम छात्राओं से शरीर की मालिश (मसाज) कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
क्या है पूरा मामला?
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विद्यालय की शिक्षिका, जिनकी पहचान मधु कुमारी के रूप में हुई है, क्लासरूम के भीतर कुर्सी पर आराम से बैठी हैं। उनके आसपास स्कूल की छोटी बच्चियाँ खड़ी हैं, जिनसे वह अपने हाथ और शरीर की मसाज करवा रही हैं। जिस समय टीचर बच्चों से अपनी सेवा करवा रही थीं, उस समय उन्हें बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी।
सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर वायरल हुआ, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि माता-पिता अपने बच्चों को स्कूल भविष्य संवारने के लिए भेजते हैं, न कि शिक्षकों की व्यक्तिगत सेवा करने के लिए। सोशल मीडिया यूजर्स इस घटना को लेकर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विभाग ने लिया संज्ञान
सूत्रों के अनुसार, मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आते ही जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि यह वीडियो कब का है और उस समय विद्यालय के अन्य स्टाफ कहाँ थे। उम्मीद की जा रही है कि दोषी शिक्षिका मधु कुमारी पर जल्द ही निलंबन या अन्य विभागीय गाज गिर सकती है।
DeshTak इस खबर पर नजर बनाए हुए है और जैसे ही कोई आधिकारिक कार्रवाई होती है, हम आपको अपडेट देंगे।
#Chitrakoot #BreakingNews #DeshTak #DeshTakMedia #ViralVideo #EducationSystem #UPNews #TeacherViralVideo #ChitrakootNews #PrimarySchool
    user_Ppsingh (Deshtak.com)
    Ppsingh (Deshtak.com)
    Media company आंधी, जयपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • बाणेश्वरी माता के मंदिर में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सिसोदिया राजपूत धर्मशाला में शुक्रवार को बाणेश्वरी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस दौरान बाणेश्वरी माता के मंदिर में प्रथम वर्षगांठ मनाई गई इस मौके पर काफी दूर दराज से पद यात्रा आई और श्रद्धालु बाणेश्वरी माता की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लिए नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर नजर आए इसी के साथ ही सिसोदिया राजपूत समाज धर्मशाला में आए हुए सभी पद यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर आए हुए सिसोदिया समाज के सभी पदाधिकारी व भामाशाहों का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इसी के साथ ही सिसोदिया समाज के समाज बंधु धर्मशाला के विकास कार्य के बारे में व शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी
    2
    बाणेश्वरी माता के मंदिर में भरा मेला हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मनोकामना मांगी
रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता 
बांसखोह कस्बा स्थित नई नाथ धाम में सिसोदिया राजपूत धर्मशाला में शुक्रवार को बाणेश्वरी माता के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई इस दौरान बाणेश्वरी माता के मंदिर में प्रथम वर्षगांठ मनाई गई  इस मौके पर काफी दूर दराज से पद यात्रा आई और श्रद्धालु बाणेश्वरी माता की जय जयकार लगाते हुए हाथों में ध्वज लिए नाचते गाते हुए डीजे की धुन पर नजर आए  इसी के साथ ही सिसोदिया राजपूत समाज धर्मशाला में आए हुए सभी पद यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया इस मौके पर आए हुए सिसोदिया समाज के सभी पदाधिकारी व भामाशाहों का भी माला व साफा पहनाकर  स्वागत सम्मान किया यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई जिसमें  श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी पाई इसी के साथ ही सिसोदिया समाज के समाज बंधु धर्मशाला के विकास कार्य के बारे में व शिक्षा के बारे में अन्य कई तरह की जानकारी दी
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.