चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई चित्तौड़गढ़ । चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को कुल 91 तेज गति के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 72 कार्रवाई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। *इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी* जिले में यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इनमें सेमलपुरा चौराहा के पास थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, होटल कमल खराजा सदर, रिठोला टोल प्लाजा सदर चित्तौड़गढ़, ओछड़ी पुलिया व नाका सदर चित्तौड़गढ़, मधुवन चौराहा सदर चित्तौड़गढ़, भेरूनाथ होटल के पास गंगरार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे थाना गंगरार, कोर्ट पुलिया गंगरार, गंगरार पुलिया, बाड़ोली माधोसिंह चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, रानीखेड़ा चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, बांगरेड़ा मामादेव सदर निम्बाहेड़ा, सरहद भावलिया थाना सदर निम्बाहेड़ा, कल्ला जी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने थाना सदर निम्बाहेड़ा, कृष्णा होटल के पास कट सदर निम्बाहेड़ा, जलिया चेक पोस्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा, मोदी पेट्रोल पम्प से कपासन चौराहा तक, रोलाहेड़ा पुलिया थाना चंदेरिया, पालका नेशनल हाईवे, कट थाना बस्सी, नपावली थाना निकुम्भ, सरखण्डा थाना शम्भूपुरा, जालमपुरा पुलिया शम्भूपुरा, अरनिया पंथ शम्भूपुरा, पंचदेवला भदेसर, होड़ा चौराहा भदेसर, कृष्णा होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट भदेसर, सरहद नरधारी भादसोड़ा, नितिन फैक्ट्री माण्डना थाना बेगूं एवं तेजपुर चौराहा पारसोली शामिल हैं। *ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं समझाइश* यातायात पुलिस की टीमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर नियमित रूप से गश्त एवं निगरानी कर रही हैं। इन स्थानों पर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, क्षमता से अधिक सवारी एवं माल परिवहन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों एवं नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित किया जा रहा है। *नियमों की पालना से ही सुरक्षित होगा सफर* जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर प्रतिदिन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है, ताकि लापरवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। *सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन—यातायात नियमों की पालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।*

- चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई चित्तौड़गढ़ । चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को कुल 91 तेज गति के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 72 कार्रवाई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। *इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी* जिले में यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इनमें सेमलपुरा चौराहा के पास थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, होटल कमल खराजा सदर, रिठोला टोल प्लाजा सदर चित्तौड़गढ़, ओछड़ी पुलिया व नाका सदर चित्तौड़गढ़, मधुवन चौराहा सदर चित्तौड़गढ़, भेरूनाथ होटल के पास गंगरार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे थाना गंगरार, कोर्ट पुलिया गंगरार, गंगरार पुलिया, बाड़ोली माधोसिंह चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, रानीखेड़ा चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, बांगरेड़ा मामादेव सदर निम्बाहेड़ा, सरहद भावलिया थाना सदर निम्बाहेड़ा, कल्ला जी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने थाना सदर निम्बाहेड़ा, कृष्णा होटल के पास कट सदर निम्बाहेड़ा, जलिया चेक पोस्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा, मोदी पेट्रोल पम्प से कपासन चौराहा तक, रोलाहेड़ा पुलिया थाना चंदेरिया, पालका नेशनल हाईवे, कट थाना बस्सी, नपावली थाना निकुम्भ, सरखण्डा थाना शम्भूपुरा, जालमपुरा पुलिया शम्भूपुरा, अरनिया पंथ शम्भूपुरा, पंचदेवला भदेसर, होड़ा चौराहा भदेसर, कृष्णा होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट भदेसर, सरहद नरधारी भादसोड़ा, नितिन फैक्ट्री माण्डना थाना बेगूं एवं तेजपुर चौराहा पारसोली शामिल हैं। *ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं समझाइश* यातायात पुलिस की टीमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर नियमित रूप से गश्त एवं निगरानी कर रही हैं। इन स्थानों पर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, क्षमता से अधिक सवारी एवं माल परिवहन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों एवं नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित किया जा रहा है। *नियमों की पालना से ही सुरक्षित होगा सफर* जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर प्रतिदिन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है, ताकि लापरवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। *सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन—यातायात नियमों की पालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।*1
- Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less1
- Post by PRAYAS vishwakarma2
- शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन1
- *एडवांस इंटरनेशनल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी* *शिक्षकों का तिलक, माला एवं उपहार भेंट कर किया सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम* *एडवांस इंटरनेशनल एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी* *शिक्षकों का तिलक, माला एवं उपहार भेंट कर किया सम्मान, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार mo.8120285709 बोड़ा। एडवांस इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल बोड़ा के स्कूल प्रांगण में शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष विद्यालय संचालिका श्रीमती दिलीप सिंह प्रभा राठौड़ एवं प्रधानाचार्य श्री हेमसिंह कुशवाह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त करते हुए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक लगाया, माला पहनाई तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के सम्मान में विशेष पत्र भी तैयार कर भेंट किए गए। बच्चों के इस स्नेह और सम्मान से शिक्षकगण भी अभिभूत नजर आए। वहीं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं विजयपाल राजपूत, किरण विश्वकर्मा, सुषमा वैष्णव, चंद्रकांता मालवीय, इशिका सोनी, पूजा वर्मा, कुसुम वैष्णव, पूनम सोनी, पूजा वैष्णव, ट्विंकल पुष्पद एवं माया राठौर सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय संचालिका प्रभा दिलीप राठौड़, प्रधानाचार्य हेमसिंह कुशवाह एवं पत्रकार बंधु भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। विद्यालय परिवार ने शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के माध्यम से गुरु के प्रति सम्मान, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता का संदेश दिया।1
- मध्य प्रदेश में दो दिल दहला देने वाली घटनाओं के खिलाफ आज राजधानी भोपाल में आम आदमी पार्टी ने जोरदार धरना-प्रदर्शन और. ब्रेकिंग न्यूज़ केकेडी न्यूज का थाम्मेल बनाकर दो.1
- बोड़ा में *झांकियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात 11 बजे तक हुए भगवान गणेश के दर्शन* *मेन मार्केट में विराजे 8 फीट ऊंचे गणपति, शाम 6 बजे बाद होंगे दर्शन* *झांकियों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, रात 11 बजे तक हुए भगवान गणेश के दर्शन* रिपोर्टर ओमप्रकाश राठौर बोड़ा पत्रकार बोड़ा। गणेश उत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को नगर में गणेश पंडालों और आकर्षक झांकियों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शाम को बारिश थमने के बाद गणेश उत्सव समितियां झांकियों की सजावट को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं। नगर के विभिन्न झांकी स्थलों पर सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सकेंगे। उत्सव के दूसरे दिन पहली रात की अपेक्षा झांकी स्थलों पर अधिक भीड़ रही। श्रद्धालु देर रात तक परिवार सहित झांकियों के दर्शन के लिए पहुंचते रहे। मेन मार्केट में 8 फीट ऊंचे गणपति आकर्षण का केंद्र मेन मार्केट बोड़ा में 8फीट ऊंची भगवान गणपति की प्रतिमा विराजित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां भगवान गणपति के दर्शन शाम 6 बजे के बाद किए जा सकेंगे। गणेश उत्सव के दौरान गोविंद राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन भगवान गणपति को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद रात्रि 9 बजे महाआरती का आयोजन होगा। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। मेन मार्केट में गणेश जी की प्रतिदिन महाआरती पंडित अंकित शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर की जाती है। नगर में गणेश उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है और विभिन्न गणेश पंडालों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।1
- भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी1