logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

4 hrs ago
user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by PRAYAS vishwakarma
    2
    Post by PRAYAS vishwakarma
    user_PRAYAS vishwakarma
    PRAYAS vishwakarma
    Loan agency शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    1
    शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शमशाबाद-रतवा गांव में कथित अवैध शराब बिक्री का विरोध,ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
    user_VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    VIMAL KUMAR VISHWAKARMA
    शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई चित्तौड़गढ़ । चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को कुल 91 तेज गति के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 72 कार्रवाई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। *इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी* जिले में यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इनमें सेमलपुरा चौराहा के पास थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, होटल कमल खराजा सदर, रिठोला टोल प्लाजा सदर चित्तौड़गढ़, ओछड़ी पुलिया व नाका सदर चित्तौड़गढ़, मधुवन चौराहा सदर चित्तौड़गढ़, भेरूनाथ होटल के पास गंगरार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे थाना गंगरार, कोर्ट पुलिया गंगरार, गंगरार पुलिया, बाड़ोली माधोसिंह चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, रानीखेड़ा चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, बांगरेड़ा मामादेव सदर निम्बाहेड़ा, सरहद भावलिया थाना सदर निम्बाहेड़ा, कल्ला जी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने थाना सदर निम्बाहेड़ा, कृष्णा होटल के पास कट सदर निम्बाहेड़ा, जलिया चेक पोस्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा, मोदी पेट्रोल पम्प से कपासन चौराहा तक, रोलाहेड़ा पुलिया थाना चंदेरिया, पालका नेशनल हाईवे, कट थाना बस्सी, नपावली थाना निकुम्भ, सरखण्डा थाना शम्भूपुरा, जालमपुरा पुलिया शम्भूपुरा, अरनिया पंथ शम्भूपुरा, पंचदेवला भदेसर, होड़ा चौराहा भदेसर, कृष्णा होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट भदेसर, सरहद नरधारी भादसोड़ा, नितिन फैक्ट्री माण्डना थाना बेगूं एवं तेजपुर चौराहा पारसोली शामिल हैं। *ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं समझाइश* यातायात पुलिस की टीमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर नियमित रूप से गश्त एवं निगरानी कर रही हैं। इन स्थानों पर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, क्षमता से अधिक सवारी एवं माल परिवहन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों एवं नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित किया जा रहा है। *नियमों की पालना से ही सुरक्षित होगा सफर* जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर प्रतिदिन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है, ताकि लापरवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। *सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन—यातायात नियमों की पालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।*
    1
    चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई
चित्तौड़गढ़ ।  चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर  सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को कुल 91 तेज गति के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 72 कार्रवाई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।  
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है।
*इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी*
जिले में यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इनमें सेमलपुरा चौराहा के पास थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, होटल कमल खराजा सदर, रिठोला टोल प्लाजा सदर चित्तौड़गढ़, ओछड़ी पुलिया व नाका सदर चित्तौड़गढ़, मधुवन चौराहा सदर चित्तौड़गढ़, भेरूनाथ होटल के पास गंगरार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे थाना गंगरार, कोर्ट पुलिया गंगरार, गंगरार पुलिया, बाड़ोली माधोसिंह चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, रानीखेड़ा चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, बांगरेड़ा मामादेव सदर निम्बाहेड़ा, सरहद भावलिया थाना सदर निम्बाहेड़ा, कल्ला जी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने थाना सदर निम्बाहेड़ा, कृष्णा होटल के पास कट सदर निम्बाहेड़ा, जलिया चेक पोस्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा, मोदी पेट्रोल पम्प से कपासन चौराहा तक, रोलाहेड़ा पुलिया थाना चंदेरिया, पालका नेशनल हाईवे, कट थाना बस्सी, नपावली थाना निकुम्भ, सरखण्डा थाना शम्भूपुरा, जालमपुरा पुलिया शम्भूपुरा, अरनिया पंथ शम्भूपुरा, पंचदेवला भदेसर, होड़ा चौराहा भदेसर, कृष्णा होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट भदेसर, सरहद नरधारी भादसोड़ा, नितिन फैक्ट्री माण्डना थाना बेगूं एवं तेजपुर चौराहा पारसोली शामिल हैं।  
*ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं समझाइश*
यातायात पुलिस की टीमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर नियमित रूप से गश्त एवं निगरानी कर रही हैं। इन स्थानों पर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, क्षमता से अधिक सवारी एवं माल परिवहन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों एवं नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित किया जा रहा है।
*नियमों की पालना से ही सुरक्षित होगा सफर*
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर प्रतिदिन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है, ताकि लापरवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें।
*सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन—यातायात नियमों की पालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।*
    user_Padmavat Media
    Padmavat Media
    Newspaper publisher Berasia, Bhopal•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के भोपाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान ऑल इंडियामजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली थी। दरअसल, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक जनसभा में बयान दिया था कि वे करोंद चौराहे से काज़ी कैंप पर मिसाइल दाग देंगे। इस पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने भोपाल के मंच से सीधी चुनौती दी। ओवैसी ने कहा कि वे अकेले काज़ी कैंप में खड़े होने को तैयार हैं, तारीख बताएं। इसके साथ ही उन्होंने काज़ी कैंप और भोपाल के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास का हवाला देते हुए तीखा हमला बोला था। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है। इस पूरे सियासी बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
    1
    मध्य प्रदेश के भोपाल में एक चुनावी जनसभा के दौरान ऑल इंडियामजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच तीखी बयानबाज़ी देखने को मिली थी।

दरअसल, बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने एक जनसभा में बयान दिया था कि वे करोंद चौराहे से काज़ी कैंप पर मिसाइल दाग देंगे। इस पर पलटवार करते हुए ओवैसी ने भोपाल के मंच से सीधी चुनौती दी। ओवैसी ने कहा कि वे अकेले काज़ी कैंप में खड़े होने को तैयार हैं, तारीख बताएं। इसके साथ ही उन्होंने काज़ी कैंप और भोपाल के स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास का हवाला देते हुए तीखा हमला बोला था। दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा है।

इस पूरे सियासी बयान पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
    user_लक्ष्मण विश्वकर्मा
    लक्ष्मण विश्वकर्मा
    Carpenter लटेरी, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less
    1
    Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less
Police ने 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 6,400 नकली सिक्के बरामद हुए हैं। Police के मुताबिक, गैंग अब तक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के नकली सिक्के Market, शराब के ठेकों और Toll Plaza पर खपा चुका है। जांच में सामने आया कि गैंग के पास नकली सिक्के तैयार करने का पूरा Setup मौजूद था, इस Setup से हर दिन करीब 10 से 12 हजार नकली सिक्के तैयार किए जा सकते थे। less
    user_Rahul Goswami journalist
    Rahul Goswami journalist
    Local News Reporter Berasia, Bhopal•
    15 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 15 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल की उपस्थिति में विदिशा पुलिस का साइबर सेमिनार एवं तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित* *CEIR पोर्टल के नए फीचर्स, Sanchar Saathi की उपयोगिता एवं SIM संबंधी प्रक्रियाओं पर विदिशा पुलिस को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण* *गुम-चोरी मोबाइल की ट्रेसिंग व रिकवरी और साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित* *दूरसंचार विभाग के विशेषज्ञों ने CEIR एवं साइबर सुरक्षा सुविधाओं की दी विस्तृत जानकारी* विदिशा। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 15 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में साइबर सेमिनार एवं तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR Portal, Sanchar Saathi तथा दूरसंचार विभाग की साइबर सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा गुम/चोरी मोबाइल की ट्रेसिंग-रिकवरी एवं साइबर अपराधों की रोकथाम की कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाना रहा। *CEIR पोर्टल के नए फीचर्स एवं मोबाइल रिकवरी की प्रक्रिया समझाई:* प्रशिक्षण के दौरान Central Equipment Identity Register (CEIR) Portal के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रेस करने तथा उनकी रिकवरी में CEIR के प्रभावी उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पोर्टल में जोड़े गए नए फीचर्स एवं हालिया अपडेट्स की जानकारी देते हुए उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। *Sanchar Saathi की उपयोगिता एवं साइबर फ्रॉड रोकथाम पर फोकस:* प्रशिक्षण में Sanchar Saathi Portal की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। संदिग्ध एवं फ्रॉड कम्युनिकेशन की रिपोर्टिंग, मोबाइल डिवाइस की वास्तविकता की जांच तथा दूरसंचार विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न साइबर सुरक्षा सुविधाओं के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई। *SIM जारी होने की प्रक्रिया एवं मोबाइल नंबर संबंधी तकनीकी जानकारी:* पुलिसकर्मियों को SIM कार्ड जारी होने की प्रक्रिया, किसी व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी तथा दूरसंचार सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों एवं डेमो के माध्यम से पुलिस थानों में साइबर संबंधी कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई। *दूरसंचार विभाग के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण:* दूरसंचार विभाग, मध्यप्रदेश LSA, भोपाल की ओर से श्री गोपाल कुर्मी, डायरेक्टर, श्री राहुल जैन, ITS, सहायक महानिदेशक (डिजिटल इंटेलिजेंस) एवं श्री राजीव चौरसिया, यंग प्रोफेशनल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR, Sanchar Saathi एवं दूरसंचार विभाग की विभिन्न तकनीकी एवं साइबर सुरक्षा सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। *अधिकारी एवं सभी थाना ऑपरेटर रहे उपस्थित:* इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक श्री गौरव रघुवंशी, रक्षित निरीक्षक श्री नीरज सिंह सिकरवार समेत विदिशा जिले के समस्त थानों के ऑपरेटर उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए दक्ष बनाने तथा मोबाइल रिकवरी, संदिग्ध मोबाइल/सिम की जांच एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम संबंधी पुलिस कार्यवाही को अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
    2
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 15 सितंबर 2026*
*जिला : विदिशा*

*उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल की उपस्थिति में विदिशा पुलिस का साइबर सेमिनार एवं तकनीकी प्रशिक्षण आयोजित*

*CEIR पोर्टल के नए फीचर्स, Sanchar Saathi की उपयोगिता एवं SIM संबंधी प्रक्रियाओं पर विदिशा पुलिस को दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण*

*गुम-चोरी मोबाइल की ट्रेसिंग व रिकवरी और साइबर फ्रॉड की रोकथाम के लिए पुलिसकर्मियों को किया गया प्रशिक्षित*

*दूरसंचार विभाग के विशेषज्ञों ने CEIR एवं साइबर सुरक्षा सुविधाओं की दी विस्तृत जानकारी*

विदिशा। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) जोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस महानिरीक्षक (देहात) रेंज भोपाल श्री राजेश सिंह चंदेल एवं पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी की उपस्थिति में 15 सितंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम, विदिशा में साइबर सेमिनार एवं तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR Portal, Sanchar Saathi तथा दूरसंचार विभाग की साइबर सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा गुम/चोरी मोबाइल की ट्रेसिंग-रिकवरी एवं साइबर अपराधों की रोकथाम की कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाना रहा।

*CEIR पोर्टल के नए फीचर्स एवं मोबाइल रिकवरी की प्रक्रिया समझाई:*
प्रशिक्षण के दौरान Central Equipment Identity Register (CEIR) Portal के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। गुम एवं चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक करने, ट्रेस करने तथा उनकी रिकवरी में CEIR के प्रभावी उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही पोर्टल में जोड़े गए नए फीचर्स एवं हालिया अपडेट्स की जानकारी देते हुए उनके व्यावहारिक उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

*Sanchar Saathi की उपयोगिता एवं साइबर फ्रॉड रोकथाम पर फोकस:*
प्रशिक्षण में Sanchar Saathi Portal की विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई। संदिग्ध एवं फ्रॉड कम्युनिकेशन की रिपोर्टिंग, मोबाइल डिवाइस की वास्तविकता की जांच तथा दूरसंचार विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न साइबर सुरक्षा सुविधाओं के उपयोग की प्रक्रिया भी समझाई गई।

*SIM जारी होने की प्रक्रिया एवं मोबाइल नंबर संबंधी तकनीकी जानकारी:*
पुलिसकर्मियों को SIM कार्ड जारी होने की प्रक्रिया, किसी व्यक्ति के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों से संबंधित जानकारी तथा दूरसंचार सेवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं के बारे में भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान व्यावहारिक उदाहरणों एवं डेमो के माध्यम से पुलिस थानों में साइबर संबंधी कार्यवाही को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों की जानकारी दी गई।

*दूरसंचार विभाग के विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण:*
दूरसंचार विभाग, मध्यप्रदेश LSA, भोपाल की ओर से श्री गोपाल कुर्मी, डायरेक्टर, श्री राहुल जैन, ITS, सहायक महानिदेशक (डिजिटल इंटेलिजेंस) एवं श्री राजीव चौरसिया, यंग प्रोफेशनल द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को CEIR, Sanchar Saathi एवं दूरसंचार विभाग की विभिन्न तकनीकी एवं साइबर सुरक्षा सुविधाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

*अधिकारी एवं सभी थाना ऑपरेटर रहे उपस्थित:*
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक श्री गौरव रघुवंशी, रक्षित निरीक्षक श्री नीरज सिंह सिकरवार समेत विदिशा जिले के समस्त थानों के ऑपरेटर उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के लिए दक्ष बनाने तथा मोबाइल रिकवरी, संदिग्ध मोबाइल/सिम की जांच एवं साइबर फ्रॉड की रोकथाम संबंधी पुलिस कार्यवाही को अधिक त्वरित एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद
    1
    ऐशबाग स्टेडियम मजार के पास पुल के नीचे लगी भीषण आग पुलिस बल मौके पर मौजूद
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    35 min ago
  • भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी
    1
    भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग

बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक

दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक 
 
बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब

पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान

जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान

मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.