logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध बालू खनन पर जलालगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त—चालक फरार जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परमान नदी के आशियानी घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस संबंध में परमान नदी के आशियानी घाट पर चल रहे अवैध खनन की सूचना पूर्णिया खनन विभाग द्वारा जलालगढ़ थाना को गुप्त रूप से दी गई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने सफेद बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तीनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया है। खनन विभाग के निर्देश पर तीनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध जलालगढ़ थाना कांड संख्या 40/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज दिन के 2 बजे थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस द्वारा फरार चालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

3 hrs ago
user_SHIPRA KUMARI
SHIPRA KUMARI
रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
3 hrs ago

अवैध बालू खनन पर जलालगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त—चालक फरार जलालगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत परमान नदी के आशियानी घाट पर अवैध बालू खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस संबंध में परमान नदी के आशियानी घाट पर चल रहे अवैध खनन की सूचना पूर्णिया खनन विभाग द्वारा जलालगढ़ थाना को गुप्त रूप से दी गई थी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी की। मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने सफेद बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान तीनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने जब्त ट्रैक्टरों को थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया है। खनन विभाग के निर्देश पर तीनों ट्रैक्टरों के विरुद्ध जलालगढ़ थाना कांड संख्या 40/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज दिन के 2 बजे थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस द्वारा फरार चालकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास भी तेज कर दिए गए हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • वैशाली - हाजीपुर में कार से युवक का शव मिला, गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई ।
    1
    वैशाली - हाजीपुर में कार से युवक का शव मिला, गोली मारकर हत्या की आशंका जताई गई ।
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    3 hrs ago
  • मनोज विश्वास ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर उठाई आवाज़ — हर साल किताब बदलो, अभिभावक भुगतो? फीस मैं लूट का मुद्दा
    1
    मनोज विश्वास ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर उठाई आवाज़ — हर साल किताब बदलो, अभिभावक भुगतो? फीस मैं लूट का मुद्दा
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    6 hrs ago
  • mere Allah #allah
    1
    mere Allah #allah
    user_Md Shahnawaz Khan
    Md Shahnawaz Khan
    पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    7 hrs ago
  • जोकीहाट: एक माह से लापता युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; महलगांव थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर मसुरिया पंचायत (वार्ड संख्या 13) से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहाँ एक गरीब परिवार का इकलौता सहारा, जो घर की तंगहाली दूर करने के लिए परदेस गया था, पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस घटना ने पूरे गांव में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। क्या है पूरा मामला? पीड़ित पिता खलील और उनकी पत्नी ने आंखों में आंसू लेकर बताया कि उनके बेटे को बकरीद के महज तीन दिन बाद गांव का ही जफर नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में उसे बेंगलुरु (Bangalore) के पास किसी फैक्ट्री में मज़दूरी पर लगाया गया। वहां अनीस, शकूर और मोइन नामक ठेकेदार उसे अपनी देखरेख में रखे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद ठेकेदार अनीस ने फोन कर सूचना दी कि उसने युवक को घर वापस आने के लिए गाड़ी पर बिठा दिया है। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी युवक अपने घर नहीं पहुँचा, जिससे परिवार को किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की आशंका सता रही है। थानाध्यक्ष बरेश कुमार का कड़ा रुख मामला अब महलगांव थाना की चौखट तक पहुँच चुका है। इस संवेदनशील मुद्दे पर थानाध्यक्ष बरेश कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए बताया: "परिजनों द्वारा लापता युवक के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिन ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं, उनसे संपर्क साधा जा रहा है और तकनीकी साक्ष्यों (Mobile Location) के आधार पर युवक को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" न्याय की गुहार लापता युवक के पिता खलील का कहना है कि उनका बेटा बहुत सीधा और अनपढ़ है, जिसे बाहरी दुनिया की समझ कम है। पीड़ित माता-पिता अब केवल प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस से मांग की है कि इस गरीब परिवार को न्याय दिलाया जाए और युवक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
    1
    जोकीहाट: एक माह से लापता युवक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका; महलगांव थानाध्यक्ष ने शुरू की जांच
जोकीहाट /अल्लामा ग़ज़ाली 
अररिया जिले के जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर मसुरिया पंचायत (वार्ड संख्या 13) से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहाँ एक गरीब परिवार का इकलौता सहारा, जो घर की तंगहाली दूर करने के लिए परदेस गया था, पिछले एक महीने से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। इस घटना ने पूरे गांव में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
क्या है पूरा मामला?
पीड़ित पिता खलील और उनकी पत्नी ने आंखों में आंसू लेकर बताया कि उनके बेटे को बकरीद के महज तीन दिन बाद गांव का ही जफर नामक व्यक्ति काम दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। बाद में उसे बेंगलुरु (Bangalore) के पास किसी फैक्ट्री में मज़दूरी पर लगाया गया। वहां अनीस, शकूर और मोइन नामक ठेकेदार उसे अपनी देखरेख में रखे हुए थे।
परिजनों का आरोप है कि कार्यस्थल पर कुछ आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद ठेकेदार अनीस ने फोन कर सूचना दी कि उसने युवक को घर वापस आने के लिए गाड़ी पर बिठा दिया है। लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी युवक अपने घर नहीं पहुँचा, जिससे परिवार को किसी बड़ी अनहोनी या साजिश की आशंका सता रही है।
थानाध्यक्ष बरेश कुमार का कड़ा रुख
मामला अब महलगांव थाना की चौखट तक पहुँच चुका है। इस संवेदनशील मुद्दे पर थानाध्यक्ष बरेश कुमार ने गंभीरता दिखाते हुए बताया:
"परिजनों द्वारा लापता युवक के संबंध में लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जिन ठेकेदारों के नाम सामने आए हैं, उनसे संपर्क साधा जा रहा है और तकनीकी साक्ष्यों (Mobile Location) के आधार पर युवक को ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।"
न्याय की गुहार
लापता युवक के पिता खलील का कहना है कि उनका बेटा बहुत सीधा और अनपढ़ है, जिसे बाहरी दुनिया की समझ कम है। पीड़ित माता-पिता अब केवल प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस से मांग की है कि इस गरीब परिवार को न्याय दिलाया जाए और युवक की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
    user_अल्लामा ग़ज़ाली
    अल्लामा ग़ज़ाली
    Salesperson जोकीहाट, अररिया, बिहार•
    8 hrs ago
  • Post by Md Shahbaz
    5
    Post by Md Shahbaz
    user_Md Shahbaz
    Md Shahbaz
    कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by Hdmfbsm
    1
    Post by Hdmfbsm
    user_Hdmfbsm
    Hdmfbsm
    अररिया, अररिया, बिहार•
    11 hrs ago
  • जलालगढ़ स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर तथा 12 बोरा चावल करीब 6 क्विंटल चावल की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रसोइया मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए स्कूल पहुंचे। रसोईघर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा चावल एवं सिलेंडर गायब मिला।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चोरी हुए चावल मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों के लिए सुरक्षित रखे गए थे। सिलेंडर भी रसोई में उपयोग के लिए रखा गया था। घटना से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। चोरी की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जलालगढ़ थाना में दे दी गई है। जलालगढ़ प्रखंड में विधालयों में चोरी की घटना बराबर हो रही है लेकिन आज तक एक भी चोरी नहीं पकड़ा गया है।
    1
    जलालगढ़ स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर तथा 12 बोरा चावल करीब 6 क्विंटल चावल की चोरी कर ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह तब हुई जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं रसोइया मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए स्कूल पहुंचे। रसोईघर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा चावल एवं सिलेंडर गायब मिला।विद्यालय प्रबंधन के अनुसार चोरी हुए चावल मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों के लिए सुरक्षित रखे गए थे। सिलेंडर भी रसोई में उपयोग के लिए रखा गया था। घटना से विद्यालय परिवार और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। चोरी की सूचना प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जलालगढ़ थाना में दे दी गई है। जलालगढ़ प्रखंड में विधालयों में चोरी की घटना बराबर हो रही है लेकिन आज तक एक भी चोरी नहीं पकड़ा गया है।
    user_SHIPRA KUMARI
    SHIPRA KUMARI
    रिपोर्टर जलालगढ़, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • किशनगंज - आईसीडीएस की प्रभारी डीपीओ अनिता कुमारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
    1
    किशनगंज - आईसीडीएस की प्रभारी डीपीओ अनिता कुमारी 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कर्मचारियों में मचा हड़कंप
    user_Crime Darpan News
    Crime Darpan News
    Social Media Manager कुरसाकट्टा, अररिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • AIMIM विधायक गुलाम सरवर ने बायसी में चरैया घुसकी से मढ़वा जाने वाली सड़क को चौड़ा करने की मांग की।
    1
    AIMIM विधायक गुलाम सरवर ने बायसी में चरैया घुसकी से मढ़वा जाने वाली सड़क को चौड़ा करने की मांग की।
    user_AIMIM Bihar
    AIMIM Bihar
    Political Party बैसी, पूर्णिया, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.