सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर दें जोर: पीओ कुमारखंड। मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीआरएस पीटीए व जेई की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने किया। पीओ ने पूर्व के योजना में जो काम चल रहे हैं उसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईकेवाईसी प्रक्रिया की भी समीक्षा की। बैठक में शत प्रतिशत ईकेवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा के साथ जो कार्य मिला है उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। भीबीजी रामजी योजना पूर्ण रूप से चालू हो गया। नए योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। पीओ ने कहा कि सभी पीआरएस सरकारी नियमानुसार मजदूरों का फेस एटेंडेंस को हर हाल में प्राथमिकता देंगे और काम के दौरान सरकारी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायतों में सरकारी और निजी जमीन में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, पीटीए आशीष कुमार सिंह व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम,रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, कार्यपालक सहायक आशुतोष कुमार झा, रवि कुमार, बीएफटी बबलू कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे।
सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर दें जोर: पीओ कुमारखंड। मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीआरएस पीटीए व जेई की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने किया। पीओ ने पूर्व के योजना में जो काम चल रहे हैं उसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईकेवाईसी प्रक्रिया की भी समीक्षा की। बैठक में शत प्रतिशत ईकेवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा के साथ जो कार्य मिला है उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। भीबीजी रामजी योजना पूर्ण रूप से चालू हो गया। नए योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। पीओ ने कहा कि सभी पीआरएस सरकारी नियमानुसार मजदूरों का फेस एटेंडेंस को हर हाल में प्राथमिकता देंगे और काम के दौरान सरकारी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायतों में सरकारी और निजी जमीन में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, पीटीए आशीष कुमार सिंह व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम,रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, कार्यपालक सहायक आशुतोष कुमार झा, रवि कुमार, बीएफटी बबलू कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे।
- सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर दें जोर: पीओ कुमारखंड। मनरेगा कार्यालय में सोमवार को पीआरएस पीटीए व जेई की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पीओ अभिषेक आनंद ने किया। पीओ ने पूर्व के योजना में जो काम चल रहे हैं उसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ईकेवाईसी प्रक्रिया की भी समीक्षा की। बैठक में शत प्रतिशत ईकेवाईसी पूरा करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा के साथ जो कार्य मिला है उसे जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। भीबीजी रामजी योजना पूर्ण रूप से चालू हो गया। नए योजनाओं को लेकर विशेष चर्चा की गई। पीओ ने कहा कि सभी पीआरएस सरकारी नियमानुसार मजदूरों का फेस एटेंडेंस को हर हाल में प्राथमिकता देंगे और काम के दौरान सरकारी नियमों का पालन करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने पंचायतों में सरकारी और निजी जमीन में पौधरोपण अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने और ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधे का सही से देखभाल को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर जेई मुकेश कुमार मुकुंद, पीटीए आशीष कुमार सिंह व शैलेश कुमार, लेखापाल मरगूब आलम,रोजगार सेवक फन्नु कुमार , सुभाष कुमार सुमन, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार, अमर कुमार गांगुली, अशोक कुमार रजक, नीरज कुमार, सुनील कुमार, परमानंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता ,जगत पासवान, नितेश कुमार, पवन कुमार, आनंद कुमार राजु, कार्यपालक सहायक आशुतोष कुमार झा, रवि कुमार, बीएफटी बबलू कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य मनरेगा कर्मी मौजूद थे।1
- खबर- सुपौल जिलान्तर्गत त्रिवेणीगंज नगर परिषद 10 साल की अनदेखी से नाराज किसान! थलहा गढ़िया दक्षिण में पैक्स चुनाव में बदलाव का ऐलान.!1
- भीषण गर्मी में छाया में पढ़ने को मजबूर स्कूली बच्चे, लो-वोल्टेज ने बढ़ाई परेशानी रंजीत ठाकुर, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी का असर स्कूली बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ने लगा है। बुधवार को मध्य विद्यालय मानिकपुर में ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां गर्मी से परेशान छात्र-छात्राएं शिक्षण कार्य के दौरान छाया में बैठकर समय बिताते नजर आए। चिलचिलाती धूप और उमस के बीच कक्षा में बैठकर पढ़ाई करना बच्चों के लिए मुश्किल हो रहा है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुणानंद राम ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों को शिक्षण कार्य कराने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में लगे विद्युत पंखे भी पर्याप्त राहत नहीं दे पा रहे हैं। लो-वोल्टेज की समस्या के कारण पंखों से ठंडी हवा के बजाय गर्म हवा निकल रही है, जिससे कक्षाओं में बैठना बच्चों के लिए और अधिक कठिन हो गया है। प्रधानाध्यापक के अनुसार, गर्मी के कारण बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। लंबे समय तक गर्म वातावरण में रहने से छात्र-छात्राओं को असहजता महसूस होती है। ऐसे में विद्यालय प्रबंधन के सामने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य और सुविधा को बनाए रखने की भी चुनौती बनी हुई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में पर्याप्त पंखे, नियमित बिजली आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि गर्मी के इस दौर में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।2
- पासवान टोले में सड़क मार्ग निर्माण कार्य नहीं होने से नरक जैसी जिन्दगी जी रहे हैं लोग आज हम बात कर रहे हैं पंचायत की जहां लोग अब भी नरक जैसी जिंदगी जीने पर मजबूर हैं। तस्वीर है सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 16 जागीर गांव पासवान टोला की जहां सड़क मार्ग विहीन गांव के लोग अब तक सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर टकटकी नजर लगाए हुए हैं मगर वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क मार्ग निर्माण कार्य को लेकर कोई विकल्प नहीं निकल पाया है ऐसे में जब कोई पुरुष या महिला का अचानक तबीयत बिगड़ जाए तो किस हालात से गुजर कर अस्पताल तक जाते होंगे इसका कल्पना करना किसी के बस की बात नहीं है इतना ही नहीं जब झमाझम बारिश हो जाए तो कोई भी व्यक्ति एक दूसरे के घर तक जाने में कितनी परेशानी झेलनी पड़ती होगी ये तो वही लोग जानते होंगे। सड़क विहीन गांव रहने से बच्चे भी विद्यालय नहीं जा पाते हैं। किसी का कहना होता है की अतिक्रमण के वजह से सड़क मार्ग निर्माण कार्य नहीं हो रहा है तो किसी का कहना है की इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन और जिला के वरीय पदाधिकारी को भी अवगत कराया गया है मगर किसी प्रकार का समाधान नहीं हो रहा है। आखिर किसी न किसी प्रकार तो समस्या का हल स्थानीय जनप्रतिनिधि या प्रशासन के द्वारा ही किया जाना चाहिए था ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। देखना होगा की आखिर कब तक यहां के लोगों को नरक जैसी जिंदगी जीना पड़ता है। फ़िलहाल बिहार सरकार द्वारा किया जा रहा गरीब उत्थान योजना केवल सुनने भर को रह गया है। E1
- 🚨 BREAKING NEWS सड़क और स्ट्रीट लाइट मामले में सवाल उठाने वाले व्यक्ति पर केस! ग्राम पंचायत में सड़क एवं स्ट्रीट लाइट से जुड़े सवालों और शिकायतों के बीच कुमोद पासवान और राजेश कुमार साह द्वारा सवाल उठाने वाले व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने की बात सामने आई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर सवाल पूछने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा तेज है।4
- सुरसर नदी में अवैध बालू खनन का भंडाफोड़, दो पंप सेट जब्त; खनन माफिया फरार रंजीत ठाकुर, नरपतगंज। सुरसर नदी में अवैध तरीके से बालू खनन कर रहे खनन माफियाओं के खिलाफ फुलकाहा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गश्ती के दौरान पुलिस ने नदी से अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो पंप सेट जब्त किए। पुलिस की भनक लगते ही मौके पर मौजूद खनन माफिया फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद खनन निरीक्षक केहकशा फिरदौस ने मामले की जांच की। इसके बाद उनके लिखित आवेदन पर फुलकाहा थाना में अज्ञात खनन माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खनन विभाग की ओर से नियमों के तहत 76,625 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सुरसर नदी में अवैध तरीके से बालू खनन किया जा रहा है। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचने पर खनन में लगे लोग दो पंप सेट छोड़कर फरार हो गए। दोनों पंप सेट को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं, खनन निरीक्षक केहकशा फिरदौस ने कहा कि अवैध बालू और मिट्टी खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई मामलों में केस दर्ज किए जा रहे हैं और जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके बावजूद अवैध खनन करने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्य खनन माफियाओं को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कानून की पकड़ से कोई बच नहीं सकेगा। पुलिस और खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि जांच के दौरान अवैध खनन के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय पाए जाते हैं और उनके खिलाफ विभाग कितनी कड़ी कार्रवाई करता है।1
- शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में लगी आग, नकदी-जेवरात समेत लाखों की संपत्ति राख पिपरा (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के मकरे गांव स्थित वार्ड नंबर-3 में सोमवार की रात शॉर्ट सर्किट से पांच घरों में लगी आग, नकदी-जेवरात समेत लाखों की संपत्ति राख पिपरा (सुपौल): पिपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पिपरा पंचायत के मकरे गांव स्थित वार्ड नंबर-3 में सोमवार की रात गजानंद कामत, राजनंदन कामत के घर में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए। आग लगने से घर में रखा नकद, सोना-चांदी के जेवरात, जमीन के कागजात समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना में एक भैंस की भी झुलसने से हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य भैंस को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 9:45 बजे एक घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की भयावहता देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिवार के अनुसार, घर बनाने के लिए रखा करीब 58 हजार रुपये नकद, लगभग 1.40 लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात तथा जमीन के महत्वपूर्ण कागजात आग में जलकर राख हो गए। इसके अलावा घर में रखा अन्य सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी, लेकिन दमकल के पहुंचने में देरी होने के कारण ग्रामीणों ने स्वयं प्रयास कर आग बुझा दी। घटना की सूचना पिपरा थाना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।3