Shuru
Apke Nagar Ki App…
आकाशवाणी🙏, 17-8-2026 ई0, " नागपंचमी "! ❤हर्ष और उल्लास का पर्व है, "नागपंचमी",, !! नाग पंचमी के पावन अवसर पर आप सभी लोगों का चंदन वन्दन हार्दिक अभिनंदन!! सावन आया झूम के जैसे कजरी गीत चारो ओर धूम मचा रहा है🙏। भगवान् शिव जी का भक्ति संगीत🎤🎼🎹🎶 सोने पर सुहागा का काम कर रहा है।
Kamalakant tiwari
आकाशवाणी🙏, 17-8-2026 ई0, " नागपंचमी "! ❤हर्ष और उल्लास का पर्व है, "नागपंचमी",, !! नाग पंचमी के पावन अवसर पर आप सभी लोगों का चंदन वन्दन हार्दिक अभिनंदन!! सावन आया झूम के जैसे कजरी गीत चारो ओर धूम मचा रहा है🙏। भगवान् शिव जी का भक्ति संगीत🎤🎼🎹🎶 सोने पर सुहागा का काम कर रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कुबेरनाथ मंदिर पर नाग पंचमी व तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी भक्तो की भीड़ भक्तिमय वातावरण बना हुआ था पूरा मंदिर परिसर मेंहदावल, संतकबीरनगर मेंहदावल नगर पंचायत के टड़वरिया में स्थित कुबेर नाथ शिव मंदिर पर सावन के तीसरे सोमवार व नाग पंचमी के अवसर पर सुबह से ही भारी भीड़ जलाभिषेक करने के लिए पहुच रही थी। अल सुबह ही भगवान शिव को जल चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। भक्त पूरे विधि विधान से भगवान को जल, पुष्प, दूध, बेलपत्र, फल पूरे श्रद्धा से भगवान शिव को अर्पित कर रहे थे। साथ ही मंदिर परिसर भगवान भोलेनाथ के जयकारे से गूंज रहा था।2
- आकाशवाणी🙏, 17-8-2026 ई०, "ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में सफेद भ्रष्टाचार" ⁉️✍️ उत्तर प्रदेश के किसी भी ब्लॉक के, ग्राम पंचायत के अंदर होने वाले विकास कार्यों की व्यवस्थित ढंग से, सही तरीके से, ईमानदार ऑफिसर जांच करें! तो:- ग्राम पंचायत में शौचालय , आवास योजना, मनरेगा , नाली सफाई, स्वच्छता अभियान, दवा छिड़काव ,गर्मी के दिनों में टैंकर से पानी की सप्लाई, नमामि गंगे के अंतर्गत हर घर जल के नल कनेक्शन के द्वारा जल की सप्लाई तथा अन्य विकास कार्यों की जांच किया जाए तो :- ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी, (सचिन) , B D O, इंजीनियर पटवारी , ग्राम सेवक, जूनियर इंजीनियर , ग्राम प्रधान, मनरेगा अधिकारी , पटवारी तथा अन्य विकास कार्य से जुड़े अधिकारी 90% लोग जेल के अंदर होंगे⁉️ 90% अधिकारी भ्रष्टाचार में नियुक्त पाए जाएंगे ⁉️ ‼️ इसे कहते हैं चोर चोर मौसेरे भाई ‼️ आज तक किसी भी ब्लॉक के अंदर, किसी भी भूतपूर्व ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के बारे में शिकायत नहीं दर्ज कराई गयी है❗ क्योंकि, सब एक ही पानी के धुले हुए हैं। " कितने लोग सहमत हैं, कम्बैट बाक्स में अपनी राय दीजिए। " ➡️ आपकी राय , पारदर्शिता लाने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी आपके कमेंट पर होने वाली प्रतिक्रिया के बारे में , आप देख सकते हैं। ।1
- संतकबीरनगर- पत्रकार के सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं होगी। जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने दी चेतावनी। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने रविवार को खलीलाबाद के एक निजी होटल में बैठक कर हुंकार भरी। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव 'बाबुल', कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अमित अग्रहरि और महामंत्री मिथलेश धुरिया के नेतृत्व में हुई इस बैठक में पत्रकारों ने एकजुट होकर कहा कि अब पत्रकारिता पर हो रहे दबाव और दुर्व्यवहार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। बैठक में कांटे क्षेत्र में एक पत्रकार साथी के साथ ग्राम प्रधान द्वारा कथित अभद्रता, कांटे पुलिस चौकी और कोतवाली खलीलाबाद में हुए कथित दुर्व्यवहार का मामला प्रमुखता से उठा। पत्रकारों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष शक्ति श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि पत्रकारिता के मान-सम्मान को बचाने की लड़ाई है। हम टकराव नहीं चाहते, लेकिन अगर किसी ने पत्रकार की कलम को डराने की कोशिश की तो हम लोकतांत्रिक तरीके से इतनी मजबूती से आवाज उठाएंगे कि उसकी गूंज शासन-प्रशासन तक पहुंचेगी। कार्यकारिणी जिलाध्यक्ष अमित अग्रहरि ने कहा कि एक पत्रकार पर हमला पूरे चौथे स्तंभ पर हमला है। महामंत्री मिथलेश धुरिया ने कहा कि संगठन अब जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा। पत्रकारों की हर समस्या को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और जरूरत पड़ी तो संवैधानिक आंदोलन भी किया जाएगा। बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक और आवश्यकता पड़ने पर जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। प्रतिनिधिमंडल कांटे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगा। संगठन के विस्तार को लेकर नई जिम्मेदारियां भी तय की गईं। शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को संयोजक, सदरे आलम खान और जितेंद्र पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रितेश उपाध्याय, विजय गुप्ता, हरिओम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। विजय मिश्रा संगठन सचिव, केदारनाथ दुबे संयुक्त सचिव, कल्याण भट्ट प्रवक्ता, विपिन राय कोषाध्यक्ष और राजेश्वर मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए। तहसील स्तर पर सुनील श्रीवास्तव को मेहदावल अध्यक्ष और मोहन राजभर को खलीलाबाद अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार जी.एल. वेदांती और गुलाम अली के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। संगठन ने उनके परिवारों को आर्थिक सहयोग देने का भी निर्णय लिया। अंत में सभी पत्रकारों ने संकल्प लिया कि पत्रकारों की एकता ही उनकी ताकत है। अब कोई भी पत्रकार अकेला नहीं है, उसके पीछे पूरा संगठन खड़ा है।1
- नाग पंचमी की संध्या पर गौरी शंकर मंदिर में हुआ भव्य श्रृंगार, विधि-विधान से हुई आरती कैंपियरगंज। नाग पंचमी पर्व के अवसर पर सोमवार की संध्या कैंपियरगंज क्षेत्र के भैंसला गांव स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर को फूलों और आकर्षक सजावट से सजाया गया। श्रृंगार के बाद भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और संध्या आरती संपन्न हुई। संध्या आरती के समय मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आरती के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव को जल, पुष्प और बेलपत्र अर्पित किए। नाग पंचमी के पर्व को लेकर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहा। शाम की आरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पर्व को लेकर पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।1
- प्रधान लाल बहादुर यादव ने बच्चों को बांटी कॉपी-पेंसिल, पढ़ाई के लिए किया प्रेरित नाथनगर। विकासखंड नाथनगर की ग्राम पंचायत गौरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने बच्चों को कॉपी-पेंसिल वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। शैक्षिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्राम प्रधान लाल बहादुर यादव ने कहा कि बच्चों की शिक्षा समाज और देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के लोग, अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।3
- सावन के तृतीय सोमवार पर कोपिया शिव मंदिर व कुबेरनाथ मंदिर पहुंचे एसपी --------- सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश संतकबीरनगर, 17 अगस्त। सावन मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने थाना बखिरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कोपिया शिव मंदिर तथा कुबेरनाथ मंदिर, मेहदावल पहुंचकर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। पूजन-अर्चन के बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों मंदिर परिसरों एवं आसपास की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट सहित श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।एसपी ने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता और पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।सावन मास को देखते हुए संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जिले के प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ ही यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।1
- *सावन मास के तृतीय सोमवार पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने कोपिया शिव मंदिर व कुबेरनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना सावन मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आज दिनांक 17.08.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा थाना बखिरा क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध कोपिया शिव मंदिर व कुबेर नाथ मंदिर मेहदावल पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई। पूजन-अर्चन के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरे, कंट्रोल प्वाइंट, ड्यूटी प्वाइंट तथा श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए, जिससे मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन की सुविधा प्राप्त हो सके। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा सावन मास के दृष्टिगत जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।4
- आकाशवाणी🙏, 17-8-2026 ई0, " नागपंचमी "! ❤हर्ष और उल्लास का पर्व है, "नागपंचमी",, !! नाग पंचमी के पावन अवसर पर आप सभी लोगों का चंदन वन्दन हार्दिक अभिनंदन!! सावन आया झूम के जैसे कजरी गीत चारो ओर धूम मचा रहा है🙏। भगवान् शिव जी का भक्ति संगीत🎤🎼🎹🎶 सोने पर सुहागा का काम कर रहा है।1