Shuru
Apke Nagar Ki App…
छह दिनों तक हाथियों की हुई खास देखभाल, स्वास्थ्य, आहार और विश्राम का रखा गया ख्याल, कान्हा टाइगर रिजर्व में पुनर्यौवन शिविर का हुआ समापन, हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण का बढ़ा अभियान।
Neelesh THAKUR
छह दिनों तक हाथियों की हुई खास देखभाल, स्वास्थ्य, आहार और विश्राम का रखा गया ख्याल, कान्हा टाइगर रिजर्व में पुनर्यौवन शिविर का हुआ समापन, हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण का बढ़ा अभियान।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।2
- भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?1
- पर्यूषण पर्व पर आकर्षक रोशनी से सजा श्री शांतिनाथ जिनालय गोटेगांव। नगर के श्री शांतिनाथ जिनालय में जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर जिनालय को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है, जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही है। पर्यूषण पर्व पर आकर्षक रोशनी से सजा श्री शांतिनाथ जिनालय गोटेगांव। नगर के श्री शांतिनाथ जिनालय में जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर जिनालय को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है, जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही है। पर्यूषण पर्व के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन जिनालय पहुंचकर भगवान श्री शांतिनाथ की पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में विशेष सजावट के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। पर्व के दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।1
- महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर1
- ⚠️ गोटेगांव–नरसिंहपुर मार्ग पर सड़क पर झूलती डालियां, हादसे का खतरा गोटेगांव–नरसिंहपुर मार्ग पर पेड़ों की डालियां सड़क के बीच तक झूल रही हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रशासन से सवाल है—इन झूलती डालियों की कटाई और मार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? हादसा होने का इंतजार क्यों?3
- मंडला - युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार1
- जबलपुर: अंतर्राज्यीय नकबजन पप्पू मल्लाह गिरफ्तार, 10 लाख के जेवर बरामद जबलपुर: थाना तिलवारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह के कुख्यात सरगना प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह और सुनार जय प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए हुए सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 10 लाख रुपये के जप्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी नकबजनी की घटना में हुई है, जिसका मुकदमा थाना तिलवारा में दर्ज किया गया था। घटना दिनांक 20-3-26 को अरनव विहार तिलवारा में हुई थी, जहां राहुल मिश्रा के घर से जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पूर्व में पकड़े गए अन्य आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम ने भोपाल में दबिश देकर पप्पू मल्लाह को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के जेवरों के संबंध में पूछताछ की गई, जिनमें से कुछ जेवर प्रकाश ज्वेलर्स संचालक जय प्रकाश सोनी को बेचे गए थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।3
- पर्यूषण पर्व पर आकर्षक रोशनी से सजा श्री शांतिनाथ जिनालय गोटेगांव। नगर के श्री शांतिनाथ जिनालय में जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर जिनालय को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है, जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही है। पर्यूषण पर्व पर आकर्षक रोशनी से सजा श्री शांतिनाथ जिनालय गोटेगांव। नगर के श्री शांतिनाथ जिनालय में जैन समाज द्वारा पर्यूषण पर्व श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। पर्व के अवसर पर जिनालय को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं सजावट से सजाया गया है, जिससे मंदिर परिसर की सुंदरता देखते ही बन रही है। पर्यूषण पर्व के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन जिनालय पहुंचकर भगवान श्री शांतिनाथ की पूजा-अर्चना, अभिषेक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में विशेष सजावट के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। पर्व के दौरान जैन समाज के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है।1