logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।

5 hrs ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
bc96f865-8c9b-45d9-87ce-1524ccfc76ad

जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।
    2
    जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार.          /
जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया।
उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जिला जबलपुर में आज बहुत ही जोर-शोर से बारिश हो रही है।
    1
    जिला जबलपुर में आज बहुत ही जोर-शोर से बारिश हो रही है।
    user_Saksham rajpoot
    Saksham rajpoot
    पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • हो.. मोरे संकट के कटैया हनुमान..
    1
    हो.. मोरे संकट के कटैया हनुमान..
    user_Sanjay Vishwakarma
    Sanjay Vishwakarma
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, माता-पिता और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को मिली शील्ड व सम्मान-पत्र सिहोरा। रविवार को ध्वनि पैलेस मैरिज गार्डन, सिहोरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को शील्ड और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. लोकेश पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी कुमांयु ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों की उपस्थिति रही।
    1
    80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, माता-पिता और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को मिली शील्ड व सम्मान-पत्र
सिहोरा। रविवार को ध्वनि पैलेस मैरिज गार्डन, सिहोरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को शील्ड और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. लोकेश पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी कुमांयु ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों की उपस्थिति रही।
    user_मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    मोहम्मद रिजवान मंसूरी
    सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पटेरा में चोर बेखौफ! लगातार वारदातों से पुलिसिंग पर बड़ा सवाल मंदिर से मकान, वार्ड-2 से वार्ड-1 और थाने के 500 मीटर दायरे तक चोरी की कड़ी; अब ज्वेलर्स से लाखों का माल पार दमोह/पटेरा। पटेरा नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर, वाहन और सूने मकानों के बाद अब चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया है। 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी ने नगरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। पीड़ित जितेंद्र साहू के अनुसार, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी, लगभग 125 ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले गए। चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों तक पहुंचने के लिए जबलपुर से डॉग स्क्वाड बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। मंदिर से शुरू हुई चिंता, अब ज्वेलर्स तक पहुंची वारदातें पटेरा में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर वाहन और सूने मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद अब ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी वारदात हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। थाने से करीब 500 मीटर दूर दिनदहाड़े वाहन चोरी 26-27 अगस्त के आसपास थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इनमें से एक वाहन बरामद किया था। थाना क्षेत्र के नजदीक हुई इस घटना ने भी पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े किए थे। सूने मकान में सेंधमारी इसके बाद 31 अगस्त की रात शालिग्राम शुक्ला के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार में निधन होने के कारण शालिग्राम अपने परिजनों के साथ हरदुआ घाट गए हुए थे। इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए। सुबह पड़ोसियों ने मकान खुला देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। जांच में करीब 7 हजार रुपए नकद और एक चांदी का सिक्का गायब मिला। वार्ड-2 के बाद वार्ड-1 में भी चोरी चोरी की घटनाओं का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका। वार्ड नंबर-2 निवासी धनीराम अहिरवार के घर चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद 17 सितंबर की रात वार्ड नंबर-1 में चोरी हुई। इस घटना का खुलासा हो भी नहीं पाया था कि 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय युवाओं द्वारा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर नगर में पुलिस गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस के खुलासे पर नजर लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। ज्वेलर्स चोरी के मामले में CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्धों तक पहुंचना महत्वपूर्ण होगा। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करना भी पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है। मंदिर से लेकर घरों तक, वाहन से लेकर ज्वेलर्स तक पहुंची चोरी की घटनाओं की यह कड़ी पटेरा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब नगरवासियों की नजर पुलिस की जांच, संदिग्धों तक पहुंच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।
    1
    पटेरा में चोर बेखौफ! लगातार वारदातों से पुलिसिंग पर बड़ा सवाल

मंदिर से मकान, वार्ड-2 से वार्ड-1 और थाने के 500 मीटर दायरे तक चोरी की कड़ी; अब ज्वेलर्स से लाखों का माल पार

दमोह/पटेरा। पटेरा नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर, वाहन और सूने मकानों के बाद अब चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया है। 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी ने नगरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है।

पीड़ित जितेंद्र साहू के अनुसार, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी, लगभग 125 ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले गए। चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों तक पहुंचने के लिए जबलपुर से डॉग स्क्वाड बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

मंदिर से शुरू हुई चिंता, अब ज्वेलर्स तक पहुंची वारदातें

पटेरा में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर वाहन और सूने मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद अब ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी वारदात हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

थाने से करीब 500 मीटर दूर दिनदहाड़े वाहन चोरी

26-27 अगस्त के आसपास थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इनमें से एक वाहन बरामद किया था। थाना क्षेत्र के नजदीक हुई इस घटना ने भी पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े किए थे।

सूने मकान में सेंधमारी

इसके बाद 31 अगस्त की रात शालिग्राम शुक्ला के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार में निधन होने के कारण शालिग्राम अपने परिजनों के साथ हरदुआ घाट गए हुए थे। इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए।

सुबह पड़ोसियों ने मकान खुला देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। जांच में करीब 7 हजार रुपए नकद और एक चांदी का सिक्का गायब मिला।

वार्ड-2 के बाद वार्ड-1 में भी चोरी

चोरी की घटनाओं का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका। वार्ड नंबर-2 निवासी धनीराम अहिरवार के घर चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद 17 सितंबर की रात वार्ड नंबर-1 में चोरी हुई।

इस घटना का खुलासा हो भी नहीं पाया था कि 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए।

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय युवाओं द्वारा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर नगर में पुलिस गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अब पुलिस के खुलासे पर नजर

लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। ज्वेलर्स चोरी के मामले में CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्धों तक पहुंचना महत्वपूर्ण होगा। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करना भी पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है।

मंदिर से लेकर घरों तक, वाहन से लेकर ज्वेलर्स तक पहुंची चोरी की घटनाओं की यह कड़ी पटेरा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब नगरवासियों की नजर पुलिस की जांच, संदिग्धों तक पहुंच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नर्मदा नदी के झांसी घाट में श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ की गई मां नर्मदा की आरती गोटेगांव जबलपुर मार्ग पर नर्मदा नदी के झांसी घाट में प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ मां नर्मदा की आरती बड़ी धूमधाम पूर्वक की जा रही है जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म का लाभ उठा रहे हैं ।
    2
    नर्मदा नदी के झांसी घाट में श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ की गई मां नर्मदा की आरती
गोटेगांव जबलपुर मार्ग पर नर्मदा नदी के झांसी घाट में प्रत्येक दिन श्रद्धालुओं के द्वारा भक्ति भाव के साथ मां नर्मदा की आरती बड़ी धूमधाम पूर्वक की जा रही है जिसमें क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर धर्म का लाभ उठा रहे हैं ।
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जबलपुर: अंतर्राज्यीय नकबजन पप्पू मल्लाह गिरफ्तार, 10 लाख के जेवर बरामद जबलपुर: थाना तिलवारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह के कुख्यात सरगना प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह और सुनार जय प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए हुए सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 10 लाख रुपये के जप्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी नकबजनी की घटना में हुई है, जिसका मुकदमा थाना तिलवारा में दर्ज किया गया था। घटना दिनांक 20-3-26 को अरनव विहार तिलवारा में हुई थी, जहां राहुल मिश्रा के घर से जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पूर्व में पकड़े गए अन्य आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम ने भोपाल में दबिश देकर पप्पू मल्लाह को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के जेवरों के संबंध में पूछताछ की गई, जिनमें से कुछ जेवर प्रकाश ज्वेलर्स संचालक जय प्रकाश सोनी को बेचे गए थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
    3
    जबलपुर: अंतर्राज्यीय नकबजन पप्पू मल्लाह गिरफ्तार, 10 लाख के जेवर बरामद
जबलपुर: थाना तिलवारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह के कुख्यात सरगना प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह और सुनार जय प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए हुए सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 10 लाख रुपये के जप्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी नकबजनी की घटना में हुई है, जिसका मुकदमा थाना तिलवारा में दर्ज किया गया था।
घटना दिनांक 20-3-26 को अरनव विहार तिलवारा में हुई थी, जहां राहुल मिश्रा के घर से जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पूर्व में पकड़े गए अन्य आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम ने भोपाल में दबिश देकर पप्पू मल्लाह को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के जेवरों के संबंध में पूछताछ की गई, जिनमें से कुछ जेवर प्रकाश ज्वेलर्स संचालक जय प्रकाश सोनी को बेचे गए थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में दर्दनाक वारदात | पिता पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप | आरोपी द्वारका पटेल ने बताई घटना के पीछे की पूरी कहानी
    1
    🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में दर्दनाक वारदात | पिता पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप | आरोपी द्वारका पटेल ने बताई घटना के पीछे की पूरी कहानी
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.