80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, माता-पिता और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को मिली शील्ड व सम्मान-पत्र सिहोरा। रविवार को ध्वनि पैलेस मैरिज गार्डन, सिहोरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को शील्ड और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. लोकेश पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी कुमांयु ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों की उपस्थिति रही।
80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, माता-पिता और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को मिली शील्ड व सम्मान-पत्र सिहोरा। रविवार को ध्वनि पैलेस मैरिज गार्डन, सिहोरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को शील्ड और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. लोकेश पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी कुमांयु ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों की उपस्थिति रही।
- 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, माता-पिता और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को मिली शील्ड व सम्मान-पत्र सिहोरा। रविवार को ध्वनि पैलेस मैरिज गार्डन, सिहोरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को शील्ड और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. लोकेश पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी कुमांयु ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों की उपस्थिति रही।1
- जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।2
- जिला जबलपुर में आज बहुत ही जोर-शोर से बारिश हो रही है।1
- हो.. मोरे संकट के कटैया हनुमान..1
- 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 //6267641443// 👈 ग्रोवर रविवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। नागपुर के मैक्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान शनिवार, 19 सितंबर को उनका निधन हो गया था। निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पार्थिव देह शनिवार को ही कटनी लाई गई।सिटी गाइड खोजें रविवार को नदीपार स्थित मुक्तिधाम में अत्यंत गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके सुपुत्र रंजन बाबू ग्रोवर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार में उनके पोते रुद्राक्ष ग्रोवर सहित पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक सुनील मिश्रा, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, युवा भाजपा नेता एवं समाजसेवी यश पाठक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, उद्योगपति, समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे। मदन लाल ग्रोवर के निधन से सामाजिक एवं औद्योगिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। अंतिम यात्रा और अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने उनके प्रति शहरवासियों के सम्मान और आत्मीय जुड़ाव को भी व्यक्त किया। 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥👈💐🙏🙏💐4
- राधाष्टमी पर उमरियापान में गूंजा भक्ति का रंग, सर्व यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा उमरियापान। राधाष्टमी के पावन अवसर पर उमरियापान में सर्व यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ थिरकते नजर आए। शोभायात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इसके बाद शोभायात्रा ग्वाल बाबा धाम पहुंची, जहां विधि-विधान से आरती की गई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही राधाष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- *बड़वारा पुलिस की जुआ फड़ पर दबिश* *ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते 06 जुआरी गिरफ्तार, तीन दोपहिया वाहनों सहित करीब 02 लाख रुपये का मशरुका जप्त* पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा द्वारा जिले में जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जुआरियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बड़वारा पुलिस द्वारा जुआ फड़ों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 19.09.2026 को बड़वारा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम वाह-पौड़ी के जंगल में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा ग्राम वाह-पौड़ी के जंगल में पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते हुए 06 व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम निम्नानुसार बताए - 1.रामबिलास पिता मिश्रीलाल निषाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी, थाना एनकेजे। 2.विशाल पिता स्व. मिश्रीलाल निषाद, उम्र 23 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी, थाना एनकेजे। 3.विकास बंशल पिता राजू वंशकार, उम्र 21 वर्ष, निवासी झर्रा टिकुरिया, थाना रंगनाथ नगर। 4.प्रिंस उर्फ पलक पिता पप्पू वंशकार, उम्र 32 वर्ष, निवासी विवेकानंद चौक, लखेरा, थाना रंगनाथ नगर। 5.रुस्तम पिता सलीम खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी तिलक कॉलेज, प्रेमनगर, कटनी। 6.दीपक सोनी पिता तुलसीराम सोनी, उम्र 27 वर्ष, निवासी विजयराघवगढ़, थाना विजयराघवगढ़, जिला कटनी। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने तथा जुआ फड़ से एक मोटरसाइकिल एवं दो स्कूटी सहित कुल करीब 02 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया गया। मामले में सभी 06 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। *विशेष भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक बृजलाल प्रजापति एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की विशेष भूमिका रही।1
- जबलपुर: अंतर्राज्यीय नकबजन पप्पू मल्लाह गिरफ्तार, 10 लाख के जेवर बरामद जबलपुर: थाना तिलवारा पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह के कुख्यात सरगना प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह और सुनार जय प्रकाश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए हुए सोने-चांदी के जेवरात कीमती लगभग 10 लाख रुपये के जप्त किए गए हैं। यह गिरफ्तारी नकबजनी की घटना में हुई है, जिसका मुकदमा थाना तिलवारा में दर्ज किया गया था। घटना दिनांक 20-3-26 को अरनव विहार तिलवारा में हुई थी, जहां राहुल मिश्रा के घर से जेवर चोरी हुए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पूर्व में पकड़े गए अन्य आरोपियों से पूछताछ कर इस गिरोह का खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम ने भोपाल में दबिश देकर पप्पू मल्लाह को गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी के जेवरों के संबंध में पूछताछ की गई, जिनमें से कुछ जेवर प्रकाश ज्वेलर्स संचालक जय प्रकाश सोनी को बेचे गए थे। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।3