Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला - युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
Govardhan kushwaha
मंडला - युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- #JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।3
- भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?1
- सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित सेवा संकल्प अभियान में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र और पुरस्कार देकर किया सम्मानित गोटेगांव। नगर पालिका इंदिरा उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला, गोटेगांव में 21 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत राष्ट्र’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता तथा प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विचारों को चित्रों एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा पंकज चोकसे, नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी दीपक सोनी, जिला मीडिया सह-संयोजक अभिषेक सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्येंद्र सलवार, उपयंत्री देव कुमार गुप्ता एवं योगेश कहार सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लगभग 25 छात्राओं के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा तैयार किए गए आकर्षक चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी छात्राओं को भी प्रमाण-पत्र एवं सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने छात्राओं की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, सेवा भावना, सामाजिक चेतना और सृजनात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छात्राओं को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ऋतु जैन, विनीता पटेल, शीतल पाठक, सरिता दुबे, मनकुंवर पटेल, साक्षी साहू, मालती साहू, श्रीनिवास अग्रवाल, अनुपमा तिवारी सहित विद्यालयीन स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। समापन अवसर पर प्राचार्य श्रीमती ऋतु जैन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर1
- ⚠️ गोटेगांव–नरसिंहपुर मार्ग पर सड़क पर झूलती डालियां, हादसे का खतरा गोटेगांव–नरसिंहपुर मार्ग पर पेड़ों की डालियां सड़क के बीच तक झूल रही हैं। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। प्रशासन से सवाल है—इन झूलती डालियों की कटाई और मार्ग की देखरेख की जिम्मेदारी आखिर किसकी है? हादसा होने का इंतजार क्यों?3
- मंडला - युवक की हत्या एवं युवती पर जानलेवा हमले के गंभीर मामले का नैनपुर पुलिस ने किया खुलासा, 03 आरोपी गिरफ्तार1
- जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।2
- त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।1