#JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।
#JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी
कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28),
निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।
- #JABAlPUR लम्हेटा बाईपास पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी, 4 किलो नशा जब्त जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लम्हेटा बाईपास के पास से दो कथित अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवकों को दबोचा। तलाशी में उनके कब्जे से 4 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गांजे की खेप लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे थे और इसे ओडिशा से लाकर स्थानीय क्षेत्र में खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिनेश गोंड ठाकुर (28), निवासी क्रेशर बस्ती तिलवारा और हिमांशु कश्यप (21), मूल निवासी सोनीपत हरियाणा, हाल निवासी क्रेशर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अपराध क्रमांक 366/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुई।3
- जिला जबलपुर में आज बहुत ही जोर-शोर से बारिश हो रही है।1
- हो.. मोरे संकट के कटैया हनुमान..1
- 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कुर्मी क्षत्रिय महासभा के सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं, माता-पिता और शासकीय सेवाओं में चयनित युवाओं को मिली शील्ड व सम्मान-पत्र सिहोरा। रविवार को ध्वनि पैलेस मैरिज गार्डन, सिहोरा में अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जिला इकाई जबलपुर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा उनके माता-पिता को शील्ड और सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही शासकीय सेवाओं में चयनित छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री कमलेश्वर पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. रश्मि सिंह एवं डॉ. लोकेश पटेल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरधारी कुमांयु ने की। कार्यक्रम के संयोजक जिला पंचायत उपाध्यक्ष विवेक पटेल रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य प्रदीप पटेल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और समाज व देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभाओं को सम्मानित करने के इस आयोजन में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं स्वजातीय बंधुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों और समाजजनों की उपस्थिति रही।1
- पटेरा में चोर बेखौफ! लगातार वारदातों से पुलिसिंग पर बड़ा सवाल मंदिर से मकान, वार्ड-2 से वार्ड-1 और थाने के 500 मीटर दायरे तक चोरी की कड़ी; अब ज्वेलर्स से लाखों का माल पार दमोह/पटेरा। पटेरा नगर में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंदिर, वाहन और सूने मकानों के बाद अब चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाया है। 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी ने नगरवासियों की चिंता और बढ़ा दी है। पीड़ित जितेंद्र साहू के अनुसार, चोर दुकान से करीब 10 से 12 किलो चांदी, लगभग 125 ग्राम सोना और 80 हजार रुपए नकद ले गए। चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों तक पहुंचने के लिए जबलपुर से डॉग स्क्वाड बुलाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। मंदिर से शुरू हुई चिंता, अब ज्वेलर्स तक पहुंची वारदातें पटेरा में हाल के दिनों में चोरी की कई घटनाएं सामने आई हैं। पहले मंदिर में चोरी, फिर वाहन और सूने मकानों को निशाना बनाए जाने के बाद अब ज्वेलर्स की दुकान में बड़ी वारदात हुई है। लगातार हो रही घटनाओं से नगर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। थाने से करीब 500 मीटर दूर दिनदहाड़े वाहन चोरी 26-27 अगस्त के आसपास थाना से करीब 500 मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े दो वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी। पुलिस ने इनमें से एक वाहन बरामद किया था। थाना क्षेत्र के नजदीक हुई इस घटना ने भी पुलिस गश्त को लेकर सवाल खड़े किए थे। सूने मकान में सेंधमारी इसके बाद 31 अगस्त की रात शालिग्राम शुक्ला के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया। परिवार में निधन होने के कारण शालिग्राम अपने परिजनों के साथ हरदुआ घाट गए हुए थे। इसी दौरान चोर मुख्य दरवाजे और अंदर के कमरों के ताले तोड़कर घर में दाखिल हुए। सुबह पड़ोसियों ने मकान खुला देखा, जिसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई। जांच में करीब 7 हजार रुपए नकद और एक चांदी का सिक्का गायब मिला। वार्ड-2 के बाद वार्ड-1 में भी चोरी चोरी की घटनाओं का सिलसिला इसके बाद भी नहीं रुका। वार्ड नंबर-2 निवासी धनीराम अहिरवार के घर चोरी की घटना सामने आई। इसके बाद 17 सितंबर की रात वार्ड नंबर-1 में चोरी हुई। इस घटना का खुलासा हो भी नहीं पाया था कि 19 सितंबर की रात लक्षन सेठ ज्वेलर्स को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच नगरवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। स्थानीय युवाओं द्वारा थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन देकर नगर में पुलिस गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब पुलिस के खुलासे पर नजर लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। ज्वेलर्स चोरी के मामले में CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्धों तक पहुंचना महत्वपूर्ण होगा। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करना भी पुलिस के लिए अहम माना जा रहा है। मंदिर से लेकर घरों तक, वाहन से लेकर ज्वेलर्स तक पहुंची चोरी की घटनाओं की यह कड़ी पटेरा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। अब नगरवासियों की नजर पुलिस की जांच, संदिग्धों तक पहुंच और आरोपियों की गिरफ्तारी पर टिकी है।1
- गोटेगांव–परमहंसी मार्ग पर डिवाइडर निर्माण शुरू, अच्छी सड़क खोदे जाने पर लोगों ने उठाए सवाल गोटेगांव। गोटेगांव से परमहंसी जाने वाले मुख्य मार्ग पर रेलवे ब्रिज के पास डिवाइडर निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। डिवाइडर बनाने के लिए सड़क के बीचों-बीच खुदाई की जा रही है और मौके पर निर्माण सामग्री भी डाली गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डिवाइडर बनने से यातायात व्यवस्था बेहतर होने और वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित करने में मदद मिल सकती है, लेकिन जिस सड़क पर निर्माण कार्य हो रहा है, वह पहले से अच्छी स्थिति में थी। ऐसे में लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि सड़क की खुदाई और निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था किस तरह सुचारु रखी जाएगी। राहगीरों ने मांग की है कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क पर पड़े मलबे को व्यवस्थित किया जाए, पर्याप्त सुरक्षा संकेत लगाए जाएं और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण के कारण किसी प्रकार की परेशानी या दुर्घटना की स्थिति न बने। स्थानीय लोगों के अनुसार, विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन निर्माण के दौरान जनता की सुविधा और सड़क की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए3
- जबलपुर: उमेश पटेल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार. / जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना ग्वारीघाट की टीम ने उमेश पटेल को 290 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि 20 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर उमेश पटेल के घर के आंगन में दबिश दी गई, जहां आरोपी दो बोरी शराब के साथ पकड़ा गया। उमेश पटेल पिता स्व. रामकिशन पटेल, उम्र 63 वर्ष, पुरानी बस्ती झल्ला पटेल निवासी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी पर पहले से अवैध शराब और सट्टा के 45 मामले दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक दीपक उइके, आरक्षक संजय और गोपेश की भूमिका सराहनीय रही।2
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | दमोह के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में दर्दनाक वारदात | पिता पर पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप | आरोपी द्वारका पटेल ने बताई घटना के पीछे की पूरी कहानी1