logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।

2 hrs ago
user_Devendra thakur
Devendra thakur
Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।
    1
    महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
    1
    Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए। किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।
    1
    किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV
सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए।
किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई।
सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
    1
    *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को  शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर  मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!
    1
    14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल
🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल
🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित ➖ 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ➖ #सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
    1
    मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित
➖
104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण
➖
#सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को  शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।
    user_Ramkumar Prajapati
    Ramkumar Prajapati
    Classified ads newspaper publisher कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • कुमार कावरे को न्यायालय ने भेजा जेल, चांवल घोटाले में आरोपी है कुमार कावरे वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल हेराफेरी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसआईटी ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार उर्फ कुमार कावरे को रविवार को भोपाल से गिरफ्तार कर सोमवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया। जहॉ न्यायिक न्यायाधीश प्रथम श्रेणी दिव्या सिंह ने कुमार कावरे की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। कुमार कावरे की न्यायालय में पेशी के दौरान वारासिवनी न्यायालय परिसर के आसपास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले की जॉच के दौरान एसआईटी को कुमार कावरे की टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस इंडस्ट्रीज की संलिप्तता भी मिली थी। जिस पर उनके पार्टनरों विनोद शर्मा, भतीजे अविनाश कावरे और उनके मुंशी को पुलिस ने पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 28 ट्रकों की जप्ती की गई है। जिसमें से 8 व्यक्ति जमानत पर बाहर है और 12 लोग जेल में है। इस पूरे मामले की शुरुआत 3 जून की रात वारासिवनी की संचेती राइस मिल से हुई थी। एक शिकायत के बाद जांच के दौरान मिल परिसर में एक ट्रक मिला था, जिसमें 242 क्विंटल 55 किलो सरकारी चांवल लदा हुआ था। रिकॉर्ड के मुताबिक यह चांवल एफसीआई के नवेगांव गोदाम से छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एथेनॉल प्लांट पहुंचना था, लेकिन ट्रक संचेती राइस मिल परिसर में मिला। इसके बाद 5 जून को वारासिवनी थाने में संचेती राईस मिल के संचालक सौरभ संचेती, उनके पिता गंभीर संचेती और एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एस पी बालाघाट द्वारा गठित एसआईटी की जांच आगे बढ़ी, तो वारासिवनी, बालाघाट, सिवनी व गोंदिया के कई राईस मिल व्यापारी, ट्रांसपोर्ट मालिक से सरकारी चांवल की कथित हेराफेरी के तार जुड़े होने की बात सामने आई। संचेती राइस मिल से सीसीटीवी और करीब 2 हजार खाली चांवल की बोरियां भी जब्त की गई थीं। वहीं संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती और उनके पिता गंभीर संचेती की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है और दोनों की तलाश जारी बताई गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 19 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय में करीब 2 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब कुमार कावरे की गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल चांवल हेराफेरी के इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच आगे जारी है।
    1
    कुमार कावरे को न्यायालय ने भेजा जेल, चांवल घोटाले में आरोपी है कुमार कावरे 
वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल हेराफेरी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसआईटी ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार उर्फ  कुमार कावरे को रविवार को भोपाल से गिरफ्तार कर सोमवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया। जहॉ न्यायिक न्यायाधीश प्रथम श्रेणी दिव्या सिंह ने कुमार कावरे की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। कुमार कावरे की न्यायालय में पेशी के दौरान वारासिवनी न्यायालय परिसर के आसपास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले की जॉच के दौरान एसआईटी को कुमार कावरे की टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस इंडस्ट्रीज की संलिप्तता भी मिली थी। जिस पर उनके पार्टनरों विनोद शर्मा, भतीजे अविनाश कावरे और उनके मुंशी को पुलिस ने पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 28 ट्रकों की जप्ती की गई है। जिसमें से 8 व्यक्ति जमानत पर बाहर है और 12 लोग जेल में है। इस पूरे मामले की शुरुआत 3 जून की रात वारासिवनी की संचेती राइस मिल से हुई थी। एक शिकायत के बाद जांच के दौरान मिल परिसर में एक ट्रक मिला था, जिसमें 242 क्विंटल 55 किलो सरकारी चांवल लदा हुआ था। रिकॉर्ड के मुताबिक यह चांवल एफसीआई के नवेगांव गोदाम से छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एथेनॉल प्लांट पहुंचना था, लेकिन ट्रक संचेती राइस मिल परिसर में मिला। इसके बाद 5 जून को वारासिवनी थाने में संचेती राईस मिल के संचालक सौरभ संचेती, उनके पिता गंभीर संचेती और एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एस पी बालाघाट द्वारा गठित एसआईटी की जांच आगे बढ़ी, तो वारासिवनी, बालाघाट, सिवनी व गोंदिया के कई राईस मिल व्यापारी, ट्रांसपोर्ट मालिक से सरकारी चांवल की कथित हेराफेरी के तार जुड़े होने की बात सामने आई। संचेती राइस मिल से सीसीटीवी और करीब 2 हजार खाली चांवल की बोरियां भी जब्त की गई थीं। वहीं संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती और उनके पिता गंभीर संचेती की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है और दोनों की तलाश जारी बताई गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 19 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय में करीब 2 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब कुमार कावरे की गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल चांवल हेराफेरी के इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच आगे जारी है।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    वारासिवनी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 min ago
  • त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।
    1
    त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश
सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.