कुमार कावरे को न्यायालय ने भेजा जेल, चांवल घोटाले में आरोपी है कुमार कावरे वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल हेराफेरी मामले में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एसआईटी ने मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई राजकुमार उर्फ कुमार कावरे को रविवार को भोपाल से गिरफ्तार कर सोमवार को वारासिवनी न्यायालय में पेश किया। जहॉ न्यायिक न्यायाधीश प्रथम श्रेणी दिव्या सिंह ने कुमार कावरे की जमानत याचिका खारिज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है। कुमार कावरे की न्यायालय में पेशी के दौरान वारासिवनी न्यायालय परिसर के आसपास भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा भी देखने को मिला। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले की जॉच के दौरान एसआईटी को कुमार कावरे की टेकाड़ी स्थित हर्ष राइस इंडस्ट्रीज की संलिप्तता भी मिली थी। जिस पर उनके पार्टनरों विनोद शर्मा, भतीजे अविनाश कावरे और उनके मुंशी को पुलिस ने पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। इस मामले में अब तक पुलिस द्वारा 20 व्यक्तियों की गिरफ्तारी और 28 ट्रकों की जप्ती की गई है। जिसमें से 8 व्यक्ति जमानत पर बाहर है और 12 लोग जेल में है। इस पूरे मामले की शुरुआत 3 जून की रात वारासिवनी की संचेती राइस मिल से हुई थी। एक शिकायत के बाद जांच के दौरान मिल परिसर में एक ट्रक मिला था, जिसमें 242 क्विंटल 55 किलो सरकारी चांवल लदा हुआ था। रिकॉर्ड के मुताबिक यह चांवल एफसीआई के नवेगांव गोदाम से छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एथेनॉल प्लांट पहुंचना था, लेकिन ट्रक संचेती राइस मिल परिसर में मिला। इसके बाद 5 जून को वारासिवनी थाने में संचेती राईस मिल के संचालक सौरभ संचेती, उनके पिता गंभीर संचेती और एथेनॉल प्लांट के प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एस पी बालाघाट द्वारा गठित एसआईटी की जांच आगे बढ़ी, तो वारासिवनी, बालाघाट, सिवनी व गोंदिया के कई राईस मिल व्यापारी, ट्रांसपोर्ट मालिक से सरकारी चांवल की कथित हेराफेरी के तार जुड़े होने की बात सामने आई। संचेती राइस मिल से सीसीटीवी और करीब 2 हजार खाली चांवल की बोरियां भी जब्त की गई थीं। वहीं संचेती राइस मिल के संचालक सौरभ संचेती और उनके पिता गंभीर संचेती की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है और दोनों की तलाश जारी बताई गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा 19 सितंबर को वारासिवनी न्यायालय में करीब 2 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। अब कुमार कावरे की गिरफ्तारी के साथ मामले में कुल 20 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। फिलहाल चांवल हेराफेरी के इस पूरे मामले में एसआईटी की जांच आगे जारी है।

- त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती, कलेक्टर ने दिए जांच बढ़ाने के निर्देश सिवनी। कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावट के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजारों में लगातार निगरानी रखने, जांच व नमूना संग्रहण बढ़ाने और अमानक या मिलावटी खाद्य सामग्री मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच अभियान चलाने तथा लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने को कहा गया।1
- Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर1
- किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए। किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।1
- छह दिनों तक हाथियों की हुई खास देखभाल, स्वास्थ्य, आहार और विश्राम का रखा गया ख्याल, कान्हा टाइगर रिजर्व में पुनर्यौवन शिविर का हुआ समापन, हाथियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण का बढ़ा अभियान।1
- धनवाही की प्रभा तेकाम ने पेश की मिसाल प्राकृतिक खेती से दोगुनी की आय, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा धनवाही की प्रभा तेकाम ने पेश की मिसाल प्राकृतिक खेती से दोगुनी की आय, बनीं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा 21 सितंबर सोमवार पांच बजे कृषि उपसंचालक अश्वनी झारिया ने बताया कि बीजाडांडी विकासखंड के ग्राम धनवाही की महिला किसान प्रभा तेकाम प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन गई हैं। करीब पांच साल पहले उन्होंने अपनी तीन एकड़ में से दो एकड़ जमीन पर रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग बंद कर प्राकृतिक खेती की शुरुआत की। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के मार्गदर्शन में उन्होंने घर पर ही जीवामृत, बीजामृत और नीमास्त्र बनाना सीखा। फसल विविधीकरण अपनाते हुए धान, गेहूं, कोदो-कुटकी, चना और सब्जियों की खेती की। इस बदलाव से उनकी कृषि लागत में 60 प्रतिशत की भारी कमी आई, जबकि वार्षिक शुद्ध आय 30 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये हो गई। उनके खेतों की मिट्टी की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। आज प्रभा अपनी इस सफलता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर गांव की अन्य महिलाओं को भी प्राकृतिक खेती के गुर सिखा रही हैं। उनका यह सफर सीमित संसाधनों से सफलता गढऩे वाली सच्ची सेवा की कहानी है। 00000000000000000000000000000001
- कान्हा के सुपखार में हाथियों की पूजा-अर्चना के साथ हुआ रिजुविनेशन कैंप का समापन, महावतों को बांटी गई खेल सामग्री कान्हा के सुपखार में हाथियों की पूजा-अर्चना के साथ हुआ रिजुविनेशन कैंप का समापन, महावतों को बांटी गई खेल सामग्री1
- बारिश-तूफान से मक्के की खड़ी फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट ‘मिनी पंजाब’ क्षेत्र में फसलें गिरीं, किसानों ने मुआवजा और बीमा राशि की मांग की सिवनी। 20 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश और तेज तूफान से क्षेत्र में मक्के की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पालारी, खापा बाजार, डोरकरांजी, मैना पिपरिया, कुचिवाड़ा, चंदनवाड़ा, समनापुर, गोंडी और हिनोतिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने शासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।1
- Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण1
- चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1