Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश-तूफान से मक्के की खड़ी फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट ‘मिनी पंजाब’ क्षेत्र में फसलें गिरीं, किसानों ने मुआवजा और बीमा राशि की मांग की सिवनी। 20 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश और तेज तूफान से क्षेत्र में मक्के की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पालारी, खापा बाजार, डोरकरांजी, मैना पिपरिया, कुचिवाड़ा, चंदनवाड़ा, समनापुर, गोंडी और हिनोतिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने शासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
Devendra thakur
बारिश-तूफान से मक्के की खड़ी फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट ‘मिनी पंजाब’ क्षेत्र में फसलें गिरीं, किसानों ने मुआवजा और बीमा राशि की मांग की सिवनी। 20 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश और तेज तूफान से क्षेत्र में मक्के की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पालारी, खापा बाजार, डोरकरांजी, मैना पिपरिया, कुचिवाड़ा, चंदनवाड़ा, समनापुर, गोंडी और हिनोतिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने शासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Seoni News: पुल के लिए आर-पार की लड़ाई, धनई नदी में उतरे सैकड़ों ग्रामीण1
- चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1
- बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।1
- भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे भोपाल से गिरफ्तार, चांवल घोटाले में हुए है गिरफ्तार वारासिवनी। बालाघाट जिले के बहुचर्चित चांवल घोटाला मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भाई कुमार कावरे की गिरफ्तारी की चर्चा पूरे जिले में सरगर्म है। चर्चाओं के अनुसार पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल के गोविन्दपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना टॉवर के आसपास एक मंत्री के बंगले के पास से गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में पुष्टि नहीं की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने भोपाल में श्री कावरे को गिरफ्तार कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद वहां से लेकर बालाघाट आने के लिए रवाना हो गई हैं। संभवतः कल 21 सितंबर को कुमार कावरे को वारासिवनी न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी की अधिकृत पुष्टि कर सकती हैं। हम आपको बता दे कि चांवल घोटाले में हर्ष राईस इंडस्ट्रीज टेकाड़ी का नाम भी शामिल है। पुलिस ने इस इंडस्ट्रीज के पार्टनर के रूप में शामिल विनोद शर्मा, गोपाल ठाकुर और अविनाश कावरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। हर्ष राईस मिल में पार्टनर के रूप में कुमार कावरे का भी नाम भी शामिल है। लेकिन उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था। जिसको लेकर राजनीतिक हलकों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाये जा रहे थे। विदित हो 3 जून 26 की रात्रि में वारासिवनी की संचेती राईस मिल में छिंदवाड़ा के बोरगांव स्थित एवीजे एग्रो एथेनॉल प्लांट के लिए बालाघाट के एफ सी आई गोदाम से भेजे गये चांवल के एक ट्रक के पकड़े जाने के बाद चांवल की अफरा- तफरी का मामला उजागर हुआ था। इस मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कई नामी-गिरामी लोगों को उसमें आरोपी बनाया गया हैं। इस घोटाले में मिलर्स के साथ ही ट्रांसपोर्टर, एवीजे एग्रो प्लांट के मालिक व मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ कायमी कर अपराध दर्ज किया गया हैं। बालाघाट, गोंदिया, सिवनी जिले के मिलर्सों को आरोपित बनाया गया हैं। जिसमें अधिकांश की गिरफ्तारी हो गई है। लेकिन अब भी जिस वारासिवनी की संचेती राईस मिल से मामला उजागर हुआ था, उस संचेती राईस मिल के मालिक पिता पुत्र सौरभ संचेती और गौरव संचेती की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी हैं। पुलिस मामले में 28 से अधिक ट्रकों को जप्त कर चुकी हैं। मामले में अभी भी जांच की कार्यवाही जारी है। इस बीच पुलिस के द्वारा हर्ष राईस मिल के पार्टनर व मालिक कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार करने की खबर से जिले का राजनीतिक माहौल सरगर्म हो गया है। अब देखना यह है कि क्या वास्तव में पुलिस ने कुमार कावरे को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है और वह सोमवार 21 सितम्बर को वारासिवनी न्यायालय से उनकी रिमांड लेती हैं या फिर यह चर्चा चर्चा ही बनी रहती है?1
- भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।3
- स्वीट कॉर्न ने बदली किसान की तकदीर 🌽 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के परासिया विकासखंड के ग्राम बिचकवाड़ा निवासी किसान श्री गुरु पवार ने स्वीट कॉर्न की खेती को बड़े स्तर पर अपनाकर सफलता की नई मिसाल कायम की है 70 एकड़ क्षेत्र में स्वीट कॉर्न की खेती कर लगभग 40 लाख रुपये की शुद्ध आय अर्जित की ।1
- बारिश-तूफान से मक्के की खड़ी फसल बर्बाद, किसानों के सामने आर्थिक संकट ‘मिनी पंजाब’ क्षेत्र में फसलें गिरीं, किसानों ने मुआवजा और बीमा राशि की मांग की सिवनी। 20 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हुई मूसलाधार बारिश और तेज तूफान से क्षेत्र में मक्के की खड़ी फसलें खेतों में गिर गईं। फसल बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। पालारी, खापा बाजार, डोरकरांजी, मैना पिपरिया, कुचिवाड़ा, चंदनवाड़ा, समनापुर, गोंडी और हिनोतिया सहित आसपास के क्षेत्रों में मक्के की फसल को नुकसान पहुंचने की बात सामने आई है। फसल खराब होने से किसानों को परिवार के पालन-पोषण की चिंता सताने लगी है। किसानों ने शासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा और फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।1
- Seoni News: CM हेल्पलाइन बनी वेतन कटौती की वजह, सचिव-रोजगार सहायकों ने जताया विरोध1
- चित्रकला प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी का सम्मान | पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र चौरई से जुड़े 50 से अधिक विद्यालयों के 53 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्र स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की जानवी मालवी ने प्रथम, समसवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि साहू ने द्वितीय और बालक शाला की आयुषी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस समारोह की खास बात रही कि चौरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने केवल विजेता विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।1