logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चित्रकला प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी का सम्मान | पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र चौरई से जुड़े 50 से अधिक विद्यालयों के 53 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्र स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की जानवी मालवी ने प्रथम, समसवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि साहू ने द्वितीय और बालक शाला की आयुषी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस समारोह की खास बात रही कि चौरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने केवल विजेता विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

2 hrs ago
user_CTV LIVE
CTV LIVE
Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

चित्रकला प्रतियोगिता में हर प्रतिभागी का सम्मान | पुरस्कार पाकर खिले बच्चों के चेहरे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जन शिक्षा केंद्र चौरई से जुड़े 50 से अधिक विद्यालयों के 53 विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागृह में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्र स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की जानवी मालवी ने प्रथम, समसवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल की आरुषि साहू ने द्वितीय और बालक शाला की आयुषी साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस समारोह की खास बात रही कि चौरई भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मदन राय ने केवल विजेता विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए। किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।
    1
    किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV
सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए।
किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई।
सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
    1
    बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. 
छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
    user_Baljeet Chouhan
    Baljeet Chouhan
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
    1
    *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित*
सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को  शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर  मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।  बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!
    1
    14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल
🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल
🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।
    1
    महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।
    user_Devendra thakur
    Devendra thakur
    Salesperson सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
    1
    Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter सिवनी, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    3
    भैया जी सरकार दादा गुरु पहुंचे बनगांव दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
ग्राम बनगांव में दो दिवसीय 36वीं पारंपरिक जस प्रतियोगिता का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्र की विभिन्न जस मंडलियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया।इस आयोजन का उद्देश्य हमारी प्राचीन लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखना और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना रहा।कार्यक्रम भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित सक्सेना द्वारा आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू शामिल हुए। इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष शेषेराव यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहके सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में परम पूज्य अवधूत दादा गुरु भैया जी सरकार का पावन सानिध्य और आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिला और उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर प्रकृति को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया।वहीं, प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाली मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। आदि शक्ति जस मंडल, छिंदवाड़ा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    1
    चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा
चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया।
मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।
दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
    user_CTV LIVE
    CTV LIVE
    Advertising agency चौरई, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.