Shuru
Apke Nagar Ki App…
*हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
बिहारीलाल सोनी
*हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *हाई स्कूल ग्वारी में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत कार्यक्रम में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित* सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21/9/26 को शासकीय हाई स्कूल ग्वारी कुरई जिला सिवनी में आयोजित चित्र कला एवं भाषण प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का अवसर मिला उपस्थित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती जी की पूजन उपरांत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की प्रदर्शनी एवं भाषण का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया। अतिथियों द्वारा बच्चों को मार्गदर्शन, आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं देकर प्रमाण पत्र वितरित किए ।1
- 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌳 14 साल की मेहनत का कमाल! मोक्षधाम बना हरियाली का गार्डन, 500 से ज्यादा पौधे दे रहे फल 🌱 न योजना, न सरकारी मदद… इंतू चंदेल की मेहनत ने मोक्षधाम की बदल दी तस्वीर!1
- मुख्यमंत्री निःशुल्क स्कूटी योजना से सिवनी के 196 विद्यार्थी लाभान्वित ➖ 104 बालिकाएं और 92 बालक हुए लाभान्वित, राज्य स्तरीय कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण ➖ #सिवनी/ #मुख्यमंत्री_स्कूटी_योजना_MP वर्ष 2026 के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूटी प्रदान की जा रही है। योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में शनिवार 19 सितम्बर को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। इसी अवसर पर सिवनी जिले में भी कृष्णम गार्डन, सिवनी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के योजना से लाभान्वित 196 विद्यार्थियों, जिनमें 104 बालिकाएं एवं 92 बालक शामिल हैं, के साथ उनके पालक, जनप्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिलास्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद सिवनी के अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद सनोडिया एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन की उपस्थिति रही। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी श्री अविनाश दीक्षित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी प्रदान की गई। योजना के माध्यम से विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ उनकी उच्च शिक्षा एवं आगे की शैक्षणिक यात्रा को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी।1
- किसानों के सम्मान से शुरू हुई सहकारिता समिति की वार्षिक सभा | 17 गांवों के किसान हुए शामिल | CTV सेवा सहकारिता समिति चौरई कार्यालय में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में समिति से जुड़े 17 गांवों के बड़ी संख्या में कृषक सदस्य शामिल हुए। किसानों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 के आय-व्यय विवरण, समिति की आगामी कार्ययोजना, किसानों के लिए 0% ब्याज ऋण योजना और नवीन कृषक सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई। सभा में किसानों ने समिति की आय बढ़ाने, बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर सुझाव भी रखे।1
- महिलाओं के कानूनी अधिकारों पर लॉ कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम सिवनी। महिला थाना सिवनी द्वारा ग्लोबल लॉ कॉलेज में महिलाओं के विरुद्ध अपराध, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा व सीएसपी चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक संदीपिका ठाकुर ने विद्यार्थियों को महिलाओं के अधिकारों, कानून की भूमिका और शिकायत के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर मोहम्मद शाकिब खान सहित शिक्षक एवं विधि विद्यार्थी मौजूद रहे।1
- Seoni News: प्राचीन काल भैरव मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर1
- बिछुआ के नवलगांव डेम में डूबने से 39 वर्षीय युवक की मौत, NDRF ने निकाला शव. छिंदवाड़ा के बिछुआ स्थित नवलगांव डेम में नहाने गए 39 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रवीण पिता विजय लागड़े, निवासी तेम्भूरखेड़ा, तहसील वरूड, जिला अमरावती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण डेम के पास ही रहता था और मिस्त्री का काम करता था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की गई। शाम तक शव नहीं मिलने पर अगले दिन NDRF की टीम को बुलाया गया। टीम ने सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर करीब 11 बजे शव को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।1
- चौरई में दिनदहाड़े घर में घुसकर बर्तन-नकदी लेकर भागा युवक, मोहल्लेवासियों ने पीछा कर पकड़ा चौरई के वार्ड क्रमांक 9 में सोमवार सुबह जीरा बेचने के बहाने घर में पहुंचे एक युवक पर पूजा के बर्तन और नगदी लेकर भागने का आरोप लगा। महिला को आहट होने पर घटना की जानकारी हुई और शोर मचाने पर मोहल्लेवासियों ने पीछा कर युवक को वार्ड क्रमांक 10 स्थित काली मंदिर के समीप पकड़ लिया। मोहल्लेवासियों के अनुसार, युवक के पास से पूजा के बर्तन और कुछ नगदी भी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की। दिनदहाड़े हुई घटना से स्थानीय नागरिकों में चिंता है। नागरिकों ने पुलिस से मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।1